गर्भावस्था

गर्भावस्था में क्विकनिंग (बच्चे का पहली बार घूमना): जानें कैसा महसूस होता है

जब आप माँ बनने वाली होती हैं, तो यह सोचती हैं कि कब आप अपने बच्चे की हरकतों को महसूस करेंगी। इस समय उतावली होना स्वाभाविक है और यह तब ज्यादा होता है जब आप पहली बार प्रेगनेंट होती हैं। गर्भावस्था के शुरुआती स्टेज में, आपके लिए पेट में होने वाली अलग-अलग एक्टिविटीज को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वह चाहे आपके बच्चे की लात हो सकती हैं या फिर केवल आपके पेट की गैस का बाहर निकलने का प्रयास करना हो सकता है। लेकिन जल्द ही एक दिन ऐसा आएगा जब आप वास्तव में अपने बच्चे की किक महसूस करेंगी, जिसे ‘क्विकनिंग’ भी कहा जाता है। और आप उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी। आइए आपको इसके बारे में थोड़ी विस्तार में बताते हैं!

प्रेग्नेंसी क्विकनिंग या स्पन्दन गर्भ क्या है?

जब आप पहली बार अपने बच्चे की मूवमेंट्स को महसूस करती हैं और उसकी उपस्थिति का आपको एहसास होता है, तो इसे प्रेग्नेंसी क्विकनिंग कहा जाता है। कई महिलाएं इस में महसूस करती हैं जैसे कोई अंदर से टैप कर रहा है या एक वाइब्रेशन जैसा महसूस होता है जैसे कि कोई चिड़िया उड़ने की तैयारी कर रही हो या तितली उड़ रही हो। कुछ बच्चे महिलाओं को ऐसा महसूस करवाते हैं जैसे वे पेट के अंदर मुक्का या लात मार रहे हैं।

यह आमतौर पर वह समय होता है जब आपका बेबी गर्भ में व्यायाम करना शुरू कर देता है। बच्चा ऐसा करने से अपने लिए अधिक जगह बनाने की कोशिश करता है और जैसे-जैसे आप अपनी डिलीवरी डेट के करीब आती हैं, आप इन हरकतों को और भी ज्यादा से महसूस करने लगती हैं। चूंकि यह पहले तरीके में से एक है जो बच्चे की उपस्थिति के बारे में माँ को स्पष्ट करता है, इसे क्विकनिंग कहा जाता है। क्योंकि ये सबसे तेज तरीका होता है जो आपके बच्चे के होने की उपस्थिति के बारें में बताता है। 

आप अपने बच्चे की पहली हरकत कब और किधर महसूस कर सकती हैं?

गर्भावस्था के दौरान होने वाली क्विकनिंग के लक्षण एक महिला से दूसरी महिला में अलग-अलग होते हैं। आमतौर पर, गर्भावस्था के 4 से 6 महीने के बीच बच्चे की पहली हलचल महसूस किया जाता है। लेकिन कुछ गर्भवती महिलाओं को जल्दी क्विकनिंग का अनुभव हो सकता है, जबकि कुछ को बाद में इसका अनुभव होता है।

जो महिलाएं पहली बार माँ बनने जा रही हैं उनको इन गतिविधियों को महसूस करने में उन महिलाओं के मुकाबले ज्यादा समय लगता है, जिन्होंने अपनी पिछली प्रेगनेंसी में यह सब महसूस किया होता है। क्योंकि इस तरह की एक्टिविटी गैस की गड़गड़ाहट की तरह भी महसूस होती हैं। यदि आपका वजन ज्यादा हैं, तो बच्चे को हलचल को नोटिस करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। साथ ही अगर गर्भाशय की सामने की दीवार प्लेसेंटा से ढकी हुई है, तो उन सभी हलचलों को महसूस करना मुश्किल हो सकता है।

शुरुआती स्टेज में, गर्भाशय की निचली पोजीशन पेट के निचले हिस्से में इन सभी गतिविधियों को महसूस कराती है। लेकिन जैसे-जैसे गर्भावस्था आगे बढ़ती है, उन हलचलों को पेट में भी ऊपर की ओर महसूस किया जा सकता है।

पहला फीटल मूवमेंट (बच्चे का लात मरना) कैसा होता है?

पहली बार माँ बनने वाली महिलाएं आमतौर पर यह जानने के लिए काफी उत्सुक होती हैं कि शरीर के अंदर क्विकनिंग कैसी महसूस होती है। हर बच्चे में महसूस होने वाली हलचल अलग-अलग होती है, जिसकी वजह से यह हर किसी के लिए अलग महसूस होता है। कभी-कभी, ऐसा लगता है जैसे आपके अंदर फड़फड़ाहट हो रही है या पेट के अंदर एक छोटा सा शरीर महसूस होता है और एक तरह की पॉपिंग और धक्का महसूस होता है।

इस तरह की हरकतें शुरुआत में कमजोर होती हैं। लेकिन समय के साथ आपको आसानी से यह महसूस होने लगती है। फिर चाहे आपका बच्चा मुक्का मारे या लात मारे। कुछ बच्चे आपके पेट में कराटे कर के आपको जबर्दस्ती अपने होने का अहसास दिलाते हैं। ये सभी संवेदनाओं में दर्द नहीं होता है।

लंबे समय तक एक माँ के लिए बच्चे की मौजूदगी का एकमात्र तरीका अल्ट्रासाउंड होता है। लेकिन एक तरह के फिजिकल मूवमेंट को महसूस करना अलग ही खुशी देता है। जब आपका बच्चा किक मारता है तो आप उसके साथ बातचीत कर सकती हैं क्योंकि आपका बच्चा अंदर से आपकी आवाज सुन सकता है। हो सकता है कि उसका पसंदीदा संगीत बजाने से वह और भी गतिविधियां करे और अपने पार्टनर को पेट के बाहर से इसे महसूस करने के लिए कहें ताकि आप दोनों को एक अलग ही खुशी का अनुभव हो।

यह भी पढ़ें:

गर्भ में बच्चे को कैसे मूवमेंट कराएं – आसान ट्रिक्स
फीटल किक काउंट – गर्भ में बच्चे के मूवमेंट्स कैसे गिनें
गर्भावस्था के दौरान रात में शिशु का हिलना या लात मारना – क्या यह सुरक्षित है?

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 month ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 month ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 month ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 month ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 month ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

1 month ago