शिशु

निष्ठा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nishtha Name Meaning in Hindi

आपके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। घर में चारों तरफ खुशियों की लहर है। लेकिन बात जब बेटी का नाम चुनने की आती है तो घरवाले परेशान होने लगते हैं। वे अपनी घर की लाड़ली को बहुत अच्छा नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में भी बेटी ने जन्म लिया है तो हम आपके बहुत खूबसूरत और प्यारा नाम ‘निष्ठा’ के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। यह आज के समय के नए नामों में से एक है और यदि आप इस नाम को अपनाना चाहते हैं तो इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

निष्ठा नाम का मतलब और राशि

निष्ठा लड़कियों का बहुत ही नया और स्टाइलिश नाम है। इस नाम के मतलब को समझकर हर कोई इसे अपनाने के बारे में सोचता है। जितना यह नाम ट्रेंड कर रहा है उतना ही माता-पिता की पहली पसंद बनता जा रहा है। पेरेंट्स किसी भी नाम की तरफ तभी आकर्षित होते हैं जब उनको उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी होती है। निष्ठा का मतलब भक्ति, भगवान के प्रति विश्वास, दृढ़ता होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व की आसानी से पहचान कर सकते हैं। बात करें इसकी राशि की तो यह वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम की लड़कियों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे बुरे विचारों के बारे में बताएंगे।

ADVERTISEMENTS

नाम निष्ठा
अर्थ भक्ति, भगवान के प्रति विश्वास, दृढ़ता
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल, हल्का नीला
शुभ रत्न मूंगा

निष्ठा नाम का अर्थ क्या है?

निष्ठा बहुत ही खूबसूरत और खुशनुमा नाम है और इस नाम का मतलब भी बहुत अच्छा माना जाता है। निष्ठा नाम आजकल काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। लेकिन इस नाम को आप करीब से नहीं जानते होंगे और न ही इस नाम की महिलाओं की क्या खासियत है। यह सभी जानकारी हम इस लेख के जरिए आपको देंगे। यदि आपके मन में अपनी बेटी का निष्ठा नाम रखने का ख्याल आया है तो उसे बिलकुल भी जाने न दें। आपको बता दें कि निष्ठा नाम का अर्थ भक्ति, भगवान के प्रति विश्वास, आस्था आदि होता है। इस नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व काफी अच्छा और आकर्षक होता है। साथ ही ये स्वभाव से बेहद धैर्यवान और निडर होती हैं। ये अपने बारे में काफी सोचती हैं इसलिए हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करती हैं जिस कारण कई लोग इन्हें स्वार्थी भी मानते हैं।

निष्ठा नाम का राशिफल

निष्ठा नाम की लड़कियों की राशि वृश्चिक होती है। इस राशि की लड़कियां बेहद समझदार होती हैं और हर काम बड़ी समझदारी के साथ करती हैं। ये अपनी बातों को साफ तौर पर दूसरों के सामने रखती हैं। इतना ही नहीं इस नाम की लड़कियां धार्मिक चीजों पर अधिक यकीन रखती हैं और साथ ही अपने सामर्थ्य पर पूरा विश्वास रखती हैं। ये दिखने में जितनी सुंदर होती हैं अंदर से उतनी ही साहसी और मेहनती भी होती हैं। जब ये किसी भी चीज को हासिल करने के लिए दृढ संकल्प लेती हैं तो पूरी ईमानदारी के साथ काम करती हैं। इस नाम की लड़कियां जितना जरूरी हो सिर्फ उतना ही बात करना पसंद करती है। इस राशि के मुख्य अक्षर त, न, य को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

निष्ठा नाम का नक्षत्र क्या है?

निष्ठा नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै।

निष्ठा जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

निष्ठा नया और यूनीक नाम है जिसे आप सभी ने बहुत बार सुना जरूर होगा और यह नाम न अक्षर से शुरू होने के कारण वृश्चिक राशि में आता है। अगर आपको वृश्चिक राशि के हिसाब से और भी अक्षरों से लड़कियों के नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
नैना (Naina) नमिता (Namita)
निमिश्का (Nimishka) नलिनी (Nalini)
नयनतारा (Nayantara) निशि (Nishi)
यामिनी (Yamini) यज्ञा (Yagya)
यशी (Yashi) याशिका (Yashika)
तोरल (Toral) तोशी (Toshi)
युविका (Yuvika) यशस्वी (Yashasvi)

निष्ठा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

निष्ठा जैसे नाम को वैसे तो नहीं अपनाना मुश्किल है लेकिन फिर भी आप इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं, तो हमने कुछ नामों की लिस्ट आपके लिए तैयार की है उसको जरूर चेक करें।

नाम नाम
श्रेष्ठा समिष्ठा
आस्था इष्ठा
प्रतिष्ठा (Pratishtha) शर्मिष्ठा (Sharmishtha)
निशिता (Nishita) तनिष्ठा (Tanishtha)
धनिष्ठा (Dhanishtha) दक्षिता (Dakshita)

निष्ठा नाम के प्रसिद्ध लोग

निष्ठा काफी ट्रेंडिंग नाम है। कई प्रसिद्ध लोग इस नाम के जरिए दुनिया भर में लोगों के बीच फेमस है। कुछ ऐसे नैतिक नाम के मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
निष्ठा शर्मा गायिका
निष्ठा जसवाल प्रोफेसर, प्रशासक, लेखिका
निष्ठा वैद्य बाल कलाकार
निष्ठा डुडेजा मॉडल

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘न’ अक्षर से लड़कियों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे है  तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ
नीलांजना (Neelanjana) नीली आंखों वाली
नाविन्या (Navinya) नयापन, सुंदरता
नीतिमा (Nitima) सिद्धांतों के साथ, गुणवान
निर्मिता (Nirmita) सृष्टि, कल्याण
निलाशा (Nilasha) नीला, नीलिमा
नंदिता (Nandita) खुशी, मनभावन
नंदिका (Nandika) खुश महिला, देवी लक्ष्मी
नंदा (Nanda) देवी दुर्गा
नीरू (Neeru) प्रकाश की चमक
नयनिका (Nayanika) आंखों की पुतलियां

इस समय निष्ठा नाम काफी चर्चा में है। यह नाम न केवल आपकी बेटी की खूबसूरती और निखारेगा बल्कि उसे एक बेहतरीन अहसास भी देगा। निष्ठा बहुत ही प्यारा नाम है और हमने इस लेख में इसके बारे जानकारियां दी हैं, जिसके बारे में आप सभी लोग पढ़ सकते हैं। इन जानकारियों की मदद से आप अपनी बेटी के लिए नाम को चुन सकते हैं और आपको तसल्ली भी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारियां फायदेमंद लगती हैं तो हमे कमेंट जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

नेहा नाम का मतलब और राशि – Neha Name Meaning in Hindi
निशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nisha Name Meaning in Hindi
निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago