शिशु

नव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Navya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

परिवार में जब नन्हा मेहमान आता है तो खुशियां दो गुनी हो जाती हैं। वो इसलिए कि घर में बच्चे के होने से बहुत रौनक लगी रहती है। इसी बीच बड़ा चर्चा का विषय यह भी बना रहता है कि आखिर बच्चे का नाम क्या रखा जाए? और जब नाम की बात आती है तो घर के सभी लोग अपने अपने सुझाव रखने लगते हैं। लेकिन नाम रखने का पहला हक माता पिता का होता है। अगर उन्होंने पहले ही सोच रखा हो कि उन्हें अपने बच्चे को क्या नाम देना है तो सबको यह फैसला माता पिता पर ही छोड़ना चाहिए। हाँ लेकिन अगर आपके पास कोई अच्छा नाम है जिसका सुझाव आप उन्हें देना चाहते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। घर में प्यारी से बच्ची ने जन्म लिया हो तो हम भी आपको एक ऐसे नाम का सुझाव देते हैं जिसको सुनते ही आपको इस नाम से प्यार हो जाएगा और वो नाम है ‘नव्या’। यदि आपको इस नाम के बारे में विस्तार से जानना है तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा।

नव्या नाम का मतलब और राशि

कई बार नए माता-पिता बहुत सारे नामों के सुझावों के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बच्चे को कौन सा नाम दें। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो और किसी अच्छे से नाम की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश यहाँ खत्म हो सकती है। हम आपको आपकी बच्ची के लिए नव्या जैसे ट्रेंडिंग नाम रखने का सुझाव देते हैं और इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी भी इस लेख के माध्यम से देंगे। इस नाम का मतलब नीली आँखों वाली, युवा, तारीफ के लायक होता है। न अक्षर से शुरू होने नाम की राशि वृश्चिक होती है, जो की इनके लिए शुभ मानी जाती है। चलिए आगे हम नव्या नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जानते हैं।

नाम नव्या
अर्थ युवा, नीली आँखों वाली, तारीफ के लायक
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल, सतरंगी, गुलाबी
शुभ रत्न मूंगा

नव्या नाम का अर्थ क्या है?

नव्या आज के दौर का नया और स्टाइलिश नाम है। कई माता पिता पुराने नामों को चुनने के बजाय नए नामों को अपनाना पसंद करते हैं। यदि आप भी उन्हीं नए माता-पिता में से एक हैं और अपनी लाड़ली का नाम नव्या रखने की सोच रहे हैं, तो इस नाम का अर्थ जान लीजिए। नव्या का मतलब नीली आँखों वाली,युवा,तारीफ के लायक होता है। इस नाम की लड़कियों को भगवान पर बेहद आस्था रहती है और साथ ही इन्हें समय के साथ समाज में चलना भी आता है। ये लड़कियां नए मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और अगर कोई भी बाधा इनके लक्ष्य के बीच में आती है तो वे शांति से उसे हल करती हैं। ये दिखने में जितनी सुंदर होती हैं, इनका मन भी उतना ही साफ होता है।

ADVERTISEMENTS

नव्या नाम का राशिफल

नव्या नाम की लड़कियों की राशि वृश्चिक होती है। इस राशि की लड़कियां बेहद समझदार होती हैं और हर काम बड़ी समझदारी के साथ करती हैं। ये अपनी बातों को सबके सामने स्पष्ट रूप से रखती हैं। इनके विचार भले ही लोगों से अलग हो लेकिन ये सबके विचारों की इज्जत करती हैं। इन्हे सबकी बात सुनना पसंद होता है लेकिन ये करती सिर्फ अपने मन की हैं। ये समाज के हिसाब से खुद को ढाल लेती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर न, य को माना जाता है।

नव्या नाम का नक्षत्र क्या है?

नव्या नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह तोरण द्वार है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

ADVERTISEMENTS

नव्या जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

नीतू नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
नविका (Navika) नयनतारा (Nayantara)
निमिषा (Nimisha) निशि (Nishi)
निकिता (Nikita) निहारिका (Niharika)
यामिनी (Yamini) यशिका (Yashika)
युविका (Yuvika) योजना (Yojna)
तोशी (Toshi) तोरल (Toral)

नव्या नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

नव्या अपने आप में ही बेहतरीन नाम है लेकिन यदि आप इससे मिलता-जुलता कोई नाम चाहिए तो हमने इसे जुड़े कुछ सुझाव नीचे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
काव्या (Kavya) भव्या (Bhavya)
काम्या (Kamya) दिव्या (Divya)
सौम्या (Saumya) वान्या (Vanya)
जया (Jaya) मान्या (Manya)
सव्या (Savya) नवनिका (Navnika)
नयना (Nayana) नव्यानिता (Navyanita)

नव्या नाम के प्रसिद्ध लोग

नव्या नाम की कई मशहूर हस्तियां हैं जो अपने क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं, ऐसी ही कुछ प्रसिद्ध महिलाओं के बारे आपको यहां बताने जा रहे हैं।

नाम पेशा
नव्या नवेली नंदा मॉडल
नव्या नायर अभिनेत्री
नव्या स्वामी अभिनेत्री
नव्या सिंह अभिनेत्री
नव्या जैती गायिका
नव्या रमेश ब्लॉगर

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपने बेटी का नाम ‘न’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर उसे कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
नायरा (Nayra) उजाले से भरपूर
निहिरा (Nihira) संपन्न होना, समृद्धि, नया खजाना
निर्वी (Nirvi) सुख, आनंद
निधिरा (Nidhira) समझदार होना
नायसा (Naysa) ईश्वर का जादू, चमत्कार
नितारा (Nitara) मजबूत होना
निया (Niya) उद्देश्य, चमक
नीलाक्षी (Neelakshi) नीली आंखों वाली, आकर्षक
नवनीता (Navneeta) सौम्य
नियति (Niyati) भाग्य, किस्मत

अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद नव्या नाम पसंद आया है और आपके मन में इस नाम को लेकर जो भी संदेह था उसे दूर करने में हम कामयाब हुए हैं या नहीं यह आपको फैसला करना है। तो हम आशा करते हैं आपकी बेटी नव्या नाम से दुनिया भर में आपका नाम रौशन करेगी और आगे जीवन में सफलताएं उसके कदम चूमेगी।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

नेहा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Neha Name Meaning in Hindi
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
निकीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikita Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago