बच्चों के लिए क्रिसमस के बारे में 24 रोचक तथ्य और जानकारी

बच्चों के लिए क्रिसमस के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

क्रिसमस का त्यौहार खास होता है और बच्चों को इसका सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। ऐसा हो भी क्यों ना! आखिर उन्हें सैंटा क्लॉज से तोहफे जो मिलते हैं। लेकिन क्रिसमस में उपहार पाने और घर सजाने के अलावा भी बहुत कुछ होता है। आपके बच्चों को क्रिसमस के समय स्कूल की छुट्टियां होती होंगी और वे पूरा समय खेलने में निकालते होंगे। तो क्यों न इस बार आप उन्हें क्रिसमस के बारे में कुछ आश्चर्यजनक और मजेदार बातें बताएं? इस आर्टिकल में बताए गए क्रिसमस फैक्ट्स अपने बच्चों को सुनाएं और उन्हें इस त्यौहार के बारे में ढेर सारी बातें जानने में मदद करें। आपके बच्चे क्रिसमस के बारे में इस रोचक जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं! 

बच्चों के लिए अद्भुत क्रिसमस फैक्ट्स 

अपने बच्चों को क्रिसमस के बारे में ये मजेदार तथ्य बताएं। हमें विश्वास है कि वे क्रिसमस को खास बनाने वाली हर बात के पीछे के इतिहास के बारे में जानना जरूर पसंद करेंगे।

1. क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने के लिए है

क्रिसमस ईसाई धर्म का एक सालाना त्यौहार है जिसमें जीसस यानी ईसा मसीह, जिन्हें यीशु भी कहा जाता है, के जन्म का जश्न मनाया जाता है। यीशु की मृत्यु के कई वर्षों बाद रोमन कैथोलिक चर्च ने उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए 25 दिसंबर का दिन चुना था। आज इसे पूरी दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

2. सबसे पहले प्राचीन मिस्र और रोमन लोगों ने क्रिसमस ट्री का इस्तेमाल किया था

क्रिसमस के पेड़ों की उत्पत्ति या उपयोग प्राचीन मिस्र और रोम के निवासियों से जुड़ा हुआ है। वे फर (देवदार) या पाइन (चीड़) जैसे सदाबहार पेड़ों, रीथ (फूलों का गोल गुच्छा) और हार आदि का प्रयोग करते थे। आधुनिक क्रिसमस ट्री का उपयोग जर्मनी में 16वीं सदी में शुरू हुआ। आजकल क्रिसमस ट्री पर जो चमकदार सजावट होती है, उसके बजाय तब उसे फलों और ड्राई फ्रूट्स से सजाया जाता था। हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि आज तक आपको क्रिसमस ट्री के बारे में यह रोचक तथ्य पता नहीं था!

3. ‘एक्समस’ शब्द का मतलब है क्रिसमस

आपने अक्सर ‘Xmas’ यानी ‘एक्समस’ शब्द पढ़ा होगा। इसका प्रयोग 16वीं सदी में शुरू हुआ था। इस शब्द में ‘एक्स’ प्राचीन ग्रीक भाषा से आया है। ग्रीक में, क्राइस्ट ‘X’ अक्षर से शुरू होता है। इसलिए, ‘एक्समस’ का सीधा अर्थ है ‘क्रिसमस’।

4. सैंटा क्लॉज को डच भाषा में सिंटरक्लास के नाम से जाना जाता था

बच्चों के लिए, क्रिसमस का मतलब होता है सैंटा क्लॉज से गिफ्ट्स मिलना। लेकिन सैंटा क्लॉज अस्तित्व में कब और कैसे आया? सैंटा क्लॉज का चरित्र संत निकोलस पर आधारित है। एक किंवदंती के अनुसार, संत निकोलस एक ईसाई बिशप थे, जो गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता किया करते थे। वे बच्चों से भी बहुत प्यार करते थे और उन्हें सीक्रेट तरीके से उपहार देना पसंद था। धीरे-धीरे उनकी कहानी लोगों को पता चलती गई। उन्हें डच भाषा में सिंटरक्लास कहा जाने लगा, जो बाद में सैंटा क्लॉज बन गया। हम फिर जानते हैं कि आपको इस तथ्य के बारे में भी नहीं जानते थे!

5. सैंटा क्लॉज हमेशा से लाल रंग के कपड़े नहीं पहनते थे

सैंटा क्लॉज के कपड़ों का रंग शुरू में हरा, बैंगनी या नीला हुआ करता था। कई सालों तक, बर्फीले नॉर्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव पर रहने वालों के लिए इस हमेशा मुस्कुराने वाले बूढ़े व्यक्ति का ड्रेस ऐसा ही था। हालांकि, कोका कोला ने उन्हें उनके ब्रांड के रंग से से मेल खाने वाले रंगों में तैयार करने का फैसला किया और तभी से वह अब हमेशा लाल रंग के कपड़ों में ही रहते हैं!

6. लाल नाक वाला रेनडियर रुडोल्फ अकेला नहीं है

आप और आपके बच्चे शायद रुडोल्फ के बारे में जानते होंगे, हाँ वही लाल नाक वाला रेनडियर या जंगली हिरन, जो क्रिसमस से पहले की रात सैंटा की स्लेज यानी बर्फ पर पर चलने वाली गाडी को खींचता है। लेकिन आपको अन्य रेनडियर के बारे में कुछ पता है क्या? आपको नहीं लगता कि रुडोल्फ के लिए अकेले सैंटा की स्लेज खींचना असंभव होगा? इसमें तो दुनिया भर के प्यारे बच्चों के लिए गिफ्ट्स भरे होते हैं, तो रुडोल्फ इसे अकेले कैसे खींच सकता है। दरअसल लाल नाक वाला रुडोल्फ सैंटा का नौवां रेनडियर है। इसके अलावा आठ और रेनडियर हैं जो उसकी मदद करते हैं। ये आठ रेनडियर हैं – क्यूपिड, डांसर, विक्सेन, डंडर, कॉमेट, डैशर, प्रांसर और ब्लिक्सम।

7. जीसस को जन्म के समय कुछ अद्भुत उपहार मिले थे 

जब यीशु का जन्म हुआ, तो आकाश में एक चमकीला तारा जगमगा उठा। तीन बुद्धिमान राजाओं ने इस तारे का अनुसरण किया और यीशु के जन्म स्थान तक की लंबी यात्रा की। उन्होंने यीशु को उपहार के तौर पर सोना, लोबान (सुगंधित राल जो धूप और अगरबत्ती में इस्तेमाल होती है) और तेल भेंट दिए थे।

8. क्रिसमस रीथ प्रेम और अनन्त जीवन का प्रतीक है

क्रिसमस रीथ यानी फूलों का गोलाकार गुच्छा उस कांटों के ताज का प्रतीक है जिसे यीशु ने पहना था। बाद में, इसमें क्रिसमस के रंग – लाल, हरा और गोल्डन जोड़े गए। लाल को यीशु के रक्त, हरे रंग को जीवन का प्रतीक, और गोल्डन को रॉयल्टी और प्रकाश का रूप माना जाता है। वहीं क्रिसमस रीथ बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सदाबहार पत्ते सर्दियों के अंधेरे दिनों में भी जीवन और प्रकृति की निरंतरता का प्रतीक हैं।

9. कैरोलिंग वासिलिंग की परंपरा पर आधारित है

क्या आपने कभी सोचा है कि लोग कैरोल गाते हुए घर-घर क्यों जाते हैं? यह परंपरा वासिलिंग के अंग्रेजी रीति-रिवाज पर आधारित है, जो दूसरों की अच्छी हेल्थ और किस्मत के लिए शुभकामना देने का तरीका था। असीसी के संत फ्रांसिस ने इस परंपरा को अपनाया और इसे आजकल के कैरोलिंग के आधुनिक रूप में बदला।

10. सैंटा क्लॉज को भी मिलते हैं गिफ्ट

सैंटा उनके लिए गिफ्ट्स लेकर आता है जो पूरे साल अच्छे बच्चों की तरह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैंटा को भी उपहार मिलते हैं। सैंटा को तोहफा कौन देता है? ये हम हैं! हाँ, आप भी सैंटा को गिफ्ट दे सकते हैं! लेकिन हाँ, यह हँसता-मुस्कुराता बूढ़ा आदमी ट्रेडिशनल गिफ्ट्स नहीं लेता, बल्कि दुनिया भर में घूमने के दौरान उसका पेट भरा हुआ रखने के लिए उसे कुकीज जरूरत होती है। तो इस क्रिसमस पर, अपने बच्चों से कहें कि सैंटा के लिए कुकीज बनाते समय वो आपकी मदद करें। सैंटा को प्यार से बनी कुकीज खाना बहुत अच्छा लगेगा!

11. क्रिसमस केक वास्तव में प्लम केक नहीं हैं 

क्रिसमस से जुड़ी सबसे लाजवाब चीजों में से एक है क्रिसमस केक, और हम सबको यह खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आपका बच्चा जानता है कि क्रिसमस के दौरान कौन से केक खाए जाते हैं? ये प्लम केक हैं! क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान हमें जो केक खाने को मिलते हैं, उन्हें प्लम केक के रूप में जाना जाता है, लेकिन वास्तव में, केक में प्लम नहीं होते हैं! मध्ययुगीन काल में किशमिश को प्लम के रूप में जाना जाता था, और जिस तरह तीन बुद्धिमान पुरुषों ने यात्रा की थी वैसे ही केक के इंग्रेडिएंट्स को पूर्व से पश्चिम की ओर हिलाया जाता था।

12. सैंटा की मदद के लिए एल्व्स होते हैं 

सैंटा के पूरे दिन इधर-उधर दौड़भाग करने और दुनिया भर के बच्चों को उपहार देने में एल्व्स की मदद बहुत होती है। क्रिसमस की खुशियां इन खुशमिजाज काम करने वालों और दुनिया के बच्चों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण होती हैं।

13. मिसिलटो प्यार और खुशी का प्रतीक है

मिसिलटो को प्यार, हंसी और करुणा का प्रतीक माना जाता है। और मिसिलटो के नीचे किस करने की परंपरा को मिसिलटो के माध्यम से क्रिसमस की आत्माओं का आशीर्वाद मांगने का एक तरीका माना जाता है।

14. प्यारे, गर्म और मुलायम क्रिसमस स्टॉकिंग्स 

चिमनी के पास क्रिसमस स्टॉकिंग्स को कील से ठोंकने की परंपरा इसलिए आई ताकि सैंटा को दुनिया के उज्ज्वल और खुशमिजाज बच्चों के लिए कैंडी और उपहार रखने की जगह मिल सके। इससे सैंटा को भी ढेर सारे स्टॉकिंग्स मिल जाते हैं। 

15. क्यूट और स्टाइलिश क्रिसमस स्वेटर पहनने का कॉम्पिटिशन 

यदि आप और आपके बच्चे प्यारे-प्यारे क्रिसमस स्वेटर नहीं पहनते तो कोई भी क्रिसमस पूरा नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के एक बड़े हिस्से में ‘बेस्ट क्रिसमस स्वेटर कॉम्पिटिशन’ जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं? जब बच्चे प्यारे क्रिसमस स्वेटर पहनते हैं, तो वे बहुत सुंदर लगते हैं और ढेर सारी यादगार खुशियां देते हैं।

16. कोयले के ढेले भी उपहार हैं

क्या आप जानते हैं कि सैंटा केवल उन बच्चों को नजरअंदाज नहीं करता जो पूरे साल खराब रहे हैं? बल्कि वह उपहार के बदले बच्चे के स्टॉकिंग में कोयले के टुकड़े डाल देता है! यह परंपरा इटली में शुरू हुई थी। यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है कि बच्चे पूरे साल अच्छा बर्ताव करें और जितना हो सके उतने अच्छे काम करें!

17. प्रियजनों तक भावनाएं पहुंचाने के लिए क्रिसमस कार्ड देना 

क्रिसमस की सबसे मजेदार रस्मों में से एक है क्रिसमस कार्ड्स का आदान-प्रदान। आप अपने बच्चे को खुद से पसंदीदा सजावट वाला कार्ड बनाने के लिए कह सकते हैं। क्रिसमस कार्ड देकर, वे अपनी भावनाओं को उस व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं जिसे वे पसंद करते हैं और उनके अच्छे रहने की कामना करते हैं।

18. सबसे पहली क्रिसमस की छुट्टी अमेरिकी राज्य अलाबामा ने दी थी  

हाँ, आपने उसे सही पढ़ा है! अमेरिका का अलाबामा पहला राज्य था जिसने वर्ष 1836 में क्रिसमस को छुट्टी के रूप में मान्यता दी थी। हम जानते हैं कि आपको यह भी पता नहीं था। 

19. ‘क्रिसमस के 12 दिन’ के पीछे एक कहानी है

क्या आपने या आपके बच्चों ने कभी सोचा है कि क्रिसमस की छुट्टियों को ‘क्रिसमस के 12 दिन’ क्यों कहा जाता है? ऐसा कहा जाता है कि तीनों बुद्धिमान राजाओं को बेबी यीशु के जन्म स्थान की यात्रा करने में बारह दिन लगे, इसलिए क्रिसमस की छुट्टियों को क्रिसमस के 12 दिनों के रूप में जाना जाता है।

20. क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा फ्रांस की तरफ से अमेरिका को मिला था

क्रिसमस उपहारों के आदान-प्रदान का समय होता है। लोग या तो अपने दोस्तों और परिवार के लिए उपहार खरीदने के लिए साल भर बचत करते हैं या खुद उपहार बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक दिया गया सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट कौन सा है? यह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है! साल 1886 में फ्रांस ने अमेरिका को क्रिसमस पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी उपहार के तौर भेजा था।

21. पारंपरिक क्रिसमस भोजन वह नहीं है जो आप सोचते हैं

त्यौहार की छुट्टियों में खाने के तौर पर इंग्लैंड में पारंपरिक क्रिसमस भोजन टर्की होने से काफी पहले कुछ और हुआ करता था। यह था सुअर का सिर जिसे मस्टर्ड से ढका जाता था। 

22. पोलैंड में मकड़ी के जाले को सम्मान दिया जाता है

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस के दौरान मकड़ी के जाले या मकड़ियों को अच्छी भावना का संकेत माना जाता है? जी हाँ, यूरोपीय देश पोलैंड में लोगों का मानना ​​है कि एक मकड़ी ने बेबी जीसस के लिए कंबल बुना था। तब से, लोग जब भी अपने घरों में मकड़ी देखते हैं तो इसे लकी मानते हैं। है ना अजीब और मजेदार!

23. सैंटा क्लॉज के रेनडियर के लिए दावत

क्रिसमस की रात, कई बच्चे सैंटा क्लॉज के लिए स्टॉकिंग्स में उपहार छोड़ते हैं। हालांकि, नीदरलैंड और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों में कई परिवार पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। वहाँ बच्चे रेनडियर के खाने के लिए अपने जूतों में घास और गाजर भरकर दरवाजे के बाहर रख देते हैं। यदि बच्चे अच्छे बने रहें और शरारती न हों, तो सेंट निकोलस उनके लिए कैंडी और सेब जैसी चीजें छोड़ जाते हैं।

24. आतिशबाजी 

क्रिसमस पर आतिशबाजी सबसे पहले टॉम स्मिथ ने लंदन में शुरू की थी जब उन्होंने फ्रांस का दौरा किया था और सुंदर कागज में बादाम लपेटकर ‘बॉन बॉन’ कहा था। उन्होंने इंग्लैंड में इसे मिठाई और प्यार भरे शब्द जोड़कर दोहराने की कोशिश की लेकिन, कुछ हो न सका। फिर, उन्हें पटाखों और खिलौने व नमकीन बनाने का विचार आया। इस विचार ने उड़ान भरी, और तब से, यह हर घर में क्रिसमस पार्टी के लिए इस्तेमाल होने वाली एक लोकप्रिय चीज है।

ऐसी कई परंपराएं और रीति-रिवाज हैं जो आपके बच्चे साल के इस बेहद रौनक भरे त्यौहार को मनाने के लिए अपना सकते हैं। ध्यान रखें कि आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा बातों में शामिल करें, चाहे वह क्रिसमस ट्री सजाना हो, घर को सजाना हो या प्लम केक बनाना हो। त्यौहार की शुरुआत घर और परिवार से होती है और आने वाले वर्षों में आपके बच्चे इससे ही सीखते जाने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें:

क्रिसमस पर टॉप कोट्स, मैसेज और ग्रीटिंग्स
क्रिसमस ट्री ड्रॉ करने का आसान तरीका बच्चों के लिए