In this Article
बच्चों में चक्कर आने की समस्या का अक्सर पता लगाना मुश्किल होता है। बच्चे कभी-कभी समस्या को ठीक से समझाने में असमर्थ होते हैं और अपनी चंचलता में हो सकता है कि इस पर ध्यान ही न दें। यदि कोई स्वस्थ बच्चा अचानक से सिर घूमने या अस्थिर होने जैसा महसूस करता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। यह खेल के समय के दौरान साधारण मोशन के कारण या किसी विशेष स्थिति से बहुत तेजी से चलने के कारण होने वाली एक नेचुरल घटना होती है।
कृपया यह भी ध्यान दें कि वर्टिगो और चक्कर आना एक ही बात नहीं है। चक्कर आना सिर घूमने, अस्थिर, अस्त-व्यस्त आदि होने की एक समग्र भावना है, जिसके लक्षणों पर हम नीचे विस्तार से चर्चा करेंगे। दूसरी ओर वर्टिगो एक अलग और निश्चित प्रकार का चक्कर है। बच्चों में वर्टिगो का संदेह हो सकता है यदि वे चक्कर आने की शिकायत करते हैं, साथ ही पूरे कमरे में एक स्पिनिंग सेंसेशन और घूमने या चकराने की सनसनी होती है।
हालांकि, अगर वर्टिगो या चक्कर आना जारी रहता है और बढ़ जाता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि स्टडीज से ऐसा संकेत मिला है कि बच्चों में चक्कर आने के कई मामले रिपोर्ट नहीं किए जाते हैं क्योंकि उन्हें आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है।
बच्चों में चक्कर आने के कई कारण हैं। बस यह पहचानना होगा कि इसका कारण शारीरिक है या मनोवैज्ञानिक। चक्कर आना नीचे दी गई स्थितियों के कारण होता है:
इसका पहला कदम यह समझना है कि क्या बच्चा वास्तव में क्लिनिकल डिजिनेस यानी चक्कर आने की बीमारी से पीड़ित है। इस बात पर ध्यान दें कि क्या आपका बच्चा लगातार नीचे बताई गई भावनाओं की शिकायत कर रहा है:
बहुत छोटे बच्चों में इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है। देखें कि क्या बच्चा:
गंभीर मामलों में, चक्कर आने के साथ बेहोशी भी हो सकती है। ऐसे में कृपया इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें।
चक्कर आना थोड़े वक्त के लिए हो सकता है और इसे इलाज की आवश्यकता नहीं होती है यदि यह खेल के दौरान साधारण मोशन या कान के साधारण इंफेक्शन के कारण होता है। हालांकि, यदि बच्चा लगातार चक्कर आने की शिकायत करता है तो इसमें इलाज की जरूरत होती है। यह उपचार चक्कर आने के मुख्य कारण पर निर्भर करता है। यहां कुछ उपचार के तरीके दिए गए हैं:
आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए अगर बच्चे को चक्कर आने की शिकायत के साथ नीचे दी गई ये समस्याएं भी हों:
चूंकि बच्चों में चक्कर आना मुश्किल है, इसलिए आपको किसी भी शिकायत, संकेत या लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसका जल्दी इलाज कराना महत्वपूर्ण है क्योंकि चक्कर आना किसी गंभीर छुपी हुई बीमारी के कारण भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
बच्चों में हाइपरटेंशन
बच्चों में तनाव की समस्या
बच्चों में उल्टी की समस्या – जानें प्रकार, कारण और उपचार
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…
भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…
शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…
शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…
ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…