यह तो हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि हिंदुओं का एक बेहद पवित्र पर्व है। नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक माँ भगवती की आराधना की जाती है। इस समय देवी के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। इसलिए हमारे देश में नवरात्रि के दौरान हर जगह माहौल बहुत भक्तिपूर्ण हो जाता है। इसके साथ ही नवरात्रि में लोगों का उत्साह एक अलग रूप में भी सामने आता है। इन 9 दिनों में देवी का जागरण, गरबा, डांडिया का खेल आदि इस त्योहार को एक अलग रंग देते हैं। जिस तरह डांडिया और गरबा खेलने के पीछे की कहानी देवी दुर्गा और महिषासुर दानव के बीच युद्ध से जुड़ी हुई है उसी तरह एक और खास बात है जो नवरात्रि के 9 दिनों की विशेषता को एक अलग तरीके से दिखाती है और वह है 9 दिनों के साथ जुड़े 9 अलग-अलग रंग। शास्त्रों में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 अलग रंगों का एक विशेष महत्व बताया गया है।
वैसे तो नवरात्रि साल में 4 बार होती है लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन महीने में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि की। इस साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का उत्सव 15 अक्टूबर से शुरू होगा। यानी 15 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि का यह उत्सव 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
हर साल नवरात्रि का दिन पहला दिन बदलने से पहले दिन का रंग भी बदला जाता है और उसी के हिसाब से आगे के रंग भी बदल जाते हैं। आइए जानें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने हैं:
इस बार शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो रही है। इसलिए इस बार पहले दिन यानी प्रतिपदा का रंग है नारंगी।
सोमवार को नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इसलिए इस दिन सफेद रंग होगा।
नवरात्रि का तीसरा दिन यानी तृतीया तिथि है मंगलवार को। इस दिन का रंग लाल है।
बुधवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इसका रंग है नीला।
पंचमी अर्थात पांचवें दिन गुरुवार का रंग पीला है।
नवरात्रि की षष्ठी तिथि है शुक्रवार को इसलिए इस दिन रंग हरा है।
सप्तमी के दिन शनिवार होने के कारण रंग स्लेटी यानी ग्रे है।
नवरात्रि की अष्टमी को रविवार है। चूंकि रविवार दूसरी बार आया है इसलिए इस दिन का रंग है बैंगनी।
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी की तिथि को सोमवार है अतः इस दिन का रंग मोरपंखी हरा है।
नवरात्रि का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। नवरात्रि के 9 दिनों में प्रत्येक दिन एक विशेष रंग का महत्व होता है। पिछले कुछ सालों से यह बड़े पैमाने पर दिखाई देने लगा है। हर दिन एक विशेष रंग तय होता है और लोग उसी रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करते हैं। विशेष रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में महिलाएं प्रत्येक दिन के अनुसार अलग रंग की साड़ी या सलवार-कमीज पहनती हैं। वास्तव में इन रंगों को हर दिन के लिए जो विशेष रंग निर्धारित होता है, उसके अनुसार ही तय किया गया है। जैसे मंगलवार के लिए ‘लाल रंग’! अब चूंकि सप्ताह में 7 दिन हैं और नवरात्रि में 9 दिन होते हैं, इसलिए किसी दिन के फिर से आने पर उस दिन के लिए एक दूसरा रंग भी निर्धारित किया गया है। इस प्रकार हर नवरात्रि में रंगों का क्रम तो समान रहता है लेकिन यह नवरात्रि शुरू होने के दिन यानी प्रतिपदा या घटस्थापना के दिन पर निर्भर करता है और अगले 8 दिन रंगों के एक निश्चित क्रम का पालन किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो प्रत्येक दिन के लिए दो रंग निर्धारित किए गए हैं। पहले 7 दिन पहले क्रम के रंग और फिर दिन दिन के रिपीट होने पर दूसरे क्रम के रंग। नीचे की लिस्ट में दिनों के आधार पर रंगों की क्रमवार सूची दी गई है:
पहला सप्ताह | रविवार | नारंगी |
सोमवार | सफेद | |
मंगलवार | लाल | |
बुधवार | गहरा नीला (रॉयल ब्लू) | |
गुरुवार | पीला | |
शुक्रवार | हरा | |
शनिवार | स्लेटी (ग्रे) | |
दूसरा सप्ताह | रविवार | बैंगनी |
सोमवार | मोरपंखी हरा | |
मंगलवार | गुलाबी | |
बुधवार | आसमानी नीला | |
गुरुवार | गुलाबी | |
शुक्रवार | बैंगनी | |
शनिवार | मोरपंखी हरा |
अब आप जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि 2023 में किस दिन कौन सा रंग पहनना है। तो देर मत कीजिए अपनी वार्डरोब खोलिए और भक्ति में डूबे माहौल में एकरूप होने के लिए तैयारियां शुरू कीजिए। महिलाएं साड़ी, सलवार सूट, लहंगा, इंडो-वेस्टर्न और पुरुष शर्ट या कुर्ता जो भी पहनें, जब आप बाहर जाकर हर तरफ एक ही रंग में रंगे लोगों को देखेंगे तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:
नवरात्रि की नौ देवियों का विस्तृत स्वरूप
नवरात्रि के व्रत के लिए बेहतरीन भोजन और रेसिपीज
ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…
भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…
शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…
भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…
मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…
मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…