10 बेस्ट फेस मास्क और फेस शील्ड

10 बेस्ट फेस मास्क और फेस शील्ड

फेस मास्क और फेस शील्ड बहुत ही जरूरी चीजें हैं, खासकर इस समय इनके बिना सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। ये हमें वायरस और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं और घर से बाहर निकलने पर केमिकल युक्त हवा को सांस के द्वारा हमारे अंदर जाने से भी रोकते हैं। हर उम्र के व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय एक मास्क जरूर पहनना चाहिए, फिर चाहे वे बच्चे ही क्यों न हों। तो आप अपने बच्चे को एक अच्छी फिटिंग वाला मास्क कैसे पहना सकते हैं, जिसे वह खुशी-खुशी पहने। इसका जवाब बहुत ही आसान है – आपको ऐसे फेस मास्क और फेस शील्ड का इस्तेमाल करना चाहिए, जो कि खासकर बच्चों के लिए डिजाइन किए गए हों। यहाँ पर बच्चों के लिए 10 बेस्ट फेस मास्क और फेस फील्ड दिए गए हैं, जो कि बेबीज और बड़ों को बेहतरीन सुरक्षा देते हैं।

भारत में टॉप 10 बेस्ट बेबी फेस मास्क और शील्ड की लिस्ट

हेल्थ की बात आने पर, आपको इसमें कोई समझौता नहीं करना चाहिए और वही चुनना चाहिए जो सबसे बेहतर हो। यहाँ पर हम ऐसे फेस मास्क और फेस शील्ड लेकर आए हैं, जिन्हें पहनना भी आसान है और ये काफी क्रिएटिव भी हैं। जिससे आपका बच्चा नखरे किए बिना इन्हें जरूर पहनेगा।

1. बेबीहग 2-4 इयर्स प्रिंटेड 2 लेयर मास्क विद फिल्टर – Babyhug 2 to 4 Years Printed Two Layer Mask with Filter

रीयूजेबल मास्क का यह पैक मजेदार और सुंदर कलर प्रिंट्स में आता है। यह बहुत ही आरामदायक है और यह जल्द ही आपके बच्चे का पसंदीदा आउटडोर साथी बन जाएगा। इन्हें अपने बच्चे के कपड़ों के साथ मैच करके उन्हें और भी मजेदार बनाएं।

बेबीहग 2-4 इयर्स प्रिंटेड 2 लेयर मास्क विद फिल्टर

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

बेबीहग प्रस्तुत करते हैं, बच्चों के लिए तीन रीयूजेबल और वॉशेबल फेस मास्क, जो कि मुलायम हैं और बुने हुए हैं। ये मास्क पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी, जर्म्स और एलर्जी पैदा करने वाले एलिमेंट्स से प्रोटेक्शन देते हैं। ये मास्क हल्के और आरामदायक हैं और इनमें सांस लेना भी आसान है। साथ ही इनमें बुने हुए इयर लूप्स भी दिए गए हैं। इन इयर लूप्स को एडजस्ट करना आसान है, जिससे ये मास्क नाक और मुँह पर अच्छी तरह से फिट हो जाते हैं। इसके कलरफुल प्रिंट इसे मजेदार बनाते हैं, जिससे बच्चे इनका इस्तेमाल खुशी से करते हैं।

2. सैननैप डीनो थीम फेस प्रोटक्शन मास्क विद सिंगल वॉल्व – SanNap Dino Theme Face Protection Mask with Single Valve

किस बच्चे को डायनासोर पसंद नहीं होंगे, है न? अपने बच्चे को यह मास्क लेकर दीजिए, फिर आपको इसे बार-बार पहनने के लिए याद नहीं दिलाना पड़ेगा।

सैननैप डीनो थीम फेस प्रोटक्शन मास्क विद सिंगल वॉल्व

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

सैननैप प्रस्तुत करते हैं, एक ऐसा मास्क, जिसमें बच्चों के लिए ब्रीदिंग वाल्व दिए गए हैं। यह मास्क पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी, जर्म्स और एलर्जी पैदा करने वाले एलिमेंट्स से प्रोटेक्शन देता है। यह हल्का और आरामदायक है और इसमें सांस लेना भी आसान है। इसमें मुलायम इयर लूप्स भी दिए गए हैं। यह बच्चों के लिए एक सुरक्षित और बेहतरीन फेस-मास्क है।

3. बेबीहग 4 – 6 इयर्स वॉशेबल एंड रीयूजेबल निट प्रिंटेड फेस मास्क – Babyhug 4 to 6 Years Washable & Reusable Knit Printed Face Mask

मजेदार और रंगीन प्रिंट से सजे मास्क का यह पैक बच्चों को जरूर देना चाहिए। इन मास्क में सांस लेना और इन्हें पहनना आसान है, और इनके इस्तेमाल से आपका बच्चा घर के बाहर जर्म्स से सुरक्षित रहता है। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक कम्फर्टेबल और सॉफ्ट मास्क ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बिलकुल उपयुक्त है।

बेबीहग 4 - 6 इयर्स वॉशेबल एंड रीयूजेबल निट प्रिंटेड फेस मास्क

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

बेबीहग प्रस्तुत करते हैं, बच्चों के लिए तीन रीयूजेबल और वॉशेबल फेस मास्क, जो कि सॉफ्ट हैं और बुने हुए हैं। ये मास्क पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी, जर्म्स और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से प्रोटेक्शन देते हैं। ये मास्क हल्के और आरामदायक हैं और इनमें सांस लेना भी आसान है। साथ ही इनमें बुने हुए इयर लूप्स भी दिए गए हैं। इन इयर लूप्स को एडजस्ट करना आसान है, जिससे यह मास्क नाक और मुँह पर अच्छी तरह से फिट हो जाता है। इसके कलरफुल प्रिंट इसे मजेदार बनाते हैं, जिससे बच्चे इनका इस्तेमाल खुशी से करते हैं।

4. ट्रैवल ब्लू शील्डेड फेस मास्क – Travel Blue Shielded Face Mask

हाई क्वालिटी कॉटन से बना यह ट्रैवल फ्रेंडली मास्क, घर के बाहर आपको बेहतरीन आराम और सुरक्षा देता है।  इसके यूनीक डिजाइन के साथ आपको प्रोटेक्शन के साथ-साथ सांस लेने में भी आसानी होती है, क्योंकि बच्चे के भले के लिए माता-पिता को भी सुरक्षित रहना जरूरी है, है ना?

ट्रैवल ब्लू शील्डेड फेस मास्क

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

यह मास्क सफर में पहनने के लिए आरामदायक और सुविधाजनक है। यह धूल और पैथोजेन से आपका प्रोटेक्शन करता है। 100% कॉटन से बना दो परतों वाला यह मास्क वॉशेबल और रीयूजेबल है। इसमें 14 मिमी की सुरक्षात्मक प्लास्टिक शील्ड लगी हुई है, जो कि आपको फोरहेड से ठुड्डी तक प्रोटेक्शन देता है और आपके मुँह, नाक और आँखों को बचाता है।

5. वाइल्डक्राफ्ट मीडियम हाईपाशील्ड सुपरमास्क W95 – Wildcraft Medium HypaShield Supermask W95

बेहतरीन फिल्ट्रेशन सिस्टम और हाई क्वालिटी कपड़े से बने मास्क का यह पैक आपके पास जरूर होना चाहिए।  इसका रंग और स्टाइल यूनिवर्सल है, जिसे पूरा परिवार इस्तेमाल कर सकता है। इस मास्क के साथ आप आसानी से सांस ले सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं।

वाइल्डक्राफ्ट मीडियम हाईपाशील्ड सुपरमास्क W95

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

वाइल्डक्राफ्ट द्वारा प्रस्तुत ये हाइपाशील्ड W95 एंटी पॉल्यूशन रीयूजेबल प्रोटेक्शन मास्क, 6-लेयर ट्रिपल पार्टिकल फिल्टेरेशन सिस्टम के साथ बने हैं और ये घर के बाहर पहनने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। ये मास्क बहुत ही मुलायम पॉलिप्रोपिलीन मटेरियल से बने हुए हैं, जिसमें धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन फैलाने वाले पदार्थ, बैक्टीरिया और अन्य छोटे पार्टिकल्स को फिल्टर करने के लिए परतें लगी हुई हैं। ये मास्क 100% ब्रीदेबल हैं और ये आपको हवा के माध्यम से फैलने वाली कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

6. बेबीहग 4 – 6 इयर्स प्रिंटेड टू लेयर मास्क विद फिल्टर – Babyhug 4 to 6 Years Printed Two Layer Mask with Filter

अपने बच्चे को इस पैक में से एक प्रिंटेड कलरफुल मास्क दीजिए और घर के बाहर की सभी मुश्किलों को अलविदा कीजिए। ये आरामदायक और स्टाइलिश होने के साथ-साथ जर्म्स और धूल-मिट्टी से सुरक्षा भी देते हैं। अपने बच्चे को अपना पसंदीदा कलर और प्रिंट चुनने दीजिए।

बेबीहग 4 - 6 इयर्स प्रिंटेड टू लेयर मास्क विद फिल्टर

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

बेबीहग प्रस्तुत करते हैं, बच्चों के लिए तीन रीयूजेबल और वॉशेबल फेस मास्क, जो कि मुलायम हैं और बुने हुए हैं। ये मास्क पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी, जर्म्स और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से प्रोटेक्शन देते हैं। ये मास्क हल्के और आरामदायक हैं और इनमें सांस लेना भी आसान है। साथ ही इनमें बुने हुए इयर लूप्स भी दिए गए हैं। इन इयर लूप्स को एडजस्ट करना आसान है, जिससे यह मास्क नाक और मुँह पर अच्छी तरह से फिट हो जाता है। इसके कलरफुल प्रिंट इसे मजेदार बनाते हैं, जिससे बच्चे इनका इस्तेमाल खुशी से करते हैं।

7. सोल फेयरी क्राउन इलास्टिक फेस शील्ड – Soul Fairy Crown Elastic Face Shield

यह केवल एक फेस शील्ड नहीं, बल्कि एक क्रॉउन भी है। अपने बच्चे को बताएं कि वह एक छोटी राजकुमारी है और वह इसे गर्व के साथ पहनेगी।

सोल फेयरी क्राउन इलास्टिक फेस शील्ड

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

इस फेस शील्ड को सुरक्षा, आकार और आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें फन का भी ध्यान रखा गया है। इसमें एक एडजेस्टेबल इलास्टिक लगी है और आराम के लिए सामने की ओर पैड भी लगी हुई है।

8. डी’चिका रेनबो यूनिकॉर्न फेस शिल्ड – D’chica Rainbow Unicorn Face Shield

यह फेस शील्ड यूनिकॉर्न प्रेमियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यह एक पीला फेस शील्ड है, जिसमें एक यूनिकॉर्न का डिजाइन बना हुआ है। यह आपके बच्चे को घर के बाहर खुश और सुरक्षित रखता है। बताने की जरूरत नहीं है कि यह देखने में भी बिल्कुल जादुई लगता है।

डी'चिका रेनबो यूनिकॉर्न फेस शिल्ड

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

इस फेस शील्ड को प्रोटेक्शन, आकार और आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें फन का भी ध्यान रखा गया है। इसमें एक एडजेस्टेबल इलास्टिक लगी है और आराम के लिए सामने की ओर पैड भी लगी हुई है।

9. बॉडीगार्ड मीडियम N95+PM2.5 एंटी पॉल्यूशन फेस मास्क विद एक्टिवेटेड कार्बन – BodyGuard Medium N95 + PM2.5 Anti Pollution Face Mask with Activated Carbon

उपलब्ध सबसे बेहतरीन मास्क में से एक यह मास्क, ना केवल पॉल्यूशन से सुरक्षा देता है, बल्कि यह जर्म्स से भी बचाता है। इसका स्लीक ब्लैक डिजाइन हर किसी के लिए उपयुक्त है। अगर आप रोजमर्रा के कामों के लिए और भागदौड़ के लिए एक साधारण मास्क ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही है।

बॉडीगार्ड मीडियम N95+PM2.5 एंटी पॉल्यूशन फेस मास्क विद एक्टिवेटेड कार्बन

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

बॉडीगार्ड ने विश्वसनीय रेस्पिरेट्री प्रोटेक्शन देने के लिए इस एन95 एंटी-पोलूशन फेस मास्क को डिजाइन किया है। इसमें हाई क्वालिटी फिल्टर की छह परतें लगी हुई हैं, जिससे आपको धूल-मिट्टी, दुर्गंध, पॉलेन, टॉक्सिन, और पीएम 2.5 पार्टिकल्स से सुरक्षा मिलती है और आप घर के बाहर सुरक्षित रह सकते हैं।

10. बेबीहग 4-6 इयर्स वॉशेबल एंड रीयूजेबल निट फेस मास्क मिकी माउस – Babyhug 4 to 6 Years Washable & Reusable Knit Face Mask Mickey Mouse

मिकी माउस के प्रिंट वाले ये फेस मास्क बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। ये बहुत ज्यादा आरामदायक हैं, इसलिए आपके बच्चे को इसे घर के बाहर पहनने में कोई परेशानी नहीं होगी।

बेबीहग 4-6 इयर्स वॉशेबल एंड रीयूजेबल निट फेस मास्क मिकी माउस

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन

बेबीहग प्रस्तुत करते हैं, बच्चों के लिए दो रीयूजेबल और वॉशेबल फेस मास्क, जो कि मुलायम हैं और बुने हुए हैं। ये मास्क पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी, जर्म्स और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से प्रोटेक्शन देते हैं। ये मास्क हल्के और आरामदायक हैं और इनमें सांस लेना भी आसान है। साथ ही इनमें बुने हुए इयर लूप्स भी दिए गए हैं। इन इयर लूप्स को एडजस्ट करना आसान है, जिससे यह मास्क नाक और मुँह पर अच्छी तरह से फिट हो जाता है। इसके कलरफुल प्रिंट इसे मजेदार बनाते हैं, जिससे बच्चे इनका इस्तेमाल खुशी से करते हैं।

फेस मास्क और शील्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हमने फेस मास्क और फेस शील्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब दिए हैं, जिससे आपको आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

1. फेस मास्क या फेस शील्ड क्यों पहनना चाहिए?

जब हम घर के बाहर कदम रखते हैं, तो हवा में कुछ ऐसे खतरनाक तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें हम देख नहीं सकते हैं। एक फेस मास्क या फेस शील्ड हमें पोल्युटंट, एलर्जेंट और जर्म्स से सुरक्षा देता है। वायरस की चपेट में आना हो या वायरस का फैलना हो, ये फेस मास्क वायरस के फैलाव को रोकने में मदद करता है।

2. फेस मास्क या फेस शील्ड का इस्तेमाल कहाँ करना चाहिए?

वैसे तो यह निर्भर करता है, कि आप किस वजह से फेस मास्क या फेस शील्ड पहन रहे हैं, लेकिन आप जब भी घर से बाहर कदम रखते हैं, तब आपको फेस मास्क पहनना चाहिए। अगर आपको पॉल्यूशन फैलाने वाले तत्वों से परेशानी है, तो आप शहर में बाहर जाते समय मास्क या शील्ड पहन सकते हैं। अगर आपको एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से परेशानी है, तो आपको फेस मास्क तब पहनना चाहिए, जब एलर्जी होने का खतरा हो। वायरस से अपनी प्रोटेक्शन करने के लिए जब कभी भी आप पब्लिक में जाते हैं या किसी बंद जगह में जाते हैं या अगर आपको किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का खतरा है, तो आपको फेस मास्क या फेस शील्ड पहनना चाहिए।

3. मास्क पहनने का सही तरीका क्या है?

मास्क पहनते समय नीचे दिये गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें या अच्छी तरह से धोएं।
स्टेप 2: मास्क को इयर लूप्स या धागों के पास से पकड़ें।
स्टेप 3: मास्क के अंदर का जो हिस्सा आपकी स्किन के कॉन्टैक्ट में आता है, उसे छुए बिना मास्क के लूप्स को अपने कानों में लगा लें या कानों के पास से ले जाते हुए अपने सिर के पीछे बांध दें।
स्टेप 4: मास्क पहनते समय आपके नाक और मुँह अच्छी तरह से ढके होने चाहिए और वहाँ कोई भी गैप नहीं होना चाहिए। अगर आप एक डिस्पोजेबल या सर्जिकल मास्क पहन रहे हैं, तो नोजपीस को अपनी नाक पर दबाकर सिक्योर कर लें।

4. मास्क को सुरक्षित रूप से कैसे उतारें?

मास्क को सुरक्षित रूप से उतारने के लिए नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए हैं:

स्टेप 1: शुरू करने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें या अच्छी तरह से धोएं।
स्टेप 2: धागों को खोलें या अपने कानों से दूर खींचे और मास्क को उतारें।
स्टेप 3: अगर आपने एक सर्जिकल मास्क पहना है, तो उसे डस्टबिन में डाल दें और अगर वह एक रीयूजेबल मास्क  है, तो उसे धोने के लिए रख दें, या धोने तक किसी प्लास्टिक बैग में डाल दें।
स्टेप 4: अपने हाथों को फिर से सैनिटाइज करें या धोएं।

5. क्या मास्क को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?

सर्जिकल या डिस्पोजेबल मास्को को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और एक इस्तेमाल के बाद उसे अच्छी तरह से फेंकना चाहिए। कपड़े के बने हुए मास्क को अच्छी तरह से धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है, पर इसके लिए इसके पैक पर लिखे हुए निर्देशों को जरूर पढ़ें। अगर आप एक रीयूजेबल मास्क लेने की सोच रहे हैं, तो कम से कम 2 मास्क खरीदें और उन्हें नियमित रूप से धोएं।

6. कपड़े के मास्क को कैसे धोना चाहिए?

कपड़े के बने मास्क को हाथों से या वाशिंग मशीन में डालकर धोया जा सकता है। जर्म्स से छुटकारा पाने के लिए उसमें कपड़ों के लिए सुरक्षित डिसइनफेक्टेंट का इस्तेमाल करें। रीयूजेबल मास्क को हाथ लगाने के पहले और बाद में हाथों को सैनिटाइज या वॉश करना ना भूलें।

7. किस उम्र में फेस मास्क पहनने की शुरुआत करनी चाहिए?

2 साल से अधिक के बच्चे सुरक्षित रूप से मास्क पहन सकते हैं, हालांकि अपने बच्चे को यह जरूर बताएं, कि अगर उसे सांस लेने में कोई तकलीफ हो रही हो, तो वह आपको जरूर बताए।

8. अगर मास्क बहुत बड़ा या बहुत छोटा है तो क्या करें?

अगर मास्क बहुत बड़ा है, तो आप अपनी इच्छानुसार उसे बांधकर छोटा कर सकती हैं और उसे खींचकर ठुड्डी तक ला सकती हैं। हालांकि बच्चों और बड़ों के लिए कई मास्क उपलब्ध हैं, जिनका साइज और उम्र भी बताया जाता है।  सही मास्क खरीदने से आपको सही प्रोटेक्शन मिलती है।

9. बच्चों के लिए किस तरह के फेस मास्क सबसे अच्छे होते हैं?

फेस मास्क खरीदते समय यह सुनिश्चित करें, कि उसका आकार सही है और वह आरामदायक फिट वाला है। उसके इयर लूप्स कानों पर अच्छी तरह से बैठने चाहिए और उसमें आपके बच्चे को सांस लेने में आसानी होनी चाहिए। साथ ही रीयूजेबल मास्क की स्थिति में, उसे धोने पर उसके उसकी बनावट और प्रोटेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

10. फेस शील्ड का उपयोग करते समय क्या फेस मास्क पहनने की भी जरूरत होती है?

फेस शील्ड पूरे चेहरे को कवर करता है, खासकर आंखों को। पर कुछ शील्ड के साइड में थोड़ी खुली जगह होती है, जिसमें से छोटे पार्टिकल अंदर जा सकते हैं। इसलिए फेस शील्ड के साथ-साथ फेस मास्क भी पहनना चाहिए, ताकि आप पूरी तरह से सुरक्षित रहें।

स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है, खासकर ऐसे समय में। अगर आपको आपकी जरूरतों का पता हो, तो आपके और आपके बच्चे के लिए सबसे बेहतर फेस मास्क या फेस शील्ड का चुनाव करना मुश्किल नहीं है।  ऐसे मास्क का चुनाव करें, जिसमें प्रोटेक्शन के साथ-साथ आराम भी मिले और आप सुरक्षित और खुश रहें।

आपको यह भी पसंद सकता है:

8 बेस्ट मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम्स एंड जेल्स
10 बेस्ट मॉस्किटो रिपेलेंट स्प्रेज फॉर किड्स

यह भी पढ़ें:

10 बेस्ट बेबी मसाज ऑयल
10 बेस्ट बेबी हेयर ऑयल
10 बेस्ट बेबी डायपर रैश क्रीम