रिद्धिमा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ridhima Name Meaning in Hindi

रिद्धिमा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Ridhima Name Meaning in Hindi

कुछ लड़कियों का नाम इतना प्यारा होता है कि हर कोई उनके माता-पिता से पूछता है कि आखिर आपने इसका नाम कहा से ढूंढ कर रखा या फिर इसका मतलब क्या है। ऐसे बहुत से नाम होते हैं जिन्हे लोगों ने सुना जरूर होता है लेकिन उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं होती है। जब आप अपनी बच्ची के लिए कोई नाम ढूंढते हैं तो अपने परिवार व दोस्तों से उस नाम के बारे में उनकी राय जानना चाहते हैं। रिद्धिमा लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है और अगर आप भी अपनी चहेती बेटी को ये नाम देना चाहते हैं तो इस नाम को बेहतर तरीके से जानने के लिए हम आपकी इसमें जरूर मदद करेंगे। इस आर्टिकल में आपको रिद्धिमा नाम का अर्थ, राशि, नक्षत्र और रिद्धिमा नाम के लोग कैसे होते हैं आदि बातों की जानकारी विस्तार से मिलेगी।

रिद्धिमा नाम का मतलब और राशि

हर माता-पिता की यही कोशिश रहती है कि उनके बच्चे को एक अच्छा और भरोसेमंद नाम मिले क्योंकि उनका पूरा जीवन उस नाम पर निर्भर हो जाता है। हिन्दू समाज के हिसाब से नाम रखते वक्त उसके अर्थ को अच्छे से समझना जरूरी है, सिर्फ स्टाइलिश नाम काफी नहीं होता है। रिद्धिमा नाम का अर्थ प्यार से भरा हुआ होता है। साथ ही इस नाम की राशि तुला है। इस नाम का अर्थ और राशि लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं, इससे जुड़ी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

नाम  रिद्धिमा
अर्थ  प्यार से भरा हुआ
लिंग   लड़की
अंक ज्योतिष  8
धर्म  हिन्दू
राशि  तुला
नक्षत्र  चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन  शुक्रवार
शुभ रंग  हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न  ब्लू डायमंड, टोपाज

रिद्धिमा नाम का अर्थ क्या है?

रिद्धिमा नाम का अर्थ प्यार से भरा हुआ होता है। इन लड़कियों के व्यक्तित्व और स्वभाव की चर्चा करें तो इस नाम की लड़कियों का बर्ताव बेहद संस्कारी होता है। ये समाज के रीती-रिवाजों को दिल से मानती हैं। ये लड़कियां हमेशा अपने कार्य से माँ-बाप का नाम रौशन करने का प्रयास करती रहती हैं। इन्हे घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है लेकिन ये कभी भी किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करती हैं। ये लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती हैं और साथ ही इनका व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली होता है।

रिद्धिमा नाम का राशिफल

‘र’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए रिद्धिमा की राशि तुला है। तुला राशि की लड़कियों का स्वभाव बेहद दयावान होता है और ये किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। सिर्फ इतना नहीं है ये अपने दोस्तों और परिवारवालों के बेहद करीब होती हैं और उनके लिए हमेशा कुछ बेहतर करने का प्रयास करती रहती हैं। जैसा कि इन्हें घूमने का बहुत शौक होता है इसलिए ये दूसरी जगह पर जाकर वहाँ की संस्कृति और रीती-रिवाजों के बारे में पढ़ती रहती हैं। किसी भी समारोह में इनकी उपस्थिति पूरे माहौल को बदल देती है। इस राशि के मुख्य अक्षर र और त को माना जाता है।

रिद्धिमा नाम का नक्षत्र क्या है?

रिद्धिमा नाम का ‘चित्रा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – पे, पो, रा, री।

रिद्धिमा जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

रिद्धिमा लड़कियों को दिया जाने वाला भले ही बहुत आम नाम है लेकिन इस नाम को सब बहुत पसंद करते हैं। यह र अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। अगर आपको भी तुला राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों की एक टेबल तैयार की है। इनमें से आप अपनी बेटी के लिए एक नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
राध्या (Radhya) रुहिका (Ruhika)
रुशिता (Rushita) रायना (Rayna)
रिमी (Rimi) रिमझिम (Rimjhim)
रिया (Riya) रितिका (Ritika)
तुलिका (Tulika) तुनिशा (Tunisha)
तारा (Tara) तुषा (Tusha)
तुलीषा (Tulisha) तुषिका (Tushika)

रिद्धिमा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

रिद्धिमा बेहद ही सुंदर नाम है और अगर आप भी अपनी बेटी का नाम यह रखना चाहते हैं या इसकी ही तरह दूसरा नाम रखने का सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट को एक बार देखना बिलकुल न भूलें।

नाम   नाम
सिद्धि (Siddhi) विधि (Vidhi)
निधि (Nidhi) परिधि (Paridhi)
समृद्धि (Samriddhi) श्रीनिधि (Shrinidhi)
वृद्धि (Vriddhi) रिद्धि (Riddhi)

रिद्धिमा नाम के प्रसिद्ध लोग

रिद्धिमा नाम की कई जानी-मानी हस्तियों के नाम आपने सुने ही होंगे, कुछ तो टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। तो चलिए उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं जिन्होंने अपने काम से अपने माता-पिता के नाम के अलावा अपने देश का भी नाम रौशन किया है।

नाम  पेशा 
रिद्धिमा दिलावरी गोल्फ खिलाड़ी
रिद्धिमा पांडे पर्यावरण कार्यकर्ता
रिद्धिमा पंडित टीवी अभिनेत्री
रिद्धिमा पाठक अभिनेत्री
रिद्धिमा घोस अभिनेत्री
रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनर

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

अपनी बेटी को खुशियां देने की चाहत में माता-पिता हर काम देख-परखकर करते हैं। इसलिए नाम को ढूंढने से पहले उसके लिए शुभ अक्षर को जानकर फिर नाम की खोज करते हैं। यदि ‘र’ अक्षर उसके लिए लकी है तो उससे शुरू होने वाले कई बेहतरीन नाम हमने आपके लिए ढूंढे हैं।

नाम अर्थ 
रोहिणी (Rohini) एक नक्षत्र, एक गाय
रूपा (Rupa) सौंदर्य, आकार,
रूपाली (Rupali) सुंदर, सुडौल, सुंदरता की देवी
रोशनी (Roshni) चमक, प्रकाश, दीप्ति
रुचि (Ruchi) शौक, आलोक, सौंदर्य, स्वाद
रूपश्री (Roopshree) रूपवान, सुंदर
रंजीता (Ranjita) विजयी, प्रसन्न होकर
रामिनी (Ramini) खूबसूरत महिला
रुथान्या (Ruthanya) अपार क्षमताओं से धन्य
रितिषा (Ritisha) सत्य की देवी

लड़कियां फूलों की तरह नाजुक होती हैं उनको जरा सी भी खरोच लगे तो माता-पिता परेशान हो जाते हैं। जिस बेटी से आपको इतना दिल से लगा कर रखते हैं उसके लिए आप कोई अच्छा ही नाम रखेंगे। अपनी फूल सी बच्ची के लिए अगर आपको हमारे द्वारा दिया गया रिद्धिमा नाम का सुझाव पसंद आया हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

रेखा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rekha Name Meaning in Hindi
रीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Reena Name Meaning in Hindi
रिद्धि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riddhi Name Meaning in Hindi