गर्भावस्था

गर्मियों में गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के 10 टिप्स

जिस समय आपकी प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आता है, आप अपने गर्भवती होने की खबर पाकर उत्सुक हो जाती हैं। गर्भावस्था के दौरान जीवन में आने वाले नए बदलावों के लिए खुद को कैसे तैयार करें इस बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। अगर आप गर्मियों के दौरान प्रेग्नेंट हुई हैं तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं या यह सफर चैलेंजिंग हो सकता है। लेकिन चिंता न करें इस लेख में आपकी गर्भावस्था को आसान कैसे बनाया जा सकता है उसके लिए कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिनका उपयोग करके आप बिना किसी परेशानी के अपनी प्रेगनेंसी का आनंद उठा सकती हैं।

गर्मियों में गर्भवती होना अच्छा क्यों नहीं होता?

गर्मियों में प्रेग्नेंट होने की समस्या तब तक महसूस नहीं होती जब तक कि गर्मी का मौसम आपको पूरी तरह से परेशान न कर दें। गर्मियों के दौरान गर्भवती महिला एक खास डाइट का सेवन करके अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन इसके साथ ही उसमें कई अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था में महिला के लिए डिहाइड्रेशन की स्थिति काफी खतरनाक होती है और गर्मियों में ऐसा होने की संभावना अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा होती है। लगातार पसीना आने से महिला के शरीर से आवश्यक तरल पदार्थ तेजी से निकल जाते हैं। जिससे शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन आने लगती है जो कि प्रेगनेंसी का एक स्वाभाविक लक्षण माना जाता है, लेकिन गर्मी के कारण यह स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है, खासकर टखनों और पिंडली वाले हिस्से में। लगातार गर्मी और तेज धूप में रहना, आपकी गर्भावस्था को मुश्किल बना सकता है और ऐसे में आप बाहर भी नहीं जा सकती हैं जिससे आपको लंबे समय तक घर में रहने के कारण चिढ़ और ऊब महसूस हो सकती है।

गर्मियों में गर्भावस्था की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स

गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ सुझाव बताए गए हैं, जिनका उपयोग करके गर्मी के असर को कम किया जा सकता है, लेकिन परेशानियों या असुविधा के बावजूद इस मौसम का मजा लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

1. बाथटब के ठंडे पानी में नहाना

अगर आप गर्भवती हैं, तो यह समय है कि आप खुद के नाज नखरे उठाएं, हॉट बाथ थेरेपी वैसे तो बेहतरीन है लेकिन गर्मी में आप इस थेरेपी लिए कमरे के तापमान वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। अरोमा कैंडल्स और म्यूजिक के साथ अपने मूड को फ्रेश करें और आराम से कुछ वक्त बाथटब में बिताएं । 

2. मालिश करवाना

प्रीनेटल मसाज होने वाली माँ के लिए वैसे भी बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन गर्मियों में इसके और भी फायदे हैं।  मसाज आपके शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स कर देता है और अच्छी तरह से आपके स्वीट पोर्स को साफ करता है, आप एयर कंडीशनिंग मसाज सेंटर में इसे एन्जॉय कर सकती हैं ।

ADVERTISEMENTS

3. कूल रैप खरीदें

यहां “कूल” शब्द से हमारा मतलब किसी नेक रैप से नहीं है जो आपको कूल लुक देगा, बल्कि बाजार में ऐसे कई खास रैप्स आते हैं जिनमें उनके अंदर कूलिंग जेल भरा होता है और उन पर थोड़ा सा पानी छिड़कने से जेल सक्रिय हो जाता है और रैप्स तुरंत ही ठंडे भी हो जाते हैं। इन रैप्स का उपयोग आप हमेशा घर से बाहर जाते समय करें ताकि आप अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित रख सकें और गर्मी से भी कुछ निजात पा सकें।

4. आरामदायक कपड़ों का चयन करें

आपने कुछ फैंसी आउटफिट्स पहले से खरीदे होंगे, जो आपको गर्भावस्था के दौरान बहुत सुंदर लुक देंगें लेकिन हो सकता है कि ये कपड़े गर्मियों के हिसाब से उतने आरामदायक न हों। ऐसे में खुद पर झल्लाहट या गुस्सा न निकालें क्योंकि आपको फिर से शॉपिंग करने जाना पड़ेगा, आप अपने लिए कुछ ढीले सूट, सूती शर्ट और शॉर्ट्स को खरीद सकती हैं। ये आपको आसानी से घूमने-फिरने के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी ठीक से सांस लेने में मदद करेंगे। 

ADVERTISEMENTS

5. सुबह जल्दी काम निपटाएं

गर्भवती महिलाएं, प्रेगनेंसी के दौरान सवेरे जल्दी उठना चाहती हैं पर वो ऐसा कर नही कर पातीं। हालांकि, सुबह का समय शारीरिक गतिविधियों को करने के लिए सबसे सही वक्त होता है। जिनमें एक्सरसाइज से लेकर घर के सभी काम करना शामिल होता हैं, ऐसे में सुबह का ठंडा मौसम और कम तापमान आपके काम करने को आसान बना देता है, जिससे आप दोपहर में बिना किसी चिंता और तनाव के आराम कर सकती हैं।

6. अपने पैरों को ऊंचा रखें

गर्भावस्था के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन आ जाती है जो काफी आम है, यह गर्मियों में और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए आप जब भी आराम करें तो अपने पैरे तो ऊंचा रखें और उसके लिए तकिए का सपोर्ट ले। ज्यादा राहत के लिए पैरों पर ठंडा तौलिया रखें। 

ADVERTISEMENTS

7. दोपहर की झपकी जरूर लें

गर्मी का मौसम, तेज धूप हम सभी को परेशान करती है। ऐसे में आपका शरीर ज्यादा तेज गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाता है, इसलिए आपको बहुत ज्यादा काम करने से बचना चाहिए। साथ ही दोपहर में अपनी नींद को कंट्रोल बिल्कुल न करें और बाकी कामों को उस समय छोड़ दें। जब आप उठें तो एक गिलास जूस का सेवन करें और कूल बाथटब का फायदा उठाएं।

8. स्विमिंग करें

तैराकी करना सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक मानी जाती हैं जिसे गर्भवती महिला भी कर सकती हैं और यही नहीं, यह गर्मी में राहत पाने के बेहतरीन तरीकों में से एक है। बाजार में आजकल मदर स्विमिंग सूट मिलते हैं जिन्हें पहनकर आप स्वीमिंग पूल में जा सकती हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

ADVERTISEMENTS

9. बालों को बांध लें

आपके लंबे बाल, अगर बार-बार आपको काम करते समय परेशान कर रहे हैं, तो ऐसे में आप पोनी या बन बना कर इसे बांध लें ताकि आपको हवा मिल सके। इसके अलावा अगर आप चाहें, तो बोल्ड लुक अपना सकती हैं और अपनी गर्भावस्था के दौरान छोटे बाल कटाकर नया लुक आजमा सकती है।

10. हमेशा हाइड्रेट रहें

गर्मी के मौसम में हमेशा अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। आप भले पर्याप्त पानी पी रही हों, लेकिन गर्मियों में पानी ज्यादा ही पीना पड़ता है। गर्भवती महिला को अपने शरीर को साफ करने और उसके तापमान को नॉर्मल बनाए रखने लिए पानी का सेवन करना जरूरी होता है। इसके अलावा आप जूस भी पी सकती हैं, लेकिन रोजाना कम से कम 8-10 गिलास सादा पानी पीती रहें।

ADVERTISEMENTS

इन टिप्स का उपयोग करके आप गर्मियों के दौरान अपनी गर्भावस्था को कुछ हद तक आसान बना सकती हैं। अगर आपकी डिलीवरी इस मौसम के आसपास होने वाली है, तो डॉक्टर आपको कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतने के लिए कह सकते हैं, जिनका पालन करना आपके के लिए आवश्यक होगा। सभी उपायों के साथ अपनी कोख में पल रहे बच्चे के साथ इस खूबसूरत समय को ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय करें और खुश रहें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान हाइजीन कैसे बनाए रखें?
गर्भावस्था के दौरान खुश रहने के इफेक्टिव टिप्स
गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए खास टिप्स – क्या करें व क्या न करें

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago