गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनना

प्रेगनेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना

In this Article

ADVERTISEMENTS

इसमें कोई शक नहीं है कि म्यूजिक सुनने से मूड ठीक हो जाता है। यदि आप कभी भी डाउन फील कर रही हैं तो पसंदीदा म्यूजिक सुनने से निश्चित ही आपका मूड ठीक हो सकता है। पर गर्भ में पल रहे बच्चे का क्या? बहुत पहले से यह माना जाता है कि गर्भ में पल रहा बच्चा आवाजों को सुन सकता है, जैसे गर्भ में फ्लूइड की आवाज और माँ के दिल की धड़कन की आवाज। ऐसा भी माना जाता है कि गर्भावस्था की दूसरी तिमाही से बच्चा बाहरी आवाजों को भी सुनना शुरू कर देता है, जैसे माँ की आवाज, म्यूजिक और अन्य तेज आवाजें। 

क्या गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनने से बच्चे के विकास में प्रभाव पड़ता है? 

गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनने से बच्चे के विकास में प्रभाव पड़ता है, इसकी रिसर्च अब भी चल रही है। कुछ स्टडीज के अनुसार गर्भ में पल रहा बच्चा आवाज होने पर प्रतिक्रिया देता है पर गर्भ में बच्चे को ऑब्जर्व करने में कठिनाई होने की वजह से यह प्रमाणित नहीं हुआ है। पब्लिक लायब्रेरी ऑफ साइंस में पब्लिश्ड एक स्टडी के अनुसार गर्भ में बच्चा बाहरी आवाजों से फैमिलियर हो जाता है। यह स्टडी बताती है कि यदि बच्चा गर्भ में किसी विशेष बाहरी आवाज को सुनता है तो जन्म के बाद भी वह उसी आवाज को सुनकर शांत हो सकता है। 

गर्भ में पल रहा बच्चा म्यूजिक कब सुन सकता है? 

ऐसा माना जाता है कि गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में बच्चा म्यूजिक सुन सकता है पर वह शोर या आवाज पर प्रतिक्रिया तीसरी तिमाही में देना शुरू करता है। गर्भ में पल रहे बच्चे के कान गर्भावस्था के 9वें सप्ताह से बनना शुरू हो जाते हैं। 18वें सप्ताह से बच्चा सुनना शुरू कर देता है और इसके बाद हर दिन आवाज के प्रति बच्चे की सेंस्टिविटी बढ़ती जाती है। गर्भावस्था के 25वें या 26वें सप्ताह में गर्भ में बच्चा बाहरी आवाजों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है। तीसरी तिमाही तक बच्चा आपकी आवाज पहचानने लगता है। 

ADVERTISEMENTS

क्या म्यूजिक सुनने से गर्भ में पल रहा बच्चा स्मार्ट होता है?

इसमें दो प्रकार की बातें सामने आई हैं, एक तरफ ऐसा माना जाता है कि यदि बच्चा माँ के गर्भ से ही म्यूजिक सुनता है तो वह जन्म के बाद अन्य से ज्यादा स्मार्ट होता है और दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं होता है। यद्यपि इस बारे में कोई भी रिसर्च या स्टडी नहीं की गई है जिससे प्रमाणित हो सके कि गर्भ में म्यूजिक सुनने से बच्चा स्मार्ट होता है पर फिर भी गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनने की सलाह दी जाती है। वैसे तो इससे मस्तिष्क का विकास हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है पर इससे आपका बच्चा जन्म के बाद शुरू से ही म्यूजिक सुनना पसंद जरूर कर सकता है। 

गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए म्यूजिक कैसे चलाएं?

गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए म्यूजिक चलाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ऑडियो को स्पीकर में लगाएं और म्यूजिक सुनते-सुनते साथ ही अपना काम भी करती रहें। यदि आप अपने पेट पर हेडफोन लगाती हैं तो इससे बच्चा बहुत ज्यादा उत्तेजित हो सकता है क्योंकि म्यूजिक बच्चे के बहुत करीब है और तेज आवाज में चल रहा है। एक लोकप्रिय धारणा है कि एमनियोटिक द्रव आवाज को नहीं रोकता है। इसलिए यदि आप हेडफोन का उपयोग ही करना चाहती हैं तो ध्यान रहे कि आप इसका उपयोग रोजाना थोड़ी देर के लिए ही करें। गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनने के फायदे 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनने के फायदे 

