In this Article
कई माता पिता को अपने बच्चे का नाम यूनिक रखना पसंद होता है। किंतु कुछ पेरेंट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें बेहद सरल नाम पसंद होता है। उनके पास नाम को लेकर कई विकल्प होने पर भी वे सिंपल नाम ही पसंद करते हैं। यदि आप भी उन पेरेंट्स की तरह हैं जिन्हें ऐसे नाम पसंद हैं तो आपको लड़कियों के लिए उपयुक्त नाम सविता अच्छा लग सकता है। अगर आप सविता नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं और यदि आपको अपनी लाडली के लिए ऐसा ही नाम रखने की इच्छा है तो इसके बारे में तमाम जानकारी के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ने की कोशिश जरूर करें ताकि आपको नाम को लेकर कोई शंका न रहे।
सविता नाम का मतलब और राशि
आज के लेख में हम लड़कियों के ऐसे नाम के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो खुद तो सुंदर है ही साथ ही इस नाम का अर्थ भी काफी खूबसूरत और आकर्षक है। जिसे जान लेने के बाद आप इस नाम को अपनाए बिना रह नहीं पाएंगे। आपकी उत्सुकता को ज्यादा न बढ़ाते हुए बता ही देते हैं कि सविता नाम का अर्थ सूरज और उज्जवल होता है और ‘स’ से शुरू होने के कारण सविता नाम की राशि कुंभ होती है। ये तो थी सामान्य जानकारी यदि आप इस नाम के बारे में और गहराई से जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ते रहिए।
| नाम | सविता |
| अर्थ | सूरज, उज्जवल |
| लिंग | लड़की |
| धर्म | हिंदू |
| अंकज्योतिष | 9 |
| राशि | कुंभ |
| नक्षत्र | शतभिषा (गो, स, सा, सि, सु, सी) |
| शुभ दिन | शनिवार |
| शुभ रंग | हल्का नीला, बैंगनी |
| शुभ रत्न | नीलम |
सविता नाम का अर्थ क्या है?
सविता नाम का अर्थ सूरज और उज्जवल होता है। इसका तात्पर्य यह है कि सविता नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व सूरज की तरह चमकदार और सबको रौशनी देने वाला हो सकता है। सविता नाम की लड़कियां बेहद प्यारी और सरल स्वभाव की होती हैं। ये लड़कियां जीवन के हर मोड़ पर उत्साहित रहना पसंद करती हैं। इनकी समझदारी का आंकलन आप इस तरह से कर सकते हैं ये खुद से पहले अपनों के बारे में सोचती हैं। ये लड़कियां साहसी और निडर होती हैं। इनका प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दूसरों के आकर्षण का केंद्र हो सकता है। सविता नाम की लड़कियां स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं।
सविता नाम का राशिफल
सविता नाम की राशि की बात करें तो इसकी राशि कुंभ और आराध्य देव भगवान शनि और हनुमान जी होते हैं। कुंभ राशि से संबंधित होने के कारण सविता नाम की लड़कियों का स्वभाव गंभीर और समझदारी भरा होता है। एक तरफ ये शांत स्वाभाव की होती हैं लेकिन बात बिगड़ने पर बेहद गुस्से वाली भी हो सकती हैं। इन्हें दोस्ती करना पसंद होता है। सविता नाम की लड़कियों के दिमाग का कोई जवाब नहीं होता है। ये लड़कियां काफी बुद्धिमान और परोपकारी होती हैं।
सविता नाम का नक्षत्र क्या है?
ज्योतिष की दृष्टि से सविता नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह गोलाकार आकृति या खाली वृत्त होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम इन अक्षरों से शुरू होते हैं – गो, स, सा, सि, सु, सी।
सविता जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम
यदि आप अपनी बेटी का नाम कुंभ राशि से ही रखना चाहते हैं। लेकिन सविता न रखकर कुछ और नाम रखना चाहते हैं तो हमने कुंभ राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर ग, स, श, श्र से कुछ यूनिक नामों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें आपको अपनी बेटी के लिए कोई अच्छा नाम मिल सकता है।
| नाम | नाम |
| गीतिका (Gitika) | सिंदुरा (Sindura) |
| गायत्री (Gayatri) | श्रुति (Shruti) |
| स्वराली (Swarali) | शैल्वी (Shalvey) |
| शमिता (Shamita) | श्रीति (Shriti) |
| शिल्पी (Shilpi) | शिप्रा (Shipra) |
| श्रेयसी (Shreyasi) | सुप्रिया (Supriya) |
| शांभवी (Shambhavi) | शर्वरी (Sharvari) |
सविता नाम से मिलते जुलते और भी नाम
यदि आपके घर में जुड़वाँ बेटियां हुईं हैं और यदि आप इनके लिए मिलते जुलते नामों की तलाश कर रहें हैं तो आगे की सारणी से आपको जरूर मदद मिल सकती है। इस सारणी में हमने सविता जैसे कुछ मिलते जुलते नामों का वर्णन किया है, इस पर अपनी नजर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| कविता (Kavita) | बबिता (Babita) |
| रविता (Ravita) | अक्षिता (Akshita) |
| इशिता (Ishita) | ऋषिता (Rishita) |
| निकिता (Nikita) | हर्षिता (Harshita) |
| अर्पिता (Arpita) | अर्चिता (Archita) |
सविता नाम के प्रसिद्ध लोग
इस लेख में आपने नाम का अर्थ भी जान लिया, राशिफल भी जान लिया, मिलते जुलते नाम भी जान लिया तो अब सविता नाम के प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानने की बारी है। इसके लिए हमने सविता नाम की कुछ प्रख्यात महिलाओं की सूची तैयार की है, जो कुछ इस प्रकार हैं।
| नाम | पेशा |
| सविता अंबेडकर | दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता |
| सविता प्रभुणे | अभिनेत्री |
| सविता जिंदल | उद्यमी व राजनीतिज्ञ |
| सविता पुनिआ | हॉकी खिलाड़ी |
| सविता सिंह | सिनेमेटोग्राफर |
| सविता देवी | शास्त्रीय गायिका |
| सविता भट्टी | अभिनेत्री |
| सविता राज हिरेमठ | फिल्म निर्माता |
‘स’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
‘स’ अक्षर से लड़कियों बड़े ही प्यारे और क्यूट नाम होते हैं। यदि आप सविता के अलावा ‘स’ अक्षर से कुछ अन्य नाम जानना चाहते हैं तो आपको आगे की तालिका जरूर पढ़ना चाहिए। क्या पता आपको इनमें से कोई एक नाम अपनी बेटी के लिए पसंद आ जाए।
| नाम | अर्थ |
| सागरिका (Sagarika) | लहर |
| सुनैना (Sunaina) | सुन्दर आँखों वाली महिला |
| सावि (Savi) | देवी लक्ष्मी, सूर्य |
| स्नेहा (Sneha) | प्यारी, अनुकूल |
| सुरभि (Surbhi) | गुणवान, मनोरम, सुगंधित |
| संजना (Sanjana) | सम्माननीय, सज्जन |
| सारिका (Sarika) | ध्वनि की देवी, राजकुमारी, मधुर, सुबह |
| सीरत (Sirat) | आतंरिक सुंदरता, शोहरत, प्रसिद्ध |
| सिया (Siya) | सुंदरता, पवित्रता, देवी सीता |
| साँची (Sanchi) | सत्य |
सविता नाम भले ही आपको सामान्य लगे लेकिन इसका अर्थ इसे अन्य नामों से भिन्न बनाता है। इस लेख में हमने जाना कि सविता नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व काफी बेहतरीन होता है। साथ ही हमने आपको कुंभ राशि से कुछ यूनिक नामों के बारे में भी बताया ताकि अगर आपको सविता नाम आपकी बेटी के लिए समझ न आए तो किसी और साइट पर जाकर ढूंढना न पड़े। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल में वर्णित कोई एक नाम तो जरूर पसंद आया होगा जिससे आप अपनी बच्ची का नामकरण कर सकें।
यह भी पढ़ें:
सोनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Soni Name Meaning in Hindi
सलोनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saloni Name Meaning in Hindi
संगीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sangeeta Name Meaning in Hindi

















