शिशु

अशोक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ashok Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

जिस घर में बच्चे का जन्म होता है, उस घर में खुशियों की लहर बिखर जाती है। परिवार में बच्चे के आने से खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन इन सब खुशियों के बीच सबसे जरूरी काम होता है बच्चे के नाम को ढूंढना। इस नाम का चुनाव करते वक्त अक्सर घरवालों के बीच काफी बहस भी होती है। तो इस बहस से बचने के लिए हम आपके लिए एक बेहतरीन नाम के बारे में सभी जरूरी जानकारियां लेकर आए हैं। वो नाम है- अशोक!!! अशोक एक लोकप्रिय नाम है जिसके अर्थ से अक्सर लोग प्रभावित होते हैं। चलिए इस नाम से जुड़ी बातें जैसे अर्थ, राशि, नक्षत्र आदि के बारे में आगे जानते हैं।

अशोक नाम का मतलब और राशि

अशोक लड़कों का काफी संस्कारी और सरल नाम है। इस नाम को बेहतर तरीके से जानने के बाद माता-पिता अपने बच्चे के लिए इस नाम को चुनना पसंद कर सकते हैं। ये आज के समय का ही नहीं बल्कि सदियों से चलते आ रहे नामों में से एक नाम है जो की काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस नाम को रखने की सबसे बड़ी वजह इसका मतलब है। अगर हम इस नाम के मतलब की बात करें तो अशोक नाम का मतलब जिसे दुःख न हो और शुभकामना होता है। इसके अलावा मौर्य वंश के सम्राट अशोक का नाम तो सभी ने सुना है। यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। इस नाम के व्यक्तियों का कैसा स्वभाव होता है और इनकी राशि में क्या लिखा है चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं।

नाम अशोक
अर्थ दुःख के बिना, मौर्य वंश के महान सम्राट, शुभकामना
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, इ, ई, उ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

अशोक नाम का अर्थ क्या है?

अशोक नाम सुनने में जितना अच्छा लगता है, इसका मतलब भी उतना ही खास महसूस कराता है। अशोक, लड़कों के कई बेहतरीन नामों में से एक नाम है। जब आप इस नाम को अपने लाडले के लिए चुनते हैं, तो इसको सुनने के बाद कई लोग आपके बच्चे की तरफ आकर्षित जरूर होंगे। ऐसे में आपको इस नाम की जानकारी अच्छे से होनी चाहिए ताकि आप लोगों से इसके बारे में सही और सच बता सकें। अशोक नाम का अर्थ दुःख रहित, शुभकामना आदि होता है। इस नाम के व्यक्तियों को इसके मतलब की तरह ही बहुत अधिक ज्ञान होता है। इस नाम के व्यक्ति एक राजा की तरह बेहद साहसी और हमेशा कुछ नया करने कोशिश में लगे रहते हैं। इन लोग के अंदर गुणों का भंडार होता है और सबसे खास बात यह है कि ये मुसीबतों का सामना बिना किसी डर के करते हैं। ये दूसरों को बहुत ही मान-सम्मान देते है और लोग इनपर आंख बंद कर के किसी भी बात को लेकर भरोसा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

अशोक नाम का राशिफल

अशोक नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्ति कई सारे अहम गुणों के साथ धनवान होते हैं। इनके अंदर किसी भी कार्य करने की उत्सुकता देखने को मिलती है और अपने लक्ष्य को हासिल करना ही इनका मकसद होता है। मेष राशि वाले व्यक्तियों का चीजों को लेकर नजरिया दूसरों के मुकाबले अलग होता है और यही वजह है कि लोग भी इनकी बातों को सुनना पसंद करते हैं। अशोक नाम के व्यक्तियों को किसी भी समस्या को शांति से हल करना पसंद होता है क्योंकि वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका आत्मविश्वास होता है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।

अशोक नाम का नक्षत्र क्या है?

अशोक नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ।

ADVERTISEMENTS

अशोक जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

अशोक लड़कों को दिया जाने वाला माता पिता का पसंदीदा नाम है, यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
अधीश (Adheesh) अमोघ (Amogh)
अबिनीश (Abineesh) अभ्युदय (Abhyuday)
अनिय (Aniy) अमलेश (Amlesh)
अमितोष (Amitosh) अक्षय (Akshay)
लक्ष्य (Lakshya) लक्षित (Lakshit)
लोकप्रीत (Lokpreet) लोकेश (Lokesh)
चिन्मय (Chinmay) चंदन (Chandan)

अशोक नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अशोक नाम बेहद सरल और शांति महसूस कराने वाला नाम है, जिसे सब पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे अन्य नाम भी मौजूद है जो कि इससे मिलते-जुलते हैं। अगर आपको भी उन नामों को जानने की लालसा है तो नीचे बताए गए नामों को एक बार जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
आलोक (Alok) विलोक (Vilok)
श्लोक (Shlok) त्रिलोक (Trilok)
निशोक (Nishok) लोकेश (Lokesh)
अवलोक (Avalok) आशीष (Ashish)

अशोक नाम के प्रसिद्ध लोग

अशोक काफी लोकप्रिय नाम है और इस नाम के कई सेलिब्रिटी मौजूद हैं जिनके बारे में हम आपको बताएंगे ताकि इन्हीं लोगों से प्रभावित होकर आप अपने बेटे का नाम रख सकें।

नाम पेशा
अशोक कुमार अभिनेता
अशोक हिंदुजा उद्यमी
अशोक चक्रधर लेखक, कवि
अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री
अशोक देसाई पूर्व अटॉर्नी जनरल
अशोक मिंडा उद्यमी
अशोक सराफ अभिनेता
अशोक बैंकर पत्रकार और लेखक
अशोक चव्हाण राजनीतिज्ञ
अशोक पत्की संगीतकार

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘अ’ अक्षर से लड़कों के कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपने बेटे को दे सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उसपर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
अर्नब (Arnab) महासागर
अंगत (Angat) रंगों से भरा, रंग-बिरंगा
अवी (Avi) सूरज और हवा
अधिरज (Adhiraj) राजा, शासक
अनय (Anay) भगवान हनुमान, संतृप्ति
अभिभव (Abhibhav) शक्तिशाली, विजयी
अगेंद्रा (Agendra) पहाड़ों का राजा
अंशल (Ansal) मजबूत, ताकतवर
अभिनिवेश (Abhinivesh) मन लगाकर काम करना
अधीर (Adheer) चंचल, चंद्रमा

अशोक लड़कों का बहुत ही प्यारा नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने इस नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। अगर आप नए माता-पिता बने है या फिर आपसे किसी ने लड़के का अच्छा सा नाम बताने के लिए कहा है तो आप इस नाम को सजेस्ट कर सकते हैं और अगर आपको भी अशोक नाम का मतलब समझ में आया है तो आप भी अपने बच्चे का यह नाम रखकर उसके जीवन को संवार सकते है।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

आनंद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anand Name Meaning in Hindi
अनीश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anish Name Meaning in Hindi
अंकुश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankush Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago