शिशु

अयांश/आयंश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aayansh/Ayaansh Name Meaning in Hindi

हमारा यह लेख जिस नाम से जुड़ा है वो है ‘अयांश’। इस नाम को सुनते ही किसी फिल्म के नायक जैसे खयाल आने लगते हैं, हो भी क्यों न यह नाम है ही इतना प्यारा कि कोई भी सुने तो खो जाए। अगर आप भी ऐसे नामों की दीवानी हैं और अपने बच्चे का हीरो जैसा नाम रखने का शौक रखती हैं, तो यह नाम आपको बहुत भाने वाला है। ये लड़कों के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नामों की हिट लिस्ट में आता है। तो अगर आपको इस नाम में दिलचस्पी है और आपकी इसके बारे में बहुत कुछ जानना है तो हम यहां वो सभी जानकारी लेकर आए हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप इस नाम के अर्थ से लेकर राशि, शुभ अंक, मित्र राशि, नक्षत्र और शुभ रंग आदि सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

अयांश नाम का मतलब और राशि

आजकल की भाषा में कहें तो अयांश लड़कों का यूनिक और फैंसी नाम है, जो आपने आमतौर पर बहुत ज्यादा नहीं सुना होगा पर जिसने भी यह नाम सुना है उसको यह बहुत भाया है। तो चलिए हम आपको इसका मतलब बताते हैं। अयांश का अर्थ रौशनी की पहली किरण और भगवान का उपहार होता है। यह नाम मेष राशि के अंतर्गत आता है। इसके अर्थ और राशि से जुड़ी जानकारियों के बारे में आगे विस्तार में बताया गया है। 

नाम अयांश
अर्थ रौशनी, प्रकाश की एक किरण
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, सफेद और लाल
शुभ रत्न मूंगा

अयांश नाम का अर्थ क्या है?

अयांश लड़कों का बहुत ही सुंदर नाम है और अगर आपके जहन में भी ये नाम आया है, तो आप इसका अर्थ जानने के लिए भी उतनी ही उत्सुक रही होंगी। तो आपका इंतजार खत्म हुआ। जैसा कि ऊपर बताया है अयांश नाम का अर्थ है – रौशनी की पहली किरण, माता-पिता का अंश, ईश्वर का तोहफा आदि। इस नाम के व्यक्ति बहुत जिज्ञासा से भरे हुए होते हैं। इन्हें हमेशा कुछ नया सीखने की ललक रहती है। इतना ही नहीं ये किसी भी जोखिम भरे काम को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं वो भी बिना डरे। 

अयांश नाम का राशिफल

अयांश नाम की राशि मेष है। मेष राशि के अयांश नाम के व्यक्ति बहुत ही महत्वकांक्षी, साहसी प्रकृति के होते है। इनकी एनर्जी कभी खत्म नहीं होती है यही वजह है कि ये कभी थकते नहीं है। मेष राशि वाले लोगों को साथ रहने से दूसरों को बड़ा मजा आता है। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनके कहने पर कोई भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। इनको समस्याओं का डटकर सामना करना पसंद होता है। ये जो कुछ भी करते हैं, वह इनके व्यवहार की तरह ही साफ होता है।

अयांश नाम का नक्षत्र क्या है?

अयांश नाम का नक्षत्र कृतिका है और इस नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा होता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए। 

मेष राशि के हिसाब से अयांश नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

मेष राशि में आने वाले इस नाम के अलावा आपको इस नाम से मिलते हुए अन्य नाम बताए गए हैं, यदि आपको उनमें से कोई नाम पसंद आता है तो आप अपने लाडले का वो नाम भी रख सकते हैं।

नाम नाम
अयान रेयांश
आयुष मयांश
अमान जयांश
अंश कियांश
अंशुमान हृदयांश
अव्यान जिज्ञांश
अभियांश अक्षांश
अद्यांश अव्यांश
अविनाश अमिताश

अयांश नाम के प्रसिद्ध लोग

अयांश नाम तुलनात्मक रूप से एक नया नाम है इसलिए इस नाम के बहुत प्रसिद्ध लोगों के बारे में उतनी जानकारी नहीं है। फिर भी जो प्रख्यात व्यक्ति हैं उनके बारे में नीचे बताया गया है।

नाम पेशा
अयांश मिश्रा बाल अभिनेता

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
अरुद्रा शांत
अर्जुन उज्ज्वल, तेज, महाभारत में पांडवों में से एक
अरिहंत जो अपने दुश्मनों को खत्म कर दे
अरविन्द प्यार, शुभ
अनुराज आकर्षित
अनुकूल सुखद
अभिनव बिल्कुल नया, युवा
अधिनव बुद्धिमान
अभिराम सुंदर
अभिनन्दन बधाई देना, तारीफ के काबिल

अयांश बेहद क्यूट नाम है। उम्मीद है नाम के अलावा इससे जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के बाद आपका यह अयांश नाम रखने का फैसला अटल रहने वाला है। हम यही कामना करते हैं कि यदि आपको यह नाम अपने बेटे के लिए रखना है, तो इस नाम का असर उसके व्यक्तित्व में जरूर झलके।  

यह भी पढ़ें:

जय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jay Name Meaning in Hindi
शुभम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shubham Name Meaning in Hindi
अमित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amit Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago