विजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vijay Name Meaning in Hindi

विजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Vijay Name Meaning in Hindi

हमने कई पेरेंट्स को देखा है जब बच्चों के नाम रखने की बारी आती है तो अपने आस पास मौजूद कुछ लोगों के प्रसिद्धि से इतने प्रभावित होते हैं कि बच्चे का नाम भी उन्हीं के नाम से रखने की सोच लेते हैं और ये आशा रखते हैं कि उनके बच्चे भी एक दिन उनके जैसे ही बने। इसके अलावा कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जो हमेशा से ही लोकप्रिय होते हैं। विजय ऐसा ही एक नाम है। यदि आप भी अपने बच्चे का नाम विजय रखना चाहते हैं आपको इससे संबंधित जरूरी जानकारी जरूर जाननी चाहिए तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हम इस आर्टिकल में विजय नाम की चर्चा करेंगे तो इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

विजय नाम का मतलब और राशि

नाम हमारे जीवन का अभिन्न अंग होता है। जिसके बगैर जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है। इसीलिए नाम बड़े सोच विचार करके रखना चाहिए। आज के लेख में हम लड़कों के नाम विजय के बारे जानेंगे। विजय नाम का मतलब जीत होता है यानि विजय नाम के लड़के हर स्थान में जीतने की काबिलियत रखते हैं। इसकी राशि वृषभ होती है। विजय नाम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारा लेख जरूर पढ़ना चाहिए।

नाम विजय
अर्थ जीत, जीतना
लिंग लड़का
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 22
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बू, वी, वा, वी, वू, बि)
राशि वृषभ
शुभ दिन  शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग  सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

विजय नाम का अर्थ क्या है?

विजय एक प्रभावशाली नाम है तो जायज है कि माता पिता इस नाम को जरूर पसंद करते होंगे। बात करें इस नाम के अर्थ के बारे में तो इसका अर्थ जीत होता है, जिसका प्रभाव आपको विजय नाम के लड़कों के व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। विजय नाम के लड़के सदैव अपने बात पर अड़े रहते हैं। इनके लिए इनका स्वाभिमान सबसे पहले आता है, जो एक अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है। विजय नाम के लड़कों पर लोग आँख बंद करके विश्वास कर लेते हैं। इन्हें वक्त की बर्बादी जरा भी पसन्द नहीं होती है। विजय नाम के लड़के स्वाभाव से ईमानदार और प्यारे होते हैं।

विजय नाम का राशिफल

विजय नाम की राशि वृषभ होती है जिसे कई लोग वृष के नाम से भी जानते हैं। यह राशि चक्र में दूसरे स्थान पर आती है। वृषभ के जातक जातिका काफी समझदार होते हैं और कोई भी फैसला लेने से पूर्व गहन चिंतन करते हैं। इन्हे बड़े कामों को करने के लिए जाना जाता है क्यूंकि बड़े काम ये बड़ी निष्ठा के साथ करते हैं। विजय नाम के लड़के चाहे परिस्थिति अच्छी हो या बुरी हमेशा एक सामान रहते हैं। इन्हे सुखी संपन्न जीवन व्यतीत करना पसंद होता है, जिसे वो अपनी मेहनती स्वभाव से प्राप्त करने में सफल होते हैं।

विजय नाम का नक्षत्र क्या है?

विजय नाम के लड़कों का जन्म रोहिणी नक्षत्र में होता है जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी होता है जिसे दो बैल खींच रहे हैं। इस नक्षत्र से संबंधित अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, बा बी, बू, वि, वा, वी, वू।

विजय जैसे वृषभ राशि के हिसाब से और भी नाम

वृषभ राशि के मुख्य अक्षर व, ब और उ को माना जाता है जिससे विजय जैसे और भी यूनिक नाम होते हैं। यदि आप अपने बेटे का नाम वृषभ राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी नीचे दी गई टेबल पर जरूर विचार करना चाहिए। इस राशि के मुख्य अक्षर ई, उ, ए, ओ, व और ब हैं।

नाम नाम
ओजस (Ojas) बिपिन (Bipin)
ईशान (Ishan) एहसान (Ehsan)
उदित (Udit) बोमन (Boman)
उपेंद्र (Upendra) ब्रजेश (Brajesh)
वरद (Varad) बालकृष्ण (Balkrishna)
उदय (Uday) बरुन (Barun)

विजय नाम से मिलते जुलते और भी नाम

विजय लड़कों के लिए बेहतर नाम तो है ही साथ ही विजय जैसे और भी नाम हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं। नीचे की सारणी में हमने विजय नाम से मिलते जुलते कुछ नामों के बारे बताया है, इसे जरूर पढ़ें।

नाम नाम
अजय (Ajay) विजयन (Vijayan)
संजय (Sanjay) बिजॉय (Bijoy)
अंजय (Anjay) विजयंत (Vijayant)
दिग्विजय (Digvijay) विजयानंद (Vijayanand)
रणविजय (Ranvijay) विजयेन्द्र (Vijayendra)

विजय नाम के प्रसिद्ध लोग

विजय एक आम नाम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि विजय नाम के कोई प्रसिद्ध लोग नहीं होंगे। हमारी जानकारी में ऐसे कई लोग हैं जो विजय नाम से प्रसिद्ध हैं जिनमे से कुछ के बारे में हम बताने जा रहे हैं, इसे ध्यान से पढ़ें।

नाम   पेशा 
विजय देवरकोंडा अभिनेता और निर्माता
विजय जोशी अर्थशास्त्री
विजय सेतुपति अभिनेता
विजय हजारे दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी
विजय वर्मा अभिनेता
विजय घाटे तबलावादक
विजय प्रकाश गायक
विजय चौधरी पहलवान
विजय गांगुली कोरियोग्राफर
विजय अंटोनी संगीतकार

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हर अक्षर का कोई न कोई विशेष अर्थ निकलता है। इसीलिए माता पिता सोचते हैं कि हम बच्चे का नाम एक खास अक्षर से रखें। यदि आपके लिए वो खास अक्षर ‘व’ है और इसी अक्षर से आप अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे की टेबल को पढ़ सकते हैं।

नाम नाम
वत्सल (Vatsal) स्नेही, कोमल
विनीत (Vinit) ज्ञान, शुक्र, नम्र
विवान (Vivan)
भगवान कृष्ण, जीवन से भरा हुआ, सूर्य
विवेक (Vivek) बुद्धि, ज्ञानी
वेदांत (Vedant)
धर्मशास्त्र, ज्ञान से भरा
विराज (Viraj)
शानदार, शासक, ब्रह्मांड में सबसे बड़ा
विद्युत (Vidyut)
बिजली के चमक जैसे, हुनरमंद
विहान (Vihan) भोर, सवेरा
विजित (Vijit)
अजीत, जीत हासिल करने वाला
विक्रांत (Vikrant) शक्तिशाली योद्धा

हमारी हर आर्टिकल में यही कोशिश होती है कि आपको हमारा द्वारा सुझाया गया नाम पसंद आए और हम आपको उस नाम से सम्बंधित हर जरूरी जानकारी दे सकें। इस आर्टिकल का भी मकसद यही है कि आपको विजय नाम की सारी जरुरी बातों की जानकारी मिले ताकि आप नाम रखने में खुद को बिलकुल सहज पाएं। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और साथ ही यह लेख पढ़कर आपको कैसा अनुभव हुआ इसे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

विनय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinay Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
विशाल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vishal Name Meaning in Hindi