गर्भावस्था

गर्भावस्था में अजवायन का सेवन

अजवायन जिसे ‘कैरम सीड्स’ के नाम से भी जाना जाता है, सोया और सौंफ के परिवार का पदार्थ है। अजवायन अपने स्वाद और रोगनिवारक गुणों के कारण अधिकांश भारतीय व्यंजनों में नियमित रूप से उपयोग किया जाने वाला मसाला है। अजवायन के बीजों को कच्चा खाने पर इनका स्वाद कड़वा या तीखा लग सकता है। इसलिए, आमतौर पर इसका उपयोग तड़के में किया जाता है।

अजवायन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल और फाइबर के गुणों से भरपूर अजवायन खाने पर गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत पाने में मदद मिलती है। अजवायन खाने से पाचन शक्ति में सुधार होकर भूख भी बढ़ती है। अजवायन किडनी और श्वसन प्रणाली के ठीक तरह से काम करने के लिए भी फायदेमंद है। इस प्रकार, गर्भवती महिलाओं को भी गर्भावस्था के दौरान अजवायन खाने से लाभ हो सकता है।

क्या गर्भवती महिला अजवायन खा सकती है

गर्भावस्था के दौरान सही मात्रा में अजवायन खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, इसे संतुलित तरीके से खाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि आप अजवायन को कच्चा नहीं खा सकतीं तो आप इसे पानी में भिगोकर अजवायन के पानी का सेवन कर सकती हैं।

गर्भावस्था में अजवायन खाने के कारण

गर्भावस्था के दौरान अजवायन खाना निम्नलिखित प्रकार से उपयोगी साबित हो सकता है:

1. पाचन जल्द होना

कई गर्भवती महिलाओं को बढ़ते हुए गर्भाशय के कारण ब्लोटिंग, पेट फूलना, एसिडिटी और अपच का अनुभव होता है जो पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। अजवायन में थाइमोल होता है जो पाचन को तेज करके पूरे पेट की सेहत में सुधार कर सकता है और पेट की बीमारियों से राहत दिला सकता है।

2. कब्ज से राहत

गर्भावस्था के कारण महिलाओं की मल त्याग की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे कब्ज हो सकता है। अजवायन का सेवन गर्भावस्था के दौरान पाचन प्रक्रिया को तेज कर सकता है और कब्ज से राहत प्रदान कर सकता है।

3. सर्दी-जुकाम से आराम

अजवायन गर्भावस्था के दौरान जुकाम और खांसी को ठीक करने और कफ को खत्म करने में उपयोगी होता है।

4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

अजवायन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।

अजवायन के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, और उनके एक्टिव कंपाउंड फूड पॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार सैल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। उसके अलावा, अजवायन उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें इन्फ्लेमेशन की समस्या है।

क्या अजवायन खाने के कोई साइड इफेक्ट्स हैं

गर्भावस्था के दौरान अजवायन का पूरा लाभ लेने के लिए इसका सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में अजवायन खाने से कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। गर्भवती होते हुए अजवायन के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जो गर्भावस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इस दौरान अधिक अजवायन खाने से चक्कर और मतली जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं।

गर्भावस्था के आहार में अजवायन कैसे शामिल करें

आप अजवायन को अपने आहार में सीधे कच्चे बीजों के रूप में, पाउडर के रूप में या अजवायन पानी के रूप में शामिल कर सकती हैं। ज्यादातर गर्भवती महिलाएं अजवायन का पानी पीना पसंद कर सकती हैं, क्योंकि यह आसान होता है।

गर्भावस्था के दौरान अजवायन को सही मात्रा में लेना महत्वपूर्ण है। हालांकि, किसी भी तरह का संदेह होने पर, अपने आहार में अजवायन को शामिल करने से पहले से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाहकर लें।

स्रोत और संदर्भ:  Healthline

यह भी पढ़ें:

क्या गर्भवती महिलाओं को दही खाना चाहिए?
क्या गर्भावस्था में पिज्जा खाना हानिकारक है?

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago