गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान लिवर का सेवन – फायदे और जोखिम

गर्भावस्था के दौरान आपको वह सभी विभिन्न चीजें खानी चाहिए जो न्यूट्रिशन दे सकें। मीट में कई तत्व होते हैं और यह कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर उंगली उठाते हैं। गर्भावस्था के दौरान चिकन का लिवर या कोई भी लिवर खाना आपके लिए अच्छा नहीं भी हो सकता है। गर्भावस्था में लिवर का सेवन करते समय आपको कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, इसमें क्या खतरे हो सकते हैं, यह सब जानकारी आपको अपनी पसंदीदा चीज चुनने में मदद कर सकती है। 

क्या एक गर्भवती महिला लिवर खा सकती है?

सामान्यतौर पर गर्भवती महिलाएं भी लिवर का सेवन कर सकती हैं। इसमें ऐसे बहुत सारे तत्व होते हैं जो माँ और बढ़ते बच्चे के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि इसे खाने में कुछ खतरे भी हैं और उनसे संभावित तरीकों से बचना भी जरूरी है। 

ADVERTISEMENTS

लिवर खाने के विभिन्न तरीके

लोग अक्सर अलग-अलग प्रकार के लिवर का सेवन करते हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से पकाया भी जाता है। आप इसे निम्नलिखित तरीकों से पका सकती हैं। वे कौन से तरीके हैं, आइए जानते हैं;

  • लिवर का सौजेस एक प्रकार की डिश होती है जिसे दुनिया में कई जगह पर लोग खाना पसंद करते हैं।
  • कुछ लोग लिवर को चौप करके इसे टेस्टी बनाकर स्नैक्स की तरह भी खाते हैं।
  • लिवर पेट भी एक प्रकार की डिश होती है जिसमें लिवर के साथ अन्य प्रकार के मीट और खाद्य पदार्थ मिलाए जाते हैं

गर्भावस्था के दौरान लिवर खाने के फायदे

लिवर में विभिन्न प्रकार के जरूरी तत्व होते हैं जो एक गर्भवती महिला और बच्चे के लिए जरूरी हैं। इसी वजह से महिलाओं के लिए यह एक फायदेमंद खाद्य पदार्थ माना जाता है। वे कौन से लाभ हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  • लिवर में फोलिक एसिड होता है जो बच्चे की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और साथ ही यह न्यूरोलॉजिकल विकास में भी मदद करता है।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में एनर्जी के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है और लिवर खाने से प्रोटीन मिलता है।
  • विटामिन ए सिर्फ न्यूट्रिशन ही नहीं देता है बल्कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की दृष्टी और इम्युनिटी पर सीधा असर पड़ता है।
  • लिवर में मौजूद आयरन एक ऐसा कारण है जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को लिवर खाने की सलाह दी जाती है। इससे महिलाओं में एनीमिया का खतरा कम होता है और यह खून में एनर्जी प्रदान करता है।

गर्भावस्था में कितनी मात्रा में लिवर खाना चाहिए?

एक गर्भवती महिला के लिए कितना लिवर खाना अच्छा होता है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इसमें विटामिन्स का अनुपात पर्याप्त होता है तो इसे लिमिटेड मात्रा में खाना ही सही है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे महीने में 2 बार या हफ्ते में 1 बार ही खाएं।

 

गर्भावस्था के दौरान लिवर खाने के जोखिम

गर्भवती महिलाओं के लिए मीट अक्सर लाभदायक होता है। यद्यपि लिवर में न्यूट्रिशन अधिक मात्रा में होता है पर इसे अधिक मात्रा में खाने से कई खतरे भी हो सकते हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  • चिकन के लिवर और बीफ या मटन के लिवर में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा अलग-अलग होती है। इसलिए हमेशा इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले अच्छी तरह से जान लें।
  • लिवर में सबसे ज्यादा विटामिन ‘ए’ होता है। यह फायदेमंद तो होता है पर यदि आप इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेती हैं तो यह आपके बच्चे के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
  • लिवर में विटामिन ‘ए’ रेटिनॉल के रूप में पाया जाता है। यह वास्तव में विटामिन में पाया जाने वाला एक पदार्थ होता है और अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से महिलाओं को हानि भी हो सकती है। यदि एक गर्भवती महिला इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाती है तो इससे बच्चे के विकास में प्रभाव पड़ता है और माँ को कैंसर होने का भी खतरा बढ़ सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान लिवर का सेवन करने से महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जिससे उन्हें हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।

गर्भावस्था में लिवर के प्रोडक्ट्स

गर्भावस्था के दौरान आपको लिवर बेस्ड प्रोडक्ट्स के भी इस्तेमाल से बचना चाहिए । वे कौन से प्रोडक्ट्स हैं, आइए जानें; 

  • वैसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स जिन्हें बनाने के लिए रेटिनॉल का उपयोग किया गया हो।
  • कुछ न्यूट्रिशन के सप्लीमेंट्स जिनमें विटामिन ‘ए’ के लिए रेटिनॉल मिलाया जाता है।
  • कॉड लिवर ऑयल या शार्क ऑयल के साथ कुछ स्प्रेड्स या डिप्स जिनमें लिवर के ट्रेसेस होते हैं।

विटामिन ‘ए’ के अन्य विकल्प

निसंदेह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए विटामिन ‘ए’ बहुत जरूरी है। चूंकि इसके लिए बहुत सारे विकल्प हैं इसलिए आपको पूरी तरह से सिर्फ लिवर के सेवन पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। सब्जियों में विटामिन ‘ए’ रेटोनोइल के बजाय बीटा-कैरोटीन के रूप में होता है इसलिए इस समय आपके लिए सब्जियां खाना ज्यादा सुरक्षित होगा। सब्जियों के कुछ विकल्प, इस प्रकार हैं;

ADVERTISEMENTS

  • शलजम के पत्ते
  • पालक
  • कद्दू या कोहड़ा
  • शकरकंद
  • गाजर

गर्भावस्था के दौरान यदि आपको क्रेविंग्स होती है तो मटन लिवर खाना आपके लिए हानिकारक नहीं है। इसे सही तरीके से बनाकर संयमित मात्रा में खाने से आप इसकी संभावित हानियों से पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

क्या प्रेगनेंसी में चाइनीज फूड खाना चाहिए?
प्रेगनेंसी के दौरान मसालेदार भोजन का सेवन करना

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago