गर्भावस्था

डिलीवरी के बाद एंग्जायटी – कारण, लक्षण और उपचार

जब आप अपने न्यूबॉर्न बच्चे को घर लाती हैं, तो यह आपका सबसे खुशी का समय होता है, लेकिन कभी-कभी ये समय थोड़ा इमोशनल भी हो जाता है। यह एक कठिन समय होता है यदि नई माँ ऐसे में चिंता महसूस करती है और ऐसे में उसे देखभाल और मेडिकल केयर की आवश्यकता होती है। इस फीलिंग को आम भाषा में एंग्जायटी कहते हैं।

एंग्जायटी क्या है? यह एक नेचुरल, अडाप्टिव रिएक्शन होता है जो व्यक्ति को डर के कारण अनुभव होता है। इसमें कई तरह के ‘खतरों’ को देखा जा सकता है। कुछ ‘वास्तविक’ और विशिष्ट हो सकते हैं, और कुछ अस्पष्ट या कल्पना से भरे होते हैं। बच्चे के जन्म के बाद एंग्जायटी बहुत आम है। हर कोई इसे अलग-अलग तरह से अनुभव करता है और यह फेज आमतौर पर कुछ देर के लिए होता है। कुछ नई माएं ऐसे में चिड़चिड़े विचारों से ग्रस्त हो जाती हैं। एक बच्चा जो आने पर अपने साथ बहुत सारा प्यार लाता है, उसके अलावा माँ को यह अहसास भी होता है कि वह अपने बच्चे को बुरी चीजों से बचा नहीं सकती हैं। पोस्टपार्टम एंग्जायटी महिलाओं को लगातार यह महसूस कराता है। इस न्यूरो बायोलॉजिकल डिसऑर्डर को शुरुआत में ही पहचानना और इसका इलाज करना जरूरी है। यह एक नई माँ के जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

पोस्टपार्टम एंग्जायटी क्या है?

सभी जानते हैं कि मातृत्व हमेशा से अतिरिक्त दबाव, संघर्ष और खुशियों के साथ एक बहुत बड़ा बदलाव लाता है। ऐसे में एक नई माँ के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। पोस्टपार्टम एंग्जायटी से पीड़ित महिलाओं को चिंताओं को दूर करने में मुश्किल होती है। जन्म दिए गए बच्चे के बारे में चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है, लेकिन अगर इसके बारे में बहुत अधिक सोचा जाए, तो यह जीवन को प्रभावित करना शुरू कर देता है, तभी यह एक खतरनाक अवस्था बन जाती है। इसकी गंभीरता के आधार पर इलाज करने के कई विकल्प हैं। इसे ‘हिडन डिसऑर्डर’ भी कहा जाता है क्योंकि ज्यादातर मामलों में इसे काफी समय तक पहचाना नहीं जाता है।

गर्भावस्था के बाद एंग्जायटी का क्या कारण है?

एक बच्चे को जन्म देते वक्त एक माँ कई सारी भावनाओं से गुजरती है, चाहे वो एक्साइटमेंट हो, खुशी हो, डर हो या फिर एंग्जायटी। न्यूबॉर्न के साथ जीवन बहुत तनावपूर्ण हो जाता है। हालांकि इस तरह की एंग्जायटी का कोई विशेष कारण नहीं है, लेकिन इसमें शारीरिक और भावनात्मक मुद्दे एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। प्रमुख कारणों में से एक बच्चे के जन्म के बाद हार्मोन में गिरावट आना होता है। एक और कारण यह भी है कि जब माँ नींद पूरी नहीं कर पाती है, ज्यादा टेंशन लेती है और बच्चे के बारे में सोचती रहती है; वह भावनाओं के साथ ही जूझती है और महसूस करती है कि उसने अपने जीवन पर नियंत्रण खो दिया है। गर्भावस्था में तनाव के कारण भावनात्मक थकान, आर्थिक तंगी, नवजात शिशु में स्वास्थ्य समस्याएं इसके लिए जिम्मेदार कुछ अन्य फैक्टर भी हैं। जिन महिलाओं में एंग्जायटी का व्यक्तिगत या पारिवारिक इतिहास होता है या मिसकैरेज या स्टिलबॉर्न के कारण डिप्रेशन का अनुभव किया होता है, वे इस तरह के डिसऑर्डर के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। जिन महिलाओं को ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) होता है, वे भी इसकी चपेट में आ जाती हैं। यदि इसे बिना इलाज के छोड़ दिया जाता है, तो पोस्टपार्टम एंग्जायटी माँ-बच्चे के संबंध को खराब कर सकती है और पारिवारिक समस्याओं का कारण बनती है। ऐसे मामलों में, इमोशनल और प्रैक्टिकल सहयोग, काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक इलाज का साथ, महिला को इस समस्या का पॉजिटिव तरीके से सामना करने का विश्वास दिलाता है।

पोस्टपार्टम एंग्जायटी के लक्षण और संकेत

बच्चे का जन्म अपने साथ खुशियां लाता है, लेकिन कुछ मामलों में एक माँ भावनात्मक स्थिति में हो सकती है जो चिंता, नाखुशी, आत्म-संदेह और थकान को दर्शाती है, जो पोस्टपार्टम एंग्जायटी के लक्षण हैं।

पोस्टपार्टम का समय इन भावनात्मक विकारों की चपेट में आने का समय माना जाता है। इसलिए, पोस्टपार्टम एंग्जायटी या ‘बेबी-ब्लूज‘ से निपटना बहुत जरूरी है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जो पहली बार माँ बनती हैं वो परेशान हो सकती हैं और वे सभी अलग-अलग परिस्थितियों से निपटती हैं लेकिन उनमें बहुत आम इमोशन होते हैं। जितनी जल्दी आप इसका इलाज ढूंढेंगी, उतनी ही जल्दी आप फिर से सामान्य महसूस कर पाएंगी।

एंग्जायटी एक तरह की शारीरिक प्रतिक्रिया है जो तनाव के समय सामने आती है। इसके लक्षण हैं जैसे गहरी सांस लेना, पसीने से तर हथेलियां, हार्ट बीट का तेज होना और चक्कर आना, ये हार्मोनल बदलावों की वजह से होने वाली शारीरिक प्रतिक्रियाएं हैं। पोस्टपार्टम एंग्जायटी के विभिन्न लक्षण और संकेत होते हैं जिन्हें कई तरीकों से बांटा गया है:

  • व्यवहार: रोना, चिड़चिड़ापन, बेचैनी और चिंता।
  • मूड: गुस्सा, अपराधबोध, निराशा, गतिविधियों में रुचि या आनंद की हानि, मूड स्विंग और पैनिक अटैक।
  • पूरा शरीर: थकान, चक्कर आना, हॉट फ्लैश और मतली।
  • मनोवैज्ञानिक: डर लगना और विचारों के बारे में बार-बार सोचना।
  • कॉग्निटिव: एकाग्रता की कमी, अवांछित विचार, ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता और स्थिर बैठे रहना।
  • वजन: वजन बढ़ना या वजन कम होना।
  • सामान्य: नींद नहीं आना, सोने व खाने में परेशानी होना।

डिलीवरी के बाद एंग्जायटी का इलाज कैसे होता है?

पोस्टपार्टम एंग्जायटी का इलाज आमतौर पर डॉक्टर की देखभाल के तहत किया जाता है। हालांकि, जीवनशैली में बदलाव से तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है। सबसे प्रभावी उपाय नीचे दिए गए हैं:

  • थेरेपी।
  • कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी) – यह एक ऐसा उपचार है जो सोच (अनुभूति) और अभिनय (व्यवहार) पर निर्भर होता है जो आपके महसूस करने के तरीके को प्रभावित करता है।
  • मनोविज्ञान और मनोचिकित्सा।
  • इंटरपर्सनल थेरेपी – तनाव, रिश्तों में टकराव या व्यक्तिगत नुकसान के कारण होने वाली एंग्जायटी को बात करके प्रभावी ढंग से निपटाया जा सकता है।
  • सेल्फ केयर – यह रिलैक्स होने वाली तकनीकों पर निर्भर करती है जैसे गहरी सांस लेना, ध्यान लगाना, योग करना, लयबद्ध व्यायाम और तनाव के लक्षण को कम करने वाली एक्टिविटीज।
  • प्राइमरी केयर प्रोवाइडर (पीसीपी) – इसमें रोगों को रोकने और उनका इलाज करने के लिए निदान किया जाता है।
  • क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक – इसमें मानसिक विकार के इलाज के लिए बातचीत की थेरेपी का उपयोग करना।
  • मनोचिकित्सक – इसमें मुख्य रूप से दवाओं के साथ इलाज किया जाता है।
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर – यह महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ और बच्चे के पैदा होने पर ध्यान देता है।
  • अपनी भावनाओं को शेयर करें और अकेले रहने से बचें जो आत्मविश्वास दिलाने में मदद करता है। दोस्तों के साथ बातचीत करने से आपको एहसास हो सकता है कि कई नई माएं एक जैसे ही इमोशन महसूस कर रही हैं।
  • अपने आप को समय दें – गहरी सांस लें, टहलने जाएं, किसी दोस्त को बुलाएं, अपने रूटीन से ब्रेक लें।
  • स्वस्थ जीवन शैली के विकल्पों को अपनाएं – प्रोटीन से भरे स्नैक्स जैसे पनीर, नट्स, उबले अंडे और लीन मीट खाएं और तनाव मुक्त, सुखी जीवन जीने का प्रयास करें।
  • प्रोफेशनल से मदद और समर्थन मांगें जो नए पेरेंट्स के तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपको सपोर्ट और अपलिफ्ट कर सकते हैं।
  • शांत होकर वास्तविक अपेक्षाओं को समझे – अपने इस डिसऑर्डर को स्वीकार करें, इसे समझें और अपने प्रति रियल बनें।

नई माओं को इस तरह के एंग्जायटी डिसऑर्डर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इसे अपने से दूर नहीं करना चाहिए, या यह दिखावा नहीं करना चाहिए कि आपको यह परेशानी नहीं है। इसके बजाय उन्हें अपनी एंग्जायटी को स्वीकार करना सीखना चाहिए। यदि इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो इसमें माँ को जीवन भर मानसिक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। पोस्टपार्टम एंग्जायटी से निपटने के लिए एक सपोर्ट सिस्टम बनाना चाहिए। रिसर्चर को इस डिसऑर्डर की गंभीरता का अनुमान लगाने के लिए बच्चों के विकास की गुणवत्ता और मैटरनल एंग्जायटी के प्रभावों के बारे में जानने और रोगियों के लिए सुरक्षित और प्रभावी इलाज की विधियों का पता लगाने के लिए रिसर्च करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

पोस्टपार्टम डिप्रेशन – कारण, लक्षण और उपचार
डिलीवरी के बाद इन्फेक्शन होना – कारण, लक्षण और उपचार
डिलीवरी के बाद कमजोरी – कारण और इसे मैनेज करने के तरीके

समर नक़वी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago