शिशु

100 अच्छे नाम मीन राशि की लड़कियों के लिए अर्थ सहित

आपके बच्चे ने किस राशि में जन्म लिया है यह बात उसके आने वाले कल पर गहरा प्रभाव डालती है, कहते हैं बच्चे पर उसकी चंद्र राशि का प्रभाव ज्यादा होता है, इसलिए चंद्र राशि के अनुसार ही उसका स्वभाव और बाकी चीजें तय होती हैं। हिन्दू बच्चे का नाम मीन राशि के लिए ढूंढने से पहले यह जानिए कि मीन राशि नाम के आरंभ के अक्षर होते हैं ‘द, च, झ, थ’। इसीलिए मीन राशि को द नाम राशि, च नाम राशि, झ नाम राशि और थ नाम राशि भी कहा जाता है। इन अक्षरों का अपने आप में एक महत्व है, जो बच्ची के जीवन पर प्रभाव डालता है। अगर आपकी बच्ची की राशि मीन है तो अपनी लाडली बेटी का नाम रखते समय इस बात का ध्यान रखें।

आइए अब जानते हैं कैसी होती हैं मीन राशि की लड़कियां। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) होते हैं, जिन्हें देव गुरु की उपाधि मिली हुई है। गुरु के प्रभाव के कारण इस राशि की लड़कियां काफी बुद्धिमान और चतुर स्वभाव की होती  हैं, साथ ही काफी शर्मीली होती हैं। वे हमेशा ऐसे जीवनसाथी की कल्पना करती हैं जो उन्हें समझे, वे लोगों के प्रति आदर और सम्मान रखती हैं, काफी दयालु, निस्वार्थ, संवेदनशील व्यक्तित्व वाली होती हैं, अपनी दोस्ती पूरी सच्चाई से निभाती हैं और दिखावे की दुनिया से दूर रहती हैं। 

मीन राशि के अनुसार लड़कियों के नाम

यहाँ मीन राशि नाम लिस्ट लड़कियों के लिए दी गई है, जिसमें मीन राशि नवीनतम नाम संकलित किए गए हैं। आप इनमें से कोई भी अच्छा सा और प्रभावशाली नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।  

‘द’ से लड़कियों के नाम

जिन बालिकाओं का जन्म मीन राशि में हुआ है, उनके लिए यहाँ ‘द’ अक्षर से एक बेहतरीन नाम लिस्ट दी गई है, जिनमें आपको कोई न कोई अनूठा नाम जरूर मिल जाएगा:

नाम अर्थ
दित्या प्रार्थना का जवाब, ईश्वर की कृपा
देशना अर्पित, भेंट, नजराना
दिव्यांशा शक्ति, ताकत
दारिका शुद्ध, पवित्र, सबसे पहले
दर्शिका सतर्क, अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित रखनेवाली
दर्पण आईना, आरसी
दर्शना धार्मिक पाठ
दिति तेजस्वी, चमकदार, प्रतापी
दिवेना आशीर्वाद, कृपा
दिशी दिशा दिखाने वाली, मार्गदर्शक
देवकी देवी, गौरवशाली
देवलीना एक देवी की तरह, देवी स्वरूप
दीपशिखा दीपक, दिए के समान जलने वाली
दिव्या दिव्य चमक, आकर्षक
दिशिता ध्यान केंद्रित, जो दिशा जानती है
दिव्याना देवी, पवित्र
देवांशी भगवन का भाग, ईश्वर का अंश
दिव्यांक्षी दैवीय शक्ति का भाग, ईश्वरीय आशीर्वाद
देविशा प्यारी, बुद्धिमान
दाक्ष्या सक्षम, सच
दिविजा स्वर्ग की अप्सरा, देवी जैसी सुंदरता
दयिता प्यारी, दयावान
द्विजा लक्ष्मी स्वरूप, देवी
दक्षा दक्ष पुत्री, सती
दायिना देने वाली दाता

‘च’ से लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी के लिए उसकी मीन राशि के अनुसार ‘च’ अक्षर से कोई प्रभावशाली नाम रखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई अनूठे नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें:

नाम अर्थ
चार्वी बहुत सुंदर लड़की, खूबसूरत
चमेली एक सुगंधित फूल
चितन्या उत्साह, हर्षित
चिंतल गंभीर, गहराई से विचार करना
चरित्रा अच्छे चरित्र वाली, बेदाग
चेतना बोध, शक्ति, जीवन
चारुल सुंदरता से भरी, जिस पर नजर टिक जाए
चाक्षणी दिखने में सुंदर, बुद्धिमान, समझदार
चंनाया प्रख्यात, जो लोगों में प्रसिद्ध हो
चंद्रभा चाँद के प्रकश से मिलने वाली रौशनी
चंद्रकला चाँद की ही तरह खूबसूरत, मनभावन
चंदेरी चाँदनी, मेला
चारुवी प्रतिभाशाली, कलाकार
चैत्रवी चैत्र महीने में जन्मी
चनस्या खुश, सुहानी, आश्चर्यजनक
चारुला सौंदर्यवान, मनमोहक, आकर्षक
चेतकी सचेत, जागरूक
चिरस्वी बेहद खूबसूरत मुस्कान वाली
चुमकी एक चमकता सितारा
चित्रांगदा सुगंधित, खुशबू से भरा, महकदार
चतिमा बहुत ज्यादा खूबसूरत, मोहक
चेष्टा मंशा, प्रयास करने वाली
चनाया प्रख्यात, मशहूर, जानी मानी
चनस्या सुहानी, आश्चर्यजनक, हर्ष से भरी
चाहना स्नेह, पाने की इच्छा रखना

‘झ’ से लड़कियों के नाम

अपनी मीन राशि की बालिका के लिए नाम खोजते समय अगर आप ‘झ’ अक्षर से कोई प्रभावशाली नाम चाहते हैं, फिर तो आपको नीचे दिए नामों इस बेहतरीन लिस्ट को देखना चाहिए: 

नाम अर्थ
झेलम एक नदी
झीया दिल छूने वाली, सबकी दुलारी
झीमली प्रेरणादायक
झिलमिल जगमगाती हुई, चमकदार
झील पानी से भरा कुंड
झीनक सीप, समुंदर की सीपी
झलक चिनगारी, प्रकाश
झीलीक शानदार, सूर्य की किरणें
झंकार खनखनाहट, छमकना
झरना धारा, वसंत, झरना फुहारा
झाँसी जीवन की तरह,  सूर्य का उदय होना
झोरना बटोरना, जमा करना
झबेर चीजों को इकट्ठा करने वाली
झटा बेटी, सेनानी, लड़की
झांवी नदी, निरंतर
झूमा बच्चों का खिलौना
झल्ली अपने आप में खोए रहने वाली
झील्लीका सूरज की रौशनी, प्रकाशमान
झकोर हवा का भरना
झांझ मंजीरा, करताल
झीरी झरोखा, मुख
झीमर मांझी, नौका पार लगाने वाली
झींसी फुहार, हलकी बारिश
झीमना मन मस्त मगन, झूमना
झकोरों आनंद, उमंग, तेज हवा

‘थ’ से लड़कियों के नाम

आपकी बेटी का जन्म मीन राशि के अंतर्गत हुआ है और आप चाहते हैं कि उसकी राशि के अनुसार उसका नाम ‘थ’ अक्षर से रखा जाए, तो एक नजर नीची दी गई गई नामों की लिस्ट पर डालें: 

नाम अर्थ
थारुशी साहस, हिम्मत वाली, विजेता
थेंरल ठंडी हवा, समीर, शीतल पवन
थ्रेशा एक सितारा, जो बहुत महान है
थार्सना पूजा पाठ करने वाली, सर्वेश्‍वरवादी, भक्त
थारिका एक छोटा तारा, दिव्य
थारका सितारा, आंख की पुतली
थरानिका धरती के लिए भेजे गए भगवान
थारीशा तमन्ना, आरजू, पाने की इच्छा
थास्वीका देवी पार्वती, हिन्दू देवी
थेनमोली शहद की तरह मीठा बोलने वाली, मीठी वाणी
थोलाक्षी देवी पार्वती, भगवान शिव की पत्नी
थिया ईश्वर की कृपा, प्रभु का दिया भेंट
थनुषा सबकी प्रिय, सुंदर
थरिशा अभिलाषा, आरजू
थीस्वरी ओम शक्ति, देवी
थनिका अप्सरा, स्वर्ग की सुंदरी
थ्रिजा तीन देवियां, योगमाया
थारिका दैवीय, सुंदर, आकर्षक
थिरिष्का आशावादी, समझदार
थाइरा स्त्री का रूप
थारन्या रौशनी, आकर्षण
थारानी धरा, भूमि, भू
थारसिका हर्ष, उल्लास
थितिक्षा माफ करने वाली, धैर्यवान
थंसिका दक्षिण की महारानी

यहाँ आपको मीन राशि में जन्मी लड़कियों के लिए ढेर सारे नामों की लिस्ट दी गई हैं, आप इसकी मदद से अपनी बेटी के लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढकर रख सकते हैं, अगर आपको बच्चे का नाम उसकी राशि के अनुसार कैसे रखना है यह नहीं मालूम है तो आप अपने बड़े बुजुर्गों की मदद ले सकते हैं, पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद ही अपनी बच्ची के लिए कोई नाम चुनें।

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago