पीहू/पिहू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Peehu/Pihu Name Meaning in Hindi

दिव्यांशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Divyanshi Name Meaning in Hindi

क्या आपके घर में बिटिया ने जन्म लिया है और अब आप उसे कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं और आपको कोई एक बेहतर नाम को चुनने में परेशानी हो रही है? क्या आपके यहां भी यह मान्यता है कि बच्चे के जन्म से पहले कोई नाम नहीं सोचना चाहिए जिसके वजह से आपके ऊपर कम समय में बेहतर नाम खोजने का दबाव है? तो हमारी माने तो आपको अब बिलकुल फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है। फर्स्टक्राई परेंटिंग हिंदी में ऐसे ढेरों नाम की सूचि मौजूद है जो हर लिहाज से आपका काम आसान बना सकता है। अगर आपको किसी नाम विशेष से संबंधित जानकारी चाहिए वो आपको यहां से मिल जाएगी इसके अलावा आप किसी अक्षर विशेष से अपने बेटे या बेटी का नाम जानना चाहते हैं तो आपको वैसे नामों की भी एक लंबी लिस्ट मिल जाएगी। इतना ही नहीं अगर आप राशि विशेष नाम खोज रहे हैं या फिर बच्चे का नाम भगवान के नाम पर रखना चाहते हैं या फिर किसी धर्म विशेष नाम को प्राथमिकता देना चाहते हैं तो आपके लिए हर विकल्प खुले हुए हैं। यह सुनकर आपने राहत की सांस ली होगी क्यों सही कहा ना? तो आइए जानते हैं इस लेख में क्या है विशेष! 

अब और देर न करते हुए आपको इस लेख के जरिए ‘पीहू; नाम से जुड़ी हर संभव जानकारी दी जाएगी।

पीहू/पिहू नाम का मतलब और राशि

कुछ नाम इतने प्यारे लगते हैं कि जैसे ही उस नाम के साथ आप अपने बच्चे की कल्पना करते हैं, तो फिर आपका मन नहीं करता की उसके लिए कोई दूसरा नाम सोचा भी जाए और पीहू ऐसे ही नामों में से एक नाम है जो हर मन को भा जाए। अब जब आपको यह नाम पसंद ही है तो नाम उसके अर्थ के बिना अधूरा है भले वो सुनने में कितना भी प्यारा क्यों न हो। पीहू लड़कियों के लिए एक बहुत ही प्यारा नाम है और इसका अर्थ है मधुर आवाज वाली। वहीं बात करें इसकी राशि कि तो यह ‘प’ अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि में आता है। इस नामकी लड़कियों का स्वभाव कैसा होगा और इसका नक्षत्र क्या कहता है आइए आगे जानते हैं।

नाम  पीहू
अर्थ  मधुर ध्वनि, अमृत वाणी 
लिंग  लड़की
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू 
राशि  कन्या 
नक्षत्र  चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन  बुधवार 
शुभ रंग  हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद 
शुभ रत्न  पन्ना 

 

पीहू/पिहू नाम का अर्थ क्या है?

पीहू नाम जितना सुनने में अच्छा लगता है उतना मन को भाने वाला इसका अर्थ भी है। पीहू नाम का अर्थ मधुर वाणी, पक्षी के समान आवाज, सुरीली आवाज आदि है। इसका अर्थ जानने के बाद आपको भी यही लग रहा होगा कि आपकी मधुर सी बिटिया के लिए नाम कितना खूब जच रहा है। इस नाम की लड़कियां मन की बहुत कोमल होती हैं पर वही गुस्सा इन्ही नाक पर रहता है।  

पीहू/पिहू नाम का राशिफल

पीहू नाम की लड़कियां कन्या राशि के अंतर्गत आती हैं। इस राशि के व्यक्तियों को अपने घर परिवार से बहुत ज्यादा प्यार और लगाव होता है। इनके अंदर ये जज्बा होता है कि इन्हे जीवन में कुछ कर दिखाना है और इसके लिए यह मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। नई चीजों को सीखना या उनके बारे में जानकारी हासिल करना भी इनका शौक होता है। इस नाम के लोग अपनी कला के इतने धनी होते हैं कि हर कोई इनकी तरफ आकर्षित होता है। यह लोगों के सुख और दुःख में हमेशा खड़े होने वाले लोगों में से एक होते हैं। 

पीहू/पिहू नाम का नक्षत्र क्या है?

पीहू नाम का नक्षत्र चित्रा होता है और इसका प्रतीक चिन्ह मुक्तावक्त उज्जवल है। इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है और तारामंडल संख्या एक है। इस नक्षत्र से जुड़े अक्षर पे, पो, रा, री आदि हैं।

कन्या राशि के हिसाब से पीहू/पिहू नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

अगर आप पहले ही अपनी बेटी का नाम पीहू रख चुके हैं और आपकी बच्ची के नाम से प्रेरित हो कर आपके आसपास के लोग आपकी बच्ची के नाम से मिलता-जुलता रखना चाहते हैं और आपसे उसके लिए सुझाव मांगते हैं तो उन्हें इन नामों का सुझाव दे सकते हैं जो कन्या राशि के हिसाब से होते हैं और वो हैं (पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे)। 

नाम नाम
पीयू (Piyu) पिया (Piya)
पीकू (Peeku) पारू (Paaru)
परू (Paru) पायल (Payal)
पीरुह (Pirooh) पेरूल (Perul)
पिकी (Piki) प्रिया (Priya)

पीहू नाम के प्रसिद्ध लोग

पीहू वैसे तो लाड प्यार में पुकारे जाने वाले नामों में से एक ट्रेंडिंग नाम है लेकिन इस नाम के कई ऐसे महशूर लोग हैं जो आपको इस नाम के प्रति और भी ज्यादा प्रेरित करते नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। आप नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।

नाम  पेशा 
पीहू मायरा विश्वकर्मा बाल कलाकार 
पीहू शर्मा  एक्ट्रेस और मॉडल 
पीहू संड   एक्ट्रेस 

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम   

यदि आप अपने बेटे का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ 
पंखुड़ी (Pankhudi) फूलों  की पत्ती 
पावनी (Paavni) जो पवित्र हो, शुद्ध 
परिविता (Parivita) आजाद, सबल 
परखा (Parkha) ओस की बूँद
पान्या (Paanya) जो तारीफ के योग्य हो 
पंकिता (Pankita) पुष्प के जैसी कोमल 
पयोजा (Payoja) कमल 
परियत (Priyat) फूल, पुष्प 
पामीला (Paamila) शहद के समान मधुर 
पुमा (Puma) पूर्ण

जैसा कि इस आर्टिकल बताया गया है कि पीहू नाम की लड़कियां अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा आदर और निस्वार्थ भाव से मदद करने के लिए आगे आती हैं। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं। आज हमने इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है और हमें पूरी उम्मीद है कि आपको इस लेख के जरिए अपने बेटे का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिलेगी। 

यह भी पढ़ें:

निधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nidhi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
शिवानी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivani Name Meaning in Hindi