गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान ओट्स खाना – फायदे और साइड इफेक्ट्स

यदि आप पहली बार गर्भवती हुई हैं तो आपको हर किसी से हेल्दी भोजन खाने की सलाह मिलती होगी। दैनिक जीवन के लिए ओट्स एक हेल्दी ऑप्शन है। एक गर्भवती महिला को ऐसी डाइट की आवश्यकता होती है जो उसके और उसके बच्चे के लिए हेल्दी व पौष्टिक हो। हालांकि, कई महिलाएं यह सोचती हैं कि उन्हें अपने आहार में ओट्स शामिल करना चाहिए या नहीं। 

क्या एक गर्भवती महिला ओट्स खा सकती हैं?

इसका जवाब ‘हाँ’ है! गर्भावस्था के दौरान ओट्स खाना बिलकुल सुरक्षित है। ओट्स में बहुत सारे आवश्यक न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह ओट्स को उन खाद्य पदार्थों की लिस्ट में सबसे टॉप पर रखता है जो हर महिला के पास होनी चाहिए। 

गर्भावस्था के दौरान ओट्स खाने के फायदे

इस फाइबर-युक्त खाद्य पदार्थ के कई सारे फायदे निम्नलिखित हैं, आइए जानें; 

  • यह एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत है

गर्भवती महिला को पूरे दिन में लगातार एनर्जी-युक्त आहार खाने की जरूरत होती है। थोड़े से ओट्स में ही अधिक कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है जो शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है। 

  • इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं

रोज खाए जाने वाले फूड आइटम्स में सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, पर ओट्स में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद है जो धीरे-धीरे ब्रेक होता है और डाइजेस्ट होने में समय लगता है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नॉर्मल रखता है और जेस्टेशनल डायबिटीज के खतरे को कम करता है। धीरे-धीरे डाइजेशन होने से वजन स्वस्थ रूप से बढ़ता है। 

  • यह फाइबर से भरपूर है

ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है जिन्हें कब्ज की समस्या होती है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक करता है बॉवेल मूवमेंट में सुधार लाता है। 

  • इसमें महत्वपूर्ण मिनरल भी मौजूद हैं

पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम और मगनीज कुछ ऐसे मिनरल हैं जो ओट्स में पाए जाते हैं। हर मिनरल के कई फायदे हैं, जैसे यह इम्युनिटी को बढ़ता है, हड्डियों को मजबूती रखता है, दाँतों को बनाने में मदद करता है और साथ ही यह बच्चे के विकास व वृद्धि को भी सुनिश्चित करता है। 

  • इसमें आवश्यक विटामिन्स भी होते हैं

गर्भवती महिला को खुश रहने के लिए उसे अंदर और बाहर से हेल्दी रहने की जरूरत होती है। शरीर में विटामिन बी, फॉलेट और पैंटोथेनिक एसिड होने से फैट व प्रोटीन प्रभावी रूप से विभाजित हो सकते हैं जो मेम्ब्रेन व म्यूकस को स्वस्थ और मजबूत रखते हैं। 

  • यह फॉलिक एसिड से भरपूर है

विटामिन और मिनरल के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को फॉलिक एसिड भी लेना नहीं भूलना चाहिए। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम का विकास करता है और उसे किसी भी विकार से बचाता है 

  • इसमें आयरन भी पाया जाता है

यदि आप दिनभर में सिर्फ एक सर्विंग ओट्स खाकर शरीर में आयरन की 10% आवश्यकता को पूरा करती हैं तो आपको एनीमिया होने का कोई भी खतरा नहीं है। इसे अपने आहार में शामिल करने से आपको अपना अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। 

गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में ओट्स शामिल करने के तरीके

यहाँ कुछ ऐसे तरीके दिए हैं जिनकी मदद से आप गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में ओट्स को सरलता से शामिल कर सकती हैं, आइए जानते हैं;

1. ओट्स बनाने का क्लासिक तरीका

ओट्स को पानी, गर्म दूध और एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। यदि यह आपको सूट करता है तो इससे आपकी हेवी ब्रेकफास्ट की आवश्यकता पूरी होती है तो आप इसमें कुछ फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स या वनीला एसेंस भी मिला सकती हैं। 

2. मैदे का उपयोग न करें

गर्भावस्था के दौरान मैदा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ सकता है और आपको डायबिटीज होने का खतरा भी हो सकता है। इसके बजाय ओट्स के आटे का उपयोग करने से यह आपके लिए विभिन्न प्रकार के केक, ब्रेड, कूकीज और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के रूप में एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। 

3. ओट्स की ग्रेनोला बार बनाएं

यह सही समय है जब आप क्विक स्नैक्स के रूप में ग्रेनोला बार खा सकती हैं। इनमें सिर्फ ओट्स ही नहीं होता है बल्कि अन्य नट्स और बेरीज भी होते हैं जो इसे न्यूट्रिशनल और एनर्जी से भरपूर बनाते हैं। 

4. ओट्स की टेस्टी रेसिपी बनाएं

कई लोग इसे सिर्फ एक हेल्दी डाइट के रूप में ही जानते हैं। ओट्स को पकाते समय थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करने से इसे बहुत स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसके व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ओट्स में दालचीनी, थोड़ा सा मेपल सिरप, दूध, क्रीम, आइस-क्रीम, फल, ब्राउन शुगर और अन्य बहुत सारी सामग्रियां डाल सकती हैं। 

5. कुछ नया ट्राई करें

ओट्स बनाना बहुत आसान है क्योंकि इसे बनाने के तरीके में कोई भी मुश्किल नहीं है। तो इसे अलग-अलग सामग्रियों के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट व हेल्दी डिश बनाएं। 

गर्भावस्था के दौरान ओट्स खाने के साइड इफेक्ट्स

ओट्स में कई फायदे होने के साथ-साथ यहाँ तक कि गर्भावस्था की पहली तिमाही में भी इसे खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं; 

  • ज्यादा मात्रा में ओट्स खाने से कभी-कभी पाचन संबंधी समस्याएं और डायरिया हो सकता है। इसे आप उतना की खाएं जितना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो।
  • ओट्स ज्यादा खाने के बाद कई महिलाओं को आंतें ब्लॉक होने का अनुभव हुआ है। गर्भावस्था के दौरान यह एक गंभीर समस्या हो सकती है और इसका इलाज तुरंत करना चाहिए।
  • यदि आपको ग्लूटेन से एलर्जी है तो आपको ओट्स से भी एलर्जी होने की संभावना हो सकती है। ऐसे में आप कोई अन्य विकल्प का उपयोग कर सकती हैं।
  • आपके लिए इंस्टेंट ओट्स बिलकुल भी सही नहीं है। इसके बजाय आप स्टील कट ओट्स या रोल्ड ओट्स खाएं क्योंकि जैसा पहले भी बताया गया है कि यह हेल्दी होते हैं।

ओट्स ग्रेनोला की स्वादिष्ट रेसिपी

ग्रेनोला बार स्वादिष्ट, हेल्दी और बनाने में सबसे आसान होती है। यह नाश्ते, भोजन के बीच के स्नैक्स या कुछ मीठा खाने की क्रेविंग्स के लिए सबसे बेहतरीन आहार है। इस रेसिपी को आप किसी भी तरह से बना सकती हैं। आप इसमें अपने पसंदीदा फल और सामग्रियां डालकर बना सकती हैं, आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जा सकता है; 

सामग्री

  • ओट्स – 2 कप
  • केले (पके हुए) – 3
  • अखरोट – 1/2 कप
  • पम्पकिन सीड्स (रोस्ट किए हुए) – 1/2 कप
  • सनफ्लॉवर सीड्स (रोस्ट किए हुए) – 1/2 कप
  • आलमंड – 1/2 कप
  • ड्राइड बेरीज (क्रैनबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, गोजी बेरी) – 1/2 कप
  • वनीला एक्सट्रेक्ट – 1 छोटा चम्मच
  • दालचीनी – 1 छोटा चम्मच

विधि

  1. सबसे पहले ओवन को 350 डिग्री फैरानाइट में प्री-हीट कर लें।
  2. बेकिंग डिश (9*13 इंच) में बटर/पार्चमेंट पेपर लगाकर एक तरफ रख दें।
  3. अब एक बड़े कटोरे में सभी केले को तब तक मैश करें जब तक वह मुलायम कंसिस्टेंसी के साथ प्यूरी न बन जाए।
  4. प्यूरी में वनीला डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  5. ओट्स को ब्लेंडर या फूड प्रोसेस्सर में हल्का दरदरा ब्लेंड कर लें।
  6. केले के मिश्रण में ओट्स डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें।
  7. इसमें सभी सामग्रियां मिला लें। इस मिश्रण की कंसिस्टेंसी थोड़ी भारी और गीली होनी चाहिए।
  8. चम्मच से यह मिश्रण बेकिंग डिश में डालें। फिर अपने हाथ को थोड़ा गिला करके इसे चपटा व पतला करने के लिए हल्का सा दबाएं।
  9. मिश्रण को किनारे से हल्का भूरा और थोड़ा सख्त होने तक लगभग 20-25 मिनट के लिए बेक करें।
  10. अंत में ठंडा होने के बाद इसे लंबी-लंबी बार के रूप में काट लें।
  11. आप इसे एक हफ्ते तक फ्रिज में और एक महीने तक फ्रीजर में रख सकती हैं।

यद्यपि यह खाने में हेल्दी और सुरक्षित है पर इसे संयमित मात्रा में खाना ही बेहतर है। आपके आहार में ओट्स शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है पर यह आपके आहार में न्यूट्रिशन और एनर्जी का मुख्य सोर्स नहीं हो सकता है। आप इसे अन्य किसी खाद्य पदार्थ के साथ या स्नैक्स के रूप में खा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में तिल का सेवन करना सुरक्षित है या असुरक्षित
प्रेगनेंसी के दौरान केसर

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

60+ दशहरा 2024 की शुभकामनाएं देने के लिए यूनिक कोट्स, विशेस, मैसेज और स्टेटस

नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव के बाद, दशहरा का त्यौहार आता है, जिसका सभी…

1 day ago

60+ नवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं, कोट्स, विशेज, मैसेज, शायरी और स्टेटस

नवरात्रि के नौ शुभ दिन माँ दुर्गा के नौ अवतारों के उत्सव और उनकी पूजा…

1 day ago

दशहरा पर निबंध (Essay On Dussehra in Hindi)

जब त्योहार की बात आती है तो भारत का नाम सबसे आगे आता हैं, क्योंकि…

1 day ago

बच्चों के लिए नवरात्रि से जुड़े दिलचस्प सवाल-जवाब

हम सभी बड़े ही विधि-विधान के साथ अपने घर में माता का स्वागत करते हैं…

1 day ago

बच्चों के लिए नवरात्रि और दशहरे से जुड़ी कहानियां और तथ्य

हमारे देश में इतने त्योहार और उत्सव होते हैं जितने शायद ही किसी देश में…

1 day ago

नवरात्रि में अपने घर को इको फ्रेंडली तरीके से सजाएं

नवरात्रि का त्योहार देवी दुर्गा और उनके सभी नौ अवतारों को समर्पित है और हर…

1 day ago