गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान बेली डांस – फायदे और सावधानियां

बेली डांसिंग और प्रेगनेंसी दो ऐसे शब्द हैं जिन्हें आप एक ही वाक्य में देखने की कभी उम्मीद नहीं करेंगी। गर्भावस्था में आपके लिए जरूरी है पर्याप्त आराम और भारी शारीरिक काम न करना और अगर आपने बेली डांसिंग देखी है, तो आपको पता होगा कि कुछ डांसर कितने कमाल के तरीकों से अपनी बॉडी को हिलाती हैं। फिर भी यह जान लीजिए कि भले आप गर्भवती हों लेकिन इसके बावजूद आपके लिए बेली डांस करना संभव है।

बेली डांसिंग का इतिहास

वास्तव में, बेली डांसिंग का मतलब कभी भी उस तरह का डांस नहीं था जिसे हम सभी इन दिनों देखते हैं। ये डांस दर्शकों का मनोरंजन करने या उन्हें लुभाने के लिए नहीं था। ये डांस स्त्रीत्व और गर्भावस्था का जश्न मनाने से जुड़ा था।

ADVERTISEMENTS

ऐसा माना जाता है कि जब कोई लड़की यौवन पर पहुंचती है, तो उसे बेली डांसिंग सिखाई जाती है ताकि वह भविष्य में किसी समय बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हो सके और अपने आने वाले नारीत्व का जश्न मना सके। जब एक महिला अपने बच्चे को जन्म देने वाली होती है, तो अन्य सभी लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और उसके लिए बेली डांस करते हैं। नृत्य को देखकर, माँ प्रसव के दर्द को अपने दिमाग से हटा सकती है और जन्म को इस तरह से पूरा करने में मदद कर सकती है जिससे वह संकुचन से परेशान होने के बजाय उस सहन कर सके।

महिलाओं को कम उम्र से बेली डांसिंग सीखने से आगे चलकर डिलीवरी के दौरान आसानी हो जाती है, जो कि आवश्यक मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है। ये गर्भावस्था के दौरान बच्चे को सुरक्षित रखने में भी मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था में बेली डांस करना सुरक्षित है?

सही सावधानियों के साथ और कौन सा मूव सही है, बेली डांस गर्भवती महिलाओं के लिए एक मजेदार एक्टिविटी हो सकती है जो फायदेमंद भी है। यह संतुलन को मजबूत रखने में मदद करता है और सही मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए बेली डांसिंग के फायदे

गर्भवती होने पर बेली डांसिंग के कुछ फायदे यहां बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

  • बेली-डांस करने से पेल्विस और पेट की मांसपेशियों में मजबूती आती है। ये विशेष रूप से बच्चे के जन्म के दौरान आवश्यक होते हैं और उन्हें मजबूत रखने से माँ को जल्दी सामान्य होने में मदद मिलती है।
  • यह गर्भावस्था के तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और लगभग तुरंत ही अत्यधिक आराम प्रदान करता है।
  • डिलीवरी के लिए सही स्थिति लेने के लिए बेली डांस एक बच्चे को उचित पोजीशन में लाना शुरू कर देता है। आगे बढ़ रहा बच्चा पीछे की ओर मुंह करना शुरू कर सकता है जो सबसे योग्य है।
  • यह शरीर में वह आत्मविश्वास वापस लाता है जो गर्भवती होने से पहले माँ में होता है। शरीर की छवि का भी निर्माण करता है और साथ ही पॉजिटिविटी बढ़ाता है।
  • यह एक अच्छा पोस्चर बनाने और बनाए रखने में भी सहायता करता है जो पीठ पर पड़ रहे स्ट्रेस को कम करता है और शरीर को फिट रखता है।
  • नियमित बेली-डांसिंग का अभ्यास करने से अलग अलग अंगों का कोऑर्डिनेशन और अतिरिक्त वजन का संतुलन बनाए रखना काफी आसान हो जाता है।
  • बेली-डांसिंग पेल्विस के फ्लोर टोन का निर्माण करता है जो बाद में जीवन में यूट्रस प्रोलैप्स की किसी भी घटना को रोकने के लिए आवश्यक है।
  • बेली डांस क्लास में अन्य गर्भवती महिलाओं से मिल कर आप सामाजिक मेलजोल भी बढ़ा सकती हैं।

गर्भावस्था में बेली डांस का अभ्यास करने के लिए आवश्यक चीजें

गर्भावस्था के दौरान बेली डांस करने से पहले आपको कुछ चीजों की व्यवस्था करनी होगी:

  • एक फ्री फॉल वाली फुल स्कर्ट, जो या तो आपके घुटने तक पहुंचती है या आपकी एंकल तक। गर्भावस्था के बाद के महीनों में, स्कर्ट को अपने कूल्हों पर पहनना होगा।
  • एक्सरसाइज करने वाले कपड़े ऐसे हों जो स्ट्रेचेबल हों और नेचुरल सामग्री से बने हों जिससे आपके शरीर को सांस लेने में दिक्कत न हों।
  • एक आरामदायक टॉप। आप अपना पेट दिखाना चाहती हैं या नहीं यह आपकी अपनी निजी पसंद है।
  • अगर आप अपना हाथ वेल डांसिंग में आजमाना चाहती हैं, तो आप दुपट्टे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। या जिंगलिंग आवाज के लिए आप अपने कूल्हे के चारों ओर शॉल पर एक सिक्के की बेल्ट बांध लें।
  • इस डांस में किसी विशेष जूते की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि नंगे पैर नृत्य करना सबसे अच्छा माना जाता है और आपको यह जमीन से भी जोड़ता है।
  • क्लास में आमतौर पर सही तरह का संगीत होता है। यदि आप घर पर कर रही हैं, तो इंटरनेट पर भी जरूरी म्यूजिक मिल जाता है।

बेली डांसिंग के सेफ मूव्स जो आप गर्भवती होने पर कर सकती हैं

हर बेली डांस मूव गर्भावस्था के अनुकूल नहीं होता है!

ADVERTISEMENTS

  • धीरे-धीरे बड़े हिप सर्कल बनाना शुरू करें। ऐसा करने से ग्रेविटी, गर्भाशय के सभी क्षेत्रों पर काम करती है और बच्चे को उचित पोजीशन में लाने में मदद करती है।
  • आप अपने हिप से भी 8-के शेप की मूवमेंट कर सकती हैं। जब यह 8 का शेप लेटरल के बजाय हॉरिजॉन्टल तरीके से बनाया जाता है, तो यह आपके शरीर को प्रसव के लिए तैयार करने में मदद करता है।
  • सबसे मजेदार मूवमेंट होता है अपने पेल्विस को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाना। यह करना आसान और काफी रोमांचक भी है।

गर्भावस्था के दौरान बेली डांसिंग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां

हालांकि गर्भावस्था के दौरान बेली डांसिंग करना मना नहीं है, फिर भी आपको कुछ एहतियात बरतने की जरूरत है।

  • किसी प्रोफेशनल बेली डांसिंग मूव्स का अभ्यास करने की कोशिश न करें जिसमें तेज मूवमेंट शामिल हो। अपने मूवमेंट्स को धीमा और रिदमिक रखें।
  • डांस करते समय हमेशा अपने घुटनों को मोड़ें। उन्हें बंद न रखें क्योंकि इससे लिगामेंट्स फट सकते हैं।
  • शिम्मी (एक तरह का बॉडी मूवमेंट) न करें क्योंकि इससे बच्चा परेशान हो सकता है। इसके अलावा कूदने, कूल्हों को जल्दी से घुमाने या बहुत पीछे झुकने से भी बचें।
  • नृत्य शुरू करने से कुछ घंटे पहले ही खालें। डांस के पहले और बाद में खुद को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है।
  • किसी भी दर्द या परेशानी के मामले में डांस करना बंद कर दें और तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं।

आपको बेली डांसिंग से कब बचना चाहिए?

भले ही आपकी गर्भावस्था आसान हो या कठिन, निम्नलिखित परिस्थितियों में बेली डांस न करें:

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान बेली डांस महिलाओं के लिए अपना ग्रूव वापस पाने की एक अद्भुत एक्टिविटी है, यहां तक ​​कि गर्भावस्था के दौरान भी। प्रसव के बाद भी मांसपेशियों में बनने वाली ताकत काफी फायदेमंद हो सकती है। सही व्यायाम से आप यह ध्यान दे सकती हैं कि डिलीवरी में कोई समस्या न आए और आपके पास अपने बच्चे को इस नई दुनिया में लाने की ताकत हो।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान योग – आसन, फायदें और सलाह
एक्टिविटीज जो आपको गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए
गर्भावस्था के दौरान जुम्बा एक्सरसाइज करना – फायदे और ठीक से करने के टिप्स

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago