गर्भावस्था

गर्भावस्था में डूरियन फ्रूट का सेवन करना

गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट को लेकर बहुत ध्यान देने  की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी में ज्यादातर महिलाओं को मतली की समस्या होती है, जबकि दूसरी ओर उन्हें उतनी ही ज्यादा फूड क्रेविंग भी होती है। डूरियन एक ऐसा फल है, जिसे गर्भवती महिलाएं खाने की इच्छा जताती हैं। क्या आपको भी डूरियन पसंद है? क्या आप यह सोच रही हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान डूरियन का सेवन करना आपके और बच्चे के लिए सुरक्षित है या नहीं? तो आइए इस लेख को पढ़कर अपने सवालों के जवाब पाइए

डूरियन फल क्या है?

डूरियन फल एक ट्रॉपिकल फ्रूट है जो दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह स्वादिष्ट फल साइज में बड़ा होता है और इसमें हस्क होती है जो स्पाइक्स से कवर होती है। इसका गूदा बहुत सॉफ्ट और रसदार होता है। इसकी गंध बहुत तेज होती है जिसे हर कोई सहन नहीं कर सकता। इसे, ‘फलों के राजा’ के रूप में जाना जाता है। कुछ गर्भवती महिलाओं को यह रसदार फल बहुत पसंद आता है वहीं कुछ महिलाओं को इसकी तेज गंध से परेशानी हो सकती है।

क्या गर्भावस्था के दौरान डूरियन का सेवन करना सुरक्षित है?

चूंकि डूरियन एक बहुत पौष्टिक फल है, लेकिन इस बात को लेकर हमेशा ही सवाल उठता है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करना आपके लिए सुरक्षित है। कुछ एशियाई देशों में, डूरियन गर्भवती महिलाओं के लिए मना किया जाता है, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है और इसलिए यह आपके बच्चे पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, इस बात का कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है जो इस बात की पुष्टि करता हो।

तो, क्या गर्भवती महिलाएं डूरियन खा सकती हैं? इसका जवाब है हाँ! डूरियन गर्भवती महिलाओं के लिए एक बेहद फायदेमंद फल होता है, क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल के साथ ऑर्गनो-सल्फर और ट्रिप्टोफैन भी पाए जाते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव डालते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों के कारण यह गर्भावस्था में महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि  इसके बावजूद भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि डूरियन का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी से यह साइड इफेक्ट कर सकता है। यह सलाह दी जाती हैं कि डूरियन का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए, खासकर यदि आप इसे पहली बार खाने जा रही हैं।

गर्भावस्था के दौरान डूरियन फ्रूट खाने के फायदे

डूरियन फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण होते हैं, इसलिए यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान डूरियन का सेवन करने के कुछ फायदे आपको नीचे दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

1. डाइटरी फाइबर से भरपूर

गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस के कारण कई गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या  हो जाती है। डूरियन एक नेचुरल लैक्सटिव के रूप में काम करता है और आँतों से हानिकारक केमिकल को हटाने में मदद करता है। यह म्यूकस मेम्ब्रेन को प्रोटेक्ट करता है क्योंकि इसमें फाइबर कंटेंट होते हैं जिससे टॉक्सिंस कम होते हैं।

2. फोलेट का बेहतरीन स्रोत

डूरियन फोलिक एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है और बच्चे में बर्थ डिफेक्ट जैसी समस्या को रोकने में मदद करता है। आप 100 ग्राम डूरियन से 9% फोलिक एसिड की रोजाना जरूरत को पूरा कर सकती हैं।

3. विटामिन बी की प्रचुर मात्रा

डूरियन राइबोफ्लेविन, नियासिन और थायमिन जैसे विटामिन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह गर्भवती महिलाओं की पूरी हेल्थ के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है।

4. एंटीऑक्सिडेंट का भंडार

डूरियन में जिंक, ट्रिप्टोफैन और ऑर्गेनो-सल्फर होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट इफेक्ट होता है। यह माँ और बच्चे को फ्री रेडिकल और पोल्यूटेंट के हमले से प्रोटेक्ट करते हैं।

5. विटामिन सी से भरपूर

विटामिन सी न केवल आपके इम्यून सिस्टम को इम्प्रूव करने में मदद करता है, बल्कि यह माँ और बच्चे के शरीर में कैल्शियम और आयरन को अब्सॉर्ब करने में भी मदद करता है।

6. मिनरल की अच्छी मात्रा

डूरियन में आयरन, कॉपर, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से यह खासकर गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है जिन्हें बच्चे के विकास के लिए ज्यादा ब्लड सप्लाई की जरूरत होती है।

7. एसिडिटी से बचाव

यह एसिडिटी को रोकने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें हाई वाटर कंटेंट होता जिसकी वजह से यह  एंटासिड के रूप में काम करता है।

8. डिप्रेशन से लड़ने में मदद

यह गर्भावस्था के दौरान और डिलीवरी के बाद भी डिप्रेशन से लड़ने में मददगार होता है।

गर्भवती महिलाओं को कम मात्रा में डूरियन का सेवन करने के लिए क्यों कहा जाता है?

हालांकि डूरियन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन यह एक हाई-ग्लाइसेमिक फ्रूट है जिसमें बड़ी मात्रा में चीनी और कार्बोहाइड्रेट होता है। एक डूरियन फल के दो मीडियम साइज हिकी सीड्स से आपको 60 कैलोरी प्राप्त हो सकती है। अगर आपने डूरियन का अधिक मात्रा में सेवन किया तो इससे आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है, इसके अलावा इससे फीटस का वेट भी बढ़ सकता है। यह आपकी नॉर्मल डिलीवरी में बाधा डाल सकता है। यह बच्चे के मोटापे का भी एक प्रमुख कारण हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान डूरियन फ्रूट का सेवन करने से किसे बचना चाहिए?

डूरियन में हाई शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो होने वाली माँ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। नीचे बताई गई कंडीशन में आपको डूरियन फ्रूट का सेवन करने से बचना चाहिए: 

  • जिस गर्भवती महिला को जेस्टेशनल डायबिटीज हो
  • जिस गर्भवती महिला की जेस्टेशनल डायबिटीज की हिस्ट्री रही हो
  • जिस गर्भवती महिला की फैमिली हिस्ट्री में डायबिटीज रही हो
  • वो गर्भवती महिलाएं जो मोटापे से ग्रस्त हैं
  • जिन गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर एक्स्ट्रा वजन न बढ़ने देने की सलाह दी गई हो
  • जिन गर्भवती महिलाओं की तीसरी तिमाही चल रही हो

अब, अगर आप सोच रही हैं कि गर्भावस्था के दौरान डूरियन फ्रूट का सेवन कैसे किया जाए, तो हमेशा की तरह इस बार भी आपको सीमित मात्रा में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है ताकि प्रेगनेंसी और डिलीवरी के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श कर लें, इसी में समझदारी है।

प्रेगनेंसी के दौरान डूरियन फ्रूट का सेवन करना एक गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित माना जाता है। आप प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली डूरियन फ्रूट की क्रेविंग को शांत कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपको इसे कम मात्रा में ही खाना है। किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें और उसी का ही पालन करें।

यह भी पढ़ें:

क्या प्रेगनेंसी के दौरान पैशन फ्रूट का सेवन करना चाहिए?

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 day ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 day ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 day ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 day ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 day ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 day ago