यद्यपि गर्भावस्था में म्यूजिक सुनने से फायदे होने के प्रमाण कम हैं फिर भी इसमें कोई शक नहीं है कि म्यूजिक सुनने से आप अच्छा महसूस करती हैं और इससे खुशी मिलती है। इस समय आपकी पॉजिटिव वाइब्स गर्भ में पल रहे बच्चे तक भी पहुँचती हैं। गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक सुनने के कुछ संभावित फायदे निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • सुनने की क्षमता को बेहतर करता है: म्यूजिक रिदमिक साउंड वेव्स के रूप में आपके बच्चे तक पहुँचता है। गर्भ में पल रहा बच्चा इसे सुनता है और इससे बच्चे में कॉग्निटिव स्किल्स और सुनने की क्षमता के साथ-साथ सजगता में भी सुधार आता है। 
  • इससे पर्सनालिटी डेवलप होती है: यह माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान आप जो भी म्यूजिक सुनती हैं इससे जन्म के बाद बच्चे के स्वभाव पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान सूदिंग म्यूजिक सुनने से बच्चे का आचरण शांत व स्थिर हो सकता है और तेज म्यूजिक सुनने से बच्चा चिड़चिड़ा भी हो सकता है। 
  • स्ट्रेस कम होता है: यदि आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी है तो म्यूजिक सुनने से आपको शांति और आराम मिल सकता है। इससे आपका बच्चा भी शांत हो जाता है और उसे भी आराम मिलता है। गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेस को कम करने का यह एक प्रभावी तरीका है। 
  • जन्म के बाद की लोरी: रिसर्च के अनुसार माना जाता है कि बच्चा जन्म के बाद उस विशेष धुन के साथ बहुत ज्यादा फैमिलियर हो जाता है और इसी धुन की मदद से आप बहुत सरलता से अपने बच्चे को शांत कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान आपको कितनी देर तक म्यूजिक सुनना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान आपको कितनी देर तक म्यूजिक सुनना चाहिए?

एक गर्भवती महिला के लिए हर चीज की तरह ही बहुत ज्यादा म्यूजिक सुनना भी सही नहीं है। यदि आप अपनी पसंद का म्यूजिक एन्जॉय करने के लिए हेडफोन का उपयोग करती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इसका उपयोग पूरे दिन में एक या दो घंटे से ज्यादा न करें। यदि आप स्पीकर में म्यूजिक प्ले करती हैं तो आप इसे कम आवाज में पूरे दिन के लिए एन्जॉय कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को समय-समय पर सोने व आराम करने की जरूरत होती है। इसलिए बहुत ज्यादा म्यूजिक चलाने से आपके बच्चे के स्लीपिंग पैटर्न में बाधा आ सकती है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान क्या आपको सिर्फ सॉफ्ट म्यूजिक ही सुनना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार आप अपने बच्चे के लिए साधारण ट्यून सुन सकती हैं। पर जब तक आप इसे सुनना पसंद करती हैं या एन्जॉय करती हैं तब तक आपके बच्चे के लिए भी इसे चलाना सही है। किसी भी समय पर आप कौन सा म्यूजिक सुनती हैं, यह आपके मूड पर निर्भर करता है। यदि आपको पॉप म्यूजिक पसंद है तो आप इसे भी सुन सकती हैं क्योंकि इसमें कुछ विशेष रिदम और पैटर्न होते हैं जिससे बच्चा फैमिलियर हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि म्यूजिक की बीट्स और आवाज के अनुसार बच्चे के सांस लेने का पैटर्न भी बदलता है। इसलिए गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत तेज म्यूजिक ज्यादा देर तक चलाना सही नहीं है। आप स्ट्रेस को कम करने के लिए इसे कुछ देर के लिए चला सकती हैं। 

यदि किसी भी समय आपको लगता है कि आपके पास अच्छा म्यूजिक नहीं है तो आप म्यूजिक की पॉपुलर वेबसाइट चेक कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान सुनने के लिए वहाँ आपको बेस्ट म्यूजिक मिल सकता है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था में क्या आप शास्त्रीय संगीत (क्लासिकल म्यूजिक) सुन सकती हैं?

क्लासिकल म्यूजिक गर्भावस्था के लिए सिर्फ सूदिंग ही नहीं है बल्कि यह म्यूजिक कॉम्प्लेक्स समस्याओं को तेजी से सॉल्व करने में दिमाग की मदद करता है। इसलिए अन्य म्यूजिक की तुलना में क्लासिकल म्यूजिक सुनने से दिमाग को कई फायदे होते हैं। एक गर्भवती महिला पर क्लासिकल म्यूजिक के प्रभाव की स्टडी की गई है जिससे पता चला है कि माँ और बच्चे पर भारतीय क्लासिकल म्यूजिक का पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चे की सजगता और प्रतिक्रियाओं पर सुधार होता है और साथ ही माँ को भी शांति मिलती है। इसलिए यह प्रमाणित है कि नॉर्मल आवाज में क्लासिकल म्यूजिक सुनने से कोई भी हानि नहीं होगी। 

आपको कैसे पता लगेगा कि म्यूजिक की आवाज तेज है?

80 डेसीबल से ज्यादा कोई भी आवाज बहुत तेज होती है, जैसे फोन की घंटी या टॉयलेट के फ्लश की आवाज। यदि आप बहुत देर तक म्यूजिक चलाती हैं तो इसकी आवाज 60 डेसीबल तक ही रखना बेस्ट है। तेज आवाज की वजह से गर्भ में पल रहा बच्चा चौंक सकता है और जब ऐसा होगा तो आपको अपने गर्भ में हल्का झटका महसूस होगा। आमतौर पर होने वाला शोर या रॉक कॉन्सर्ट के आवाजों से बच्चे को कोई भी हानि नहीं होगी पर यदि आप बहुत तेज आवाज लगभग 70 डेसीबल से अधिक आवाज में म्यूजिक चलाती हैं तो इससे आप पर और बच्चे पर इसके उल्टे प्रभाव भी पड़ सकते हैं। इससे आपको हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है और साथ ही इससे बच्चे में मोटर स्किल्स और सीखने की क्षमता का विकास धीमा हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान कितनी तेज आवाज में म्यूजिक सुनना चाहिए 

यदि आप अपने पेट पर हेडफोन लगाकर गर्भ में पल रहे बच्चे को म्यूजिक सुनाने का प्रयास करती हैं तो उसके लिए इसकी आवाज बहुत तेज हो सकती है। आपको बाहर की आवाज लगभग 50-60 डेसीबल रेंज तक रखनी चाहिए। यह आमतौर पर बातचीत करने का डेसीबल स्तर है। आपको अपने म्यूजिक की आवाज इतनी ही रखनी चाहिए क्योंकि इस समय आपके गर्भ तक बहुत सारी आवाजें पहुँच रही होंगी, जैसे आपके दिल की धड़कन, पेट की आवाज और रेस्पिरेशन की आवाज। कभी-कभी किसी विशेष मौके पर तेज आवाज में म्यूजिक चलाना या शोर ठीक है पर इस बात का ध्यान रखें कि गर्भावस्था के दौरान यह लगातार नहीं होना चाहिए। 

मोजार्ट इफेक्ट म्यूजिक 

एमेडियूज मोजार्ट के म्यूजिक की थ्योरी है जिसके अनुसार म्यूजिक का प्रभाव जन्म के बाद भी बच्चे की बुद्धि पर सकारात्मक रूप से पड़ता है क्योंकि यह मस्तिष्क में न्यूरॉन पाथवेज को बढ़ाता है। यह थ्योरी फ्रांसिस रॉस्चर और अन्य साइंटिस्ट द्वारा 1990 में लिखी गई थी। ऐसा कहा जाता है कि यदि बच्चा गर्भ में क्लासिकल एरा और बारोक म्यूजिक सुनता है तो जन्म के बाद आगे चलकर वह म्यूजिक को पसंद करेगा।

ADVERTISEMENTS

बच्चे को म्यूजिकल नरिशमेंट देने के टिप्स 

भले ही म्यूजिक से आपके गर्भ में पल रहे बच्चे का आईक्यू बढ़ता है या नहीं पर आप हमेशा अपने बच्चे के लिए एक म्यूजिकल वातावरण बना सकती हैं। 

  • सूदिंग म्यूजिक चुनें: गर्भावस्था के दौरान सूदिंग गाना सुनना आपके और बच्चे के लिए भी बहुत अच्छा है। आप इसकी आवाज बहुत हल्की रखें और तेज आवाज में म्यूजिक सुनने से बचें क्योंकि इससे फायदा से ज्यादा हानि हो सकती है। 
  • धुन के साथ गुनगुनाएं: आप लगातार गाने के साथ गुनगुनाएं। इसके लिए आपको अच्छी गायक बनने की जरूरत नहीं है। सिर्फ आपकी आवाज सुनने से ही बच्चे को शांति मिलती है और उसे आराम भी मिलेगा। 
  • परिवार के साथ मिलकर म्यूजिक सुनें और गुनगुनाएं: इस समय आप अपने साथी या परिवार के अन्य लोगों से भी कहें कि वे बच्चे से बातें करें और म्यूजिक गुनगुनाएं। इससे जन्म के बाद बच्चे को सभी की आवाजें जानी पहचानी लगेंगी। 
  • अलग-अलग तरह का म्यूजिक मिक्स चलाएं: इस दौरान आप अपने बच्चे के लिए अलग-अलग तरह का म्यूजिक चलाकर इसे इलेक्ट्रिक मिक्स भी बना सकती हैं, जैसे रेग – सालसा – क्लासिकल। अलग-अलग तरह का म्यूजिक मिक्स चलाएं

हमेशा ध्यान रखें कि गर्भावस्था के ऐसा समय होता है जब एक माँ अपने बच्चे के साथ खूबसूरत बॉन्ड बनाती है। जन्म के बाद बच्चे को पूरी फैमिली होगी, रिश्तेदार और दोस्त भी जानना चाहेंगे, उसे खिलाना या देखना चाहेंगे। इस समय आपके लिए बच्चे के साथ म्यूजिक सुनते हुए शांति से समय बिता पाना भी कठिन होगा। इसलिए गर्भावस्था पूरी होने से पहले आप इस समय का पूरा उपयोग करें। आपको थोड़ी देर के लिए ही सही पर म्यूजिक सुनना पसंद होगा। इससे आपको आंतरिक शांति मिलती है और साथ ही पूरे संयम के साथ आप अपने व अपने बच्चे के पूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

डिस्क्लेमर 

यह जानकारी किसी भी विशेषज्ञ की मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है और यह सिर्फ एक मार्गदर्शिका है। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

10 आसान और उपयोगी प्रेगनेंसी ब्यूटी टिप्स