विनोद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinod Name Meaning in Hindi

अंकुश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Ankush Name Meaning in Hindi
ADVERTISEMENTS

किसी भी नाम को चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि यह नाम आपके बच्चे के लिए सही है या नहीं या फिर आपके परिवार वालों को नाम पसंद आया है या नहीं लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि बच्चे के माता-पिता उस नाम से संतोष है या नहीं, जो उन्होंने अपने बच्चे के लिए चुना है। क्या आपके द्वारा चुना गया नाम उसके बेहतर भविष्य के अच्छा है। लड़का हो या लड़की दोनों के लिए ही नाम चुनना बहुत मुश्किल टास्क है, इसलिए माता-पिता को बहुत से नामों को जांच परख कर ही किसी एक नाम तक पहुंचते हैं। हम इस आर्टिकल के जरिए आपको लड़कों के जाने माने नाम विनोद के बारें में विस्तार में बताने वाले हैं। किसी नाम को रखना हो या किसी को सजेस्ट करना हो तो आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए केवल नाम नहीं बल्कि उस नाम से जुड़ी हर संभव जानकारी आप उस व्यक्ति को दें। जैसे अर्थ, राशि और उस नाम वाले व्यक्तियों का स्वभाव आदि। हम इस लेख के जरिए विनोद जैसे लड़कों के आकर्षक नाम के बारें में बात करेंगे! 

विनोद नाम का मतलब और राशि

ऐसा माना गया है कि किसी भी नाम को यूनीक और बेहतर उस नाम का अर्थ बनाता है। जैसे विनोद नाम बहुत सुलझा और सरल व्यतीत होता है। इस नाम का अर्थ खेल, मजा, मजाक, खुशी आदि होता है। अगर आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते है तो यह साफ जाहिर है की इसका अर्थ उसके स्वभाव और व्यक्तित्व में जरूर नजर आएगा। वही इस नाम की राशि का जिक्र करें तो ‘व’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की राशि वृषभ होती है। तो चलिए विनोद नाम से जुड़ी और भी दिलचस्प बातों के बारें में आगे जानते हैं। 

नाम  विनोद
अर्थ  हास्य से भरा हुआ, खुशी, खेल, मजा, मजाक 
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू
राशि  वृषभ
नक्षत्र  रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू, भी)
शुभ दिन  शुक्रवार और बुधवार 
शुभ रंग  सफेद, गुलाबी और हरा 
शुभ रत्न  हीरा

विनोद नाम का अर्थ क्या है?

विनोद एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है और अगर आप भी अपने लाडले को ये नाम देते हैं, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। विनोद का मतलब होता है – खुशी, मजा, हास्य से भरा आदि। इस नाम के लड़के हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं और अपने किसी भी कार्य को बड़ी ही ईमानदारी के साथ करते हैं चाहे वो जॉब से जुड़ा काम हो या व्यक्तिगत काम हो। इन्हें कला में रूचि रहती है। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। यह किसी भी काम को करने के लिए धैर्य से काम लेते है क्योंकि इन्हे जल्दबाजी करना पसंद नहीं है। यह लोग कभी भी किसी का भरोसा नहीं तोड़ते हैं, यह इनकी सबसे खूबसूरत खूबी होती है। 

ADVERTISEMENTS

विनोद नाम का राशिफल

विनोद नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के हर काम को आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते है। इन्हे दिल खोलकर सभी से बात करना पसंद है और यह दोस्त भी बहुत जल्दी बना लेते हैं। यह दूसरों की सेवा और उनकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह ईमानदार होने के साथ-साथ बेहद हिम्मती भी होते हैं। इन्हे जीतना बहुत पसंद होता है और इतना ही नहीं यह किसी और को आसानी से जीतने भी नहीं देते है।

विनोद नाम का नक्षत्र क्या है?

विनोद नाम का ‘रोहिणी’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाडी़ है जिसे दो बैल खींच रहें हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं- ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू, भी।

ADVERTISEMENTS

वृषभ राशि के हिसाब से विनोद नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए विनोद नाम जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन फिर भी आप इससे मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें। 

नाम नाम
बिनोद (Binod) विभोर (Vibhor)
विभोद (Vibhod) विक्की (Vicky)
विरांश (Viransh) विपिन (Vipin)
विराज (Viraj) विभु (Vibhu)
विनय (Vinay) वियान (Viyaan)
वीनू (Vinu) विक्रम (Vikram)
विश्वराज (Vishwaraj) विश्रुत (Vishrut)
विश्वेश (Vishwavesh) विमन (Viman)

विनोद नाम के प्रसिद्ध लोग

देश भर में विनोद नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारें में हम आपको बताएंगे, आप नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम  पेशा 
विनोद कांबली क्रिकेट खिलाड़ी 
विनोद कुलकर्णी अभिनेता 
विनोद खन्ना  फिल्म अभिनेता 
विनोद कुमार अभिनेता
विनोद मेहरा फिल्म अभिनेता 
विनोद राठौर प्लेबैक सिंगर 
विनोद कुमार शुक्ला राजनीतिज्ञ और बिजनेसमैन
विनोद राय  पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
विनोद सी. मेनन यूनिसेफ आपातकाल के पूर्व प्रमुख
विनोद चौबे पुलिस सेवा के अधिकारी

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम  

लड़कों के कुछ ऐसे नाम होते है जिन्हे सिर्फ एक बार सुनकर ही अहसास हो जाता है कि बस यही वो नाम है जो आपके बच्चे के लिए बना है, उनमे से एक नाम है विनोद। यदि आप भी अपने बेटे का  नाम ‘व’ अक्षर से रखने के बारें में सोच रहे हैं या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को ध्यान से देखें।

नाम अर्थ 
वैभव (Vaibhav) समृद्धि, भाग्यशाली, बुद्धि
विनीत (Vineet) प्रशिक्षित, जिसमें नम्रता हो
विकेश (Vikesh) चन्द्रमा
विनायक (Vinayak) भगवान गणेश, गणो के नायक
वर्धिन (Vardhin) शुभ
वायुन (Vayun) सक्रिय, तीव्र
वीरुश (Virush) सफलता, धैर्य
वेदांत (Vedant) वेद, शास्त्रों में निपुण
विष्णु (Vishnu) दुनिया के रक्षक
विपुल (Vipul) बड़े, व्यापक

आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही उस नाम वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से विनोद नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारें में चर्चा की है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि हमने इस लेख के जरिए आपको पूरी सही और सटीक जानकारी पहुंचाने की कोशिश की है तो हमें जरूर बताएं। हमे खुशी होगी की हमने आपके बच्चे का नाम चुनने में आपकी सहायता की है और उससे जुड़ी सभी जरूरतमंद जानकारियां आप तक पहुंचाई हैं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

सोनू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sonu Name Meaning in Hindi
संजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanjay Name Meaning in Hindi
विकास नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vikas Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS