हर माँ-बाप को अपने बच्चे के लिए चुने गए नाम का महत्व पता होता है, इसलिए वे बच्चे का नाम तभी रखते हैं जब पहले खुद उससे संतुष्ट होते हैं। लड़कियों का नाम चुनना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि माता-पिता बहुत से नामों को जांच परख कर ही किसी एक नाम को चुनते हैं। जब किसी बच्ची का नाम रखना हो या किसी को सजेस्ट करना हो तो आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए केवल नाम नहीं बल्कि उस नाम से जुड़ी हर संभव जानकारी उस व्यक्ति को दें। जैसे नाम का अर्थ, राशि और उस नाम वाली लड़कियों के स्वभाव आदि की जानकारी दें। हम आपको आपकी बेटी के लिए एक ऐसा नाम रखने का सुझाव दे रहे हैं जो सुनने में खूबसूरत तो है ही साथ ही इसका अर्थ इसे और भी खूबसूरत बनाता है। आज हम बात करेंगे लड़कियों के जानवी जैसे प्यारे नाम की बारे में और बताएंगे कि आखिर आपको इस नाम को क्यों चुनना चाहिए।
जानवी नाम का मतलब और राशि
इन दिनों जानवी नाम लोगों के मुँह से काफी सुनने को मिल रहा है। इस नाम का मतलब आपकी बेटी के आने वाले भविष्य के लिए बेहतरीन माना जाता है। जानवी लड़कियों का बहुत ही प्यारा और खूबसूरत नाम है। इस नाम का मतलब अनमोल और गंगा नदी होता है। जानवी नाम की लड़कियां अपने अर्थ के मुताबिक ही अपने माता पिता के लिए बेहद अनमोल होती हैं। इस नाम की राशि मकर है। वैसे तो हम आम भाषा में इस नाम का मतलब जरूर जानते होंगे लेकिन इस लेख में आगे हम जानवी नाम से जुड़े और भी अहम पहलुओं के बारे में बात करेंगे।
| नाम | जानवी |
| अर्थ | अनमोल, गंगा नदी |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 3 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मकर |
| नक्षत्र | उत्तराषाढ़ा (भे, भो, ज, जा, जी) |
| शुभ दिन | शनिवार |
| शुभ रंग | बैंगनी, काला, गहरा हरा, खाकी और गहरा भूरा |
| शुभ रत्न | नीलम |
जानवी नाम का अर्थ क्या है?
अगर आप नए-नए माता पिता बने हैं और अपनी बच्ची का नाम जानवी रखने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि जानवी आपके बेटी लिए बेस्ट नाम साबित होगा। ये नाम लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और साथ ही इसका अर्थ इसकी अहमियत को और बढ़ाता है। आपको बता दें जानवी नाम का मतलब अनमोल और गंगा नदी जैसा पवित्र होता है। इस नाम की लड़कियों के रंग रूप की बात की जाए तो ये दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होती हैं, इन्हें देखने पर ही इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। ये लड़कियां ईमानदार स्वभाव की होती हैं और अपनी मेहनत के दम पर किसी भी कार्य को करने में सक्षम रहती हैं। ये अपने साहस और तेज दिमाग के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।
जानवी नाम का राशिफल
जानवी नाम की राशि मकर होती है। इस राशि की लड़कियां अपने हर काम में काफी धैर्य रखती हैं और साथ ही मानसिक शक्ति से काफी प्रबल भी मानी जाती हैं। इसके अलावा ये धार्मिक होने के साथ साथ ईमानदार भी होती हैं लेकिन कई बार अपने फायदे के लिए बातों को छुपा भी लेती हैं। इन्हें लोगों के दिलों में जगह बनाना आसानी से आता है और लोग भी इन पर आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ख और ज हैं।
जानवी नाम का नक्षत्र क्या है?
जानवी नाम का नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है और इस नक्षत्र का चिन्ह हाथी के दांत को माना जाता है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – भे, भो, ज, जा, जी।
जानवी जैसे मकर राशि के हिसाब से अन्य नाम
जानवी नाम काफी लोकप्रिय हो गया है और शायद यही वजह है कि माता पिता इस नाम को खास मानने लगे हैं। जानवी ज अक्षर से शुरू होने के कारण मकर राशि में आता है। अगर आपको भी मकर राशि में शामिल अन्य अक्षरों से नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नाम ढूंढें है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| ज्योतिका (Jyotika) | जिया (Jiya) |
| जानिशा (Janisha) | जागृति (Jagrati) |
| जोशना (Joshna) | जिज्ञाषा (Jigyasa) |
| जूही (Juhi) | जानकी (Janki) |
| खनक (Khanak) | खुशी (Khushi) |
| खुशाली (Khushali) | ख्याति (Khyati) |
| ख्वाइश (Khwaish) | खुशिका (Khushika) |
जानवी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
जानवी अपने आप में ही बहुत ही बेहतरीन नाम है, साथ ही इसका मतलब इसको और भी खास बनता है। ऐसे में हमने आपके लिए इस नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों की सूची तैयार की है, इस पर ध्यान दीजिएगा।
| नाम | नाम |
| मानवी (Manvi) | सान्वी (Sanvi) |
| श्रेयान्वी (Shreyanvi) | शानवी (Shanvi) |
| अन्वी (Anvi) | तनवी (Tanvi) |
| ईशानवी (Ishanvi) | धनवी (Dhanvi) |
| काशवी (Kashavi) | भानवी (Bhanvi) |
| प्राणवी (Pranvi) | अवनि (Avni) |
जानवी नाम के प्रसिद्ध लोग
जानवी नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाएं हैं जो अपने कौशल के दम पर दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं। तो चलिए इनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं।
| नाम | पेशा |
| जाह्नवी कपूर | अभिनेत्री |
| जानवी सांगवान | अभिनेत्री |
| जानवी रावत | अभिनेत्री |
| जानवी सिंह | मॉडल |
| जानवी बैजू | गायिका |
| जानवी छेड़ा | अभिनेत्री |
| जानवी पटेल | यूट्यूबर |
‘ज’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
यदि आपको भी जानवी नाम पसंद आया है और जानवी के अलावा ज अक्षर से ही अपनी बेटी का नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई ट्रेंडिंग नाम अपनाना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें।
| नाम | अर्थ |
| जसिका (Jasika) | धनवान |
| जसिमा (Jasima) | सुंदर |
| जसु (Jasu) | बुद्धिमान |
| जस्मिता (Jasmita) | प्रसिद्ध |
| जनिता (Janita) | जन्म |
| जीविका (Jivika) | पानी, जीवन का स्रोत |
| जोशिता (Joshita) | प्रसन्न, सुखी, |
| जिगीषा (Jigisha) | उच्च, महत्वाकांक्षी |
| जियांशी (Jiyaanshi) | देवी, पूजनीय |
| जीनल (Jinal) | दयालु, प्यारी |
अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जानवी नाम पसंद आया है या फिर हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं, तो बिना समय गवाएं आप इस नाम को अपना सकते हैं। तो हम आशा करते हैं आपकी बेटी जानवी नाम पाकर आगे बहुत तरक्की करे और उसका जीवन खुशियों से भरा हो।
यह भी पढ़ें:
दिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dea Name Meaning in Hindi
माहि नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Maahi Name Meaning in Hindi
निकीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikita Name Meaning in Hindi

















