In this Article
आज के समय में भी कुछ पैरेंट्स ऐसे होते हैं तो ट्रेंडिंग और लेटेस्ट नामों के पीछे नहीं भागते हैं। वो कुछ ऐसे नामों को चुनते जो उन्होंने कही पहले सुना होगा या फिर अपने घर के बड़े बुजुर्ग के हिसाब से अपनाते हैं। इस लेख में लड़कियों के ऐसे ही नाम के बारें जिक्र करेंगे। वो नाम है मंजू! आप सभी ने यह नाम तो बहुत बार और कई जगह सुना होगा लेकिन क्या आपको इस नाम की खासियत मालूम है? अगर नहीं तो हम आपको इस नाम के बारें में विस्तार में बताने वाले हैं। इस नाम का क्या मतलब होता है और इस नाम से जुड़ने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा रहेगा यह सब जरूरी जानकारियों को जानने के लिए आगे तक ध्यान से पढ़ें, उम्मीद है कि आपको इससे मदद मिल सके।
मंजू नाम का मतलब और राशि
लड़कियां घर की दुलारी होती है और परिवार के लोगों के दिल में बस्ती हैं। इसलिए इनका नाम भी बड़े ही प्यार से और समय लेकर चुनकर रखा जाता है। मंजू नाम बेहद ही चहेते नामों में से एक है। मंजू नाम सुनने में कितना प्यारा और खुशनुमा लगता है। इसके अर्थ की बात करें तो मंजू नाम का मतलब ही सुंदर, सुख से भरा होता है। वहीं ‘म’ अक्षर से शुरू होने वाला ये नाम सिंह राशि में आता है। इस नाम के बारें में सही तरीके से जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
| नाम | मंजू |
| अर्थ | सुंदर, बर्फ, सुखद |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 5 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | सिंह |
| नक्षत्र | मघा (म, मा, मी, मू, मे) |
| शुभ दिन | रविवार |
| शुभ रंग | लाल, नारंगी, सफेद |
| शुभ रत्न | माणिक्य |
मंजू नाम का अर्थ क्या है?
मंजू नाम भले ही लड़कियों का 90 के दसक का नाम लगता है लेकिन यह आज के समय में भी बेहद लोकप्रिय नाम है। जिसे आज से ही नहीं लोग कई सालों से अपनाते आये हैं। इस नाम की खासियत इसका अर्थ है और कोई भी माता-पिता अपनी बेटी का नाम चुनते वक्त यह जरूर ध्यान में रखते हैं कि उनकी बेटी के नाम का अर्थ उसके भविष्य को और भी बेहतर तरीके से निखारे। मंजू नाम का अर्थ सुंदर, सुखद, बर्फ आदि होता है। इस नाम की लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद सुंदर और खुशहाल होती हैं। मंजू नाम की महिलाओं पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि यह बेहद भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। इस नाम के व्यक्तियों की ईमानदारी के चर्चे हर जगह रहते हैं और यह बिना किसी अपेक्षा के इन से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेती हैं।
मंजू नाम का राशिफल
मंजू नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करती हैं। मंजू नाम की महिलाएं थोड़ा बातूनी स्वभाव की होती है और यही वजह है कि यह हर किसी से दिल खोलकर अपनी बात करती है। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका दिमाग भी दूसरों के मुकाबले काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटती हैं। ये लड़कियां दूसरों पर न तो अन्याय करती हैं और ना ही किसी प्रकार के गलत व्यवहार को सहन करती है, ये इनके स्वभाव में रहता है। इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।
मंजू नाम का नक्षत्र क्या है?
