गर्भावस्था

गर्भावस्था के सपने देखना – कारण और सच्चाई

सपने हमें कल्पनाओं की एक ऐसी दुनिया में लेकर जाते हैं, जो हमारे विचारों, जीवन की सच्चाई और पिछले अनुभवों को दर्शाती है। लेकिन प्रेग्नेंट होने के बारे में सपने देखना एक बहुत ही असामान्य एहसास है, जो कि कभी-कभी लोगों को परेशान कर सकता है। गर्भवती होने का सपना देखकर जागने से आप पूरे दिन इसी सोच में रहती हैं, कि आपको ऐसा सपना क्यों और कैसे आया। 

गर्भावस्था के सपने और उनका अर्थ

गर्भावस्था के सपने ज्यादातर मातृत्व और उससे जुड़ी अच्छी बातों के बारे में अचेतन विचारों के कारण आते हैं। कई महिलाएं जो गर्भवती महिलाओं के संपर्क में आती हैं या नियमित रूप से उनसे सामना होता है, उनके सबकॉन्शस माइंड यानी अवचेतन मन में प्रेगनेंसी के विचार घर कर जाते हैं। साथ ही, यदि गर्भधारण करने की कोई मंशा हो, तो मस्तिष्क गर्भावस्था के सपने बनाने लगता है। कुछ गर्भवती महिलाएं अक्सर ही डिलीवरी के बारे में सपने देखती हैं, क्योंकि वे नियमित रूप से डिलीवरी और डिलीवरी के बाद के समय के बारे में सोचती हैं। 

ADVERTISEMENTS

इसके अलावा, प्रेगनेंसी ड्रीम्स जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही आ सकते हैं, वे किसी छुपी हुई भावना को दर्शा सकते हैं, जैसे तनाव, बदलाव की इच्छा, अकेलेपन का एहसास, क्रिएटिविटी व्यक्त करना आदि। अगर ये सपने अक्सर आते हैं, तो इनके पीछे छिपी भावनाओं को समझने के लिए, एक ड्रीम एनालिस्ट से संपर्क करना बेहतर होता है। 

क्या मैं सच में गर्भवती हूं?

महिलाएं अक्सर अपने सहेलियों को बताती हैं, ‘मुझे सपना आया कि मैं प्रेग्नेंट हूं’, वो भी गर्भवती नहीं होने के बावजूद। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रेगनेंसी के सपनों में केवल आसपास की चीजों का एक प्राकृतिक रिफ्लेक्शन होता है। आमतौर पर उसका शरीर में होने वाले बदलावों से कोई संबंध नहीं होता है, लेकिन प्रेगनेंसी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे लोग और प्रेग्नेंट होने का सपना देखने वाले लोगों के प्रेगनेंसी टेस्ट रिपोर्ट अक्सर पॉजिटिव आते हैं। दिमाग का मेंटल फ्रेम कभी-कभी सबकॉन्शस रूप से सच्चाई से मेल खाता है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था को लेकर सपने देखने के 6 कारण

सपनों की कई परतें होती है और यहां पर प्रेगनेंसी के सपने देखने के पीछे के कुछ कारण दिए गए हैं: 

1. उपेक्षित होने का एहसास

समाज में ज्यादातर संस्कृतियों में जो महिलाएं गर्भवती होती हैं, उनका आदर किया जाता है और बहुत ध्यान रखा जाता है। ऐसे में जो लोग उपेक्षा और अकेलेपन से गुजरते हैं, वे अपनी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रेगनेंसी के सपने देखने लगते हैं। कई समाज मातृत्व को आदर और सामाजिक स्वीकृति का मानदंड मानते हैं। जिन महिलाओं ने परिवार के द्वारा भावनात्मक अस्वीकृति जैसे मुद्दों के कारण लगातार उपेक्षा का सामना किया है, वे खुद की प्रेगनेंसी की कल्पना करने लगती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उन्हें लगता है, कि इससे उन्हें स्वीकृति मिल जाएगी। मस्तिष्क में इस तरह के विचारों के कारण प्रेगनेंसी के सपने आने लगते हैं। 

ADVERTISEMENTS

2. सांकेतिक रूप से बदलाव का चिह्न

एक नए जीवन की रचना ही गर्भावस्था की सुंदरता होती है। प्रेगनेंसी के सपने देखना आपके जीवन में एक बदलाव या नई शुरुआत का एक संकेत होता है, जिसकी शायद आप उम्मीद कर रही हैं या अनुभव कर रही हैं। 

3. तनाव का रिफ्लेक्शन

प्रेगनेंसी के सपने तनाव या एंग्जायटी का संकेत दे सकते हैं। जब एक व्यक्ति काम से लदा होता है, तब वह बच्चे के बारे में सपने देखता है। यह अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने को लेकर मस्तिष्क का डर दर्शाता है, क्योंकि बच्चे को पालना एक थकान भरा काम माना जाता है। 

ADVERTISEMENTS

4. आप मातृत्व चाहती हैं

जो महिलाएं गर्भधारण की प्लानिंग कर रही हैं, वे अक्सर इसे दिल पर ले लेती हैं और परिवार शुरू करने के बारे में सोचने लगती हैं। सबकॉन्शस रूप से इसमें सफलता पाने का विचार उन्हें प्रेगनेंसी के सपने दिखाने लगता है। जब शारीरिक और मानसिक बदलाव एक साथ होते हैं, तब सपनों को शुभ संकेत माना जाता है। 

5. भुलाए जा चुके सपने

मातृत्व देखभाल और पोषण का दूसरा नाम है। प्रेग्नेंट होने का सपना इस बात का संकेत देता है, कि ऐसा कोई सपना या आईडिया है, जिसे पूरा नहीं किया गया है। बिलकुल वैसे ही, जैसे गर्भ में पल रहे शिशु को देखभाल और ध्यान की जरूरत होती है। जिन महिलाओं का कोई पैशन होता है, जिसे वे सामाजिक अस्वीकृति के दबाव में आकर दबा देती हैं, उन्हें प्रेगनेंसी के ऐसे सपने आते हैं। 

ADVERTISEMENTS

6. समृद्धि का संकेत

किसी नई चीज की रचना करना समृद्धि और फर्टिलिटी का संकेत होता है। प्रेगनेंसी के सपने एक अच्छे भविष्य की शुरुआत या किसी मौजूदा समस्या के समाधान का संकेत देते हैं। 

अगर आप प्रेगनेंसी के बारे में सपने देखने का मतलब समझने की कोशिश कर रही हैं, तो अपनी मौजूदा स्थिति को समझने और एनालाइज करने में थोड़ा समय लगाएं। मेडिटेशन करने से आपको आपके सवालों के जवाब मिल सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आप गर्भावस्था के सपनों से कैसे बच सकती हैं या इन्हें कैसे कम कर सकती हैं?

किसी सपने से बचने के लिए उसके बारे में न सोचकर और अपने ध्यान को उससे हटाकर उससे बचा जा सकता है। प्रेगनेंसी ड्रीम से बचने का सबसे बेहतर तरीका यह है, कि सबसे पहले बार-बार इसके दिखने के पीछे का कारण  समझा जाए। यदि आप मां बनना चाहती हैं और इसलिए बच्चे के सपने देख रही हैं, तो पॉजिटिव सोच अपनाने से आपको मदद मिलेगी। आप जिसकी रचना और देखभाल कर चुकी हैं, उस पर अपने ध्यान को लगाने से आप ऐसे सपनों से दूर रह सकेंगी। 

अगर आप प्रेगनेंसी का सपना देखना चाहती हैं, तो इसके कारण अपने शरीर में आने वाले बदलावों और एहसासों की कल्पना करके उनका आनंद निश्चित रूप से लें। सबकॉन्शस रूप से मां बनने के बारे में विचार करने से गर्भावस्था से संबंधित सपने आने की संभावना होती है। 

ADVERTISEMENTS

सपने में गर्भवती होने का सांस्कृतिक प्रतीक

कई संस्कृतियों में प्रेगनेंसी के सपने देखने को सकारात्मक संकेत माना जाता है। इसे विकास, बदलाव और समृद्धि का संकेत समझा जाता है। कई संस्कृतियां इसे वास्तविक जीवन में गर्भधारण करने का संकेत भी मानती हैं। महिलाओं को प्रेगनेंसी के सपने देखने से अद्भुत खुशी महसूस होती है, क्योंकि इससे फर्टाइल और भाग्यवान होने का अहसास होता है।

गर्भावस्था के सपनों की सच्चाई

अक्सर बिना गर्भवती हुए, प्रेगनेंसी के सपने देखना महिला की छुपी हुई मानसिकता का एक दर्पण होता है। सपने देखने वाली की परिस्थितियों के आधार पर एक साधारण जांच करने से ही यह बताया जा सकता है, कि यह सकारात्मक संकेत है या नकारात्मक। हालांकि कई मामलों में प्रेगनेंसी का सपना किसी अच्छे और सुखद संदेश का एक संकेत होता है। 

ADVERTISEMENTS

सपनों की व्याख्या करना एक दिलचस्प विषय है, लेकिन इसके पीछे कोई वैज्ञानिक समर्थन नहीं है। इसलिए बेफिक्र होकर अपने सपनों का आनंद उठाएं और इसकी व्याख्या को अधिक गंभीरता से न लें। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान सपने देखना – इसका क्या मतलब है?
गर्भावस्था के दौरान बुरे सपने आना – कारण और कैसे रोकें

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago