In this Article
बच्चे के जन्म के बाद स्ट्रेच मार्क्स एक आम बात है। कई महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि क्या नारियल का तेल गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स को प्रभावी ढंग से रोक सकता है। दरअसल इस तरह के कई उपाय पुराने जमाने से इस्तेमाल होते आए हैं, और आज के आधुनिक युग में उन्हें फिर से आजमाने की कोशिशें होने लगी हैं।
जहाँ मालिश और कुछ एसेंशियल ऑयल प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद आपके शरीर में वापस ताकत लाने में मदद करते हैं, वहीं नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए काफी प्रभावी माना जाता है।
गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स मुख्य रूप से पेट पर दिखाई दे सकते हैं। लेकिन वे आपके पैरों, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी मौजूद हो सकते हैं। उन सभी जगहों पर नारियल के तेल का उपयोग करना स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में कारगर हो सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स के लिए चाहे सामान्य नारियल तेल उपयोग करना हो या एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल उपयोग करना, मार्क्स रातोंरात गायब नहीं होंगे। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसे नियमित रूप से और सही तरीके से लगाना जरूरी है।
एक बार ऐसा होने पर, स्ट्रेच मार्क्स का रंग बदलने लगता है। जो पहले बैंगनी या लाल रंग के थे, वे थोड़े गुलाबी रंग की छटा में आने लगते हैं। नारियल तेल लगातार इस्तेमाल करते रहने से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। आपकी त्वचा का रंग ज्यादा मायने नहीं रखता है, न ही स्ट्रेच मार्क्स का शेड या गहरापन।
यदि गर्भावस्था के दौरान ही नारियल के तेल का उपयोग शुरू कर दिया जाए तो स्ट्रेच मार्क्स तेजी से कम हो सकते हैं। उस चरण के दौरान, नारियल के तेल से मालिश करने से उन निशानों को बाहर निकालने और उन्हें धुंधला करने में मदद मिलती है। बाद में, वे दूर हो सकते हैं और त्वचा के साथ मिल सकते हैं।
कुछ महिलाएं अपनी गर्भावस्था का पता चलते ही पूरे शरीर की मालिश के लिए नारियल तेल इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। यह त्वचा को आगे होने वाले बदलावों के लिए तैयार करता है और शरीर के फैलने के दौरान इसे ताकत और लोच देता है। ऐसी महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं या वे बहुत हल्के और न दिखाई देने जैसे होते हैं।
यूं तो नारियल का तेल अपने आप में किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां हैं जिनके बारे में एक महिला को अपने शरीर पर तेल लगाते ध्यान रखना चाहिए।
अब जब आप जानती हैं कि गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल का तेल अच्छा होता है, तो आप इसे जल्दी से सही तरीके से उपयोग करना शुरू कर सकती हैं। धैर्य रखें और पूरे दिल से इसे लगाने का करें तो इसके इफेक्ट्स आपको जल्द ही दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें:
गर्भावस्था के दौरान नारियल का सेवन करना
गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे
गर्भावस्था में नीलगिरी तेल के उपयोग के फायदे और नुकसान
यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…
गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…
दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…
रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…
यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…
यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…