शिशु

अर्जुन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Arjun Name Meaning in Hindi

नव दंपत्ति से माता पिता बनना बड़ी खुशी की बात होती है और यदि इस खुशी का एहसास आपको पहली बार हो रहा हो तो इसमें आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। इस खुशी को यादगार बनाने के लिए आप हर वो चीज करने के इच्छुक होंगे जो आपको इसे हमेशा याद दिलाए। इस पल को यादगार बनाने की कड़ी में बच्चे का नाम रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है जो बड़े सोच विचार कर रखना होता है। हम हमारे लेख में बच्चों के लिए बहुत प्यारे प्यारे नामों की जानकारी देते हैं जो पेरेंट्स को काफी पसंद आते हैं। ‘अर्जुन’ एक ऐसा नाम है जो बरसों से चलन में है लेकिन अभी भी ये नाम काफी लोकप्रिय है तो यदि आपको भी ये नाम काफी भा रहा है तो इस नाम से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

अर्जुन नाम का मतलब और राशि

अर्जुन नाम सुनकर सबसे पहला ख्याल वीर धनुर्धर पांडव पुत्र अर्जुन का आता है। जिसने युद्ध भूमि में बड़े बड़े योद्धाओं को धूल चटाई थी। इसलिए या नाम और ज्यादा आकर्षक लगता है जिसका अर्थ भी काफी प्रभावशाली है। आपको बता दें कि अर्जुन नाम का अर्थ निष्पक्ष, खुले दिमाग, शुद्ध, शानदार, एक पांडव, राजकुमार होता है। इसका मतलब यह है कि अर्जुन नाम के बच्चों के व्यवहार और स्वभाव में इस तरह के गुण देखने को मिल सकते हैं। अर्जुन नाम की राशि मेष लग्न की होती है। यदि आप अर्जुन नाम के व्यक्तित्व और राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्जुन
अर्थ निष्पक्ष,खुले दिमाग, शुद्ध,शानदार,एक पांडव, राजकुमार
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंक ज्योतिष 1
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल,सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा

अर्जुन नाम का क्या अर्थ है?

अर्जुन महाभारत का एक चर्चित नाम है जिसका अर्थ निष्पक्ष, खुले दिमाग, शुद्ध, शानदार, एक पांडव और राजकुमार होता है। अर्जुन नाम के लड़के दिमागी तौर पर काफी मजबूत होते हैं। परेशानी में भी हँसते खेलते रहना इनका गुण हो सकता है। अर्जुन नाम के लोग दुनिया में नई चीजों की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन नाम के लड़कों को काम से इतना प्यार होता है कि कई घंटो लगातार काम करने के बावजूद थकान का एहसास नहीं होता है। अक्सर देखा जाता है कि अर्जुन नाम के लोग खाने पीने के बहुत शौकीन होते हैं। इन्हें लोगों की मदद करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं ताकि सफल हो सकें और इनके संघर्ष का फल एक न एक दिन जरूर मिलता है।

अर्जुन नाम का राशिफल

अर्जुन नाम की राशि मेष होती है जो राशि चक्र में आने वाली सबसे पहली राशि है। मेष राशि के अर्जुन नाम के लोग साहसी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। इन्हे जोखिम उठाने में जरा भी भय का एहसास नहीं होता है। अर्जुन नाम के लड़के दोस्ती और दुश्मनी के लिए काफी चर्चित होते हैं। ऐसे तो वो जल्दी पर अपना दोस्त नहीं बनाते हैं लेकिन जब दोस्ती करते हैं तो काफी गहरी करते हैं। महत्वाकांक्षी और जिज्ञासु जैसे गुण अर्जुन नाम के लड़कों के व्यक्तित्व में देखते ही बनता है।

ADVERTISEMENTS

अर्जुन नाम का नक्षत्र क्या है?

