गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर चलाना – बचाव और टिप्स

गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर चलाना - बचाव और टिप्स

कई महिलाएं काम पर या ऐसे ही कहीं जाते समय टू-व्हीलर का उपयोग करना ही पसंद करती हैं क्योंकि इससे समय बचता है और पार्किंग में भी कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी रोजाना की दिनचर्या में कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। एक गर्भवती महिला को अपनी सेफ्टी और हेल्थ की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर का उपयोग करना स्वाभाविक है। 

गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन्स में उतार-चढ़ाव होने से अक्सर महिलाओं की तबीयत खराब, उन्हें थकान, मतली और दर्द भी होता है। साथ ही बढ़ते पेट की वजह से गर्भावस्था के दौरान टू व्हीलर चलाना काफी असुविधाजनक और खतरनाक भी हो सकता है। इसकी वजह से आप गलत तरीके से भी गाड़ी चला सकती हैं जिससे सड़क पर आपका एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ सकता है। वास्तव में कुछ महिलाएं अपनी गर्भावस्था की दूसरी या तीसरी तिमाही में किसी भी प्रकार की ट्रैवलिंग करने से बचती हैं। 

क्या गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर चलाना सुरक्षित है? 

कई महिलाएं पूछती हैं कि क्या गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर में राइड लेना सुरक्षित है। खैर गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर पर सैर करना सुरक्षित है पर इस समय आपको अधिक देखभाल करने की जरूरत पड़ सकती है। यदि एक गर्भवती महिला टू-व्हीलर या स्कूटी चलाती है तो उसका बैलेंस बिगड़ सकता है और वह गिर भी सकती है। कार के विपरीत टू व्हीलर में एयर बैग्स भी नहीं होते हैं जो क्रैश की समस्याओं में सुरक्षा प्रदान कर सकें। इसके अलावा खराब सड़कों पर टू व्हीलर का बैलेंस जल्दी बिगड़ सकता है। 

कुछ लोग सोचते हैं कि बाद के दिनों में टू-व्हीलर चलाने की तुलना में गर्भावस्था की पहली तिमाही में टू-व्हीलर या स्कूटी चलाना ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि गर्भावस्था की किसी भी तिमाही में महिलाओं को टू-व्हीलर चलाने की अनुमति बिलकुल भी नहीं दी जाती है। यदि फिर भी आपको शंका है कि गर्भावस्था की पहली तिमाही में आप बाइ  चलानी चाहिए या नहीं तो इसके बारे में आप डॉक्टर से चर्चा जरूर करें। 

ऐसा कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान यदि आप टू-व्हीलर चलाती हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है और साथ ही इस बात का भी खयाल रखें कि आप इसे सिर्फ एक बार ही करें। गर्भावस्था के दौरान स्कूटी या बाइक चलाने से आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को और आपको कोई भी नुकसान या शारीरिक समस्या नहीं होनी चाहिए तभी बेहतर है। 

गर्भावस्था के दौरान स्कूटी चलाते समय कुछ सावधानियां बरतें 

गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर से बचना पूरी तरह से संभव नहीं है पर आप इसका उपयोग करते समय निम्नलिखित बचाव कर सकती हैं। वे टिप्स कौन से हैं, आइए जानें; 

  1. यदि आप स्कूटी चलाती हैं या पीछे की सीट पर भी बैठकर टू व्हीलर में सैर करती हैं तो आप हमेशा हेल्मेट पहनें। 
  2. गर्भावस्था के दौरान आप हील्स पहनने के बजाय फ्लैट व कम्फर्टेबल जूते ही पहनें। 
  3. जल्दबाजी में स्कूटी चलाने से बचें। 
  4. गर्भावस्था के दौरान आप ज्यादा दूर तक स्कूटी न चलाएं और जाने पहचाने व छोटे रास्तों पर ही जाएं। 
  5. यदि आप रात के समय में टू-व्हीलर चलाती हैं तो हमेशा नीयन या ब्राइट रंग की जैकेट पहनें ताकि आप दूर से ही नजर आ सकें। 
  6. बारिश के दिनों में सड़क पर बहुत ज्यादा फिसलन होती है। इस दौरान आप गीली सड़कों पर टू-व्हीलर न चलाएं या बारिश होने के तुरंत बाद भी ड्राइव न करें। सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से गढ्ढे छिप जाते हैं और इससे आपको इन्हें समझने में कठिनाई हो सकती हैं। 
  7. यदि आपके स्कूटर में सेल्फ स्टार्टर नहीं है तो ऐसे में आपको किसी और की मदद लेनी चाहिए क्योंकि यदि आप अपना स्कूटर खुद ही किक से स्टार्ट करेंगी तो आपको गलती से झटका भी लग सकता है। 
  8. आप जिस भी रोड पर ट्रैवेल कर रही हैं आप वहाँ के आस-पास के हेल्थ केयर सेंटर की जानकारी रखें ताकि किसी भी एमर्जेन्सी में आपको कोई भी समस्या न हो।
  9. आप स्कूटी चलाते समय मोड़ पर और स्पीड ब्रेकर्स पर विशेष रूप से ध्यान दें। इस दौरान एक्सीडेंट से बचने के लिए आप स्कूटी ज्यादा तेज न चलाएं और किसी अन्य गाड़ी को ओवरटेक न करें। 
  10. हमेशा अपने साथ एक पानी की बोतल, पूरा चार्ज किया हुआ फोन और हेल्दी स्नैक्स रखें। 
  11. आप मौसम के अनुसार सुविधाजनक और सही कपड़े भी पहन सकती हैं जिसमें आपको हल्का व आराम महसूस हो।

गर्भावस्था के दौरान स्कूटी चलाते समय कुछ सावधानियां बरतें 

चूंकि, आप जानती हैं कि गर्भावस्था की किसी भी तिमाही में टू-व्हीलर की राइड्स से बचना ही बेहतर है। यहाँ बताया गया है कि आप किन तरीकों से टू-व्हीलर की राइड से बच सकती हैं । 

गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर चलाने से बचने के लिए कुछ तरीके  

जैसे ही आपको पता लगा होगा कि आप गर्भवती हैं उसी दिन से आप स्कूटी नहीं चलाना चाहती होंगी। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर राइड्स लेते समय जर्क या उबड़-खाबड़ रास्ते या गिरने की वजह से प्रीमैच्योर डिलीवरी और गर्भवस्था में अन्य कॉम्प्लीकेशंस भी हो सकती हैं। यहाँ बताया गया है कि आप गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर की मदद के बिना भी कैसे ट्रैवल कर सकती हैं, आइए जानें;

  • यदि आप ऑफिस में काम करती हैं आप साथ में काम करने वाले लोगों की मदद भी ले सकती हैं और ऑफिस जाने के लिए उनके साथ कारपूल की व्यवस्था भी कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके लिए अपने पड़ोसियों या दोस्तों की मदद भी ले सकती हैं। 
  • आप स्कूटी चलाने के बजाय उन कैब्स में भी सैर कर सकती हैं जिनके रेट्स बहुत ज्यादा न हों। आप कैब्स में शेयरिंग पर भी जा सकती हैं इससे ट्रेवलिंग का रेट और कम हो जाएगा। 
  • आप चाहें तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी सफर कर सकती हैं, जैसे ट्रेन, मेट्रो ट्रेन और बस। बस में चढ़ते समय आप ड्राइवर या कंडक्टर को ठीक से बस चलाने को भी कह सकती हैं। 
  • इस दौरान आपको स्कूटी से न जाना पड़े इसलिए आप अपने बॉस से निवेदन कर सकती हैं कि वे आपके ऑफिस टाइमिंग को फ्लेक्सिबल रखें ताकि आप सरलता से कारपूलिंग की व्यवस्था कर सकें और इससे आप अधिक ट्रैफिक से भी बच सकेंगी। 
  • यदि आप चाहें तो कंपनी में अनुमति लेकर आप वर्क फ्रॉम होम भी कर सकती हैं। 
  • इस दौरान आप अपने फोन में वो सारी ऐप्स डाउनलोड करें जो आपको होम डिलीवरी दे सकें और आपको आपकी आवश्यकता की चीजें घर में ही मिल जाएं। 
  • गर्भावस्था के दौरान मार्केट या कहीं बाहर जाने के लिए आप अपने परिवार के लोगों या दोस्तों से मदद लेने में न शर्माएं। अक्सर लोग एक गर्भवती महिला की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। 

गर्भावस्था के दौरान टू-व्हीलर या स्कूटी पर चलना या इसे चलाना कोई बड़ी समस्या नहीं है। मुख्य समस्या है शहर की उबड़-खाबड़ और टूटी हुई सड़कें जिसमें स्कूटी चलाने से आपको कई असुविधाएं हो सकती हैं। यहाँ का ट्रैफिक और लोगों द्वारा ट्रैफिक के नियम तोड़ने की प्रवृति के कारण सड़कों पर कई दुर्घटनाएं होने का खतरा होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान स्कूटी चलाकर अपने और गर्भ में पल रहे जीवन को खतरे में डालने से बचना ही बुद्धिमानी है। 

 यह भी पढ़ें:

क्या गर्भवती महिलाओं को कार ड्राइव करनी चाहिए?
क्या गर्भावस्था के दौरान रोलर कोस्टर में बैठना चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान साइकलिंग – फायदे, खतरे और सुरक्षा के टिप्स