गर्भावस्था

गर्भावस्था में अजवायन का सेवन

अजवायन जिसे ‘कैरम सीड्स’ के नाम से भी जाना जाता है, सोया और सौंफ के परिवार का पदार्थ है। अजवायन अपने स्वाद और रोगनिवारक गुणों के कारण अधिकांश भारतीय व्यंजनों में नियमित रूप से उपयोग किया जाने वाला मसाला है। अजवायन के बीजों को कच्चा खाने पर इनका स्वाद कड़वा या तीखा लग सकता है। इसलिए, आमतौर पर इसका उपयोग तड़के में किया जाता है।

अजवायन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल और फाइबर के गुणों से भरपूर अजवायन खाने पर गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत पाने में मदद मिलती है। अजवायन खाने से पाचन शक्ति में सुधार होकर भूख भी बढ़ती है। अजवायन किडनी और श्वसन प्रणाली के ठीक तरह से काम करने के लिए भी फायदेमंद है। इस प्रकार, गर्भवती महिलाओं को भी गर्भावस्था के दौरान अजवायन खाने से लाभ हो सकता है।

क्या गर्भवती महिला अजवायन खा सकती है

गर्भावस्था के दौरान सही मात्रा में अजवायन खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, इसे संतुलित तरीके से खाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि आप अजवायन को कच्चा नहीं खा सकतीं तो आप इसे पानी में भिगोकर अजवायन के पानी का सेवन कर सकती हैं।

गर्भावस्था में अजवायन खाने के कारण

गर्भावस्था के दौरान अजवायन खाना निम्नलिखित प्रकार से उपयोगी साबित हो सकता है:

1. पाचन जल्द होना

कई गर्भवती महिलाओं को बढ़ते हुए गर्भाशय के कारण ब्लोटिंग, पेट फूलना, एसिडिटी और अपच का अनुभव होता है जो पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। अजवायन में थाइमोल होता है जो पाचन को तेज करके पूरे पेट की सेहत में सुधार कर सकता है और पेट की बीमारियों से राहत दिला सकता है।

2. कब्ज से राहत

गर्भावस्था के कारण महिलाओं की मल त्याग की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे कब्ज हो सकता है। अजवायन का सेवन गर्भावस्था के दौरान पाचन प्रक्रिया को तेज कर सकता है और कब्ज से राहत प्रदान कर सकता है।

3. सर्दी-जुकाम से आराम

अजवायन गर्भावस्था के दौरान जुकाम और खांसी को ठीक करने और कफ को खत्म करने में उपयोगी होता है।

4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

अजवायन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।

अजवायन के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, और उनके एक्टिव कंपाउंड फूड पॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार सैल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। उसके अलावा, अजवायन उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें इन्फ्लेमेशन की समस्या है।

क्या अजवायन खाने के कोई साइड इफेक्ट्स हैं

गर्भावस्था के दौरान अजवायन का पूरा लाभ लेने के लिए इसका सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में अजवायन खाने से कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। गर्भवती होते हुए अजवायन के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जो गर्भावस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इस दौरान अधिक अजवायन खाने से चक्कर और मतली जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं।

गर्भावस्था के आहार में अजवायन कैसे शामिल करें

आप अजवायन को अपने आहार में सीधे कच्चे बीजों के रूप में, पाउडर के रूप में या अजवायन पानी के रूप में शामिल कर सकती हैं। ज्यादातर गर्भवती महिलाएं अजवायन का पानी पीना पसंद कर सकती हैं, क्योंकि यह आसान होता है।

गर्भावस्था के दौरान अजवायन को सही मात्रा में लेना महत्वपूर्ण है। हालांकि, किसी भी तरह का संदेह होने पर, अपने आहार में अजवायन को शामिल करने से पहले से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाहकर लें।

स्रोत और संदर्भ:  Healthline

यह भी पढ़ें:

क्या गर्भवती महिलाओं को दही खाना चाहिए?
क्या गर्भावस्था में पिज्जा खाना हानिकारक है?

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

120+ गणेश चतुर्थी 2025 की शुभकामनाएं देने के लिए कोट्स, विशेस, मैसेज और स्टेटस

भगवान गणेश हिन्दू धर्म के सर्वश्रेष्ठ देवता माने जाते हैं और इनकी पूजा सबसे पहले…

1 day ago

अन्विका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Anvika Name Meaning in Hindi

कई माता-पिता बच्चों का नाम रखने में बहुत ज्यादा सोचते नहीं हैं और ट्रेंडिंग या…

2 days ago

अगम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल | Agam Name Meaning in Hindi

आपने अपने आसपास ऐसी कई चीजें देखी होंगी जो पहले पुराने जमाने में चलती थीं,…

2 days ago

जितेंद्र नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Jitendra Name Meaning in Hindi

जब भी घर में एक नन्हा मेहमान आता है, तो पूरे परिवार में खुशी की…

2 days ago

20+ Super Fun Swimming Pool Games for Kids l बच्चों के लिए मजेदार स्विमिंग पूल गेम्स

गर्मियों में किसी वाटर पार्क जाने या अपनी सोसायटी के पूल में दोस्तों के परिवारों…

2 days ago

अनाम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Anam Name Meaning in Hindi

बच्चे का नाम रखना हर माँ-बाप के लिए बहुत खास पल होता है। जब बेटा…

2 days ago