मंजू नाम का नक्षत्र ‘मघा’ है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- म, मा, मी, मू, मे।
मंजू जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम
मंजू नाम के अर्थ में सुखद और सुंदरता का अहसास होता है और कोई भी माता-पिता इस नाम को अपनाने से बिलकुल भी पीछे नहीं हटना चाहेंगे। यह नाम ‘म’ अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि में आता है। अगर आपको भी सिंह राशि के अंदर आने वाले मुख्य अक्षरों के दूसरे नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नाम को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| मेनिका (Menika) | महिमा (Mahima) |
| मृणाल (Mrunal) | मिहिका (Mihika) |
| महर (Meher) | माही (Maahi) |
| मधुरिमा (Madhurima) | मान्या (Manya) |
| टुनिशा (Tunisha) | ट्विंकल (Twinkle) |
| टीना (Tina) | ट्विशा (Tvisha) |
मंजू नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
मंजू नाम वैसे तो खुद में बहुत ही खास नाम है और इस नाम को हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए चुनना पसंद करते है। लेकिन इससे जुड़े और भी नाम मौजूद हैं जिन्हें देख कर आप अपनी बेटी का दूसरा नाम रखने का विचार बना सकते हैं। मंजू नाम से मिलते-जुलते नाम ये रहें –
| नाम | नाम |
| मंजुमिता (Manjumita) | मंजुलता (Manjulata) |
| मंजुलिका (Manjulika) | मंजुला (Manjula) |
| मंश्री (Mansree) | मांझी (Manjhi) |
| अंजू (Anju) | संजु (Sanju) |
| रिजु (Riju) | तेजू (Teju) |
| किंजू (Kinju) | मंजिरी (Manjiri) |
मंजू नाम के प्रसिद्ध लोग
मंजू नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हैं जो अपने काम को लेकर लोगों के बीच काफी फेमस हैं, मंजू नाम की महिला आज के समय में बहुत नाम कमा रही हैं, तो चलिए उनमें से कुछ महिलाओं के बारें में हम आपको बताते हैं-
| नाम | पेशा |
| मंजू शर्मा | अभिनेत्री |
| मंजू सिंह | अभिनेत्री |
| मंजू कपूर | उपन्यासकार |
| मंजू वार्रिएर | अभिनेत्री और गायिका |
| मंजू रानी | बॉक्सर |
| मंजू बाला स्वामी | ट्रैक एवं फील्ड एथलीट |
| मंजू सिवाच | राजनीतिज्ञ |
‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
लड़कियों के कुछ नाम ऐसे होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद हैं, उनमे से एक नाम मंजू है, जो की सालों से चलता आ रहा है। लेकिन आपने अपने बेटी का नाम मंजू के बजाय म अक्षर से रखने के बारें में सोचा है या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को जरूर देखें।
| नाम | अर्थ |
| मानुषी (Manushi) | औरत, देवी लक्ष्मी |
| मनसा (Mansa) | मन |
| मणिका (Manika) | ज्वेल्स, रूबी |
| मौसम (Mausam) | मौसम |
| मिली (Mili) | एक बैठक, खोजने के लिए |
| मैथिली (Maithili) | देवी सीता |
| मुकुला (Mukula) | कली |
| मृणाली (Mrinali) | लोटस डंठल |
| मोक्षिता (Mokshita) | मुक्त |
| मयूरी (Mayuri) | मोरनी |
मंजू भले ही ट्रेंडिंग नाम न हो लेकिन यह नाम बाकी नामों के मुकाबले घरवालों की पसंद बनता है। यह नाम आज का नहीं बल्कि सालों से हम सभी के बीच काफी पॉपुलर रहा है। शायद यही वजह है कि माता-पिता इस नाम पर इतना भरोसा करते हैं और अपनी लाड़ली के लिए इस नाम चुनते है। वैसे तो सभी इसके बारें में पहले से जानते है लेकिन इस नाम से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल द्वारा बताने की कोशिश की है ताकि आप के मन में इस नाम को लेकर कोई भी शंका न रहे और आप खुश होकर इस नाम को चुन सकें।
यह भी पढ़ें:
प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
अंजलि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anjali Name Meaning in Hindi

















