मैगज़ीन

होली पर कोट्स, मैसेज और विशेस

यह साल का वो समय है जो बसंत ऋतु की शुरूआत होती है और नए फूल खिलते हैं। यह समय रंगों के त्योहार का भी है। होली के त्योहार में सभी लोग पिचकारी व बाल्टियों में रंग घोल कर रखते हैं। इस दिन दुकानों के बाहर अबीर व गुलाल के छोटेछोटे टीले बनाकर रखे जाते हैं। इस दिन सभी लोग अपनी पसंदीदा मिठाई, ‘गुजियाखाते हैं व ठंडाई पीते हैं। होली क्यों मनाई जाती है और होली का क्या महत्व है? इसकी कई कहानियां भी सुनाई जाती हैं। होली का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि हिरण्यकशिपु नामक एक राक्षस ने होलिका नामक अपनी बहन को अपने पुत्र प्रहलादके साथ अग्नि पर बैठने का आदेश दिया था। ऐसा भी माना जाता है कि होलिका को कभी न जलने का वरदान प्राप्त था पर फिर भी भगवान विष्णु के प्रति प्रहलाद की भक्ति ने होलिका के वरदान को निष्फल किया और उस अग्नि में होलिका जल गई पर प्रहलाद को कोई भी हानि नहीं हुई। तब से बुराई पर अच्छाई की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए होली का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में रंगों का उपयोग श्री राधाकृष्ण की रासलीला को भी संबोधित करता है।

किसी भी कारण से होली मनाई जाए पर इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को होली पर शुभकामनाएं जरूर दें और उन्हें प्यार भरे बेहतरीन मैसेज व कोट्स लिखकर जरूर भेजें।

होली पर 20 बेहतरीन व यूनिक कोट्स और मैसेज

यदि आप अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों को होली पर विशेष कोट्स व मैसेज भेजना चाहते हैं तो यहाँ पर होली का त्योहार में सबसे नए व अनोखे कोट्स और मैसेज की लिस्ट दी हुई है, जानने के लिए आगे आगे पढ़ें;

रंगों के त्योहार में, खुशियों की बौछार में। रंग लगाने आए हैं, हम मीठी गुजिया खाने आए हैं। हैप्पी होली 2024

1. पिचकारी की बड़ी सी धार में, अबीर गुलाल की बौछार में, आपको मिले सभी का आशीर्वाद व प्यार, बस इसी को कहते हैं होली का त्योहार। हैप्पी होली 2024

2. गलियों से निकलती है टोली, ये भिगोएं हर एक की चोली, लगाओ रंग, गुलाल और मनाओ इस साल की सबसे बेहतरीन होली। हैप्पी होली 2024

3. ईश्वर करे इस साल होली के रंग आपके जीवन में शांति व खुशियों की बौछार लाएं। हैप्पी होली 2024

4. होली के गानों में झूमें हैं सब, श्याम तेरे रंग में डूबे हैं सब। राधा के संग रचाए रास, भिगोए है चोली और लगाए है गाढ़ा रंग। हैप्पी होली 2024

5. श्याम की बंसी में हैं सुरों के सात रंग, आज खेलेगा मुरारी होली हमारे संग। हैप्पी होली 2024

6. ईश्वर करे होली का त्योहार लाए आपके घर समृद्धि व खुशियों की बौछार। हैप्पी होली 2024

7. होली के रंग में रंगे हैं सब, झूमे हैं मस्ती में और मनाएं खुशियां सबके संग। हैप्पी होली 2024

8. श्याम तेरी बंसी राधा का मनाए, छले तेरे रंग और तेरी मुस्कान लुभाए। हैप्पी होली 2024

9. फूलों की महक से रंगों की चमक है, आपकी खुशी में ही हमारी मुस्कराहट है। हैप्पी होली 2024

10. प्यार और विश्वास में डूबी आइ है होली, लाइ है खुशियों की सौगात और अपनों का प्यार। हैप्पी होली 202411. होली का दिन प्यार व रंगों का प्रतीक है। इस दिन दुश्मन भी दोस्त बनते हैं और सभी प्यार के रंगों में झूम उठते हैं। हैप्पी होली 2024

12. आई रे आई रंगों की होली, ले आई है प्यार की बौछार व खुशियों की टोली। हैप्पी होली 2024

13. ईश्वर आपको जीवन के सभी रंगों से अवगत कराए आपको मिले खुशियों, दोस्ती, प्यार और विश्वास रंग और पाएं सफलता हर पल। हैप्पी होली 2024

14. होली के रंग आप मनाएं अपनों के संग। आपको व आपके पूरे परिवार को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हैप्पी होली 2024

15. ईश्वर आपके जीवन को खुशियों, प्यार, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के रंगों से भर दे, आपको मिले हर सफलता और पाएं हर मंजिल। हैप्पी होली 2024

16. जीवन भी रंगों का एक संसार है, हर रंग में अलग अंदाज है। आप मनाएं हर रंग में खुशियां, बस यही हमारा विश्वास है। हैप्पी होली 2024

17. हर गम को जलाकर खुशियों का करें स्वागत, आपका आनंद बढ़ाए होली का हर रंग। हैप्पी होली 2024

18. हर खुशी में रंगों की बौछार है, हर रंग में आपका एहसास है। आप रहें हमेशा खुश, बस यही हमारा प्यार है। हैप्पी होली 2024

19. रंगों की तरह चमकते रहिए, फूलों की तरह महकते रहिए। न हो आपको कभी कोई गम, इसी तरह यूं ही मुस्कुराते रहिए। हैप्पी होली 2024

सभी उम्र, जाति, धर्म और समूह के लोग होली के इस पावन त्योहार को एक साथ मनाते हैं। लोग एक साथ मिलकर रंग खेलते हैं, मिठाइयां खाते हैं और खुशियां मनाते हैं। परंपराओं के अनुसार यह त्योहार तीन दिन का होता है। आज कल रंगों में केमिकल भी मिलाया जाता है इसलिए आप इसका उपयोग करते समय पूरी सावधानी जरूर बरतें। इस बात का भी ध्यान रखें कि रंग खेलते समय एक दूसरे का सम्मान भी करना चाहिए। आशा है कि इस साल होली में आपको सभी सुख व सुविधाएं मिलें और आप हमेशा खुश रहें। आपको व पूरे परिवार की बहुतबहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें:

होली पार्टी के लिए टॉप 10 डांस सॉन्ग्स
होली DIY: जानें कैसे बनाएं घर बैठे होली के लिए नेचुरल कलर

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

4 days ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

4 days ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

4 days ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

4 days ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

4 days ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

4 days ago