गर्भावस्था के बाद पेट की ढीली स्किन को टाइट करने के टिप्स

डिलीवरी के बाद पेट की स्किन को कैसे टाइट करें

एक प्यारे से बच्चे की माँ बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई! अब जब आप बच्चे को जन्म दे चुकी हैं तो सबसे पहला बदलाव जो आप अपने शरीर में देखेंगी वो है आपके पेट का आकार। आपको लग सकता है कि डिलीवरी के बाद भी पेट उभरा हुआ है। आइए जानते हैं कि यह उभार क्यों कम नहीं हुआ और पेट की इस ढीली त्वचा को कसने के लिए क्या किया जा सकता है।

डिलीवरी के बाद त्वचा ढीली क्यों पड़ती है?

त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है। गर्भावस्था के दौरान, शरीर में कई परिवर्तन होते हैं और आप वैरिकोज़ वेन्स, स्पाइडर वेन्स, स्ट्रेच मार्क्स और न जाने क्या-क्या देखती हैं। त्वचा उन नौ महीनों के दौरान गर्भ में बढ़ते बच्चे को एडजस्ट करने के लिए फैलती है। इसलिए, गर्भावस्था के बाद शरीर को अपने मूल आकार में वापस आने और ढीली त्वचा को कसने में काफी समय और कोशिशें लगती हैं।

प्रेगनेंसी पाउच क्या होता है?

पेट की मांसपेशियां जो फैट, अतिरिक्त त्वचा और रिलैक्स्ड पेल्विक गार्ड के साथ ढीली होती हैं, गर्भावस्था के बाद पेट को एक लटकता हुआ रूप देती हैं। इसे आमतौर पर प्रेगनेंसी पाउच कहा जाता है।

गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के लिए कितना समय लगता है?

प्रेगनेंसी पाउच को जाने में कुछ महीनों का समय लगता है, और कुछ महिलाओं के लिए यह कभी भी पूरी तरह से नहीं जाता।

गर्भावस्था के बाद स्किन टाइट करने के लिए टिप्स 

  • ज्यादा पानी पीएं

पानी त्वचा को हाइड्रेट करता है और साथ ही इसे अधिक लोचदार बनाता है और इसलिए त्वचा को कसा हुआ और स्वस्थ रखने का एक शानदार तरीका है। यह बेहद अच्छे से से कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।

  • स्तनपान 

बच्चे को 6 महीने की उम्र तक स्तनपान कराने की सलाह दी जाती है। जब एक माँ स्तनपान कराती है, तो शरीर की कैलोरी दूध के प्रोडक्शन के लिए उपयोग हो जाती है और इसलिए यह अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करता है। यह देखा गया है कि स्तनपान कराने वाली माओं का, स्तनपान न कराने वाली माओं की तुलना में तेजी से वजन कम होता है।

  • प्रोटीन लें 

प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है। यह न केवल मांसपेशियों की वृद्धि के लिए अच्छा होता है, बल्कि कोलेजन का निर्माण भी करता है जो त्वचा का एक अभिन्न हिस्सा है। प्रोटीन की कितनी मात्रा लेनी चाहिए यह महिला के वजन, शारीरिक एक्टिविटी और एक्सरसाइज के प्रकार पर निर्भर करती है। एक स्वस्थ महिला को प्रति दिन कम से कम 50 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

  • एक्सफोलिएट

गर्भावस्था के बाद पेट की त्वचा को कसने का एक अच्छा तरीका शॉवर लेते समय पेट पर एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का उपयोग करना है। यह ब्लड फ्लो को बढ़ाकर उस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह नई स्वस्थ और लोचदार त्वचा बनाने में भी मदद करता है।

  • लोशन और मसाज 

ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करने की कोशिश करें जिनमें कोलेजन, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए होते हैं। ये ढीली त्वचा को कसा हुआ बनाने में मदद करते हैं। लोशन लगाने के बाद, सुनिश्चित करें कि आप उस जगह की अच्छी तरह से मालिश करें। बेहतर ब्लड फ्लो त्वचा को मजबूत बनाता है। आपको लोशन से दिन में कम से कम दो बार मालिश करनी चाहिए।

  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

शरीर को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के लिए इस्तेमाल करने के बाद स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की जा सकती है और इसके बाद ही डॉक्टर इसे आगे बढ़ाते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान, मांसपेशियां कॉन्ट्रैक्ट होती हैं जो ताकत बनाने में मदद करती है। साथ ही यह शरीर की बनावट में सुधार करता है और फैट को कम करने में मदद करता है।

  • स्वस्थ मन 

जब ऐसा लगे कि आप पेट का उभार कम नहीं कर पा रही हैं, तो आपको तकलीफ और निराशा हो सकती है। इस समय, सुनिश्चित करें कि आप शांत रहें और खुद को याद दिलाएं कि इस एक्स्ट्रा फ्लैब को खोने में समय लगता है। शरीर के प्रकार के आधार पर, यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग हो सकता है। खुद के साथ धैर्य रखें और संगीत सुनकर या कुछ आउटडोर एक्टिविटी करके खुद को शांत करें।

  • स्पा रैप

स्पा रैप त्वचा को फर्म बनने में मदद करता है लेकिन यह टेम्परेरी है। रैप त्वचा को कसने के साथ-साथ इसे डिटॉक्सीफाई और मुलायम बनाता है।

एक्सरसाइज

एक बार जब डॉक्टर आपको एक्टिविटी करने के लिए हाँ बोल देते हैं, तो एक्सरसाइज शुरू करना अच्छा होगा क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूत करने और कैलोरी को जलाने में मदद करता है।

शरीर में किसी विशेष हिस्से से फैट को कम करने का कोई तरीका नहीं है। शरीर के एक हिस्से से फैट खोने के लिए, शरीर के समग्र फैट को जलाने की आवश्यकता होती है। अपने डॉक्टर की सहमति से, सप्ताह में 3-5 दिन 20 मिनट के लिए कार्डिओवैस्क्युलर एक्सरसाइज करना शुरू करें। 

अन्य एक्सरसाइज में प्लैंक्स शामिल हैं। शुरुआत में, दो या तीन प्लैंक करें और 15 सेकंड के लिए होल्ड करें। धीरे-धीरे, इस अवधि को 30 सेकंड तक बढ़ाएं। 30 सेकंड के लिए एक प्लैंक करना शरीर की कोर मांसपेशियों के लिए अच्छा है।

गर्भावस्था के बाद पेट कम करते समय किन बातों से बचें?

पेट की चर्बी कम करने के लिए जब आप कोशिश कर रही हों तो दृढ़ता बहुत जरूरी है। आपको रातोंरात कोई बदलाव दिखाई नहीं देगा, लेकिन स्थिरता निश्चित रूप से काम आएगी। यहाँ कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए:

  • क्रैश डाइटिंग का पालन न करें, हालांकि ऐसा लग सकता है कि आप जल्द ही अपना वजन कम कर लेंगी। आपकी क्रैश डाइट को पूरा करने के बाद वजन बढ़ने की संभावना बहुत अधिक है और इसलिए यह एक स्थाई ऑप्शन नहीं है। इसके अलावा त्वचा की लोच को बढ़ाने के लिए, धीरे-धीरे वजन कम करना बेहतर होता है। कभी भी खुद को भूखा न रखें या फैड डाइटिंग न करें।
  • टैनिंग बेड के इस्तेमाल से बचें क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है और इसे सुखा सकता है।
  • ऐसे साबुनों के उपयोग से बचें जिनमें सल्फेट्स होते हैं क्योंकि यह त्वचा को सूखा कर सकते हैं और इसलिए त्वचा को तकलीफ दे सकते हैं।

क्या आपको इलेक्टिव सर्जरी करवानी चाहिए?

टमी टक या एब्डोमिनोप्लास्टी अतिरिक्त त्वचा को हटाने और मांसपेशियों को कसने का एक तरीका है। हमेशा ध्यान रखें कि यह वजन कम करने या एक्सरसाइज करने का ऑप्शन नहीं है। डॉक्टर से परामर्श करें और उन उपलब्ध ऑप्शंस के बारे में पूछें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हैं।

याद रखने योग्य बातें 

  • यदि आपकी त्वचा को कसने के लिए अधिक समय लगता है, तो निराश न हों। याद रखें कि आपके शरीर ने 9 महीने तक अपने अंदर एक जीवन को संभाला था। इसके अलावा, वजन कम करना शरीर के अलग-अलग प्रकारों के कारण हर व्यक्ति में भिन्न होता है।
  • हेल्दी डाइट लें।

त्वचा का ढीला पड़ना एक आम स्थिति है जो गर्भावस्था के बाद होती है। ऊपर दिए गए सुझावों को अपनाकर आप अपना स्वस्थ शेप पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

डिलीवरी के बाद पेट और स्तन पर स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के प्रभावी उपाय
डिलीवरी के बाद पेट कम करने की एक्सरसाइज