क्या गर्भावस्था के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करना सुरक्षित है?

क्या गर्भावस्था के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करना सुरक्षित है?

प्रेगनेंसी के दौरान आपको अपनी डाइट में कई सारे चेंजेस करने पड़ते हैं। इस दौरान आपको हेल्दी फूड पर खास ध्यान देना पड़ता है क्योंकि यह एक हेल्दी प्रेगनेंसी और बच्चे की सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन सिर्फ हेल्दी फूड खाना ही काफी नहीं है आपको और भी कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको फिट रहने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान कुछ एक्सरसाइज भी अपनी रूटीन में शामिल करनी होगी। आप एक्सरसाइज कर सकती हैं लेकिन हमेशा इस बात का खयाल रखें की बच्चे की सेफ्टी सबसे पहले आती है। जिन महिलाओं की लाइफस्टाइल एक्टिव है वो प्रेगनेंसी के दौरान अपना वर्कआउट कम कर सकती हैं। अगर आप प्रेगनेंसी से पहले प्लैंक एक्सरसाइज करती थी तो आप इसे प्रेगनेंसी एक दौरान भी जारी रखना चाहेंगी, लेकिन क्या यह आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए सुरक्षित होगा? आइए जानते हैं!

क्या गर्भवती महिलाएं प्लैंक एक्सरसाइज कर सकती हैं?

इसका जवाब है हाँ, आप गर्भावस्था के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज कर सकती हैं। हालांकि, इस एक्सरसाइज को केवल तब किया जाना चाहिए जब आपका डॉक्टर इसे करने की इजाजत दे। आप प्रेगनेंसी के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज कर सकती हैं, लेकिन इसमें आपको कुछ मॉडिफिकेशन की जरूरत होती है। यदि आप प्लैंक एक्सरसाइज करने की आदी हैं, तो इसमें मॉडिफिकेशन करना आसान होगा। हालांकि, अगर आपने पहले प्लैंक एक्सरसाइज नहीं किया है और गर्भावस्था के दौरान इसे शुरू करना चाहती हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज के फायदे

प्लैंक एक्सरसाइज विशेष रूप से मांसपेशियों और लोवर बैक को रिलैक्स करने के लिए की जाती है। यह पेट की मांसपेशियों, हाथ और पैर की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। यह एक्सरसाइज आपकी रीढ़ को एक न्यूट्रल पोजीशन में रखते हुए मांसपेशियों को मजबूत करता है, इससे आपका पोस्चर बेहतर होता है। चूंकि, प्लैंक एक्सरसाइज से पेट पर कोई दबाव नहीं पड़ता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को एब्डोमिनल क्रंच जैसे एक्सरसाइज की तुलना में यह ज्यादा आरामदायक लग सकती है। यह आपके मूड को सकारात्मक रूप से भी प्रभावित करता है और आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

गर्भवती महिलाओं को एक्सरसाइज करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। जब प्लैंक एक्सरसाइज को सही ढंग से किया जाता है, तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है, हालांकि, इससे माँ और बच्चे को खतरा भी हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करने से जुड़े खतरों के बारे में अधिक जानने के लिए यह पढ़ें।

प्रेगनेंसी के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या जोखिम हो सकते हैं 

बाकी एक्सरसाइज की तरह प्रेगनेंसी के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करने के भी कुछ जोखिम हो सकते हैं। जब आप इसे गलत तरीके से करती हैं या बहुत ज्यादा करती हैं जब आपको इससे कई खतरे हो सकते हैं जो आपको नीचे बताए गए हैं:

  • पीठ में चोट आ सकती है 
  • मांसपेशियों में तनाव हो सकता है 
  • मतली 
  • चक्कर आना 

प्लैंक एक्सरसाइज करते समय, आपकी रीढ़ का न्यूट्रल पोजीशन पर होना बहुत जरूरी है। अगर आपको आपको डायस्टेसिस रेक्टी के रूप में जाना जाने वाली कंडीशन है, जिसमें एब्डोमिनल वॉल यूटेरस से के फैलने की वजह से अलग हो जाती है। ऐसे मामलों में आपको प्लैंक एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

आपको प्लैंक एक्सरसाइज करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए और इसके जोखिमों को ध्यान में रखना चाहिए। आपको यह सलाह दी जाती है कि प्लैंक एक्सरसाइज करते समय आपको हमेशा कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, जो आपके एक्सरसाइज करने में मजा आए और साथ ही यह आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सुरक्षित भी हो।

प्रेगनेंसी के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करते समय याद रखने वाली कुछ बातें

यहाँ आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जो आपको प्लैंक एक्सरसाइज करते समय ध्यान में रखनी चाहिए:

  • हमेशा एक इंस्ट्रक्टर की देख रेख में प्लैंक एक्सरसाइ करें, जिन्हें पता हो की गर्भवती महिलाओं को कैसे एक्सरसाइज कराना है और उनके शरीर को कितनी एक्सरसाइज की जरूरत है आदि।
  • प्लैंक एक्सरसाइज एक ऐसी एक्सरसाइज नहीं है जिसे पूरी प्रेगनेंसी के दौरान जारी रखा जा सके। आप महसूस करेंगी की पहली तिमाही में प्लैंक एक्सरसाइज करना जितना आसान था वो तीसरी तिमाही के दौरान नहीं होगा। यहाँ तक कि 20वें सप्ताह के बाद, आपको इस एक्सरसाइज को रोकने की जरूरत महसूस होगी।
  • इस बात का खयाल रखें कि आपके हाथों में इतनी ताकत होने चाहिए कि आप खुद को गिरने से या चोट लगने से बचा सकें।
  • यदि आपको चक्कर आता है तो आपको प्लैंक एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
  • अगर आपके डॉक्टर प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए मना करते हैं तो आपको इसके बदले उनसे किसी दूसरी एक्सरसाइज के बारे में पाउच लेना चाहिए ।
  • यदि आप फिर भी प्लैंक एक्सरसाइज जारी रखना चाहती हैं, तो आपको यहाँ कुछ स्टेप्स बताए गए हैं आपको उनका पालन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान ट्रेडिशनल प्लैंक एक्सरसाइज करने के स्टेप्स

जैसा कि आपको पहले भी बताया गया है, आपको प्लैंक एक्सरसाइज केवल तभी करना है, जब आपके डॉक्टर इसे करने के लिए कहें, इसके अलावा आप कोई भी एक्सरसाइज करते समय किसी ऐसे ट्रेनर की मदद लें सकती हैं, जिन्होंने के पहले भी गर्भवती महिलाओं को एक्सरसाइज कराने का काम किया हो। हालांकि, आप ट्रेडिशनल प्लैंक एक्सरसाइज के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन कर सकती हैं।

  • एक योगा मैट पर लेट जाएं।
  • आपकी कलाई सीधे आपके कंधों के नीचे होनी चाहिए।
  • अब आप आपके घुटनों हिप्स के ठीक नीचे होना चाहिए और आपके पैरों की पिंडली पीछे से फैली होना चाहिए।
  • एक बार जब आप ठीक से यह पोजीशन ले लेती हैं, तो अपने सीधे तरफ के घुटने को उठाएं और अपने सीधे पैर को इस तरह से फैलाएं कि आपका सिर्फ अंगूठा ही जमीन से छूना चाहिए।
  • अब आपकी कोहनी की पोजीशन कंधों के ठीक नीचे होनी चाहिए।
  • अपनी गर्दन न्यूट्रल पोजीशन में होनी चाहिए और आपको नीचे देखने के बजाय सामने देखना होगा।
  • फिर नॉर्मली साँस लें।
  • दस तक गिनें और ब्रेक लें। इस एक्सरसाइज को तीन बार दोहराएं।

एक बार जब आप प्लैंक एक्सरसाइज को दस सेकंड के लिए आराम से करने लगेंगी, तो आप धीरे-धीरे 5 सेकंड तक के लिए इसका समय बढ़ा सकती हैं। अपने शरीर पर नजर बनाए रखें और अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द महसूस होता है तो तुरंत यह एक्सरसाइज रोक दें।

अगर आप एक्सरसाइज में वेरिएशन ढूंढ रही हैं, तो यहाँ से नीचे दी गई एक्सरसाइज को ट्राई कर सकती हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज में वेरिएशन

प्लैंक एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है, लेकिन जब आप गर्भवती होती हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस बात का खयाल रखें कि आप गर्भावस्था के दौरान प्लैंक एक्सरसाइज करते समय किसी सपोर्ट का उपयोग करें। इसके अलावा, आप कभी भी यह एक्सरसाइज अकेले न करें। इस एक्सरसाइज को किसी ट्रेनर की देख रेख में करें। यहाँ आपको प्लैंक एक्सरसाइज के कुछ वेरिएशन दिए गए हैं:

1. साइड प्लैंक

गर्भावस्था के दौरान साइड प्लैंक को कई तरह से किया जा सकता है। हालांकि, आपका गोल यही होना चाहिए कि आप सिम्प्लेस्ट फॉर्म में स्टार्ट करें। इस एक्सरसाइज की मदद से आपके शरीर को स्ट्रेस दिए बिना मजबूती मिलती है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकती हैं:

साइड प्लैंक

  • अपने लेफ्ट साइड से शुरू करें।
  • अपनी बाएं कोहनी को अपने बाएं कंधों के ठीक नीचे रखें।
  • अपने पैरों (पंजो) को एक दूसरे के ऊपर रखें।
  • अपने शरीर को बाएं हाथ से सपोर्ट करें और अपने शरीर की ताकत का इस्तेमाल करते हुए, अपने शरीर को ऊपर उठाएं।
  • फिर, अपने दाएं हाथ को छत की ओर उठाएं।
  • दस सेकंड के लिए इसी पोज में रहे, फिर एक ब्रेक लें और दूसरी तरफ भी ऐसे ही दोहराएं।
  • इस बात को ध्यान में रखें कि इस एक्सरसाइज को किसी ट्रेनर की निगरानी में ही करें।

2. वर्टीकल प्लैंक

जैसे कि आपकी प्रेगनेंसी लगातार आगे बढ़ रही है, आप इस प्लैंक एक्सरसाइज को ट्राई कर सकती हैं, यह आपके शरीर के लिए कम तनावपूर्ण होगी।

  • दीवार की ओर मुँह कर के सीधे खड़ी हो जाएं।
  • अपनी हथेलियों को अपने सामने, दीवार पर रखें।
  • आपके फोरआर्म्स और कोहनी दीवार को छूना चाहिए।
  • दीवार के विपरीत खुद को धीरे से पुश करें।
  • खयाल रखे कि गर्दन से आपके कंधे पुश होने चाहिए और रीढ़ के करीब होना चाहिए।
  • 10 सेकंड के लिए इसी पोजीशन में रहे, फिर ब्रेक ले और इस एक्सरसाइज को दोबारा दोहराएं।

प्लैंक एक्सरसाइज एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है जो पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है, हालांकि आपके बढ़ते पेट के कारण यह एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और कभी कभी इससे आपको चोट लगने का भी खतरा होता है। इसलिए अगर आप प्लैंक एक्सरसाइज करना चाहती हैं  तो उससे पहले आप अपने डॉक्टर या ट्रेनर से पूछ ले कि यह आपके लिए सुरक्षित है। यदि वो आपको इसे जारी रखने की अनुमति देते हैं, तो आपको इसे तभी करना चाहिए जब आप सहज महसूस कर रही हों। अगर आप सही तरीके से प्लैंक एक्सरसाइज नहीं कर पा रही हैं तो आपको दूसरी आसान एक्सरसाइज ट्राई करनी चाहिए। यदि आपको साँस फूलने, मतली और चक्कर आने जैसी परेशानी महसूस होती है, तो तुरंत इस एक्सरसाइज को रोक दें और मेडिकल हेल्प लें।

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था में कीगल एक्सरसाइज कैसे करें
गर्भावस्था के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना
गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना – तरीके और फायदे