अर्जुन नाम वालों का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। इस नक्षत्र से संबंधित अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – ई, ऊ, ए, इ।

अर्जुन जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

अर्जुन एक ऐसा नाम है जो हमेशा से चलन में है जिसे आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन यदि आप मेष राशि से अन्य नाम जानना चाहते हैं या अपने बच्चे का नाम अर्जुन न रखकर कुछ और रखना चाहते हैं तो इसकी जानकारी नीचे डिटेल में दी गई है। इन नामों पर आप विचार कर सकते हैं। मेष राशि में आने वाले मुख्य अक्षर अ, ल, च होते हैं

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अनंत (Anant) लव्य (Lavya)
अनिरुद्ध (Anirudh) लवलेश (Lavlesh)
अमन (Aman) लक्ष (Laksh)
आश्मान (Aashman) लोकेश (Lokesh)
चेतन (Chetan) चंदन (Chandan)
अंगद (Angad) अच्युत (Achyut)
आरव (Aarav) आरोह (Aaroh)

अर्जुन नाम से मिलते जुलते और भी नाम

कई ऐसे नाम होते हैं जो हमारे दिल में बस जाते हैं और अर्जुन उन्हीं में से एक है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम अर्जुन न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए आगे की तालिका को अवश्य पढ़ें।

नाम नाम
नागार्जुन (Nagarjun) तरुण (Tarun)
मल्लिकार्जुन (Mallikarjun) वरुण (Varun)
अभिजून (Abhijun) अरुण (Arun)
अंशुल (Anshul) सर्जन (Sarjan)
सज्जन (Sajjan) सृजन (Srujan)

अर्जुन नाम के प्रसिद्ध लोग

हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपको नाम से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध कराएं। इसीलिए हमने अर्जुन नाम से कुछ प्रसिद्ध लोगों की जानकारी एकत्र की है जो अलग अलग क्षेत्रों में अपने कामों से मशहूर हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
अर्जुन कानूनगो गायक
अर्जुन रामपाल अभिनेता
अर्जुन कोठरी उद्यमी
अर्जुन कपूर अभिनेता
अर्जुन बादल राजनीतिज्ञ
अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट खिलाड़ी
अर्जुन बिजलानी अभिनेता
अर्जुन शर्मा क्रिकेट खिलाड़ी
अर्जुन मुंडा राजनीतिज्ञ
अर्जुन लकरा गायक

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

इस लेख में हम आपके लिए ‘अ’ अक्षर से शुरु होने वाले प्यारे और यूनिक नाम लाए हैं ताकि बड़ा होकर आपका बच्चा भी कहे कि मेरा नाम बिल्कुल अलग और अनोखा है। आप अपने बेटे का नाम इन नामों में से कोई एक पसंद करके रख सकते हैं।

नाम अर्थ
अभ्युदय (Abhyuday) सूर्योदय, वृद्धि, समृद्धि
अहान (Ahan) सुबह
अनव (Anav) मानवीय
अधीर (Adheer) चंद्रमा
अच्युत (Achyut) अविनाशी, भगवान विष्णु का एक नाम
अचल (Achal) लगातार
अभिषेक (Abhishek) अनुष्ठान, शोधन
अभिनय (Abhinay) अभिव्यक्ति
अभिरथ (Abhirath) महान सारथी
अनिकेत (Aniket) जिसका कोई घर न हो

आज के लेख में हमने एक ऐसे नाम के बारे में जाना जो युगों युगों से चलन में हैं। इस नाम का उल्लेख महाभारत में है जो बहुत प्राचीन है। इसके बावजूद भी पेरेंट्स इस नाम को रखना पसंद करते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा भी बड़ा होकर एक सफल व्यक्ति बने तो ऐसे में आपको अपने बेटे का नाम अर्जुन जरूर रखना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमने जो भी जानकारी दी वो आपके लिए फायदेमंद साबित हुई होगी।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

अमर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amar Name Meaning in Hindi
अक्षत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Akshat Name Meaning in Hindi
अभिनव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhinav Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago