शिशु

क्या बच्चों के हाथ और पैर ठंडे होना आम हैं?

कभी-कभी आपको बच्चे के हाथ-पैर बहुत ज्यादा ठंडे लगेंगे पर उन्हें बुखार नहीं होगा। बच्चों के हाथ व पैर ठंडे होना बहुत आम है। बिना बीमारी के ही बच्चों के हाथ-पैर ठंडे हो सकते हैं। यदि आपके बच्चे के साथ भी ऐसा है तो चिंता की कोई बात नहीं है। 

बच्चों के हाथ पैर ठंडे क्यों होते हैं?

नवजात शिशुओं के हाथ व पैर अक्सर ठंडे हो जाते हैं। इसका एक साधारण सा कारण है। चूंकि छोटे बच्चे के सर्कुलेशन सिस्टम को बाहरी चीजों की आदत हो रही होती है इसलिए शरीर की गर्माहट मुख्य अंगों के कारण बदल जाती है। इससे बच्चे के पैरों व हाथों की गर्माहट कम होती है और यह अन्य अंगों से ज्यादा ठंडे होने लगते हैं। 

यदि बच्चे के हाथ-पैर ठंडे हों तो क्या करें?

बच्चे के हाथ व पैरों को गर्माहट देने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग करें, आइए जानें;

  • आप अपने बच्चे को सुविधाजनक व फुल स्लीव के टॉप व मोजे पहनाएं। मोजे पहनने से बच्चे को गर्मी मिलती है। आप बच्चे को स्वेटर न पहनाएं और उसे ब्लैंकेट भी न उड़ाएं। आप बच्चे को सुलाते समय उसके पूरे कपड़े न निकालें।
  • आप थर्मामीटर से बच्चे के शरीर का तापमान जांचें। यदि तापमान 97 डिग्री से कम है तो आप गर्माहट के लिए बच्चे को एक्स्ट्रा ब्लैंकेट उढ़ा दें।

डॉक्टर से कब मिलें?

यदि बच्चे के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा है और वह लगातार रोता है व इरिटेट होता है तो आप उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। 

यदि बच्चे के हाथ व पैर अपने आप ही ठंडे होते हैं तो यह किसी भी चिंता का कारण नहीं है। इस बारे में आप डॉक्टर से सलाह लें और फॉलो करें। 

यह भी पढ़ें:

छोटे बच्चों को बुखार आना
छोटे बच्चों की त्वचा निकलना – यह क्यों होता है?
शिशुओं को पित्ती होना: कारण, लक्षण और उपचार

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago