श्याम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shyam Name Meaning in Hindi

श्याम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Shyam Name Meaning in Hindi

पेरेंट्स को अपने बच्चे का नाम रखते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि नाम का अर्थ, नाम का उच्चारण, नाम का श्रवण आदि और साथ ही नाम लेटेस्ट और सकारात्मक भी होना चाहिए। इसकी एक मात्र वजह यही है कि नाम हमारे साथ जीवन भर रहता है और इसी से हमारे व्यक्तित्व को आकार मिलता है। अनुभवी लोग नाम से ही उसके बारे में पता कर लेते हैं, इसलिए नाम बहुत सोच समझ कर रखना चाहिए। श्याम लड़कों का एक लोकप्रिय नाम है जो ज्यादातर पेरेंट्स को पसंद होता है। यदि यह नाम आपको पसंद है और आप इसके बारे में और भी जानकारी जैसे कि इसका अर्थ, राशि, श्याम नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

श्याम नाम का मतलब और राशि

नाम ईश्वर के नाम पर रखा हो या फिर किसी के द्वारा बताए अनुसार रखा हो, सबसे पहले इसके सटीक अर्थ के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि बच्चे का व्यक्तित्व काफी हद तक उसके नाम के अर्थ पर निर्भर करता है। आज के लेख में हम लड़कों के बहुत ही अच्छे नाम श्याम के बारे में बात करेंगे जिसका अर्थ गहरा नीला, काला होता है और साथ ही यह भगवान कृष्ण का भी नाम होता है। सभी नाम की कुछ न कुछ राशि होती है और श्याम नाम की राशि कुंभ है। यदि आपको यह नाम पसंद है तो आगे इस नाम से जुड़ी अहम जानकारी के लिए इस आर्टिकल पढ़ते रहें।

नाम श्याम
अर्थ गहरा नीला, काला, भगवान कृष्ण का एक नाम
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि  कुंभ
नक्षत्र  शतभिषा (गो, सा, सि, सु, सी)
शुभ दिन  हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रांग शनिवार
शुभ रत्न नीलम

श्याम नाम का अर्थ क्या है?

श्याम लड़कों का ऐसा नाम है जिसके आस पास होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अर्थ की बात करें तो श्याम नाम का अर्थ गहरा नीला, काला और भगवान कृष्ण का एक नाम होता है। भगवान कृष्ण के सांवले रंग के कारण उन्हें श्याम की उपाधि दी गई थी। श्याम नाम के लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इन्हें साहित्य और कला से बड़ा प्रेम होता है। इसीलिए श्याम नाम के अधिकतर लड़कों का करियर इसी क्षेत्र में देखने को मिलता है। इन लोगों को मित्रता करना बड़ा पसंद होता है इसलिए इनके जीवन में मित्रों को कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों में करुणा भी काफी होती है।

श्याम नाम का राशिफल

श्याम नाम के लड़कों की राशि कुंभ होती है। इस राशि से संबंधित होने के कारण श्याम नाम के लड़कों में कुंभ राशि के जातकों के समान गुण देखने को मिल सकते हैं। कुंभ राशि के जातक तीव्र बुद्धि और गंभीर मनोवृत्ति वाले होते हैं। इनकी बुद्धि का कोई जवाब नही होता लेकिन इनकी बुद्धि का फायदा इनसे ज्यादा औरों को होता है। ये लोग दिल के बड़े अच्छे होते हैं। लेकिन अगर इनकी बात पर अमल न किया जाए तो इसके लिए वो गुस्सा भी हो जाते हैं। इन्हें अपने ज्ञान पर बहुत गर्व होता है। ये लोग दूसरों की समझ से बाहर होते हैं। लेकिन श्याम नाम के लड़के ईमानदार और मेहनती भी काफी होते हैं।

श्याम नाम का नक्षत्र क्या है?

श्याम नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त या गोलाकार आकृति होता है। श्याम के अलावा अन्य नाम जो इस नक्षत्र में आते हैं उनके शुरुआती अक्षर गो, सा, सि, सु, सी हैं।

श्याम जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

कुछ पेरेंट्स को अपने बच्चे का नाम राशि के हिसाब से रखना पसंद होता है ताकि इसमें एक ही राशि के गुण उपस्थित हो। यदि आपके बच्चे की राशि कुंभ है और इस राशि से आप कुछ अन्य नाम जानना चाहते हैं, तो आगे की सूची में कुंभ आने वाले अक्षर ग, स, श, श्र से नाम दिए गए हैं।  इन पर एक नजर जरूर डालें।

नाम नाम
सुजल (Sujal) सपन (Sapan)
गौरांश (Gouransh) गौरव (Gourav)
श्रेयस (Shreyas) श्रीसंत (Sreesant)
गुरमीत (Gurmeet) गौतम (Gautam)
संकल्प (Sankalp) सारांश (Saransh)
शमित (Shamit) शार्विल (Sharvil)

श्याम नाम से मिलते जुलते और भी नाम

जैसा कि उच्चारण से ही प्रतीत होता है कि श्याम लड़कों का काफी क्यूट नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद है और आप ऐसे ही अन्य नामों की जानकारी पाना चाहते हैं ताकि आगे भविष्य के लिए नाम ढूंढना न पड़े तो आगे की सूची को एक बार जरूर देखें।

नाम नाम
सत्यम (Satyam) दिव्यम (Divyam)
शिवम (Shivam) नित्यम (Nityam)
भव्यम (Bhavyam) श्यान (Shyan)
स्वयं (Swayam) सुब्रमण्यम (Subramanyam)
शोम (Shom) उद्यम (Udyam)
शुभम (Shubham) शान (Shan)

श्याम नाम के प्रसिद्ध लोग

ऐसे कई व्यक्ति हैं जो श्याम नाम से प्रसिद्ध हैं। जिनमे से ज्यादातर लोग या तो कवि हैं, तो कुछ लेखक हैं। उनमें से कुछ अहम व्यक्तियों के बारे में हम आपको बताने जा रहें हैं इसे पढ़ें।

नाम पेशा
श्याम बेनेगल फिल्म निर्देशक
श्याम मानव यूट्यूबर
श्याम चरण दुबे समाज विज्ञानी
श्याम सरन पूर्व राजदूत, पूर्व विदेश सचिव
श्याम फर्नांडो अभिनेता
श्याम नारायण पाण्डेय कवि
श्याम पाठक अभिनेता
श्याम मीरा सिंह पत्रकार
श्याम जाजू राजनीतिज्ञ
श्याम रंगीला कॉमेडियन

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘श’ से लड़कों बड़े प्यारे और यूनिक नाम होते हैं। यदि आप अपने बेटे का नाम ‘श’ से रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी हुई तालिका को जरूर पढ़ना चाहिए।

नाम अर्थ
शिवाय (Shivay) भगवान शिव
शर्मिन (Sharmin) शील, शर्मीला
शाश्वत (Shashwat) निरंतर रहने वाला, सत्य
शोभित (Shobhit) अलंकृत, भगवान कृष्ण, शानदार, सुंदर
शुभ (Shubh) शानदार, भाग्यशाली
शशांक (Shashank) चंद्रमा
शानू (Shaanu) विद्वान, आग
शिवांश (Shivansh) भगवान शिव का अंश
शिवराज (Shivraj) विध्वंसक, भगवान शिव
शरमन (Sharman) आश्रय, खुशी, संरक्षण

तो ये थी जानकारी श्याम नाम के बारे में जो भगवान श्रीकृष्ण का दूसरा नाम है। भगवान कृष्ण का एक नाम होने से ऐसा हो सकता है कि मनुष्य होते हुए भी इनमें भगवान के पूरे गुण तो नहीं मगर कुछ गुण तो जरूर मिलेंगे। इसकी वजह से इनका व्यक्तित्व और भी अच्छा हो सकता है। तो यदि आपको लगता है कि श्याम नाम का व्यक्तित्व और स्वभाव प्रभावशाली है तो इसे अपनाने में आपको देर नहीं करनी चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि हम इसी तरह से नाम ढूंढने में आपकी मदद करते रहें तो इस आर्टिकल को जरूर लाइक करें।

यह भी पढ़ें:

समीर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sameer Name Meaning in Hindi
संजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanjay Name Meaning in Hindi
सतीश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sathish Name Meaning in Hindi