4 महीने के शिशु के लिए खिलौने

4 महीने के शिशु के लिए खिलौने

अपने नन्हे से बच्चे की शारीरिक रूप से देखभाल कैसे की जाती है, यह जानने के अलावा आपको उसकी स्किल और एलिमेंटल क्षमता के विकास में मदद करने के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। 

इस मामले में बच्चे की इतनी छोटी उम्र में आप उसके लिए क्या कर सकती हैं? ऐसे में 4 महीने के बच्चों के लिए उचित खिलौने काफी हद तक मदद कर सकते हैं। बच्चे खिलौनों से खेलते हैं और साथ ही उनमें काफी विकास भी होता है। इसके लिए आपको 4 महीने के बच्चे के लिए उचित टॉयज चुनना चाहिए और इससे संबंधित यहाँ पूरी जानकारी दी हुई है, जानने के लिए आगे पढ़ें। 

रैटल टॉयज

रैटल टॉयज छोटे बच्चों के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि इससे उनमें विभिन्न प्रकार से विकास होते हैं। 

रैटल टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • रैटल टॉयज की मदद से बच्चे में मोटर स्किल डेवलप होता है। आप इसे बच्चे के हाथ में रखकर तेजी से हिलाएं। बच्चा इसे बार-बार करेगा और टॉय को हिलाने से निकलने वाली आवाज को सुनकर खुश होगा। 
  • यदि बच्चा इस खिलौने से अच्छी तरह से खेले तो इससे कोऑर्डिनेशन में सुधार भी होता है। आप खिलौने को बच्चे के सामने उसकी पहुँच तक रखें। जब बच्चा उसे पकड़ ले तो खिलौने को हल्का सा हिला दें ताकि वह शोर का कारण समझ पाए। 
  • कोऑर्डिनेशन स्किल्स के अन्य पहलू भी हैं, जैसे क्लोज कोऑर्डिनेशन। जब बच्चा दोनों हाथों से रैटल टॉय को पकड़ता है तो उसमें क्लोज कोऑर्डिनेशन का सुधार भी होता है। आप बच्चे को रैटल एक ही हाथ में पकड़ाएं और उसे खेलने दें। इससे बच्चा खुद ही एक हाथ से दूसरे हाथ में रैटल पकड़ेगा। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • ट्विस्ट एंड टर्न ग्रेप्स 
  • टीथ ‘एन रैटल ट्रम्पेट  
  • कॉर्न पॉपर रैटल 

टीदिंग टॉयज

दांत आना बच्चे के शरीर में एक महत्वपूर्ण विकास है। इन टॉयज से बच्चे का अच्छा समय बीतेगा। 

टीदिंग टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • टीदिंग टॉयज से बच्चे के कॉर्डिनेशन और सेंसरी स्किल्स में सुधार आता है। 
  • यदि टॉयज ब्राइट रंग के हैं तो बच्चा अपने आप ही उनकी तरफ आकर्षित होगा। चूंकि ये खिलौने आसानी से होल्ड किए जा सकते हैं इसलिए बच्चे इसे देर तक पकड़े रहना पसंद करेंगे। 
  • कुछ बच्चों के दांत निकलने के समय उन्हें बहुत दर्द होता है और इस दौरान वे बहुत रोते हैं। टीदिंग टॉय को चबाने से दर्द कम हो सकता है। 
  • ये टॉयज बच्चे को ब्रेस्ट्फीडिंग से आगे बढ़कर चीजों को चबाना सिखाते हैं इसलिए ये बच्चों के लिए जरूरी है ताकि उन्हें चबाने की आदत पड़ जाए। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • जिग जैग किड म्यूजिकल काउ सॉफ्ट प्लश बेबी रैटल विद टीदर
  • फ्रूट-थीम टीदर टॉयज 
  • नुबी सिलिकॉन टीथ-ईजी टीदर विद ब्रिसल्स, हाइजीनिक केस के साथ 

मोबाइल और म्यूजिक टॉयज

यह हर बच्चे का सबसे फेवरेट खिलौना है – इससे बच्चा आवाज निकालना सीखता है और रिदम को भी समझता है। 

मोबाइल और म्यूजिक टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • म्यूजिक वाले मोबाइल आसानी से उपलब्ध होते हैं जिनमें वे हर समय आवाज सुन सकते हैं और इनसे बच्चे में सुनने की क्षमता बढ़ती है। 
  • बच्चा ज्यादा से ज्यादा बोलना शुरू कर देगा और म्यूजिक के साथ गाने व गुनगुनाने लगेगा। 
  • इससे बच्चा कारण व क्रिया के कॉन्सेप्ट को समझेगा क्योंकि उसे पता होगा कि गाना मोबाइल में बज रहा है। इस मोबाइल का बटन दबाने से अलग-अलग आवाज निकलेंगी। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • म्यूजिक और लाइट वाला एलीफैंट 
  • 3 इन 1 सूद एंड प्ले सीहॉर्स मोबाइल 
  • वुडलैंड फ्रेंड्स 3 इन 1 म्यूजिक मोबाइल 
  • रेनफॉरेस्ट विद मी प्रोजेक्शन मोबाइल 

सूदर्स

आप कई बार देखती होंगी कि आपका बेबी चिड़चिड़ा हो रहा है। ऐसे समय में 4 महीने के शिशुओं के लिए सूदर सबसे बेहतरीन खिलौना है। 

सूदर्स

1. स्किल डेवेलपमेंट 

  • सूदर बच्चे को छोटी उम्र में ही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सिखाता है – खुद को नियंत्रित करना। 
  • म्यूजिक, साइट और जेंटल साउंड के साथ सूदर बच्चे को तनाव से मुक्त करने और सोने के समय को समझने में मदद करता है। 
  • विभिन्न लाइट और रंगों के सूदर बच्चे को अलग-अलग रंग व रूप को समझने व अंतर करने में मदद करते हैं। 
  • जब बच्चा शांत होता जाता है और सोने लगता है तो आपको भी तनाव-मुक्त और रिलैक्स करने में मदद मिलती है। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

पोर्टेबल टॉयज

हर बच्चे और उसके पेरेंट्स को पोर्टेबल टॉयज की जरूरत होती है वरना बच्चे के लिए इसे मैनेज करना कठिन हो सकता है। यदि आप ज्यादातर ट्रैवल करती हैं तो आपको कुछ खिलौने साथ में रखने की जरूरत होगी ताकि बच्चे को दिक्कत न हो। 

पोर्टेबल टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • पोर्टेबल टॉयज कई प्रकार के होते हैं जिनसे बच्चे के शारीरिक फंक्शन में बेहतरीन मदद होती है। 
  • ज्यादातर पोर्टेबल टॉयज अच्छे, अलग-अलग रंग के और कंट्रास्ट पैटर्न के होते हैं जिससे बच्चे की दृष्टि में सुधार होता है। 
  • बच्चा ध्यान स्विच करने और अलग-अलग आवाजें सुनने में सक्षम होता है। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • हनी बी टीदर 
  • एलिगेटर टीदर
  • 3-इन-1 कन्वर्टिबल कार जिम 
  • मूव एन ग्रूव पियानो 

एजुकेशनल टॉयज

बच्चे को पढ़ाना शुरू करने का यह थोड़ा जल्दी समय हो सकता है पर कुछ एजुकेशनल टॉयज से 4 महीने के बच्चों के दिमाग के फंक्शन में मदद मिलती है। 

एजुकेशनल टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • खिलौनों के विभिन्न पैटर्न और नंबर की ओर इशारा करते हुए आप बच्चे को बता सकती हैं कि ये एक-दूसरे से कैसे अलग हैं और उसके बड़े होते जाने के साथ इसका फिगर पहचानने में उसकी मदद कर सकती हैं। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • छोटे बच्चों की समझ के लिए डांसिंग स्टैंड कलरफुल रॉकिंग जिराफ वुडन टॉय 
  • लैंडफॉक्स एनिमल पजल क्लॉथ बुक बेबी टॉय क्लॉथ डेवलपमेंट बुक 
  • ए-स्टोर लाला बेबी पोर्टेबल कॉग्निटिव क्रॉलिंग गेम मैट 

एक्टिविटी टॉयज

छोटी उम्र के लिए एक्टिविटी टॉयज बहुत उपयोगी होते हैं क्योंकि ये खिलौने बच्चे को व्यस्त रखते हैं और एक्टिविटी करने में उनकी एनर्जी लगती हैं जिससे डेवलपमेंट होने में मदद मिलती है।

एक्टिविटी टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • इन एक्टिविटी टॉयज से बच्चे में इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी बढ़ती है। 
  • मोटर स्किल्स जैसे, पकड़ना या पिंच करना आदि में भी सुधार होता है। 
  • एनिमल टॉयज से बच्चा अलग-अलग जीवित चीजों को समझने व अंतर करने में सक्षम होता है और उसका ज्ञान बढ़ता है। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • छोटे बच्चों के लिए कॉटन एनिमल मैजिकल ब्लॉक्स 
  • म्यूजिकल कैटरपिलर टॉय 
  • फिशर प्राइस रैटल और रॉक मारकस म्यूजिकल टॉय 

क्रिब और स्ट्रोलर टॉयज

बच्चे का बहुत सारा समय स्ट्रोलर में बीतता है इसलिए इसलिए इस समय उसे व्यस्त रखना जरूरी है – यदि आप कहीं बाहर जा रही हैं तो इन खिलौनों से बच्चा व्यस्त रहेगा और आपको कम सताएगा। 

क्रिब और स्ट्रोलर टॉयज

1. स्किल डेवलपमेंट 

  • क्रिब टॉयज अक्सर सेफ, क्रिएटिव होते हैं और ये बच्चे में सेंसरी विकास भी करते हैं। 
  • इन खिलौनों से शुरुआती दृष्टि के विकास में मदद मिलती है और इसका कंट्रास्ट रंग बच्चे को शेप और रूप समझने में मदद करता है। 
  • कुछ खिलौनों में म्यूजिक होता है जिससे बच्चा व्यस्त रहता है और उसकी सुनने की क्षमता में विकास होता है। 

2. रेकमेंडेड टॉयज 

  • आर्म और म्यूजिक मोबाइल ब्लू स्काई के साथ शिलोह बेबी डेवलपमेंट क्रिब टॉय 
  • मैनहट्टन टॉय विमर – फर्ग्युसन इन्फेंट स्टीम मोबाइल टू गो ट्रैवल टॉय 
  • स्किप हॉप बेबी सिल्वर लाइनिंग क्लाउड रैटल मून स्ट्रोलर टॉय, मल्टी क्लाउड्स 

खिलौनों में लगे हुए उम्र के लेबल का क्या मतलब है

टॉयज के पैकेट में उम्र का लेबल पेरेंट्स के लिए सिर्फ गाइडलाइन होती है। यह गाइडलाइन क्यों होती हैं, आइए जानें;

  • इससे पेरेंट्स को यह समझने में मदद मिलती है कि बच्चा खिलौने को पूरी तरह से समझ पाएगा या नहीं और क्या यह खिलौना बच्चे की मदद करेगा। 
  • ज्यादातर बच्चे बड़े बच्चों के खिलौनों का उपयोग करते हैं – हालांकि कुछ मामलों में विशेषकर एजुकेशनल टॉयज के लेबल में लिखी उम्र के अनुसार ही बच्चे इसका उपयोग कर पाते हैं। 

छोटे बच्चों के लिए सेफ्टी टिप्स

खिलौने खरीदने से पहले बच्चों के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स यहाँ बताए गए हैं, आइए जानें; 

  • आप ऐसे खिलौनों का उपयोग न करें जिसमें अलग होने वाले छोटे-छोटे पार्ट्स हों क्योंकि इससे छोटे बच्चों को चोकिंग का खतरा हो सकता है। 
  • टीदर के लिए आपको चेक करने की जरूरत है कि यह खिलौना सेफ है और इसमें हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। 
  • हमेशा बायोडिग्रेडेबल चीजों से बने टीदर का उपयोग करें ताकि बच्चों को हानिकारक प्रभावों से बचाया जा सके।

खेलते समय सीखने में बच्चे की कैसे मदद करें

बच्चे को खिलौने से सीखने में मदद करना ही उसे सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है। यहाँ बताया गया है कि आप यह कैसे कर सकती हैं, आइए जानें; 

  • जितना संभव हो सके उतना ज्यादा बच्चे से बातें करें ताकि वह चीजों को समझने का प्रयास कर सके। 
  • जब बच्चा कुछ नया सीखने का प्रयास कर रहा हो तो उससे बातें करें। उसे आपकी आवाज से अटैचमेंट होगा और इससे वह आपकी व दूसरों की आवाज में अंतर कर सकेगा। 
  • बच्चे को खुद से सभी चीजें करने के लिए प्रेरित करें, जैसे खिलौनों तक पहुँचना और उसे होल्ड करना – बच्चों को हमेशा वह चीज हाथ में नहीं पकड़ानी चाहिए जो वो चाहते हैं। 

4 महीने के बच्चे के लिए बेस्ट टॉयज कैसे चुनें

अपने बेबी के लिए खिलौने चुनने के कुछ टिप्स निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • हर एक खिलौना खरीदने के बजाय वही खिलौने चुनें जो बच्चे के लिए जरूरी हों। 
  • बटन बैटरी से चलने वाले खिलौने न खरीदें। बच्चा इसे निगल सकता है इसलिए आपको हर वक्त उस पर नजर रखनी पड़ सकती है। 
  • चाइल्डफ्रेंडली रंगों का उपयोग कर बनाए हुए लकड़ी के खिलौने खरीदें ताकि यदि बच्चा उसे मुंह में भी डाल ले तो कोई हानि न हो। 
  • खिलौने खरीदते समय बच्चे की उम्र के बारे में सोचें। 
  • ऐसे टॉयज बिलकुल भी न खरीदें जिसमें 1.5 इंच के आकार से ज्यादा छोटे पार्ट्स हों। इससे बच्चे को चोकिंग का खतरा हो सकता है। 

बच्चे के लिए सही खिलौने खरीदने से उसकी स्किल्स और क्षमता के विकास में मदद मिलती है। हालांकि बच्चे के लिए खिलौने खरीदते समय सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के पहले साल के लिए खिलौनों की लिस्ट
बेबी एक्टिविटीज – बच्चों के लिए मनोरंजक खेल
छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित खिलौने कैसे खरीदें – 15 महत्वपूर्ण टिप्स