5 महीने के बच्चे के लिए 17 बेस्ट डेवलपमेंटल एक्टिविटीज

5 महीने के बच्चे के लिए 17 डेवलपमेंटल एक्टिविटीज

5 महीने के बच्चे में मुख्य सेंसेज का विकास तेजी से होता है। उसकी एनर्जी बढ़ेगी, मांसपेशियों का मूवमेंट व स्किल्स बेहतर होंगे, उसकी दृष्टि में सुधार होगा और उसके हाथ व आँख के कोऑर्डिनेशन में भी सुधार होगा। इसके अलावा बच्चा बोलते समय अपने चेहरे के एक्सप्रेशन से भावों को व्यक्त कर सकेगा। 

विकास के इस चरण में बच्चे को आपकी अटेंशन की आवश्यकता ज्यादा होगी और वह ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहेगा। बच्चे को एक्टिव बनाने और उसमें मोटर स्किल्स डेवलप करने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में हमने 5 महीने के बच्चे में विकास के लिए कुछ एक्टिविटीज के बारे में चर्चा की है जो आपके बच्चे में तेजी और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करती हैं। 

5 महीने के बच्चे में आप कौन-कौन से विकास देख सकते हैं

5 महीने का होने तक बच्चे को विकास के बहुत सारे माइलस्टोन पूरे करने पड़ते हैं। उसमें निम्नलिखित कुछ मुख्य विकास होते हैं, आइए जानें;

1. दृष्टि 

5 महीने के बच्चे की दृष्टि में काफी सुधार होता है। अब वह मूवमेंट्स को ऑब्जर्व और ट्रैक कर सकता है, रोज देखे जाने वाले चेहरों को पहचान सकता है, आई-कांटेक्ट कर सकता है और चीजों को समझ सकता है, जैसे उसका पसंदीदा खिलौना। अब तक उसे अपनी आँखों को नियंत्रित करना आ जाता है जिसे विजुअल ट्रैकिंग कहते हैं। यह स्किल आगे बहुत काम आती है क्योंकि इससे बच्चे को पढ़ने और लिखने में मदद मिलती है। 

2. सुनने की क्षमता 

5 महीने के बच्चे में सुनने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इस आयु तक बच्चा इशारे से बताने लगता है कि आवाज कहाँ से आ रही है और साथ ही वह जानी-पहचानी आवाज को पहचानने भी लगता है। यदि वह आपको गाता सुनकर कमरे में अपनी आँखों को चारों तरफ घुमाता है तो आप यह देखकर आश्चर्यचकित न हों। 

Sound Perception

3. मांसपेशियों में मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी 

5 महीने का बच्चा खुद से लुढ़क सकता है और क्रॉल करने का प्रयास कर सकता है। इस समय तक वह हल्की चीजों को उठाने, पकड़ने और मूव करने में सक्षम होगा। इस समय उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह किसी की भी मदद के बिना तुरंत बैठ सकेगा। 

4. कॉग्निटिव स्किल्स 

अब तक आपका लाडला बच्चा विभिन्न ऑब्जेक्ट्स को पहचानना भी शुरू कर देगा, जैसे उसके अपने खिलौने। यहाँ तक कि 5 महीने की आयु में बच्चा बिल्डिंग ब्लॉक्स खेल को समझ सकेगा और उससे एक एक्सपर्ट की तरह ही खेलेगा। 

5. चेहरे के एक्सप्रेशन 

अब आपका बच्चा चेहरे पर अलग-अलग एक्सप्रेशन बनाने लगेगा और यद्यपि इस समय वह सिर्फ आवाज निकालना ही सीख रहा है पर वह बोलने की कोशिश भी करेगा। यदि इस समय आपका बच्चा कुछ अजीब सी आवाजें निकालता है या बड़बड़ाता है तो आप आश्चर्यचकित न हों। 

5 महीने के बच्चे के लिए फन एक्टिविटीज

यहाँ पर कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बताया गया है जिसकी मदद से आपका 5 महीने का बच्चा लंबे समय तक व्यस्त रह सकता है, आइए जानें;

1. बच्चे को जमीन पर खेलने दें 

इस समय बच्चे के लिए जरूरी है कि वह इधर-उधर घूमने का प्रयास करे। जमीन पर इधर-उधर घूमने से बच्चे के हाथों, गर्दन, पीठ और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिलती है। आनेवाले महीनों में इन मांसपेशियों से बच्चे को लुढ़कने, क्रॉल करने, ठीक से बैठने और चलने में मदद मिलेगी। यह 5 महीने के बच्चे की सबसे जरूरी एक्टिविटीज में से एक है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: ब्लैंकेट या कार्पेट और खिलौने 

एक्टिविटी कैसे करें: सबसे पहले आप एक सॉफ्ट ब्लैंकेट या कार्पेट को जमीन पर बिछाएं और बच्चे को लिटा दें। आप उसे पेट के बल या पीठ के बल लिटा दें। फिर बच्चे के चारों तरफ विभिन्न खिलौने रख दें और उसे हर खिलौने तक पहुँचने व खेलने के लिए प्रेरित करें।  

स्किल डेवलपमेंट: मांसपेशियों में मजबूती और फ्लेक्सिबिलिटी 

Floor Play

2. ध्यान केंद्रित करने में बच्चे की मदद करें 

यह एक्टिविटी भी 5 महीने के बच्चे के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इससे बच्चे की आँखों के मूवमेंट में सुधार होता है। यह एक बहुत सरल एक्टिविटी है जिसमें बच्चा एक चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करता है और उस चीज के मूवमेंट को देखते रहने व ट्रैक करने से बच्चे में देखने की क्षमता बढ़ती है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: वे ऑब्जेक्ट्स और खिलौने जिनमें आवाज आती हो या वे हल्के हों, जैसे झुनझुना, घंटी और इत्यादि। 

एक्टिविटी कैसे करें: पहले आप बच्चे को पीठ के बल लिटा दें। अब आप आवाज करनेवाला कोई खिलौना या चीज लें और उसकी तरफ बच्चे का ध्यान केंद्रित करें। अब आप ऑब्जेक्ट को एक तरफ से दूसरी तरफ मूव करें और इस बात का ध्यान रखें कि ऑब्जेक्ट का मूवमेंट धीरे हो ताकि बच्चे उसे लगातार देख सके। आप उस ऑब्जेक्ट को ऊपर या नीचे भी मूव कर सकते हैं ताकि वह विजुअल ट्रैकिंग का स्पेक्ट्रम पूरा कर सके। इस बात का भी ध्यान रखें कि वह ऑब्जेक्ट बच्चे से लगभग 1 फुट दूरी में ही होना चाहिए। यदि आपके बच्चे का ध्यान भटक जाता है तो आप उसी चीज को दोबारा से बीच में लाकर उसका ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। 

स्किल डेवलपमेंट: देखने की क्षमता, सुनने की क्षमता और विजुअल ट्रैकिंग

3. बच्चे को बाहर ले जाएं 

अक्सर ऐसा लगता है कि बच्चे को बाहर ले जाने से सिर्फ उसे पकड़ना पड़ता है बस और कुछ इससे कुछ नहीं होता है पर ऐसा नहीं है। बच्चे को बाहर की सैर कराना अपने आप में एक एक्टिविटी है जो बच्चे में सेंसरी विकास के लिए अच्छी है।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: बेबी स्लिंग, प्रैम या कोई ऐसी ही चीज जिससे बच्चे को कैरी करना सरल हो सकता है। 

एक्टिविटी कैसे करें: बच्चे को प्रैम या बेबी स्लिंग में बैठाएं या आप सिर्फ उसे गोद में लेकर कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। आप उसके लिए घूमने की ऐसी जगह चुनें जहाँ पर शोर या भीड़भाड़ न हो। आप बच्चे को किसी पार्क या गार्डन में भी ले जाएं। बच्चे को चीजें ऑब्जर्व करने दें, उसे पौधे, फूल, घास व मिट्टी को छूकर महसूस करने दें। हालांकि आप बच्चे पर हमेशा नजर रखें क्योंकि उसे खुद में नियंत्रण नहीं है और वह खुद को चोट भी पहुँचा सकता है। 

स्किल डेवलपमेंट: सभी सेंसेज में विकास होता है। 

4. बच्चे को म्यूजिक सुनकर एन्जॉय करने दें 

बच्चों के लिए म्यूजिक बहुत सूदिंग और आरामदेह होता है। बच्चे अक्सर सॉफ्ट म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो देर किस बात की आप म्यूजिक चलाएं और एन्जॉय करें। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: शांति भरा वातावरण, म्यूजिक सिस्टम 

एक्टिविटी कैसे करें: आप बच्चे को उसके बाजू के नीचे हाथ रखकर उसे पकड़ें, म्यूजिक चलाएं और उसके रिएक्शन को ऑब्जर्व करें। यदि आपका बच्चा मूव करने की कोशिश करता है तो आप म्यूजिक के साथ उसे रिदम में मूव करने में उसकी मदद करें। बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चलाने से बचें और सिर्फ सॉफ्ट म्यूजिक ही चलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आप म्यूजिक हो थोड़ी-थोड़ी देर में चलाएं क्योंकि यदि आप पूरा दिन म्यूजिक चलाते हैं तो बच्चा जल्द ही इसे नजरअंदाज करने लगेगा। 

स्किल डेवलपमेंट: सुनने की क्षमता, सामाजिक खेलों में रुचि और मोटर स्किल 

5. बच्चे को गोद में लेकर झुलाएं

आप अपने बच्चे को गोद में उठाकर उसे झूला झुलाएं। आप बच्चे को गोद में लेकर झुलाने से वह बहुत एन्जॉय करता है। यदि आप बच्चे को गोद में लेकर उसे ऊपर, नीचे, एक तरफ या दूसरी तरफ झुलाती हैं तो इससे वह खिलखिलाकर हँसता है और इस एक्टिविटी को पूरी तरह से एन्जॉय करता है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए:  खेलने के लिए खाली समय और अटेंशन (थोड़ी सी सावधानी)

एक्टिविटी कैसे करें: आप बच्चे को अपनी गोद में ठीक से पकड़ें और उसे प्यार से झूला झुलाएं। आप उसे गोद में लेकर ऊपर-नीचे व दाएं-बाएं झुलाएं और उससे बातें भी करें। इस एक्टिविटी में आपका बच्चा खूब खिलखिलाएगा और इसे एन्जॉय करेगा। आप इसे करते समय हर 5 मिनट में ब्रेक लें। यह मूवमेंट्स से बच्चे के वेस्टिबुलर सिस्टम का विकास होता है जिससे उसे आस-पास की चीजों को समझने में मदद मिलती है। 

स्किल डेवलपमेंट: सामाजिक खेल और वेस्टिबुलर सिस्टम 

6. बच्चे को खिलौनों के ढेर से खेलने दें

बच्चों को टॉयज व अन्य चीजों से खेलने की जरूरत होती है। बच्चा खेलते समय ही अन्य चीजों को पकड़ना, धक्का देना, छोड़ना, एक हाथ से दूसरे हाथ लेना और फेकना सीखता है। यह एक्टिविटी उसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: कार्डबोर्ड बॉक्स या कार्टन, खिलौने और कुछ अन्य चीजें 

एक्टिविटी कैसे करें: आप एक कार्डबोर्ड बॉक्स में सभी खिलौने और अन्य चीजें भर दें। अब बच्चे को बॉक्स के पास लेकर आएं और उसे बॉक्स में खोजबीन करने के लिए प्रेरित करें। बच्चे को उसकी उत्सुकता के साथ इस कार्य को करने दें, उसे चीजें उठाने के लिए प्रेरित करें और विभिन्न चीजों से खेलने दें। यदि बच्चा बॉक्स से कोई भी चीज उठाता है तो आप उसे इस चीज का नाम बताएं और साथ ही यह भी बताएं कि वह चीज क्या करती है। हालांकि इस एक्टिविटी में आप सावधानी बरतें और बच्चे के पास कोई नुकीली चीज न रखें। आप बॉक्स में छोटी-छोटी चीजें भी न डालें क्योंकि बच्चा इन चीजों को मुँह में भी डाल सकता है। 

स्किल डेवलपमेंट: मोटर स्किल्स और रीजनिंग स्किल्स 

7. खिलौने छिपाकर बच्चे को ढूंढ़ने दें

अत्यधिक उत्सुकता से समस्याएं भी आ सकती हैं पर उत्सुकता तो इंसानों की विशेषता है। सवाल पूछने और किसी चीज का कारण बता पाने की क्षमता से ही हम अन्य जंतुओं से अलग हैं। उत्सुकता हमारी एक महत्वपूर्ण विशेषता है जिसे हमेशा प्रेरित करते रहना चाहिए और इस एक्टिविटी से उत्सुकता बढ़ती है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: चादर और बच्चे का पसंदीदा खिलौना 

एक्टिविटी कैसे करें: इस एक्टिविटी को करने के लिए आप बच्चे को बेड पर रखें, अब उसका एक पसंदीदा खिलौना लें और उसे ब्लैंकेट के नीचे थोड़ा सा छिपा दें। फिर आप बच्चे का ध्यान उस खिलौने की तरफ ले जाएं और उसे वह खोजने के लिए कहें। जब बच्चा वह खिलौना खोज ले तो आप उसे ब्लैंकेट से पूरा निकाल लें। खिलौने को देखकर बच्चा चौंक जाएगा और अपना पसंदीदा खिलौना पाकर खुश भी होगा। अब आप इसे किसी और ब्लैंकेट या बेडशीट के नीचे छिपाएं और बच्चे को मिल जाने पर इसे फिर से निकालें और बच्चे को दें। 

स्किल डेवलपमेंट: उत्सुकता और मोटर स्किल्स 

Story Fun

8. बच्चे को कहानियां सुनाएं 

आप आनेवाले समय में अक्सर अपने बच्चे को कहानियां सुनाएंगे। पर 5 महीने की आयु में बच्चे को सोते समय आप कहानियां सुनाएं। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: इलस्ट्रेटेड किताब जिसमें ब्राइट फोटो बनी हों 

एक्टिविटी कैसे करें: आप बच्चे को अपनी गोद में बैठाएं और किताब से पढ़ना शुरू करें। आप पढ़ते समय किताब पर उंगली रखें और बच्चे से कहें कि वह ध्यान दे। यदि बच्चा किताब छूना चाहता या पन्ने पलटना चाहता है तो उसे करने दें। इस एक्टिविटी से बच्चों को आगे चलकर पढ़ने और किताबों में रुचि रखने में मदद मिलती है। इससे बच्चे की सुनने की क्षमता भी बढ़ती है। 

स्किल डेवलपमेंट: भाषा की स्किल्स, देखने की क्षमता और कॉग्निटिव स्किल्स 

9. बच्चे को हैंड पपेट से खेलने दें

एक बच्चे को बातचीत करना भी सीखना चाहिए। यह एक्टिविटी बच्चे को आगे चलकर लोगों से कम्युनिकेट करना सिखाती है। यह एक्टिविटी कम्युनिकेशन में विकास के लिए की जाती है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: हैंड पपेट 

एक्टिविटी कैसे करें: आप अपने हाथ में एक हैंड पपेट पहन लें और उसे अपने बच्चे के पास लाकर कार्टून की आवाज में बात करना शुरू करें। बच्चे को वह पपेट छूने दें और उसी के तरीके से रिस्पॉन्ड करने दें। 

स्किल डेवलपमेंट:

10. बच्चे के सामने बबल्स ब्लो करें

इस तरह से भी आप बहुत आसानी से अपने बच्चे का ध्यान केंद्रित करके और उसे उत्साहित करें। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: साबुन के बबल बनाने के लिए कोई चीज 

एक्टिविटी कैसे करें: आप बच्चे के सामने बबल्स ब्लो करें और उसे खुद ऑब्जर्व करने दें। यदि वह बबल्स को देखकर खुश होता है तो आप उसकी ओर अधिक बबल्स ब्लो करें। 

स्किल डेवलपमेंट: दृष्टि और उत्साह

11. बच्चे को फल और सब्जियों की सुगंध लेने दें 

हम सबमें सूंघने की क्षमता होना भी बहुत जरूरी है। इस छोटी सी एक्टिविटी सी आपके बच्चे को हेल्दी फूड समझने में मदद मिलेगी। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: विभिन्न प्रकार की सब्जियां और फल 

एक्टिविटी कैसे करें: सबसे पहले आप विभिन्न प्रकार की सब्जियां व फल काट लें और उन्हें बच्चे की नाक के लगभग 4 इंच की दूरी पर लाएं। बच्चे से कहें कि वह इसे सूंघे और जब आप देखें कि वह सूंघ रहा है तो उसे अलग-अलग सब्जियों और फलों का नाम बताएं। आप अच्छी खुश्बूवाले फल या सब्जियां लें, जैसे खीरा, केला, कद्दू और आम।

स्किल डेवलपमेंट: सूंघने की क्षमता और फल व सब्जियों की सुगंध समझने की क्षमता  

12. बॉल को बाउंस करके बच्चे का ध्यान केंद्रित करवाएं 

एक बच्चे की उत्सुकता को  बढ़ाने के लिए बॉल सबसे बेहतरीन है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: सॉफ्ट और बाउंस करनेवाली गेंद 

एक्टिविटी कैसे करें: आप अपने बच्चे के साथ दीवार के सामने बैठ जाएं। अब बॉल को उछाल कर बच्चे का ध्यान बॉल की तरफ करें और जब वह आपकी ओर देखने लगे तो बॉल उसकी तरफ लुढ़का दें। बच्चे को बॉल पकड़ कर इधर-उधर मूव करने दें। 

स्किल डेवलपमेंट: मोटर स्किल्स और उत्सुकता 

13. क्रैडल सॉकर खेल का उपयोग करें

आगे आनेवाले समय में ध्यान केंद्रित करने के लिए बहुत जरूरी है कि बच्चा अभी से ही चीजों पर फोकस करना सीखे। आनेवाले सालों में आपका बच्चा कई ऐसे खेल खेलेगा और लर्निंग एक्टिविटीज का हिस्सा होगा जिसमें उसे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पड़ती है और यह एक्टिविटी बच्चे को ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: एक सॉफ्ट टॉय और स्ट्रिंग

एक्टिविटी कैसे करें: आप बच्चे को किसी स्टूल या कुर्सी के पास बैठा दें और उस कुर्सी में एक सॉफ्ट टॉय टांग दें। आप इसे ऐसे टांगें कि वह खिलौना बच्चे के पैरों तक पहुँच सके। अब आप आप बच्चे से कहें कि वह उस सॉफ्ट टॉय को किक करे और उसके हर बार किक करने पर खिल-खिलाकर हँसे। 

स्किल डेवलपमेंट: मोटर स्किल्स और खेलने की क्षमता

14. खिलौने को फॉलो करवाएं  

इस एक्टिविटी से बच्चे में विजुअल ट्रैकिंग स्किल्स और मांसपेशियों में सामंजस्य विकसित होता है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: एक सॉफ्ट टॉय और स्ट्रिंग 

एक्टिविटी कैसे करें: आप जमीन पर बैठकर बच्चे को अपनी गोद में सही से बैठाएं। अब आप एक स्ट्रिंग में सॉफ्ट टॉय बांधें और बच्चे के सामने उसे जमीन पर एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाएं। बच्चे को अपने सिर और आँखों से खिलौने के मूवमेंट को ट्रैक करने दें। यदि आवश्यकता हो तो आप आप खिलौने को तेजी से इधर-उधर मूव करें।  यदि आपका बच्चा खिलौने को पकड़ लेता है तो उसे करने दें और इस एक्टिविटी को फिर से दोहराएं। 

स्किल डेवलपमेंट: विजुअल ट्रैकिंग

Follow the Toy

15. बच्चे को खिलौने की आवाज सुनने दें 

बच्चे के लिए ऑब्जेक्ट को देखकर ट्रैक करना ही सिर्फ जरूरी नहीं है बल्कि उसे आवाज से ट्रैक करना भी सीखना चाहिए। इस एक्टिविटी से बच्चे में देखने व सुनने की क्षमता में विकास होगा। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: झुनझुना और हैंड टॉवल 

एक्टिविटी कैसे करें: इस एक्टिविटी को करने के लिए आप बच्चे को बिस्तर पर बैठाएं और उसके पास में झूझना लेकर आएं। जैसे ही बच्चा इस झुनझुने को देख ले तो आप इसे तौलिए के नीच छिपा दें। आप तौलिए को हाथ में पकड़ कर झुनझुने व तौलिए को इधर-उधर घुमाएं और ध्यान रहे झुनझुना बजना चाहिए। इससे बच्चे की सुनने की क्षमता में सुधार होता है और साथ ही वह समझ सकता है कि आवाज कहाँ से आ रही है।   

स्किल डेवलपमेंट: बच्चे में सुनना और देखने की क्षमता में सुधार होता है और उसकी कॉग्निटिव स्किल्स में भी सुधार होता है। 

16. बच्चे की शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करें

आप कोई ऐसी कोई भी एक्टिविटी कर सकते हैं जिसमें बच्चे के मूवमेंट्स उसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। यह सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं है बल्कि यह माँ और बच्चे को एक बॉन्ड में बांधने का तरीका भी है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: इस एक्टिविटी के लिए कोई ऐसी सुविधाजनक जगह खोजें जहाँ आप आराम से पैर फैलाकर बैठ सकें। 

एक्टिविटी कैसे करें: सबसे पहले आप जमीन में या बेड पर अपने पैर फैलाकर बैठ जाएं और बच्चे को अपनी गोद में बैठा लें। अब आप अपने घुटने को थोड़ा सा मोड़कर बच्चे की पीठ को सपोर्ट दें। आप उसकी बाजुओं को पकड़ें और धीरे-धीरे अपने पैर स्ट्रेच करें क्योंकि बच्चा आपकी गोद में बैठा हुआ है। आप बच्चे को बार-बार ऊपर नीचे करते समय उससे बातें करें, उसे गाना सुनाएं और जैक एंड जिल वाली कविता सुनाएं। 

स्किल डेवलपमेंट: गर्दन, सिर की मांसपेशियां और बॉन्डिंग स्किल्स 

17. बच्चे को स्नान करवाएं

स्नान सिर्फ सफाई के लिए ही नहीं है बल्कि इससे माँ और बच्चे की बॉन्डिंग बनती है और बच्चे में कुछ स्किल्स भी डेवलप होते हैं। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: बेबी बाथटब, ऐसे बाथ टॉयज जिनसे आवाज आती है  

एक्टिविटी कैसे करें: आप अपने बच्चे को नहलाते समय उसे बाथ टब में बिठाएं और खेलने के लिए उसे टॉयज दें, जैसे रबर की डक, झुनझुना और इत्यादि। बच्चे को नहलाते समय आप आवाजों से उसका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, उसे खिलौने पकड़ने और खेलने दें। इस दौरान आप बच्चे के मुंह पर पानी की हल्की सी बौछारें मारकर उसके साथ खेलें और उसे टॉयज से भी खेलने दें। आप बच्चे को नहलाते समय उसे कहानियां भी सुनाएं। 

स्किल डेवलपमेंट: बच्चे को चीजों से आवाज आने का पता चलेगा, उसे स्पर्श की जानकारी मिलेगी, उसकी दृष्टि में सुधार होगा और उसकी पकड़ में सुधार होगा 

5 महीने के बच्चे से संबंधित पेरेंट्स के लिए कुछ टिप्स 

5 महीने का बच्चा एक ऐसे चरण में जाता है जहाँ उसे तेजी सीखने को मिलती है। अब से आपका बच्चा जल्दी सीखेगा और उसकी स्किल्स भी तेजी से बढ़ना शुरू कर देंगी। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से आप बच्चे के विकास में पर्याप्त तेजी बनाए रखें, आइए जानें;

  • 5 महीने की उम्र तक बच्चे में ताकत आ जाती है। वह तेजी से चलना शुरू कर देता है। यह सलाह दी जाती है कि अब आप उसके क्रिब में या अन्य किसी जगह पर जहाँ वह पहुँच सकता है वहाँ खिलौने न रखें क्योंकि इससे बच्चे को चोट लग सकती है। 
  • इस समय तक बच्चा पूरे घर में क्रॉल करने लगता है और चीजों की खोज करना शुरू कर देता है। इसलिए अब से आप उन कपबोर्ड्स और कैबिनेट्स को लॉक करें जहाँ बच्चा पहुँच सकता है। घर के सभी नुकीले किनारों पर कोई कोई मुलायम चीज चिपकाकर टेप लगा दें। 
  • इस चरण में बच्चे को अक्सर चोकिंग का खतरा होता है क्योंकि वे हर चीज को देखने व समझने के लिए मुँह में जरूर डालते हैं। इसलिए आप उन सभी छोटी-छोटी चीजों को बच्चे से दूर रखें जो मुँह में जा सकती हैं। 
  • बच्चे को वह करने के लिए जबरदस्ती न करें जो वो नहीं करना चाहता है। 
  • हर बच्चा अलग-अलग होता है और सबकी पर्सनालिटी भी यूनिक होती है। यदि आपका बच्चा धीरे-धीरे सीखता है तो यह कोई चिंता की बात नहीं है। 
  • बच्चे के लिए बोलना सीखना एक सबसे महत्वपूर्ण माइलस्टोन होता है। बच्चे अक्सर नकल करके सीखते हैं इसलिए यदि वह नहीं भी समझ पाता है तब भी आप जितना हो सके उतना अपने बच्चे से बात करें। 
  • बच्चों को अपनी माँ का स्पर्श, किस और एहसास बहुत अच्छा लगता है। यह एहसास बच्चे को शांत और पूरी तरह से सक्षम होने में मदद करता है। 

बच्चे के साथ समय बिताना और खेलना खुशियों से भरा होता है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हालांकि यह समझना बहुत जरूरी है कि खेल सिर्फ फन या एन्जॉयमेंट के लिए ही नहीं होते हैं बल्कि यह बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए भी हैं। बच्चों में आवश्यक स्किल्स डेवलप करने के लिए कुछ एक्टिविटीज करना बहुत जरूरी है। 

यह भी पढ़ें:

5 महीने के शिशु की देखभाल के लिए उपयोगी सुझाव
5 महीने के बच्चे की वृद्धि एवं विकास