गर्भधारण

गर्भवती होने के लिए सही वजन क्या होना चाहिए?

आमतौर पर, कपल अपने बच्चे के लिए प्लानिंग करते वक्त बहुत सारे फैक्टर ध्यान में रखते हैं जैसे कि ओवुलेशन का समय, गर्भवती होने में कितना समय लगेगा, गर्भावस्था कैसे आगे बढ़ेगी, बच्चे के जन्म की संभावना कब होगी आदि। गर्भधारण की तैयारी करते समय एक महत्वपूर्ण पहलू वजन भी होता है।

कुछ महिलाओं को अधिक वजन या कम वजन होने पर गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। रिसर्च में देखा गया है कि जो महिलाएं मोटी या बहुत दुबली-पतली होती हैं, उन्हें स्वस्थ वजन वाली महिलाओं की तुलना में गर्भवती होने में अधिक समय लग सकता है। डॉक्टर यह भी बताते हैं कि गर्भधारण करने पर अधिक वजन वाली महिलाओं को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की संभावना अधिक होती है।

ADVERTISEMENTS

इसलिए, न केवल गर्भवती होने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए और एक सुरक्षित गर्भावस्था के लिए स्वस्थ वजन प्राप्त करना आवश्यक है। तो एक सवाल जो सभी महिलाओं के दिमाग में आता है, वह है, ‘गर्भवती होने के लिए आदर्श वजन क्या है?’ इस सवाल का कोई निश्चित जवाब नहीं है क्योंकि हर महिला का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) अलग होता है। डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि गर्भधारण की सबसे अच्छी संभावना के लिए महिलाओं का बीएमआई 19 से 25 के बीच होना चाहिए।

गर्भधारण करने में वजन क्या भूमिका निभाता है?

जब गर्भवती होने की बात आती है तो वजन प्रमुख भूमिका निभाता है क्योंकि वजन एक महिला के शरीर के कामकाज को कई तरह से प्रभावित करता है। कम वजन या अधिक वजन होना आपकी प्रेगनेंसी को कठिन बना देता है। यदि एक महिला का वजन कम या अधिक है तो यह उसके शरीर के हार्मोनल संतुलन को नेगेटिव रूप से प्रभावित करता है जिससे उसके लिए ओवुलेट करना और गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। रिसर्च से पता चलता है कि कम वजन, मोटापे या अधिक वजन वाली महिलाओं में इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की संभावना अधिक होती है।

ADVERTISEMENTS

वहीं दूसरी ओर जिन महिलाओं का गर्भवती होने से पहले वजन स्वस्थ होता है, उनको गर्भावस्था का बेहतर अनुभव होता है, उनकी डिलीवरी बाकियों के मुकाबले आसान होती है और वे स्वस्थ बच्चों को जन्म देती हैं। गर्भावस्था के दौरान उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना भी कम होती है।

सही मायने में गर्भधारण से पहले हर महिला को स्वस्थ वजन हासिल जरूर करना चाहिए। क्योंकि महिला के गर्भधारण के बाद डॉक्टर वजन कम करने की सलाह नहीं देते हैं। इस प्रकार, यदि कोई महिला गर्भवती होने की इच्छुक है और उसका स्वस्थ वजन नहीं है, तो उसे गर्भावस्था से पहले के चरण के दौरान स्वस्थ वजन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

क्या होगा यदि आप गर्भधारण की कोशिश के दौरान अंडरवेट हों?

अधिक डाइटिंग या अनहेल्दी खाने की आदतों वजह से महिलाएं अंडरवेट होती है। अंडरवेट होने की वजह से आपकी पीरियड साइकिल पर नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है और ओवुलेशन को प्रिडिक्ट करना कठिन बना देता है। बदले में यह गर्भधारण करने को और मुश्किल बना देता है। साथ ही वे महिलाएं जो अंडरवेट है, उनमें अंडरवेट वाले बच्चे को जन्म देने का अधिक जोखिम होता है।

क्या होगा यदि आप गर्भवती होने की कोशिश के दौरान ओवरवेट हों?

एक रिसर्च के अनुसार, ओवुलेशन से संबंधित इनफर्टिलिटी के लगभग 25 प्रतिशत मामलों में मोटापा एक मुख्य कारण पाया जाता है। जो महिलाएं मोटापे या ओवरवेट होती हैं, उनमें हार्मोनल असंतुलन होने की संभावना अधिक होती है, जिससे अनियमित पीरियड हो सकता है और ओवुलेशन में बाधा आ सकती है। उनमें थायराइड से जुड़े कई तरह के विकार होने की संभावना बढ़ जाती है। हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम) नामक एक मेडिकल समस्या ट्रिगर होती है जो आगे वजन बढ़ने और कम ओवुलेशन का कारण बनती है जिसकी वजह से गर्भाधान की कोशिश में कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं। पीसीओएस हाई एण्ड्रोजन लेवल और लो एस्ट्रोजन लेवल से भी जुड़ा हुआ है जो महिला की ओवरी को अंडे रिलीज करने से रोकता है। 

ADVERTISEMENTS

यदि ओवरवेट महिला गर्भवती हो जाती है तो उसे गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के समय कई समस्याओं का खतरा बना रहता है। जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है, उनमें ज्यादातर सिजेरियन सेक्शन द्वारा बच्चे को जन्म देने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा, ओवरवेट महिला के बच्चों को जन्म से जुड़े कई विकारों और जन्म के समय अधिक वजन के साथ पैदा होने का जोखिम रहता है।

गर्भवती होने के लिए हेल्दी वेट क्या है?

जो महिलाएं जल्दी गर्भवती होना चाहती हैं, वे आमतौर पर वजन को लेकर चिंतित रहती हैं। इस संबंध में, गर्भवती होने से पहले आइडियल वेट यानी आदर्श वजन निर्धारित करने के लिए एक महिला के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) पर विचार करना जरूरी है। आमतौर पर, 19 से 25 के बीच बीएमआई होने पर आपके गर्भवती होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए, गर्भवती होने के लिए न्यूनतम वजन इस सीमा के भीतर होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

एक महिला के बीएमआई की गणना करने के लिए इंच में लंबाई और पाउंड में वजन मापा जाता है। बीएमआई प्राप्त करने के लिए इनको डिवाइड करके मिलने वाली संख्या को 703 से गुणा किया जाता है। संतुलित आहार खाने से आप हेल्दी बीएमआई प्राप्त कर सकती हैं, जो आपके गर्भधारण की संभावना को भी बढ़ा सकता है।

गर्भवती होने की आशा रखने वाली महिलाओं को गर्भधारण की संभावना में सुधार करने के लिए हेल्दी बीएमआई और वजन बनाए रखना चाहिए। बच्चे के लिए प्रयास करते समय आपका आइडियल वेट क्या होना चाहिए इस विषय में आप अपने डॉक्टर की सलाह और मार्गदर्शन ले सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के लिए अपने शरीर को कैसे तैयार करें
जल्द गर्भधारण के लिए सर्वश्रेष्ठ घरेलू उपचार
क्या आप अधिक वज़न की हैं और गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं?

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

1 month ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

1 month ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

1 month ago