गर्भावस्था के दौरान सपने देखना – इसका क्या मतलब है?

प्रेगनेंसी में सपने देखना

गर्भावस्था एक ऐसा समय है जब आपके शरीर और मानसिक स्थिति में बहुत सारे बदलाव होते हैं। यह बदलाव आपके पूर्ण स्वास्थ्य, मानसिक प्रकृति और भावनाओं में अत्यधिक प्रभाव डालता है। नौ महीने के इस सफर में आप उत्साहित होंगी, आपको थकावट भी बहुत होगी और साथ ही यह सफर आपके लिए हर तरह से बहुत ज्यादा चैलेंजिंग भी होगा। इससे आपकी नींद खराब होने की भी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं क्योंकि इस समय आपको अलग-अलग प्रकार के अजीब से सपने आएंगे। चकित कर देने वाली बात यह है कि गर्भवती महिलाएं जो भी सपने देखती हैं उनमें कुछ न कुछ कॉमन जरूर होता है। 

गर्भावस्था के दौरान सपनेगर्भावस्था के दौरान सपने

गर्भवती महिलाओं में मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत सारे बदलाव होते हैं। चाहे यह आपकी पहली गर्भावस्था हो या दूसरी पर इस समय आपके शरीर और हॉर्मोनल बदलावों से संबंधित भावनाएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। यह भी गर्भावस्था में आपके सपनों को प्रेरित करता है। गर्भावस्था के दौरान आए हुए अजीब और डरावने सपनों को ज्यादातर महिलाएं याद रखती हैं पर कुछ महिलाओं को जागने के बाद कुछ भी याद नहीं रहता है। ऐसा भी हो सकता है कि जागने के बाद आपको कोई भी सपना याद न रहे पर फिर भी आपको एहसास होगा कि आप चिंतित या खुशी महसूस कर रही हैं। यह सपने का भावनात्मक प्रभाव हो सकता है। 

गर्भावस्था के दौरान बुरे सपने आना एक आम बात है। अच्छी खबर यह है कि सपने आना बिलकुल नॉर्मल है और इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।

गर्भावस्था में आपको चौंकाने वाले या अजीबोगरीब सपने क्यों आते हैं?

इसे समझने के लिए सबसे पहले आप यह ऑब्जर्व करने का प्रयास करें कि सपने में आपने क्या देखा था। नींद के कई चरण होते हैं और इसमें पहले आपको हल्की नींद आती है, उसके बाद आपको आर.आई.एम. या झपकी (रैपिड आई मूवमेंट) नींद आती है और फिर आप गहरी नींद में सो जाती हैं। पूरी नींद के 4-6 विभिन्न चरण होते हैं और सपने अक्सर आर.आई.एम. नींद में आते हैं। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार नींद पूरी होने के बाद हम फ्रेश महसूस करते हैं। हालांकि गर्भावस्था में बहुत सारी बाधाओं की वजह से लगातार नींद लेना कठिन होता है और आप नींद पूरी होने से पहले ही जाग सकती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान अक्सर शारीरिक समस्याओं की वजह से नींद खराब होती है, जैसे पैरों में क्रैंप आने से, लगातार पेशाब लगने से या असुविधाजनक पोजीशन में सोने से और इसके परिणामस्वरूप आप नींद पूरी होने से पहले ही जाग जाती हैं। जागने से पहले यदि आप नींद के आर.आई.एम. चरण में सो रही थी तो आपको सपने में दिखाई देने वाली सभी चीजें स्पष्ट रूप से याद होंगी। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अक्सर सभी सपने स्पष्ट रूप से याद रहते हैं और उन्हें एक सपना दोबारा से भी आ सकता है। 

क्या गर्भावस्था में अजीबोगरीब सपने आना नॉर्मल है?

यदि सपने की वजह से आप डिस्टर्ब हो जाती हैं तो आपको यह जानकर मदद मिल सकती है कि कई गर्भवती महिलाओं को स्पष्ट सपने आते हैं जिससे वे डिस्टर्ब भी हो जाती हैं। इस विषय में टोर नेल्सन, कैनाडा के एक्सपर्ट के अनुसार गर्भावस्था के दौरान ऐसा होना बहुत आम है। अजीब या डरावने सपने आने से महिलाओं के हॉर्मोन्स उत्तेजित हो जाते हैं, उन्हें शारीरिक रूप से थकान होती है और जीवन की इस नई भूमिका से संबंधित चीजों के लिए एंग्जायटी भी होती है। 

इसके अलावा यदि आपको बहुत ज्यादा चिंता होती है तो अक्सर रात को आपके शरीर में कॉर्टिसॉल नामक हॉर्मोन्स बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से आपको अजीब व बुरे सपने आते हैं। यह फेनोमेना इतना कॉमन है कि इस विषय से संबंधित स्टडीज में भी गर्भवती महिलाओं के अजीब थीम्स के सपनों को समझने का प्रयास किया जाता है। बढ़ती गर्भावस्था के अनुसार अक्सर सपनों के थीम्स भी बदल जाते हैं और इसमें आप देख सकती हैं कि आपने किसी निर्जीव वस्तु को जन्म दिया है या आप किसी बड़े से पूल या सागर में तैरने का प्रयास कर रही हैं। 

गर्भावस्था के दौरान चौंकाने वाले सपनों का क्या मतलब है?

सपना देखने के बाद गर्भवती महिलाएं अक्सर एक हैरान कर देने वाला सवाल पूछती हैं कि “गर्भावस्था के दौरान ऐसे सपने आने का क्या मतलब है?” गर्भावस्था के दौरान हर महीने आपके शरीर में भावनात्मक और शारीरिक बदलाव होते हैं। इसलिए आप सपने में जो भी देखती हैं वह थीम्स से संबंधित होता है और गर्भावस्था के हर चरण में यह बहुत आम है। आइए समझते हैं कि गर्भावस्था के हर चरण में आपको कैसे सपने आ सकते हैं और उनके मतलब क्या हैं। 

गर्भावस्था की पहली तिमाही में सपने 

गर्भावस्था की शुरूआत में महिलाओं के सपने अक्सर आने वाले दिनों में उनकी चिंता व डर को दर्शाते हैं। चाहे आप पहली बार माँ बनी हों या एक अनुभवी माँ हों पर आप अपने जीवन के नए सफर में कदम रखने जा रही हैं जिसकी वजह से आपके मन में कई बातें चलती हैं। इस समय आप ऐसा सपना देख सकती हैं कि आपने बच्चे के अलावा किसी और चीज को जन्म दिया है या बच्चा सिर्फ एक ही दिन दिखता है या आपका गर्भधारण बहुत अजीब तरीके से हुआ है। यह एक नॉर्मल बेबी का जन्म होने और गर्भावस्था में कठिनाई होने की चिंताओं से संबंधित हैं। 

गर्भावस्था की शुरूआत में देखे जाने वाले आम सपने 

गर्भावस्था की पहली तिमाही में महिलाओं को अक्सर विकसित बच्चे या एडल्ट का जन्म होने के सपने आते हैं। यद्यपि इस अजीब सपने की विशेषता समझी जा सकती है। यह अक्सर महिलाओं द्वारा एक बच्चे को संभालने की शंकाओं के लिए माना जाता है। विकसित बच्चे को संभालना आसान है और यह गर्भावस्था को कम डरावना बनाता है। यदि एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के बाद काम पर वापिस लौटना है तो उसे अक्सर अपने बच्चे के बचपन को मिस करने की चिंताएं होती हैं और ऐसे सपने इसी चिंता से संबंधित हैं। सपने में एक पूर्ण विकसित बच्चे को जन्म देते हुए देखने का मतलब है कि आपको अपने बच्चे का बचपन न देख पाने की चिंताएं सता रही हैं। 

गर्भावस्था के शुरूआती समय में आपको अपने सपने में अक्सर पानी भी दिखाई दे सकता है। गर्भावस्था के दौरान आप अपने सपने में एक्वेटिक लाइफ को भी देख सकती हैं, जैसे मछली, टैडपोल या समुद्र के अन्य जंतु। इस समय आपको नींद में यह भी महसूस कर सकती है कि आप किसी बड़े से समुद्र या सागर में तैर रही हैं। 

यह माना जाता है कि ऐसे सपने केवल जैविक मूल से जुड़े होते हैं। पहली बार गर्भाधान करने पर ज्यादातर महिलाओं को यह पता होता है कि उनका बच्चा गर्भ के अंदर एमनियोटिक फ्लूइड में सुरक्षित है। इसकी वजह से सोते समय उनके अचेतन दिमाग में पानी से संबंधित एक स्पष्ट सपना दिखाई देता है। 

गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में सपने गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में सपने 

गर्भावस्था के शुरूआती समस्याओं को सहन करने के बाद दूसरी तिमाही में महिलाएं अक्सर रिलैक्स्ड होती हैं। इसलिए इस समय सोना बहुत आसान है। वैसे भी गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में महिलाओं को अक्सर बेतुके सपने आते हैं। यह सपने अक्सर गर्भावस्था के प्रति आपके व्यक्तित्व से संबंधित होते हैं। 

गर्भावस्था की दूसरी तिमाही आने वाले आम सपने

गर्भावस्था के दूसरी तिमाही में महिलाओं को वास्तविकता महसूस होती है और इस दौरान गर्भावस्था बढ़ने के लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को पता होता है कि उनके गर्भ में पल रहा बच्चा तेजी से विकसित हो रहा है और यहाँ तक कि उन्हें यह भी पता है कि हर चरण में इसका क्या मतलब है। इसलिए इस चरण में अक्सर महिलाएं अपने सपने में विभिन्न जानवरों को देखती हैं। आपके सपने में जानवरों के बच्चे दिखाई दे सकते हैं और वे बहुत आकर्षक होते हैं, जैसे कुत्ते के बच्चे, चूजे और बिल्ली के बच्चे। 

इस दौरान आपको कभी-कभी डरावने या गंदे जंतु भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे सांप या मछलियां। इसमें मूल रूप से समझने वाली बात यह है कि जो जानवर आपने अपने सपने में देखें हैं वे आपके बच्चे के प्रति आपकी धारणाओं से संबंधित हैं। यदि गर्भावस्था के दौरान आप खुश और बच्चे से जुड़ाव महसूस करती हैं तो आपको अपने सपने में वही सपने दिखाई देंगे जो आपको बहुत पसंद हैं। हालांकि यदि आप अपनी गर्भावस्था के दौरान खुश नहीं हैं या बच्चे के जन्म से डरी हुई हैं तो यह विचार भी आपको अपने सपने में दिखाई दे सकते हैं। 

गर्भावस्था के इस चरण में आपको बुरे सपने भी दिखाई दे सकता है। इसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सपना यह है कि बच्चे के पिता का कहीं और अफेयर है या वह आपको छोड़ना चाहते हैं। जैसे-जैसे गर्भावस्था बढ़ती है महिलाओं को अपने लुक्स की चिंताएं सतानी शुरू कर देती हैं। 

ऐसा हो सकता है कि इस दौरान महिलाएं अपने शरीर में हो रहे बदलावों को देखकर खुश न हों। इस चरण में वे इन्सेक्युर महसूस कर सकती हैं जिसकी वजह से उन्हें ऐसे सपने आते हैं। इस चरण में महिलाओं स्वतंत्रता कम महसूस करती हैं। ऐसी स्थितियों में बदलाव की वजह से स्ट्रेस और एंग्जायटी होती है जिसकी वजह से आपको ऐसे सपने आते हैं कि आप अपने प्रियजनों की वजह से कहीं फंसी हुई हैं। 

इस दौरान आपको डिलीवरी में कठिनाई होने की चिंताएं सताती हैं जिसकी वजह से आपको अपने पति से शारीरिक व भावनात्मक सपोर्ट की जरूरत होती है। यह आमतौर पर शरीर में अजीब से बदलावों के कारण होता है जिसकी वजह से आपको भावनात्मक रूप से बुरे सपने आते हैं। 

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में सपने गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में सपने 

डिलीवरी की तारीख पास होने की वजह से महिलाओं को फिर से चिंताजनक सपने आना शुरू हो जाते हैं। आप अचेतन दिमाग में कहीं न कहीं डिलीवरी और लेबर की कठिनाइयों को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं, जीवन में आने वाले बदलावों को लेकर चिंता कर रही हैं और बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता में है। इनके परिणामस्वरूप आपको सपने में एक स्पष्ट दृश्य दिखाई देता है जिससे आप डर भी सकती हैं। 

जीवन में दुर्भाग्य घटनाएं या नाखुश स्थितियों के सपने आने का मतलब यही है कि आपको बहुत सारी शंकाएं हैं। बच्चे को पहली बार देखने की तैयारी और उसके जेंडर को जानने की जल्दी होने के परिणामस्वरूप आपका ऐसा सपना आता है जिसमें आप कुछ अच्छा या कुछ बुरा भी देख सकती हैं। 

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में आने वाले आम सपने 

चूंकि डिलीवरी की तारीख नजदीक ही है इसलिए तीसरी तिमाही में कई महिलाएं अपने सपने में लड़के या लड़की को जन्म देते हुए देखती हैं। इस चरण में महिलाओं को अक्सर अपने सपने में बच्चे का जेंडर दिखाई देता है। इसमें महिलाओं को बच्चा स्पष्ट रूप से दिखता है और यह भी पता चलता है कि वह लड़का है या लड़की। 

इस चरण में महिलाओं को ऐसे सपने भी आ सकते हैं कि उनके बच्चे से किसी ऐसी विशेषता के साथ जन्म लिया है जो उनसे या उनके पति से मिलता जुलता नहीं है। यह आमतौर पर महिलाओं के डर और चिंताओं का प्रतिबिंब होता है। सपने में बच्चे की अलग विशेषताएं दिखाई देना महिलाओं को पसंद नहीं है और यही उनका सबसे बड़ा डर है। 

इस चरण में पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चे का नाम सोच चुके होते हैं या सोच रहे होते हैं। इसलिए तीसरी तिमाही में महिलाओं को नाम की थीम के सपने भी दिखाई दे सकते हैं। आपको अपने सपने में बेतुके नाम से लेकर सार्थक नाम भी दिख सकते हैं। यदि आपको अपने बच्चे का नाम सोचने में कठिनाई होती है तो आप इस तरीके से भी बच्चे का नाम रख सकती हैं। 

गर्भावस्था में बुरे सपने दिखना गर्भावस्था में बुरे सपने दिखना 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को डरावने सपने भी आ सकते हैं। चूंकि, आपके जीवन में बहुत सारे बदलाव आने वाले हैं इसलिए ऐसे सपने दिखना बहुत आम है। यहाँ तक कि यदि आपको बदलावों की चिंता नहीं है फिर भी इसके बारे में सोचना कोई असामान्य बात नहीं है। इस दौरान आपके दिमाग में अलग-अलग भावनाएं आती हैं जिसकी वजह से आपको सोते समय डरावने सपने दिखाई देते हैं। 

इस समय आपका शरीर बढ़ता है, नींद पूरी नहीं होती है और आपको बहुत ज्यादा थकान भी महसूस होती है। लगातार नींद न होने की वजह से शरीर बहुत ज्यादा थक जाता है और आपके दिमाग में बहुत सारे सवाल उत्पन्न होने लगते हैं जिसकी वजह से यह सभी चीजें एक साथ आपको अपने सपने में अजीब ढंग से दिखाई देती हैं। गर्भवती महिलाओं को गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत सारी चिंताएं होती हैं। उन्हें चिंता होती है कि बच्चे को कोई समस्या न हो या वह अस्वस्थ या असुरक्षित न हो। इन मामलों में महिलाओं को अपने चिंताओं से संबंधित बुरे सपने दिखते हैं और यह उनके व्यक्तित्व व उनके मूड को प्रभावित करता है। ऐसे मामलों में आपके लिए यह ध्यान रखना अच्छा है कि आपके शरीर द्वारा रिस्पॉन्ड करने का तरीका है। हालांकि इन नाइटमेयर का भविष्य से कोई भी संबंध नहीं होता है और इसमें किसी प्रकार का सत्य है। 

गर्भावस्था में अजीब सपने आने पर आप क्या कर सकती हैं?

यदि गर्भावस्था के दौरान आपको लगातार अजीब और चिंताजनक सपने आते हैं तो इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय ठीक करना ज्यादा बेहतर है। 

  • सबसे पहले आप मानसिक रूप से खुद को तैयार करें कि यह डरावने या अजीब से सपने आपके शरीर द्वारा स्थितियों पर प्रतिक्रिया देने का एक तरीका है। यह बिलकुल भी सत्य नहीं है और आपको इसमें चिंता नहीं करनी चाहिए। यदि आपको इसके बारे में पुष्टि करनी है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। 
  • इसके बाद आप अपनी नींद से संबंधित समस्याओं को सुधारें। यद्यपि पूरी गर्भावस्था में लगातार और सुविधाजनक सोना असंभव है इसलिए आप हमेशा अपनी स्थितियों में सुधार ला सकती हैं। 
    • इस बात का ध्यान रखें कि सोने तक आप बहुत ज्यादा न थकें और अच्छी नींद के लिए तकियों व अन्य सुविधाजनक चीजों का भी उपयोग करें। 
    • यदि आपको रात में क्रैंप्स आते हैं तो आप इस समस्या के बारे में डॉक्टर से संपर्क करें। 

लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करने से आपको अच्छी नींद आ सकती है और आपको बुरे बुरे सपने दिखना कम हो सकते हैं। हेल्दी गर्भावस्था के लिए रात में अच्छी नींद लेना और शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है। 

यह भी पढ़ें:

क्या प्रेगनेंसी में देर तक खड़े रहना सही है?