मयंक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mayank Name Meaning in Hindi

हर्षित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Harshith Name Meaning in Hindi

माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनने की चाह उन्हें बेहतर से बेहतर नाम ढूंढने के लिए मजबूर कर देती है। क्योंकि दुनिया भर में न जाने कितने नामों के विकल्प मौजूद हैं और उन सभी में से अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत बड़ी चुनौती होता है। यह काम सुनने में जितना आसान लगता है उतना ही हकीकत में मुश्किल होता है। ‘मयंक’ बहुत ही सरल और सुलझा हुआ नाम है और आप इस नाम को बेझिझक अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे लेख द्वारा हासिल कर सकते हैं जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा। 

मयंक नाम का मतलब और राशि

यह बात आपने भी गौर की होगी लड़कियों को लिए तो हम सभी अच्छे से अच्छे नाम का सुझाव देते हैं, लेकिन लड़कों को अक्सर माता-पिता बेहद ही सरल और सुलझा हुआ नाम देने की कोशिश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि नाम जितना सरल हो व्यक्ति का स्वभाव भी उतना सरल और सुलझा हुआ रहता है। मयंक उन्हीं नामों में से एक नाम है। वैसे यह नाम बहुत खास है लेकिन इसका अर्थ इसे और भी खास बनाता है। मयंक नाम का अर्थ सुंदर, शांत और चंद्रमा होता है। इस नाम का मतलब जानकर आप जरूर अपने बेटे के लिए इस नाम को चुनना चाहेंगे। आपको बता दें कि मयंक नाम की शुरुआत ‘म’ अक्षर शुरू होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम  मयंक
अर्थ  चांद, सुंदर, शांत चंद्रमा 
जेंडर  लड़का  
अंक ज्योतिष  2
धर्म  हिन्दू
राशि  सिंह
नक्षत्र  मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन  रविवार 
शुभ रंग  नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न  मूंगा और पुखराज

मयंक नाम का अर्थ क्या है?

मयंक नाम लड़कों का बहुत ही प्यारा और सदाबहार नाम है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हों या कोई रिश्तेदार इस नाम को रखने का सुझाव सबको देते हैं। मयंक का मतलब चांद सा सुंदर होता है। इस नाम के लड़के अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद सुंदर और कई तरह की प्रतिभाओं से भरे हुए होते हैं। मयंक नाम के व्यक्तियों पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि ये बेहद भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। इस नाम के व्यक्तियों की ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं और ये बिना किसी अपेक्षा के इनसे जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। 

मयंक नाम का राशिफल

मयंक नाम की राशि सिंह है। इस राशि के मयंक नाम के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते हैं। मयंक नाम के व्यक्तियों को बात करने का बहुत शौक होता है और ये हर किसी से दिल खोलकर बात करते हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और ये किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटते हैं। ये लड़के दूसरों पर न तो अन्याय करते हैं और ना ही किसी प्रकार के अन्याय को सहन करते हैं।

ADVERTISEMENTS

मयंक नाम का नक्षत्र क्या है?

मयंक नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार है – मा, मी, मू, मे।

सिंह राशि के हिसाब से मयंक नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

मयंक जैसे नाम को चुनना आपका सबसे बेहतरीन फैसला होगा लेकिन फिर भी आपके दिमाग में इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का विचार आ रहा है, तो टेंशन न लें हमने आपके लिए इससे मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है।  एक नजर उस पर जरूर डालें।  

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
कृशंक (Krushank) प्रियंक (Priyank)
मृगांक (Mrugank) मालंक (Malank)
मृनांक (Mrunank) मनांक (Manank)
प्रियांक (Priyank) दिपांक (Dipank)
आसंक (Aasank) अभ्यंक (Abhyank)
अयंक (Ayank) चित्रांक (Chitrank)
देवंक (Devank) दिशांक (Dishank)
मयूर (Mayur) मायुक (Mayuk)
मयंत (Mayant) शशांक (shashank)
मयेश (Mayesh) मायीन (Mayin)
मनोमय (Manomay) मयन (Mayan)

मयंक नाम के प्रसिद्ध लोग

मयंक नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता अपने बच्चे को ये नाम देते हैं। चलिए उन्हीं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है।

नाम  पेशा 
मयंक भांगड़िया  उद्योगपति 
मयंक तेहलान क्रिकेटर 
मयंक मार्कंडे क्रिकेटर
मयंक आनंद अभिनेता
मयंक ऑस्टेन सूफी लेखक
मयंक सिंघल  उद्योगपति 
मयंक प्रताप सिंह  सर्वाधिक युवा जज 
मयंक गांधी सामाजिक कार्यकर्ता
मयंक शेखर फिल्म समीक्षक 
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर 

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम  

यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘म’ अक्षर फायदेमंद साबित होगा और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘म’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें। 

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ 
महिक (Mahik) सुगंध, मन को अच्छा लगने वाला
मोहिश (Mohish) आधुनिक, नयापन 
मनन (Manan) विचारशील, खुशहाल
मितुष (Mitush) शानदार, अनोखा 
मिशय (Mishay) मुस्कुराहट
मानविक (Manvik)  दयालु, शुद्ध मन वाला 
मीतांश (Mitansh) मित्र, प्रिय 
माकुल (Makul) कली, कोमल
मान (Maan) गर्व, सम्मान
मंदन (Mandan) आकर्षक, सज्जा

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको मयंक जैसे सरल और सुलझे हुए नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के मतलब की तरह उज्जवल हो और चांद सा रौशन तो आप उसका नाम मयंक रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम भी रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अमित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amit Name Meaning in Hindi
अमन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aman Name Meaning in Hindi
अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi