मैगज़ीन

छोटी दिवाली 2023: इस खास अंदाज से करे दोस्तों पर परिवार वालों को विश

दीपावली का पावन अवसर कार्तिक अमावस्या के दिन अक्टूबर या नवंबर महीने में आता है। इस साल 2023 में छोटी दिवाली 11 नवंबर को पड़ रही है। हिन्दू धर्म के इस सबसे बड़े त्योहार को सभी लोग बहुत धूमधाम व तैयारियों के साथ मनाते हैं। छोटी दिवाली मनाने के पीछे जो कथा बताई जाती है वो यह है कि नरकासुर एक दैत्यराज था जो भगवान विष्णु और माँ भूदेवी का बेटा था। नरकासुर ने इंद्र को हराकर उन्हें उनकी नगरी से बाहर कर दिया था और सभी उसके अत्याचारों से बहुत परेशान हो गए थे। इस प्रकार स्वंय विष्णु और माँ भूदेवी ने भगवान कृष्ण और सत्यभामा का अवतार लेकर नरकासुर का वध किया। नरकासुर का वध करने के बाद उनकी माँ ने यह घोषणा की के इस दिन को शोक के रूप में नहीं बल्कि त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। यह त्योहार धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहते हैं। छोटी दिवाली या नरक चौदस के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने शरीर में तेल लगाकर स्नान किया जाता है और श्री कृष्ण की पूजा की जाती है।

बहुत सारे लोग छोटी दिवाली पर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हैं, ग्रीटिंग कार्ड देते हैं, छोटी दिवाली पर कोट्स भेजते हैं, व्हाट्सएप स्टेटस लगाते हैं और बधाइयां देते हैं। यदि आप इस दिन अपने परिवार व दोस्तों को शुभकामनाएं और बधाइयां देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में छोटी दिवाली पर मैसेज और विश की लिस्ट दी हुई है, जानने के लिए आगे पढ़ें। 

छोटी दिवाली पर 20 नए मैसेज और कोट्स

यदि आप अपने बच्चों, बड़ों, दोस्तों व परिवार के अन्य सदस्यों को छोटी दिवाली पर मैसेज और विशेज़ भेजना चाहते हैं तो यहाँ बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी छोटी दिवाली पर विशेज़ और कोट्स दिए हुए हैं, आइए जानें;

1. दीये जलाएं, रंगोली बनाएं
    आज नरक चौदस के दिन
    हर घर में खुशहाली लाएं।
    हैप्पी छोटी दिवाली और नरक चौदस।  

2. मोती की तरह जलते हैं दीप,
   हर घर को रोशन करते हैं दीप,
   पावन अवसर में खुशहाली मनाएं,
   घर के हर कोने में दीप जलाएं।
   हैप्पी छोटी दिवाली और नरक चौदस। 

3. दीयों की बाती से जगमगा उठा सारा संसार,
    आपके जीवन में बनी रहें खुशियों की बहार,
    आप यूं ही मुस्कुराते रहें और दिवाली मनाएं
    हर दिन हर साल।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

4. खुशियों की बहार है, जगमगाया संसार है।
    उत्साह से मनाएं दिवाली, दीपों का त्योहार है।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

5. आशाओं और रोशनी का प्रतीक है दीप,
    सबके जीवन में खुशियों से भरा गीत है दीप,
    दीप जलाएं, फुलझड़ियां जलाएं,
    अपने जीवन के इस पावन पल को खुशियों से मनाएं।
    हैप्पी छोटी दिवाली 

6. पूजा की थाल है, चारों दिशाएं खुशहाल हैं,
    आओ मिलके दीप जलाएं और हर पल में ढेर सारी खुशियां लाएं।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

7. बुराई पर अच्छाई की जय-जयकार हो।
    चारों दिशाओं में दीपों की उजियार हो।
    नरक चौदस का ये दिन लाए बहार
    आपके जीवन में आएं खुशियां हजार।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

8. दीयों के संग आए खुशियों के रंग,
    फूलों की बनाएं रंगोली, समृद्धि से भरा रहे आपका घर आंगन।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

9. खुशियों के दीप जलाएं, हर घर में रोशनी लाएं।
    आप रहे हमेशा खुशहाल, आपके जीवन में हो प्यार की बरसात।
    हैप्पी छोटी दिवाली। 

10. दीपावली का त्योहार है आया,
      घर-घर में खुशियां लाया,
      पांच दिन के इस पर्व में,
      छोटी दिवाली पर बधाइयों का पैगाम आया।
      हैप्पी छोटी दिवाली। 

11. बाजार में रौनक है छाई, देखो दिवाली खुशियों की बहार है लाई।
      आओ मिलकर मनाएं दिवाली, रूप चौदस के दिन दीपों की सौगात है आई। 

12. अंधियारे में प्रकाश है छाया, हर घर में खुशियां लाया।
      पटाखों की आवाज है, घर-घर में बांटो मिठाई।
      हैप्पी छोटी दिवाली।  

13. हर साल हम मनाते हैं दिवाली,
      रोशन हो जाती है रात काली,
      पटाखों की आवाज से गूंज उठा संसार,
      जलाओ दीप आज है छोटी दिवाली का त्योहार।
      हैप्पी छोटी दिवाली। 

14. बच्चों की चकरी चक्कर है खाती,
      फूलझड़ियों से फूलों की सौगात है आती,
      अनार का गोला आसमान तक है जाता,
      रॉकेट भी खूब धूम मचाता है।
      हैप्पी छोटी दिवाली। 

15. छोटी दिवाली का मान है,
      माँ ने जलाए दियों की सौगात है,
      रूप चौदस में आएं खुशियां,
      आप सभी को इस दिन की खूब बधाइयां।
      हैप्पी छोटी दिवाली।  

16. जगमगा उठा है संसार सारा,
      घर की रौनक सजी-धजी,
      उत्सव से हर दिल झूम रहा है
      आई है छोटी दिवाली!

17. अंत हुआ बुराई का,
     जीत हुई अच्छाई की,
     खिल रहा है जग सारा,
     जग में रौशन दीये करो।

18. है मन खुश और रौनक भी खूब लगी,
       बच्चों की खुशियां और बढ़ी,
       कोई जलाता फूलझड़ी,
       तो कोई जगमग चकरी,
       सब बांट रहे मिठाइयां,
       छोटी दिवाली की बधाइयां!!

19. आओ दोस्तों यह प्रत्यन करें,
       एक दूजे से सब गीले शिकवों को दूर करें,
       त्योहार की खुशी में आओ गले लग जाएं,
       चलो मिलकर सब छोटी दिवाली साथ मनाएं,

20.  खुशियां ही खुशियां छाई है,
        छोटी दिवाली आई है,
        सब नाच रहे बेपरवाह होकर,
        छोटी दिवाली आई है।

छोटी दिवाली पर 10 बेस्ट विशेस

1. जगमगाती शाम हो, महकता हुआ आंगन हो, आपके घर आए खूब सारी खुशियां, आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. फैली हुई है रौनकें, छाई हुई है बहार, खिल उठा है जग सारा, देखोदेखो दिवाली आई है। हैप्पी दिवाली 2023!

3. दीये जलाओ, घर सजाओं, रंगोली बनाओ, आज प्रभु राम घर लौट कर आए हैं। हैप्पी दिवाली 2023!

4. रोशनी के इस जादुई त्योहार में आपका जीवन खुशी और उल्लास से भर जाए, माँ लक्ष्मी दें आपको सुख समृद्धि। हैप्पी दीपावली!

5. मैं राम भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि वे अपना आशीर्वाद और कृपा हमेशा आपके घर पर बनाएं रखें। हैप्पी छोटी दिवाली

6. जैसे दिवाली के जलते दीये हमारे घर को उजालों से भर देते हैं वैसे ही यह दिवाली आपके जीवन के हर अंधकार को मिटा कर आपका हर लम्हा उजालों से भर दे। दिवाली की आपको बहुत बधाइयां!

7. दिवाली जीत का प्रतीक है, अंधेरों में रोशनी का प्रतीक है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मैं यह कामना करता हूँ इस पर्व से मिली सीख हम सबके जीवन को एक बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करे। आपको शुभकामनाएं दिवाली की!

8. यह समय है एक नई शुरुआत का, दिलों के मिलान का, तो आइए हम सब मिलकर इस जश्न की रौनक और बढ़ाएं और एक दूसरे को प्यार से मिठाई खिलाएं। आप और आपके परिवार को शुभ दिवाली!

9. तोहफे हमें बताते है कि हमारे लिए वो कितना खास है! मेरे लिए आप वो खास है इसलिए इस छोटे से तोहफे के साथ आपको दिवाली की बधाई और घर आने का निमंत्रण भेज रहा हूँ। छोटे भाई की और से बड़े को प्रणाम और दिवाली की बधाई!

10. प्रार्थनाओं में बहुत शक्ति होती है तो हम आपके लिए भगवान राम से यह प्रार्थना करते हैं कि उनकी आशीर्वाद से आप बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचे जिससे हमें हमेशा आप पर गर्व हो। मम्मी डैडी की ओर से बहुत सारा प्यार और हैप्पी दिवाली बेटा!

यदि आप भी अपने परिवार व दोस्तों को छोटी दिवाली पर मैसेज या विशेज़ भेजना चाहते हैं तो ऊपर दी हुई लिस्ट से एक मैसेज जरूर चुनें। 

यह भी पढ़ें: आपके दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए दिवाली विशेस हिंदी में

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago