In this Article
गर्भावस्था में महिलाओं को हमेशा यह सलाह दी जाती है कि वे क्या खाती हैं, इस बारे में सावधान रहें। उनके आहार में भरपूर फल और सब्जियां शामिल होनी चाहिए। लेकिन कई गर्भवती महिलाओं को यह सवाल होता है कि क्या वे गर्भावस्था में टमाटर खा सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं।
गर्भावस्था के दौरान टमाटर न केवल खाने लिए सुरक्षित है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी चीज की अति खराब होती है।
टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम और कई मिनरल्स होते हैं।
टमाटर कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है। कार्बोहाइड्रेट गर्भवती महिलाओं को सुस्ती दूर करने में मदद करता है और पाचन तंत्र की फंक्शनिंग में मदद करता है। कार्बोहाइड्रेट फीटस को स्वस्थ रूप से विकसित होने में भी मदद करता है।
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ए होता है। विटामिन सी आयरन के अब्सॉर्प्शन में मदद करता है, जबकि विटामिन ए इम्युनिटी में सुधार करता है, इन्फेक्शन से लड़ता है और डिलीवरी के बाद टिश्यूज के रिपेयर को बढ़ाता है।
इन फलों में विटामिन के भी होता है, जो खून की कमी को रोकता है और हेमरेज के खतरे को कम करता है।
टमाटर में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखता है।
टमाटर में पाया जाने वाला शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन शिशुओं को सेल डैमेज, प्रीक्लेम्पसिया और जन्मजात विकृति से बचाने में सहायक होता है।
टमाटर में पाया जाने वाला निकोटिनिक एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गर्भावस्था के दौरान दिल को स्वस्थ रखता है।
टमाटर खून को शुद्ध कर सकता है और शरीर के विभिन्न भागों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकता है।
लाइकोपीन कैंसर पैदा करने वाले रेडिकल्स से भी लड़ सकता है, इस प्रकार गर्भवती महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, रेक्टल कैंसर आदि से बचा सकता है।
नियमित रूप से टमाटर का सेवन करने से जेस्टेशनल डायबिटीज का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
टमाटर में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन सी गर्भ में पल रहे बच्चे की त्वचा, हड्डियों, मसूड़ों और दाँतों के विकास में मददगार होता है।
चूंकि टमाटर में बहुत अधिक पानी होता है, इससे पेशाब ज्यादा होती है और यूरिनरी ट्रैक्ट (मूत्र पथ) का इन्फेक्शन कम होता है।
जबकि गर्भवती महिलाओं के लिए टमाटर का सीमित मात्रा में सेवन सुरक्षित होता है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो नीचे बताए गए कॉम्प्लीकेशन्स पैदा हो सकते हैं।
टमाटर की ये स्वादिष्ट रेसिपीज आज ही बनाएं।
इस चटनी के साथ इडली, डोसा या वडा खाया जा सकता है।
सामग्री:
तड़के के लिए:
विधि:
यह आंध्र प्रदेश की रेसिपी है।
सामग्री:
विधि:
टमाटर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के तनाव से निपटने में मदद करता है। वे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी लाभदायक होता है।
यह भी पढ़ें:
प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाने के फायदे और नुकसान
प्रेगनेंसी के दौरान मूली खाना
इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…
हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…
ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…
यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…
गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…
दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…