गर्भावस्था

गर्भावस्था में मकई खाना – क्या यह सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेना होने वाली माँ और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन गर्भावस्था में अक्सर गर्भवती महिलाओं को अजीबोगरीब फूड क्रेविंग होती हैं, कभी भी कुछ भी खाने का मन होता है। सभी क्रेविंग में से एक है मकई, उन्हें मकई खाने का भी मन होता है । लेकिन क्या गर्भावस्था के दौरान मकई खाना चाहिए? इसका उत्तर हम आपको इस लेख में देंगे ।

मकई, मक्का, भुट्टे या मकई, एक बेहद लोकप्रिय अनाज है, जो खनिज और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, बी1, बी5, डायट्री फाइबर और मैग्नीशियम शामिल हैं। यह न केवल पौष्टिक है, बल्कि बहुत स्वादिष्ट भी है। कई गर्भवती महिलाओं को स्वीट मकई का रसदार और कुरकुरा स्वाद बेहद प्रिय होता है।

गर्भावस्था के दौरान मकई खाने के लाभ

गर्भावस्था में मकई खाने के कुछ पोषण संबंधी लाभ हैं, जो इस प्रकार हैं:

1. कब्ज से राहत देता है

मकई फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है और कब्ज जैसे पाचन समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

2. शिशु के जन्मदोष को कम करता है

मकई में फॉलिक एसिड होता है, जो स्पाइना बिफिडा जैसे जन्मदोष के जोखिम को कम करता है।

3. मेमोरी पावर बढ़ाता है

मकई खाने से आपकी याददाश्त अच्छी होती है और खरीददारी करने जाते समय आपको सूची बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी! यह भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है।

4. मांसपेशियों की विकृति को रोकता है

गर्भावस्था के दौरान मकई का सेवन आपके बच्चे को उसके जन्म के बाद मांसपेशियों के विकृति से बचाता है क्योंकि मकई में ज़ियेजैंथिन होता है।

5. गर्भ में पल रहे शिशु आंखों को स्वस्थ बनाता है

मकई, ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होता है जो आपके अजन्मे बच्चे की आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

6. कैंसर से बचाने में मदद करता है

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मकई में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट स्तन कैंसर सहित कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

7. ट्यूमर के खतरे को कम करता है

मकई में फेरुलिक एसिड जैसे फेनोलिक कम्पाउंड होते हैं जो ट्यूमर के खतरे को कम करते हैं।

8. एनीमिया से बचाता है

मकई विटामिन बी12 का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता है और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को रोकने में मदद करता है।

9. इम्युनिटी बढ़ाता है

मकई विटामिन ‘ए’ से समृद्ध है, इसलिए यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है, इम्युनिटी में सुधार करता है तथा गर्भावस्था के दौरान स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।

10. अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है

गर्भावस्था के दौरान मकई की भूसी के तेल का सेवन प्लाज्मा एलडीएल को कम करने में मदद करता है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति को भी बढ़ाता है।

क्या गर्भावस्था के दौरान मकई खाने से कोई नुकसान होता है?

गर्भवती महिलाओं के लिए मकई के कई स्वास्थ्य लाभ हैं और इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मकई का सेवन अत्यधिक न करें। मकई में फैटी एसिड होते हैं, अगर जरुरत से ज्यादा सेवन की जाए तो यह गर्भवती महिलाओं को दिल की बीमारियों के खतरे में डाल सकता है और साथ ही अपच का भी कारण बन सकता है।

कुछ ध्यान रखने योग्य बातें

निम्नलिखित बिंदु बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान मकई का सेवन कैसे करें ताकि आपको उससे सबसे ज्यादा फायदा हो।

  • मकई को ताजा खरीदें व ताजा ही खाएं।
  • मकई की ताजगी को बनाए रखने के लिए ऊपर का हरा कवर न हटाएं।
  • फ्रिज में एक एयरटाइट कंटेनर में मकई को स्टोर करें।
  • गर्भवती महिलाओं को डिब्बाबंद या फ्रोजेन मकई के बजाय ताजा मकई खाना चाहिए।
  • मकई में ऊपर से कोई मिठास छिड़ककर खाने से बचें।

मकई को सही तरीके से पकाने के टिप्स

मकई को पकाने के लिए उसे उबालना सबसे सही प्रक्रिया है। उबालने के लिए, मकई को छीलें, उसके रेशे निकालें और एक पतीले में डालें।अब उस पतीले में पानी डालें और थोड़ा नमक भी और पैन को ढक दें। ताजे मकई को उबलने में केवल 3-4 मिनट ही लगते हैं। मकई को ज्यादा न पकाएं नहीं तो वह सख्त हो जाते हैं।

मकई के कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज

1. कॉर्न सूप

व्यस्त दिनों में एक कप गरमागर्म मकई का सूप सबसे बेहतर है।

सामग्री

  • मध्यम आकार की मकई – 1
  • ताजी काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • कटा हुआ हरा प्याज – 1 बड़ा चम्मच
  • तेल / बटर – 1 बड़ा चम्मच
  • 3/4 कप हल्का गर्म दूध + 3/4 कप पानी
  • कॉर्नफ्लोर – 1/2 बड़ा चम्मच
  • नमक आवश्यकतानुसार

विधि

  • मकई छीलकर उबाल लें।
  • मुट्ठी भर मकई के दानों को एक तरफ रखते हुए, बाकी का एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • एक पैन में तेल या गरम करें।
  • अब हरा प्याज डालें और तब तक चलाएं जब तक वह हल्का पारदर्शी न हो जाएं।
  • पैन में मकई का पेस्ट, पानी और दूध डालें।
  • एक बार जब सूप उबलने लगे, तो पिसी हुई काली मिर्च, नमक और बचे हुए मकई के दानें डाल दें।
  • 2-3 मिनट के लिए हिलाएं।
  • कॉर्नफ्लोर डालें और सूप को गाढ़ा होने दें।
  • लहसुन और टोस्ट के साथ सर्व करें।

2. कॉर्न चाट

इस रेसिपी के साथ घर पर ही बनाएं अपनी स्ट्रीट फूडस्टाइल कॉर्न चाट!

सामग्री

  • मध्यम आकार का मकई – 1
  • 1 1/2 कप पानी
  • कटा हुआ छोटा प्याज – 1
  • कटा हुआ टमाटर – 1
  • कटी हुई हरी मिर्च – 1
  • कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार
  • नमक आवश्यकतानुसार
  • चाट मसाला आवश्यकतानुसार
  • नींबू का रस – 1-2 चम्मच
  • सेव आवश्यकतानुसार

विधि

  • प्रेशर कूकर में मकई को पकाएं और फिर दानें निकालकर अलग करें।
  • एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं।
  • सेव और धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • परोसें।

गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में मकई को शामिल जरूर करना चाहिए। आप इसे कैसे भी खा सकती हैं, जैसे उबालकर, स्टीम करके, ग्रिल करके, आग में पकाकर इत्यादि। अगली बार, जब भी आपको छोटीछोटी भूख लगे, मकई को जरूर याद करें।

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान केले का सेवन
गर्भावस्था के दौरान आंवला खाना

जया कुमारी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago