12 खाद्य पदार्थ जो प्राकृतिक रूप से लेबर को प्रेरित करने में मदद करते हैं

प्राकृतिक रूप से लेबर को प्रेरित करने के लिए 12 खाद्य पदार्थ

वैसे तो इस बात को पूरी तरह से सिद्ध करने के लिए कोई पर्याप्त रीसर्च मौजूद नहीं है जो यह बता सके कि लेबर पेन को प्रेरित करने के लिए खाद्य पदार्थ मदद कर सकते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं का कहना है कि कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से लेबर को प्रेरित किया जा सकता है। यहाँ हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों पर नजर डालेंगे जिसके बारे में ज्यादातर महिलाएं यह दावा करती हैं कि वह लेबर को प्रेरित करने में मदद करते हैं।

लेबर प्रेरित करने से लिए खाद्य पदार्थ

यहाँ उन खाद्य पदार्थों की एक सूची दी गई है, जिनका उपयोग आप प्रसव को प्रेरित करने के लिए कर सकती हैं और फिर आपका बच्चा जल्दी ही आपके सामने होगा।

1. अनानास

अनानास

ताजा अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है जो शायद ही किसी और चीज में पाया जाता है। ब्रोमेलैन गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) को नरम करने और मांसपेशियों को उत्तेजित करने में मदद करता है, जो लेबर को प्रेरित करने का काम करता है।

2. कच्चा पपीता

कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में पपैन एंजाइम की प्रचुर मात्रा होती है। पपीते की पत्तियों में लेटेक्स होता है, जो प्रोस्टाग्लैंडीन और ऑक्सीटोसिन के रूप में काम करता है, जो संकुचन पैदा करने में मदद करता है। पपीता जितना ज्यादा पका हुआ होता उसका प्रभाव उतना ही कम होता है, इसलिए पका हुआ पपीता खाने से ये लेबर को प्रेरित करने में कुछ खास काम नहीं करता है।

3. मसालेदार भोजन

मसालेदार भोजन

वैसे तो लेबर को प्रेरित करने के लिए अक्सर गर्भवती महिलाएं मसालेदार भोजन खाती हैं, लेकिन अगर प्राकृतिक और दर्दमुक्त तरीके से बच्चे को जन्म देना चाहती हैं तो आपको इससे बचना चाहिए।

जब एक बच्चा प्राकृतिक तरीके से जन्म लेता है, तो दबाव पड़ने के कारण बच्चा नीचे की ओर आता है और बर्थ केनाल एंडोर्फिन को छोड़ता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है। कुछ मसालेदार खाद्य पदार्थ कैप्साइसिन छोड़ते हैं जो लेबर प्रेरित करने की प्रक्रिया में बांधा डालती है और लेबर के समय प्राकृतिक एंडोर्फिन के उत्पादन को रोकती है।

4. ब्लैक लिकोरिस

ब्लैक लिकोरिस

ब्लैक लिकोरिस ग्लाइसीर्रिजिन केमिकल के कारण प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को उत्तेजित कर सकती है। हालांकि, इसका बहुत अधिक सेवन करने से आपको दस्त की समस्या जिसकी वजह से आपको आंतों में हल्के संकुचन का अनुभव हो सकता है। इस संकुचन से गर्भाशय पर भी प्रभाव पड़ता है जिससे लेबर होना शुरू हो जाता है।

5. लहसुन

लहसुन

लहसुन मल को उत्तेजित करता है और उसे खाली करने में मदद करता है जो लेबर शुरू करने में सहायता करता है। यह लेबर को प्रेरित करने के लिए सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है।

6. लाल रास्पबेरी पत्ती की चाय

लाल रास्पबेरी पत्ती की चाय

लाल रास्पबेरी पत्ती की चाय, गर्भाशय को टोन और उसे मजबूत करने के लिए जानी जाती है, ऐसा भी कहा जाता है कि यह गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन पैदा करती है। यदि आप अपने गर्भावस्था के तीसवें सप्ताह से हर दिन लाल रास्पबेरी पत्ती की चाय का सेवन करती हैं, तो इससे पोस्टटर्म गर्भावस्था की संभावना को कम किया जा सकता है।

7. कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल उन खाद्य पदार्थों में से एक है जो लेबर को जल्दी से प्रेरित करने में मदद करता है। लंबे समय से महिलाएं लेबर को प्रेरित करने के लिए कैस्टर ऑयल का प्रयोग करती आ रही हैं। हालांकि कैस्टर ऑयल का सेवन करना सुरक्षित है, लेकिन यह कुछ दुर्लभ मामलों में उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है, जो लेबर के दौरान बहुत असुविधाजनक हो सकता है।

8. जीरा की चाय

जीरा की चाय

जीरा पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को हल करने में बेहतरीन कार्य करता है। यह सूजन से राहत प्रदान करता है और मासिक धर्म चक्र शुरू करने में मदद करता है। इसका उपयोग लेबर को प्रेरित करने के लिए भी किया जा सकता है। यदि आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो इसमें थोड़ा सी चीनी या शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

9. ब्लैक कोहोश

ब्लैक कोहोश

यह दवा के रूप में प्रयोग की जाने वाली हर्ब है, जो महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे पीरियड, मेनोपॉज और अन्य महिला संबंधित बिमारियों का इलाज करने में मदद करती है, क्योंकि शरीर पर इसका असर एस्ट्रोजेन के सामान होता है, जो शरीर द्वारा प्राकृतिक रूप उत्पादित होता है। इसे भी गर्भवती महिलाओं में लेबर को प्रेरित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। ब्लैक कोहोश के अलावा भी दो अन्य प्रकार के कोहोश होते हैं, नीले और सफेद। लेकिन यह याद रखें, कि यह ब्लैक कोहोश के समान कार्य नहीं करते हैं और आप ब्लैक कोहोश के बजाय इसका उपयोग नहीं कर सकती हैं।

10. इवनिंग प्रिमरोज ऑयल

इवनिंग प्रिमरोज ऑयल

इवनिंग प्रिमरोज ऑयल को अधिकांश दाइयाँ गर्भवती महिलाओं में लेबर प्रेरित करने के उद्देश्य से इसका प्रयोग करने का सुझाव देती हैं । यह तेल शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक पदार्थ में परिवर्तित हो जाता है। यह गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) को नरम और पतला करने में मदद करता है, जिसके परिणामस्वरूप संकुचन शुरू हो जाता है।

11. बालसमिक सिरका

बालसमिक सिरका

बालसमिक सिरका इटली में उत्पन्न होता है और ये ताजे कटे हुए सफेद अंगूर के रस से बनाया जाता है। इसका उपयोग अक्सर सलाद की ड्रेसिंग के रूप में किया जाता है। कुछ महिलाएं लेबर को प्रेरित करने के लिए बालसमिक सिरका

के शॉट्स लेती हैं क्योंकि यह कैस्टर ऑयल के समान कार्य करता है वो भी बिना किसी मतली, उल्टी या दस्त की समस्या पैदा किए।

12. बेसिल और ओरिगैनो

बेसिल और ओरिगैनो

ये हर्ब एगप्लांट परमेसन डिश का मुख्य मसाला हैं जो गर्भवती महिलाओं में लेबर प्रेरित करने लिए भी जाना जाता है ।

जल्दी लेबर प्रेरित करें के लिए अन्य टिप्स

लेबर को प्रेरित करने के लिए अगर ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थ काम नहीं आते हैं, तो आपको इन चीजों का भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है, यहाँ अन्य टिप्स बताई गई हैं।

1. व्यायाम करें

व्यायाम आपके शरीर को एक्टिव और स्वस्थ रखता है जो लेबर के दौरान पड़ने वाले शारीरिक तनाव को सहन करने में सक्षम होता है। कोई भी गतिविधि आपके लिए अच्छा है।

2. एक्यूपंक्चर

आपका शरीर ऑक्सीटोसिन रिलीज करने के लिए उसे प्रेरित करता है, जो बच्चे के जन्म के दौरान एक आवश्यक भूमिका निभाता है। यह चीनी (चीन देश के लोग) लोगों का एक प्राचीन तरीका है जिसमें शरीर के अंगों में बहुत बारीक सुइयां लगाई जाती हैं जिससे यह शरीर के विशिष्ट अंग को नियंत्रित करने में मदद करता है।

3. एक्यूप्रेशर

एक्यूपंक्चर की प्रक्रिया में सुइयों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि एक्यूप्रेशर में शरीर के उन हिस्सों पर दबाव डाला जाता है जो शरीर के मेरिडियन सिस्टम के साथ चलते हैं। एक्यूप्रेशर कराने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें ।

4. शारीरिक संबंध

शारीरिक संबंध बनाने से ऑक्सीटोसिन को रिलीज करने में मदद मिलती है, जो लेबर शुरू करने के लिए आवश्यक होता है। नौ महीने की गर्भावस्था के दौरान आपका शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है, लेकिन पानी की थैली फट जाने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित नहीं होता है क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

5. निप्पल को उत्तेजित करना

जब निपल्स उत्तेजित होते हैं, तो इससे गर्भाशय में संकुचन पैदा होता है, जिससे लेबर की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

यह हमेशा यह सलाह दी जाती है कि अपने बच्चे को प्राकृतिक रूप से बाहर आने दें, क्योंकि इससे आपको अस्पताल में कम समय बिताना पड़ेगा और आप तेजी से ठीक भी जो जाएंगी। हालांकि, यदि आप लेबर को प्रेरित करना चाहती हैं, तो अपने डॉक्टर से इस विषय में बात करें।

यह भी पढ़ें:

डिलीवरी वेदना प्रेरित करने के सबसे अच्छे तरीके
डिलीवरी के कुछ लक्षण जिन पर आपको नज़र रखनी चाहिए