माँ का दूध बच्चे को पोषण और एंटीबॉडी प्रदान करता है साथ ही बीमारियों से भी लड़ने की शक्ति देता है, ताकि आपके बच्चे का विकास सामान्य रूप से हो और वो स्वस्थ रहे। हालांकि, अगर आप सही तरीके से नहीं खाती हैं या पंप किए गए ब्रेस्ट मिल्क को ठीक से स्टोर नहीं करती हैं, तो यह आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। यह जानने के लिए आगे पढ़ें कि किन परिस्थितियों में ब्रेस्ट मिल्क आपके बच्चे के लिए खराब हो सकता है।
बच्चे के लिए माँ का दूध सबसे अच्छा होता है क्योंकि इसमें बच्चे के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, कुछ स्थितियों में माँ का दूध बच्चे के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
यदि आप एक माँ है जो इस विषय में जानना चाहती हैं कि “क्या होगा यदि बेबी खराब हो गया ब्रेस्ट मिल्क पीता है”, तो इसका जवाब जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें।
यहां 15 संकेत दिए गए हैं जो बताते हैं कि ब्रेस्ट मिल्क बच्चे के लिए खराब है:
वैसे तो स्तनपान करने वाले बच्चों का वजन पहले छह महीनों तक हर महीने आधा किलो से एक किलो के बीच बढ़ना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो यह एक निश्चित संकेत है कि बच्चे का वजन बढ़ाने में ब्रेस्ट मिल्क मदद नहीं कर रहा है।
एक बार माँ का दूध शुरू हो जाने के बाद, बच्चा पहले छह हफ्तों के दौरान रोजाना कम से कम 4-5 डायपर गंदा करेगा, यदि ऐसा नहीं है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
यदि बच्चा बहुत ज्यादा चिड़चिड़ाने लगा है, तो हो सकता है कि उसे ब्रेस्ट मिल्क से आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल रहे हों और उसे अधिक पोषण की जरूरत हो।
यदि आपका बच्चा अपने डेवलपमेंट माइलस्टोन को देर से पार कर रहा है जैसे, घुटनों के बल चलना या बैठना आदि देर से हो रहा है, तो यह ब्रेस्ट मिल्क से संबंधित कमियों का संकेत हो सकता है
नवजात बच्चों के एक दिन में औसतन छह डायपर गीले होने चाहिए। अगर आपको लगता है कि यह संख्या कम हो गई है, तो यह भी ब्रेस्ट मिल्क से संबंधित समस्या हो सकती है।
यदि पेशाब का रंग गहरा है, तो यह दर्शाता है कि आपके बच्चे को आवश्यक तरल पदार्थ नहीं मिल रहा है, जिसकी ब्रेस्ट मिल्क के माध्यम से आपूर्ति की जा सकती है।
नवजात बच्चे हर दिन 3-4 घंटे की अवधि में 17-18 घंटे तक सो सकते हैं। यदि आपका बच्चे हर समय नींद में रहता है और दिनभर सुस्त लगता है, तो यह माँ के दूध के प्रति असहिष्णुता का संकेत है।
एक नर्सिंग सेशन में बच्चे का पेट भर जाना चाहिए और उसकी भूख शांत होनी चाहिए। हालांकि अगर उसे पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं मिल रहा है या यदि सही मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं, तो वह और ज्यादा रो सकता है, क्योंकि उसका पेट अभी नहीं भरा है।
यदि बच्चे को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ नहीं मिलते हैं, तो उसमें डिहाइड्रेशन के लक्षण दिख सकते हैं और इसके कई कारण हो सकते हैं।
यदि आपका बच्चा अधिक पानी वाला फोरमिल्क पी रहा है, तो इससे अतिरिक्त गैस बनने लगती है।
आपको यह चेक करना होगा कि क्या आपके फीडिंग सेशन छोटे होते जा रहे हैं। आदर्श रूप से, आपके बच्चे को प्रत्येक स्तन से 10 मिनट तक दूध पीना चाहिए।
यदि बच्चे को ब्रेस्ट मिल्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको उसके चेहरे और पेट के आसपास के हिस्सों में सूजन दिखाई देगी।
ब्रेस्टफीडिंग के बाद बच्चे का मल पीले रंग का और एक जैसा चिपचिपा होना चाहिए। झागदार बनावट के साथ गहरे हरे रंग के मल का अर्थ है कि बच्चा ब्रेस्ट मिल्क से कम कैलोरी का सेवन कर रहा है।
वजन बढ़ाने में असमर्थता के अलावा, यदि बच्चे की लंबाई भी नहीं बढ़ रही है, तो यह ब्रेस्ट मिल्क से होने वाली समस्या का संकेत है।
कुछ स्तनपान करने वाले बच्चों को माँ के दूध से एलर्जी हो सकती है। माँ जिस तरह का खाना खाती है, वह इसका एक कारण हो सकता है। ब्रेस्ट मिल्क से एलर्जी के लक्षणों में अत्यधिक गैस, उल्टी, दस्त और बढ़ता चिड़चिड़ापन शामिल हैं।
उपरोक्त बताए सभी लक्षण संकेत देते हैं कि आपका ब्रेस्ट मिल्क आपके बच्चे के अनुकूल नहीं है, यह संभव है कि वे एक अलग स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत दे रहे हों। अगर बच्चे का वजन नहीं बढ़ता है, उसका मल अजीब रंग का होता है, या कई अन्य कारणों से उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी दिखाई देता है। तो तुरंत निष्कर्ष पर न जाएं और निराश न हों बल्कि जल्द से जल्द अपने डॉक्टर के पास जाएं।
अधिकांश स्तनपान कराने वाली माएं दूध को पंप करती हैं और बाद में उपयोग के लिए स्टोर करती हैं, खासकर यदि वे वर्किंग हों। ऐसे मामलों में, सुनिश्चित करें कि बच्चे को दूध पिलाने से पहले दूध खराब न हुआ हो। खराब ब्रेस्ट मिल्क के लक्षणों को समझने के लिए यहां कुछ संकेत दिए गए हैं:
दूध खराब तो नहीं हुआ है, यह जानने के लिए पहले दूध को चख लें।
अपने बच्चे को दूध पिलाने से पहले स्टोर मिल्क को अच्छी तरह देख लें। इसका रूप आपको बता सकता है कि यह आपके बच्चे के लिए सही है या नहीं।
बच्चे को दूध पिलाने से पहले इसकी स्मेल में किसी बदलाव के लिए दूध की जांच करें। इसमें साबुन जैसी गंध आ सकती है, लेकिन यह हानिकारक नहीं होता है।
नई माएं अक्सर एक आम सवाल करती हैं, “क्या ब्रेस्ट मिल्क स्तन में खराब हो सकता है?” यह जानने के लिए यहां कुछ संकेत दिए गए हैं कि खराब होने से पहले ब्रेस्ट मिल्क कितने समय तक बाहर रखा जा सकता है:
यह सुनिश्चित करने के लिए यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं ताकि एक्स्प्रेस ब्रेस्ट मिल्क खराब न हो:
डेट मार्क वाली एक साफ बोतल और एक एयरटाइट सील या एक हेवी ड्यूटी फ्रीजर बैग का उपयोग करें। रेगुलर टॉप और प्लास्टिक बैग वाली बोतलों से बचें क्योंकि वे लीक या फैल सकती हैं।
यदि आपने ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने के लिए एक इंसुलेटेड कूलर बैग का उपयोग किया है, तो सुनिश्चित करें कि यह 24 घंटों के भीतर उपयोग किया जाता है। रेफ्रिजेरेटेड माँ का दूध पांच दिनों से पहले खराब नहीं होगा।
ब्रेस्ट मिल्क को फ्रीज करते समय, कंटेनर के ऊपर और दूध के बीच कम से कम एक इंच की जगह होनी चाहिए। ब्रेस्ट मिल्क के कंटेनरों को रेफ्रिजरेटर के पीछे रखा जाना चाहिए जहां यह सबसे ठंडा हो।
कमरे के तापमान पर ब्रेस्ट मिल्क को पिघलाने के लिए छोड़ने से बचें। साथ ही पिघले हुए ब्रेस्ट मिल्क को कभी भी दोबारा न जमाएं। माइक्रोवेव या गैस स्टोव में ब्रेस्ट मिल्क को पिघलाने की कोशिश न करें।
दूध को जरूरत के अनुसार एक्सप्रेस करें जिससे स्टोरेज की बहुत अधिक परेशानी नहीं होगी।
यदि माँ के आहार से समझौता किया गया है तो ब्रेस्ट मिल्क का बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। जब ब्रेस्ट मिल्क को एक्सप्रेस्ड और स्टोर किया जाता है, तो स्टोरेज गाइडलाइंस का ठीक से पालन न करने पर इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
ब्रेस्टमिल्क की आपूर्ति कम होने के कारण
ब्रेस्टमिल्क को पंप करने के बाद स्टोर करने के तरीके
ब्रेस्टमिल्क (माँ के दूध) का रंग – क्या नार्मल है और क्या नहीं
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…