In this Article
हर एक नाम का अपना महत्व होता है इसलिए जब अपने बच्चे का नाम रखें तो पहले आप खुद इस नाम से संतुष्ट होने चाहिए। क्योंकि आप जो भी नाम अपने बच्चे को दे रहे हैं वो जीवन भर उसके साथ रहने वाला है और जीवन के कई अहम पहलू नाम से जुड़े होते हैं। लड़कियों का नाम चुनना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए माता-पिता बहुत से नामों को जांच परख लेने के बाद ही किसी आखिरी फैसले पर पहुंचते हैं। हम आपको आपकी बेटी के लिए एक ऐसा नाम रखने का सुझाव दे रहे हैं जो कि सुनने में बहुत ही प्यारा और खूबसूरत है। हम यहाँ पर पायल नाम की बात कर रहे हैं। इस लेख में आपको इस नाम का अर्थ व अन्य जानकारी भी दी गई है।
पायल नाम का मतलब और राशि
पायल वैसे तो बहुत ही कॉमन नाम है लेकिन इसके बावजूद भी माता-पिता अपनी बेटी का यह नाम रखते हैं, क्योंकि इस नाम को चाहने वालों की लिस्ट थोड़ी लंबी है। पायल सुनने में भले ही साधारण लगे लेकिन इसके चाहने वाले बहुत लोग हैं। यह बहुत से घरों की पसंद बना है। आपको बता दें कि पायल नाम का अर्थ पैरों का गहना होता है। जैसा नाम वैसे ही इस नाम की लड़कियों में गुण भी पाए जाते हैं। प अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कन्या राशि में आता है। आगे आपको इस नाम से जुड़ी महिलाओं और लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव के बारे बताया है।
| नाम | पायल |
| अर्थ | पैरों में पहनने वाला गहना |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 2 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कन्या |
| नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पी) |
| शुभ दिन | बुधवार |
| शुभ रंग | हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद |
| शुभ रत्न | पन्ना |
पायल नाम का अर्थ क्या है?
पायल की खनक किसे नहीं पसंद होती है, इसलिए बेटी के लिए पायल नाम का सुझाव मिलना बहुत प्यारा होता है। पायल का मतलब पैरों में पहनने वाला गहना होता है। जो कि कीमती भी होता है और प्यारा भी। जैसा की पहले भी कहा गया है नाम की तरह इस नाम वाली लड़कियों का व्यवहार और गुण भी काफी समान है। यह नाम लोगों को भी काफी पसंद आता है। इस नाम की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी चंचल होती हैं और इन्हें हंसी-मजाक का बहुत शौक होता है। भले ही हंसमुख स्वभाव की हो लेकिन अपने करियर के मामले में ये बेहद गंभीर होती है। इन्हें हमेशा से ही सही और अपने मन की चीजें चाहिए होती हैं जिन्हें ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धि के दम पर हासिल भी करती हैं।
पायल नाम का राशिफल
पायल नाम की राशि कन्या होती है। इस राशि की महिलाए काफी शर्मीली और संकोच करने वाली होती हैं, लेकिन साथ ही इनमें कुछ नया और बड़ा करने की क्षमता भी होती है। जिस कारण ये हर समय कुछ बेहतर करने के बारे में सोचती रहती हैं। लेकिन कभी-कभी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न होने के कारण इन्हें नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पायल नाम की महिलाएं किसी भी नए काम की शुरुआत बिना किसी की मदद लिए खुद से करती हैं और उसमें थोड़ी मेहनत करके सफलता भी प्राप्त कर लेती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ट, ठ, ण, ष को माना जाता है।
पायल नाम का नक्षत्र क्या है?
पायल नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, प, पा, पी।
पायल जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम
पायल बहुत ही प्यारा और सालों से चला आ रहा नाम है और यह प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| परिणीति (Parineeti) | पद्मिनी (Padmini) |
| पारुल (Parul) | पूर्वी (Purvi) |
| पुलकिता (Pulkita) | पावनी (Pavni) |
| पीहू (Pihu) | पूर्विका (Purvika) |
| षण्मुखा (Shanmukha) | टिया (Tiya) |
| टिस्का (Tiska) | ट्यूलिप (Tulip) |
पायल नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
पायल बहुत ही सिंपल और प्यारा लड़कियों का नाम है और लगभग हर माता-पिता इस नाम को पसंद करते है। लेकिन आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई टेबल पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| कायल (Kayal) | प्रियल (Priyal) |
| कोमल (Komal) | सेजल(Sejal) |
| कोयल (Koyal) | एंजल (Angel) |
| किंजल (Kinjal) | हिरल (Hiral) |
| तेजल (Tejal) | हेतल (Hetal) |
| सोनल (Sonal) | जिनल (Jinal) |
पायल नाम के प्रसिद्ध लोग
पायल नाम की बहुत सी ऐसी प्रख्यात महिलाएं हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है, ऐसी ही कुछ खास महिलाओं के बारे में हम आपको बताएंगे। ये रही वो महिलाएं –
| नाम | पेशा |
| पायल कपाड़िया | फिल्म निर्माता |
| पायल खुराना | लेखिका |
| पायल सलूजा | फैशन डिजाइनर |
| पायल देव | पार्श्व गायिका |
| पायल घोष | अभिनेत्री |
| पायल रोहतगी | अभिनेत्री |
| पायल जैन | सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर |
| पायल कडाकिया | उद्यमी |
| पायल सरकार | अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ |
‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आपकी लाड़ली आपके लिए बहुत स्पेशल है और आप उसका नाम चुने हुए ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए प अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कियों के नाम दिए हैं जिन्हें आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
| नाम | अर्थ |
| पंखुड़ी (Pankhudi) | फूल की पत्ती |
| परमेश्वरी (Parmeshwari) | देवी दुर्गा |
| पयोधि (Payodhi) | समुद्र, सागर |
| पुनीता (Punita) | प्यार |
| पीयूषा (Piyusha) | दूध, अमृत |
| पवित्रा (Pavitra) | शुद्ध |
| परिधि (Paridhi) | दायरा, सीमा |
| पूषा (Pusha) | भरण |
| पूर्वा (Poorva) | इससे पहले, वन |
| पारु (Paru) | सूर्य, अग्नि, देवी पार्वती |
पायल माता-पिता द्वारा चुना जाने वाला लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी सफल हो और वह हमेशा जिंदगी में आगे बढ़े तो आप जरूर उसका नाम पायल रख सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हमने पायल नाम की लड़कियों के स्वभाव, उनके व्यक्तित्व से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देने की कोशिश की है ताकि आपको अपनी बेटी का नाम रखते समय ज्यादा न सोचना पड़े। यदि आपको आपको यह नाम पसंद आया है और इस नाम को रखने में हमने आपकी मदद की है तो हमे जरूर कमेंट कर के बताएं।
यह भी पढ़ें:
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
अनन्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ananya Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi

















