राशि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Raashi/Rashi Name Meaning in Hindi

राशि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Raashi/Rashi Name Meaning in Hindi
ADVERTISEMENTS

हिन्दू धर्म में लड़कियों के ऐसे कई नाम मौजूद हैं जिन्हें अक्सर बहुत महत्व दिया जाता है। इन सभी नामों की लिस्ट में एक नाम जो आजकल बहुत ट्रेंड में है वह है ‘राशि’। यह नाम न सिर्फ बोलने और सुनने में काफी अच्छा लगता है बल्कि इसे लिखना भी बहुत आसान है, तो जाहिर है लोगों को यह नाम हर लिहाज से पसंद आता है। अगर आप माता-पिता हैं और अपनी बेटी का नाम राशि रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको नाम से जुड़े सभी अच्छे और बुरे पहलू पता होने चाहिए। अगर आप भी राशि नाम का राशिफल, मतलब ,शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अच्छी तरह से पढ़ें। 

राशि नाम का मतलब और राशि

अगर आपको इस नाम का मतलब और उसकी राशि के बारे में जानना है तो आपको बता दें कि ‘राशि’ नाम का अर्थ राशि चक्र, ज्योतिष में आने वाली 12 राशियों से है। इसके अलावा राशि यानी संग्रह किया हुआ धन भी होता है। ‘र’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम तुला राशि के अंतर्गत आता है। तो आइए इस नाम से जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल करते हैं।

नाम  राशि
अर्थ  राशि चक्र, ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का मुख्य भाग, पैसे का संग्रह
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू
राशि  तुला
नक्षत्र  चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन  शुक्रवार 
शुभ रंग  हल्का नीला और सफेद 
शुभ रत्न  ब्लू डायमंड, टोपाज 

राशि नाम का अर्थ क्या है?

राशि लड़कियों का एक बहुत ही प्यारा और यूनीक नाम है। इसका अर्थ राशि चक्र या धन संग्रह होता है। अगर आप एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं तो राशि नाम के मतलब को जानकर अपनी बेटी यह नाम रख सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियां बेहद सुंदर और आकर्षक होती हैं। ये लोगों के साथ मिलने-जुलने या फिर रिश्ते बनाने में अच्छी होती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं लेकिन अपने लिए मदद मांगने पर थोड़ा संकोच करती है। 

ADVERTISEMENTS

राशि नाम का राशिफल

क्योंकि राशि नाम की शुरुआत ‘र’ अक्षर से होती है, इसलिए यह नाम तुला राशिफल में आता है। इस नाम की लड़कियां बेहद ईमानदार स्वभाव की होती हैं। इन्हें साफ सफाई पसंद होती है और कलात्मक चीजों का बहुत शौक होता है और ये इस क्षेत्र में में काफी नाम भी कमाती हैं। इसके साथ ही घूमने-फिरने में भी इन्हें बहुत मजा आता है। ये स्वभाव की काफी धैर्यवान होती हैं। इन पर धन की कृपा बनी रहती है और किसी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही ये अपने परिवार की लाड़ली होती हैं और इन्हें बहुत प्यार मिलता है।  

राशि नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र ‘चित्रा’ होता है और इसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती होता है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – पे, पो, रा, री।

ADVERTISEMENTS

तुला राशि के हिसाब से राशि नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

हर एक नाम की अपनी खासियत होती है, वैसे ही राशि नाम भी लड़कियों के उन खास नामों में से एक है जिन्हें माता-पिता अपनी लाड़ली के लिए चुनते हैं। सिर्फ राशि नाम ही नहीं बल्कि इससे मिलते-जुलते कई नाम मौजूद हैं जिन्हे आप पसंद कर सकते हैं। 

नाम नाम
रश्मि (Rashmi) रश्मिका (Rashmika)
राशिका (Rashika) रश्मिता (Rashmita)
रेशम (Resham) रेशमी (Reshami)
रोशनी (Roshani) रेशी (Reshi)
रेशा (Resha) रेशमा (Reshma)
रिषा (Risha) रक्षा (Raksha)
रेशु (Reshu) रसिका (Rasika)
रीतिशा (Ritisha) आशी (Aashi)
रूपाशी (Rupashi) प्राशी (Prashi)
रुषिता (Rushita) रुषिका (Rushika)
रियांशी (Riyanshi) राजश्री (Rajashri)

राशि नाम के प्रसिद्ध लोग

राशि नाम पिछले कुछ समय से ही ट्रेंड में आया है इसलिए इस नाम की प्रसिद्ध महिलाओं के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

ADVERTISEMENTS
नाम  पेशा 
राशि खन्ना  अभिनेत्री 
राशि सूद गायिका 
राशि हरमलकर  गायिका, पियानो वादक 
राशि बावा  अभिनेत्री 
राशि जवेरी  अभिनेत्री और मॉडल 

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम 

‘र’ अक्षर से लड़कियों के बेहद खूबसूरत और प्यारे नाम आपको नीचे दिए गए हैं और यदि आप भी अपनी लाड़ली बेटी का नाम ‘र’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ 
रायमा (Rayama) सुखी, प्रिय
रिद्यांशी (Ridyanshi) देवी का अंश
रुचिरा (Ruchira) सुंदर, प्रतिभाशाली 
राया (Raya) प्रवाह, स्वतंत्र
रिदा (Rida) आज्ञाकारी, संतुष्ट 
रेहांशी (Rehanshi) दिव्य, अद्भुत 
रित्वी (Ritvi) विद्वान
रियाना (Riyana) खूबसूरत
रुद्री (Rudri) शक्ति का दूसरा नाम, सर्वोत्तम
रवीना (Ravina) तेज, प्रकाश

इस आर्टिकल के जरिए आपने यह जाना कि राशि नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व, स्वाभाव और नजरिया कैसा होता है। इतना ही नहीं आपने यह भी जाना कि इस नाम का प्रभाव कैसे आपकी बेटी के जीवन पर पड़ सकता है। इन सभी जानकारी के बावजूद हम आपको यही सलाह देंगे कि जब तक आप पूरी तरह से संतुष्ट न हो जाएं तब तक बच्चे का कोई नाम न रखें भले ही आप उसे प्यार से कुछ भी बुलाएं। इस आर्टिकल में हमने राशि नाम का जिक्र किया है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो इसे अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
पुष्पा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pushpa Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS