In this Article
आप के घर में नन्हा मेहमान आने वाला हो और उसके नाम को लेकर लगातार परिवार वालों के बीच बहस न हो रही हो ऐसा मुमकिन ही नहीं है। लड़का हो या लड़की, परिवार वाले दोनों के लिए ही बेहतर नाम चुनने और रखने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में कुछ नाम होते हैं जिन्हें सुनकर ही मन करता है कि बस यही नाम आपके बच्चे के लिए बना है। हम इस लेख में लड़कियों के लिए रखे जाने वाले काफी ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम ‘किया’ के बारे में विस्तार में जानेंगे। माता-पिता को अक्सर अपनी लाड़ली के लिए ये नाम बहुत भाता है। किया नाम से जुड़ा बहुत कुछ आपके जानने के लिए इस लेख में मौजूद है, तो आइए उसके अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम वाले लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।
किया नाम का मतलब और राशि
किया बहुत ही स्वीट और क्यूट सा लड़कियों को दिया जाने वाला नाम है, जो कि बिलकुल भी आम नहीं है। यह नाम बच्ची के व्यक्तित्व को और भी बेहतर तरीके से निखारता है। आजकल जब भी किसी के घर में लड़की का जन्म होता है, तो कोई न कोई व्यक्ति ‘किया’ नाम का विकल्प लेकर जरूर आता है। तो अब अगर आपको भी यह नाम पसंद है तो इसके लिए आपको इस नाम का अर्थ जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें किया नाम का अर्थ पक्षी की चहक, मधुर, प्यारी, शुद्ध आदि होता है। इस नाम का मतलब यह साफ दर्शाता है कि इस नाम की लड़कियां दिखने में बहुत प्यारी और शुद्ध बोली वाली होती हैं। वहीं इस नाम की शुरुआत ‘क’ अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह मिथुन राशि के अंदर आता है। इस नाम से जुड़ी महिलाओं के व्यवहार और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
| नाम | किया |
| अर्थ | पक्षी की चहक, प्यारी, मधुर, शुद्ध, प्रसन्न |
| लिंग | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 3 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मिथुन |
| नक्षत्र | मृगशिरा (वे, वो, का, की, बे, बो) |
| शुभ दिन | बुधवार |
| शुभ रंग | गुलाबी, हल्का पीला, सफेद और हरा |
| शुभ रत्न | पन्ना |
किया नाम का अर्थ क्या है?
किया लड़कियों का एक बेहद ही यूनीक और स्टाइलिश नाम है। यह हम सबने बहुत बार सुना होगा कि बिना अर्थ जाने कोई भी नाम नहीं रखना चाहिए, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो नाम सुनने में अच्छा लग रहा है। आपको इस बात से काफी हद तक यह अंदाजा हो गया होगा कि नाम रखना और ढूंढ़ना इतना भी आसान काम नहीं जितना लोग इसे समझते हैं। यह वास्तव में एक जिम्मेदारी वाला काम है। तो अगर आप अपनी बेटी का नाम किया रखते हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उसके नाम का असर कहीं न कहीं आपको उसके व्यवहार में देखने को मिलेगा। किया जैसे खूबसूरत नाम का अर्थ प्यारा और शुद्ध है। इस नाम की लड़कियों का स्वभाव मिलनसार होता है और ये हर किसी को अपना दोस्त बनाने में कामयाब होती हैं। इन्हें हर तरह की चुनौतियों का सामना करना बेहद पसंद है। किया नाम की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाती हैं और इतना ही नहीं इन्हें एक ही काम बार-बार करना अच्छा लगता है।
किया नाम का राशिफल
किया नाम के व्यक्ति मिथुन राशि के अंतर्गत आते हैं। इस राशि की लड़कियों के लुक की बात करें तो वे दिखने में बेहद सुंदर और दिमाग से स्मार्ट होती हैं। इनकी ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं। ये सामाजिक कामों से जुड़ी हुई रहती है। इनके अंदर कला का भंडार होता है और ये कला के कई क्षेत्र में खूब नाम कमाती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस राशि की लड़कियां बिना डरे हिम्मत के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं।
किया नाम का नक्षत्र क्या है?
किया नाम का नक्षत्र मृगशिरा है और ज्योतिष के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण के सिर को माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – वे, वो, का, की, बे, बो।
मिथुन राशि के हिसाब से किया नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम
किया सिंपल होने के साथ ही साथ ट्रेंडिंग नाम भी है। आज के समय में माता पिता ट्रेंडिंग नामों को अपनाते हैं। आप ने भी अगर ये ठान लिया है कि अपनी बेटी का नाम किया से मिलता-जुलता ही रखना है तो चिंता न करें हमने आपके लिए कई सारे ऑप्शन तैयार रखे हैं। उसके लिए नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| कियारा (Kiyara) | कियाना (Kiyana) |
| किरण (Kiran) | काव्या (Kavya) |
| काया (Kaya) | कियांका (Kiyanka) |
| कीर्ति (Kirti) | किसलय (Kisalay) |
| कायला (Kayla) | केशा (Kesha) |
| कायरा (Kayra) | क्रिया (Kriya) |
| किमि (Kimi) | किश्वर (Kishwar) |
| काश्वी (Kashvi) | किमया (Kimaya) |
| काम्या (Kamya) | कीरा (Kira) |
| किना (Kina) | किवा (Kiva) |
‘क’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आप भी अपनी बच्ची के लिए हर एक काम बहुत ही सोच समझकर करते हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहते हैं, खासकर नाम रखने को लेकर। तो अगर आपको ‘क’ अक्षर से ही आप अपनी बेटी का नाम रखना है, तो आप जरूर ऐसे ही नाम को चुनें जो उसके लिए सफलते के हर दरवाजे खोल दे। नीचे ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के नामों की सूची उनके अर्थ के साथ मौजूद है।
| नाम | अर्थ |
| कामिता (Kamita) | चाहत |
| कालिंदी (Kalindi) | यमुना नदी का नाम, सूर्य देव की पुत्री |
| कनिष्का (Kanishka) | छोटी |
| कुशाग्री (Kushagri) | बुद्धिमान |
| कशिश (Kashish) | आकर्षण |
| कौशिकी (Kaushiki) | देवी दुर्गा का एक नाम |
| कविका (Kavika) | कवयित्री |
| कुमुद (Kumud) | कमल, पृथ्वी |
| कर्णिका (Karnika) | कान की बाली, कमल, एक अप्सरा |
| कुशा (Kusha) | पवित्र घास, प्रतिभावान |
इस आर्टिकल के जरिए हमने पूरी कोशिश की है कि आपको किया जैसे यूनीक और बेहतरीन नाम से जुड़ी तमाम जानकारियां दे सकें और उम्मीद करते हैं कि ये सभी आपके लिए फायदेमंद साबित हों। इसके अलावा अगर आपको किया नाम से मिलते जुलते नाम रखने की इच्छा है तो आपके लिए वो विकल्प भी इस लेख में मौजूद है। फिलहाल हम यही कोशिश करते हैं कि हम वो सभी जानकारियां उन माता पिता तक पहुंचा सकें, जो कि अपने बच्चों के नाम को लेकर बेहद परेशान और असमंजस में होते हैं।
यह भी पढ़ें:
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi

















