Categories: अन्य

नवरात्रि के नौ दिन पहने नौ रंगों के कपड़े

यह तो हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि हिंदुओं का एक बेहद पवित्र पर्व है। नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक माँ भगवती की आराधना की जाती है। इस समय देवी के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। इसलिए हमारे देश में नवरात्रि के दौरान हर जगह माहौल बहुत भक्तिपूर्ण हो जाता है। इसके साथ ही नवरात्रि में लोगों का उत्साह एक अलग रूप में भी सामने आता है। इन 9 दिनों में देवी का जागरण, गरबा, डांडिया का खेल आदि इस त्योहार को एक अलग रंग देते हैं। जिस तरह डांडिया और गरबा खेलने के पीछे की कहानी देवी दुर्गा और महिषासुर दानव के बीच युद्ध से जुड़ी हुई है उसी तरह एक और खास बात है जो नवरात्रि के 9 दिनों की विशेषता को एक अलग तरीके से दिखाती है और वह है 9 दिनों के साथ जुड़े 9 अलग-अलग रंग। शास्त्रों में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 अलग रंगों का एक विशेष महत्व बताया गया है।

नवरात्रि कब है?

वैसे तो नवरात्रि साल में 4 बार होती है लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन महीने में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि की। इस साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का उत्सव 15 अक्टूबर से शुरू होगा। यानी 15 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि का यह उत्सव 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

नवरात्रि 2023 के रंग कौन से हैं?

हर साल नवरात्रि का दिन पहला दिन बदलने से पहले दिन का रंग भी बदला जाता है और उसी के हिसाब से आगे के रंग भी बदल जाते हैं। आइए जानें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने हैं:

प्रतिपदा – पहला दिन – 15 अक्टूबर: नारंगी रंग

इस बार शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो रही है। इसलिए इस बार पहले दिन यानी प्रतिपदा का रंग है नारंगी।

द्वितीया – दूसरा दिन – 16 अक्टूबर: सफेद रंग

सोमवार को नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इसलिए इस दिन सफेद रंग होगा।

तृतीया – तीसरा दिन – 17 अक्टूबर: लाल

नवरात्रि का तीसरा दिन यानी तृतीया तिथि है मंगलवार को। इस दिन का रंग लाल है।

चतुर्थी – चौथा दिन – 18 अक्टूबर: गहरा नीला (रॉयल ब्लू)

बुधवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इसका रंग है नीला।

पंचमी – पांचवा दिन – 19 अक्टूबर: पीला

पंचमी अर्थात पांचवें दिन गुरुवार का रंग पीला है।

षष्ठी – छठा दिन – 20 अक्टूबर: हरा

नवरात्रि की षष्ठी तिथि है शुक्रवार को इसलिए इस दिन रंग हरा है।

सप्तमी – सातवां दिन – 21 अक्टूबर: स्लेटी (ग्रे)

सप्तमी के दिन शनिवार होने के कारण रंग स्लेटी यानी ग्रे है।

अष्टमी – आठवां दिन – 22 अक्टूबर: बैंगनी

नवरात्रि की अष्टमी को रविवार है। चूंकि रविवार दूसरी बार आया है इसलिए इस दिन का रंग है बैंगनी।

नवमी – नौवां दिन – 23 अक्टूबर: मोरपंखी हरा

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी की तिथि को सोमवार है अतः इस दिन का रंग मोरपंखी हरा है।

नवरात्रि के रंग कैसे तय होते हैं?

नवरात्रि का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। नवरात्रि के 9 दिनों में प्रत्येक दिन एक विशेष रंग का महत्व होता है। पिछले कुछ सालों से यह बड़े पैमाने पर दिखाई देने लगा है। हर दिन एक विशेष रंग तय होता है और लोग उसी रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करते हैं। विशेष रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में महिलाएं प्रत्येक दिन के अनुसार अलग रंग की साड़ी या सलवार-कमीज पहनती हैं। वास्तव में इन रंगों को हर दिन के लिए जो विशेष रंग निर्धारित होता है, उसके अनुसार ही तय किया गया है। जैसे मंगलवार के लिए ‘लाल रंग’! अब चूंकि सप्ताह में 7 दिन हैं और नवरात्रि में 9 दिन होते हैं, इसलिए किसी दिन के फिर से आने पर उस दिन के लिए एक दूसरा रंग भी निर्धारित किया गया है। इस प्रकार हर नवरात्रि में रंगों का क्रम तो समान रहता है लेकिन यह नवरात्रि शुरू होने के दिन यानी प्रतिपदा या घटस्थापना के दिन पर निर्भर करता है और अगले 8 दिन रंगों के एक निश्चित क्रम का पालन किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो प्रत्येक दिन के लिए दो रंग निर्धारित किए गए हैं। पहले 7 दिन पहले क्रम के रंग और फिर दिन दिन के रिपीट होने पर दूसरे क्रम के रंग। नीचे की लिस्ट में दिनों के आधार पर रंगों की क्रमवार सूची दी गई है:

पहला सप्ताह रविवार नारंगी
सोमवार सफेद
मंगलवार लाल
बुधवार गहरा नीला (रॉयल ब्लू)
गुरुवार पीला
शुक्रवार हरा
शनिवार स्लेटी (ग्रे)
दूसरा सप्ताह रविवार बैंगनी
सोमवार मोरपंखी हरा
मंगलवार गुलाबी
बुधवार आसमानी नीला
गुरुवार गुलाबी
शुक्रवार बैंगनी
शनिवार मोरपंखी हरा

अब आप जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि 2023 में किस दिन कौन सा रंग पहनना है। तो देर मत कीजिए अपनी वार्डरोब खोलिए और भक्ति में डूबे माहौल में एकरूप होने के लिए तैयारियां शुरू कीजिए। महिलाएं साड़ी, सलवार सूट, लहंगा, इंडो-वेस्टर्न और पुरुष शर्ट या कुर्ता जो भी पहनें, जब आप बाहर जाकर हर तरफ एक ही रंग में रंगे लोगों को देखेंगे तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि की नौ देवियों का विस्तृत स्वरूप
नवरात्रि के व्रत के लिए बेहतरीन भोजन और रेसिपीज

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago