शिशु

12 महीने के शिशु के लिए वैक्सीन की लिस्ट

अब जबकि आपका बेबी 1 साल का हो गया है तो आप सोचती होंगी कि उसे पहले की तुलना में कम वैक्सीन लगाने की जरूरत होगी। लेकिन वास्तविकता तो यह है कि 12 महीने पूरे होना बच्चे के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय है और उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको उसे कुछ और वैक्सीन लगवानी होंगी। 

12 महीने के बच्चे के लिए वैक्सीन की लिस्ट

1. हेपेटाइटिस ए

रोजाना हाइजीन बनाए रखने के साथ इस वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने से बच्चे को हेपेटाइटिस ए की समस्या नहीं होती है। इसका अगला डोज 6 महीने बाद यानी कि बेबी के 18 महीने की उम्र में लगवाना न भूलें। 

2. एचआईबी

यह वैक्सीन बच्चे को गंभीर इन्फेक्शन से सुरक्षित रखती है, जैसे एपिग्लोटाइटिस, मेनिन्जाइटिस और निमोनिया। इस वैक्सीन के शुरूआती डोज उसे 2 महीने, 4 महीने और 6 महीने की उम्र में लगाए जा चुके हैं और अब बच्चे को इसका अंतिम डोज लगाया जाएगा। 

3. एमएमआर

बच्चे को एमएमआर का पहला डोज 12 से 15 महीने के बीच लगाया जाता है। इस वैक्सीन से बच्चा मीजल्स, मम्प्स और रूबेला जैसे गंभीर वायरल रोगों से सुरक्षित रहता है। पूरी सुरक्षा के लिए 4 से 5 साल की उम्र के बीच, जब बच्चा किंडरगार्टन जाना शुरू कर देता है, तब उसे इस वैक्सीन का दूसरा डोज दें। 

4. पीसीवी

5 साल से कम उम्र के बच्चों में मेनिन्जाइटिस व निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा के लिए पीसीवी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जाती है। शुरूआती डोज 2 महीने, 4 महीने और 6 महीने की उम्र में लगाते हैं और अब यह इसका आखिरी डोज होता है। 

5. वेरिसेला

ध्यान रहे कि बच्चे के शरीर में खुजली वाले लाल धब्बे चिकन पॉक्स के कारण होते हैं। खैर आप इससे सुरक्षा के लिए बच्चे को वेरिसेला वैक्सीन जरूर लगवाएं। बच्चे की उम्र 4 से 6 साल के बीच होने पर उसे इसका दूसरा डोज लगवाना न भूलें। 

6. इन्फ्लुएंजा

6 महीने या उससे बड़े बच्चे को फ्लू (सीजनल, एच1एन1, बर्ड फ्लू) से बचाने के लिए साल में एक बार इन्फ्लुएंजा की वैक्सीन लगाने की सलाह दी जाती है। 

इस बात का ध्यान रखें कि वैक्सीन से बच्चे को खतरनाक रोगों से सुरक्षा मिलती है। यदि वैक्सीन शॉट लगने के बाद बेबी को गंभीर या माइल्ड साइड-इफेक्ट्स होते हैं तो उसके पेडिअट्रिशन से संपर्क करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें: 

बच्चों को वैक्सीन लगाने के बाद बुखार आना
बच्चों के टीकाकरण से जुड़े 15 आम सवाल और जवाब
क्या खांसी या जुकाम की स्थिति में शिशुओं को वैक्सीन दी जा सकती है?

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago